Skip to content
HindiCBSE Class 10 · Course A · Board exam 2024, set 3/1/1 · 4 marks · MCQ

CBSE Class 10 Hindi Course A 2024: question 3

Set in the CBSE Class 10 board exam of 2024, paper 3/1/1, section A, question 3, for 4 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.

Q3 · 4 marks · MCQGrammar

निर्देशानुसार 'रचना के आधार पर वाक्य भेद' पर आधारित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :

  1. (i)

    'जब बाबू जी रामायण का पाठ करते तब हम उनकी बगल में बैठे रहते।' - इस वाक्य का संयुक्त वाक्य होगा :

    1. (A)बाबूजी रामायण का पाठ करते और हम उनकी बगल में बैठे रहते।
    2. (B)जिस समय बाबूजी रामायण का पाठ करते उस समय हम उनकी बगल में बैठे रहते।
    3. (C)बाबूजी के रामायण का पाठ करते समय हम उनकी बगल में बैठे रहते।
    4. (D)जब बाबूजी द्वारा रामायण का पाठ किया जाता तब हम भी साथ ही बैठे रहते।
    1 mark
  2. (ii)

    'माँ थाली में दही-भात सानती और बनावटी नाम से कौर बनाकर खिलाती जाती।'- इसे सरल वाक्य में बदला जाए तो वाक्य होगा :

    1. (A)माँ जब भी थाली में दही-भात सानती तब बनावटी नाम से कौर बनाकर खिलाती जाती।
    2. (B)माँ थाली में दाल-भात सानती और छोटे-छोटे कौर बनाकर मुझे खिलाती जाती।
    3. (C)माँ थाली में दही-भात सानकर बनावटी नाम से कौर बनाकर खिलाती जाती।
    4. (D)माँ थाली में अपने लिए दही-भात सानती पर कौर बनाकर मुझे खिला देती।
    1 mark
  3. (iii)

    निम्नलिखित वाक्यों में से मिश्र वाक्य पहचान कर नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाला विकल्प चुनकर लिखिए:
    1. जब दुलारी ने केश बाँध लिए तब उसने खिड़की खोल दी।
    2. उसने सिर का पसीना सुखाया और वहीं खड़ी हो गई।
    3. टुन्नू जब दरवाज़े पर खड़ा था तब उसके पास एक पोटली थी।
    4. उसकी गृहस्थी बड़ी कठिनाई से चल रही थी फिर भी उसे चिंता नहीं थी।

    1. (A)1, 2 और 3
    2. (B)2, 3 और 4
    3. (C)2 और 4
    4. (D)1 और 3
    1 mark
  4. (iv)

    निम्नलिखित वाक्यों में से सरल वाक्य का उदाहरण है :

    1. (A)उसने बंडल निकाला और उसे पकड़ा दिया।
    2. (B)वहाँ जल-संचय का उचित प्रबंध है।
    3. (C)तुम जाओ, मैं कल ही लौट जाऊँगा।
    4. (D)जब बर्फ़ गिरती है तब मुश्किल होती है।
    1 mark
  5. (v)

    स्तंभ 1 को स्तंभ 2 से सुमेलित कीजिए और सही विकल्प का चयन कर लिखिए :
    स्तंभ 1: 1. मूर्ति के आसपास का तालाब सुखाकर साफ़ किया गया। 2. उसकी रवाब निकाली गई और ताज़ा पानी डाला गया। 3. जब बात हुक्कामों तक पहुँची तब बड़ी खलबली मची।
    स्तंभ 2: I. मिश्र वाक्य II. संयुक्त वाक्य III. सरल वाक्य

    1. (A)1 I, 2 II, 3 III
    2. (B)1 III, 2 II, 3 I
    3. (C)1 II, 2 III, 3 I
    4. (D)1 III, 2 I, 3 II
    1 mark

Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2024 board paper, set 3/1/1.

Hints

Open one hint at a time and try again before the next.

Hint 1

सरल वाक्य में एक ही उद्देश्य-विधेय होता है।

Hint 2

संयुक्त वाक्य में समान स्तर के वाक्य 'और', 'पर', 'फिर भी' से जुड़ते हैं।

Hint 3

मिश्र वाक्य में 'जब-तब', 'कि' आदि से जुड़ा आश्रित उपवाक्य होता है।

Step-by-step solution

Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.

  1. (i) (A): दो स्वतंत्र वाक्य 'और' से जुड़े हैं, इसलिए यह संयुक्त वाक्य है।

    1 mark
  2. (ii) (C): एक ही मुख्य क्रिया और एक उपवाक्यहीन रचना है ('सानकर ... खिलाती जाती'), इसलिए यह सरल वाक्य है।

    1 mark
  3. (iii) (D): वाक्य 1 और 3 में 'जब ... तब' आश्रित उपवाक्य हैं, इसलिए ये मिश्र वाक्य हैं। वाक्य 2 और 4 संयुक्त हैं।

    1 mark
  4. (iv) (B): 'वहाँ जल-संचय का उचित प्रबंध है' में एक ही उद्देश्य और एक ही विधेय है, इसलिए यह सरल वाक्य है।

    1 mark
  5. (v) (B): 1 सरल (III), 2 संयुक्त (II), 3 मिश्र (I)। (चार उपभाग करने पर पूरे अंक; पाँचवाँ उपभाग अतिरिक्त है।)

Answer: (i) A; (ii) C; (iii) D; (iv) B; (v) B

Where the marks are

  • (i) संयुक्त वाक्य A (1 अंक)
  • (ii) सरल वाक्य C (1 अंक)
  • (iii) मिश्र वाक्य 1 और 3, विकल्प D (1 अंक)
  • (iv) सरल वाक्य B (1 अंक)
  • (v) सुमेलन B (किन्हीं चार पर 4 अंक)

Revise the chapter

  • Chapter: Grammar

The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.