CBSE Class 10 Hindi Course A 2024: question 9
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2024, paper 3/1/1, section A, question 9, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q9 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedमन्नू भंडारी – एक कहानी यह भी
निम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों का सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए :
आज़ाद हिंद फ़ौज के मुकदमे का सिलसिला था। सभी कॉलेजों, स्कूलों, दुकानों के लिए हड़ताल का आह्वान था। जो-जो नहीं कर रहे थे, छात्रों का एक बहुत बड़ा समूह वहाँ जा-जाकर हड़ताल करवा रहा था। शाम को अजमेर का पूरा विद्यार्थी-वर्ग चौपड़ (मुख्य बाज़ार का चौराहा) पर इकट्ठा हुआ और फिर हुई भाषणबाज़ी। इस बीच पिताजी के एक निहायत दकियानूसी मित्र ने घर आकर अच्छी तरह पिताजी की लू उतारी, "अरे! उस मन्नू की तो मत मारी गई है पर भंडारी जी आपको क्या हुआ? ठीक है, आपने लड़कियों को आज़ादी दी, पर देखते आप, जाने कैसे-कैसे उलटे-सीधे लड़कों के साथ हड़तालें करवाती, हुड़दंग मचाती फिर रही है वह। हमारे-आपके घरों की लड़कियों को शोभा देता है यह सब? कोई मान-मर्यादा, इज़्ज़त-आबरू का खयाल भी रह गया है आपको या नहीं?" वे तो आग लगाकर चले गए और पिताजी सारे दिन भभकते रहे, "बस, अब यही रह गया है कि लोग घर आकर थू-थू करके चले जाएँ। बंद करो अब इस मन्नू का घर से बाहर निकलना।"
इस सबसे बेखबर मैं रात होने पर घर लौटी तो पिताजी के एक बेहद अंतरंग और अभिन्न मित्र ही नहीं, अजमेर के सबसे प्रतिष्ठित और सम्मानित डॉ. अंबालाल जी बैठे थे। मुझे देखते ही उन्होंने बड़ी गर्मजोशी से स्वागत किया।
- (i)1 mark
"बंद करो अब इस मन्नू का घर से निकलना।" गद्यांश में यह निर्देश किसे दिया गया है?
- (A)माँ को
- (B)मन्नू को
- (C)पिताजी को
- (D)बहन को
- (ii)1 mark
पिताजी के भभकने का क्या कारण था?
- (A)मन्नू का हड़तालादि में भाग लेना।
- (B)मन्नू की गतिविधियों पर माँ की असहमति।
- (C)पिताजी के मित्र द्वारा मन्नू की शिकायत।
- (D)पिताजी की स्वयं ही मन्नू से नाराज़गी।
- (iii)1 mark
उपर्युक्त गद्यांश की भाषा है –
- (A)ओजपूर्ण भाषा
- (B)सूक्तिप्रधान भाषा
- (C)मुहावरेदार भाषा
- (D)संस्कृतनिष्ठ भाषा
- (iv)1 mark
हड़ताल का आह्वान क्यों किया जा रहा था?
- (A)आज़ाद हिंद फ़ौज के खिलाफ़ मुकदमे के विरोध में।
- (B)भारत के लिए पूर्ण स्वराज की माँग के लिए।
- (C)छात्रों के लिए बेहतर अधिकार और सुविधाओं के लिए।
- (D)कॉलेज प्रशासन द्वारा छात्रों के खिलाफ़ कार्यवाही के विरोध में।
- (v)1 mark
पूरा छात्र-वर्ग चौपड़ पर क्यों एकत्रित हुआ?
- (A)आयोजित हड़ताल के समर्थन के लिए।
- (B)यातायात बंद करवाने के लिए।
- (C)समारोह के आयोजन के लिए।
- (D)दुकानें पुनः बंद करवाने के लिए।
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2024 board paper, set 3/1/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
गद्यांश में पिताजी के कथन के आगे-पीछे की पंक्तियाँ पढ़िए।
Hint 2
'लू उतारना' जैसे प्रयोग किस प्रकार की भाषा के हैं?
Hint 3
हड़ताल का कारण पहली पंक्ति में ही दिया है।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(i) (A): पिताजी ने गुस्से में कहा 'बंद करो अब इस मन्नू का घर से निकलना'; यह निर्देश माँ को दिया गया था।
- 1 mark
(ii) (C): पिताजी के दकियानूसी मित्र ने आकर मन्नू की शिकायत की, जिससे पिताजी भभक उठे।
- 1 mark
(iii) (C): 'लू उतारी', 'मत मारी गई', 'थू-थू करना' जैसे मुहावरों के कारण भाषा मुहावरेदार है।
- 1 mark
(iv) (A): आज़ाद हिंद फ़ौज के सैनिकों पर चले मुकदमे के विरोध में हड़ताल का आह्वान था।
- 1 mark
(v) (A): छात्र आयोजित हड़ताल के समर्थन में चौपड़ पर इकट्ठा हुए थे।
Answer: (i) A; (ii) C; (iii) C; (iv) A; (v) A
Where the marks are
- (i) A (1 अंक)
- (ii) C (1 अंक)
- (iii) C (1 अंक)
- (iv) A (1 अंक)
- (v) A (1 अंक)
Revise the chapter
- Chapter: मन्नू भंडारी – एक कहानी यह भी (notes, formulas, where marks are lost and every past question)
More questions from मन्नू भंडारी – एक कहानी यह भी
- 2023 board paper, set 3/2/1 (Course A), Q7 · 5 marksनिम्नलिखित गद्यांश के आधार पर पूछे गए बहुविकल्पी प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : चलते ही मैं द…
- 2024 board paper, set 3/2/1 (Course A), Q8 · 2 marksगद्य पाठों के आधार पर निम्नलिखित दो बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए : (2 × 1 = 2)
- 2024 board paper, set 3/2/1 (Course A), Q11 · 6 marksगद्य पाठों के आधार पर निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए…
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.