Skip to content
HindiCBSE Class 10 · Course A · Board exam 2023 (session 2022-23)

CBSE Class 10 Hindi Course A: 2023 board paper, set 3/6/1

The question paper set in the CBSE Class 10 board exam of 2023, as printed: 17 questions for 80 marks, in sections, with each OR choice shown as an alternative. Try each question first, then open our solution.

Every question here has our step-by-step solution, split into the steps that earn marks. Each one was checked by an independent re-solve from the question paper.

Source: official question paper from cbse.gov.in: https://www.cbse.gov.in/cbsenew/question-paper/2023/X/HINDI_A.zip (a zip; this paper is the file 3_6_1 Hindi A.pdf). Questions are transcribed from that PDF; figures are described in words, so check the official paper for them.

How the paper is set

SectionQuestionsWhat it has
A1-10बहुविकल्पी/वस्तुपरक (MCQ-based); total 10 questions with 49 sub-parts; 40 sub-parts to be answered
B11-17वर्णनात्मक (descriptive); 7 questions with choices as printed

Instructions in brief: All questions are compulsory; Q.1-10 are objective (Section A); Q.11-17 are descriptive (Section B) with internal choices (अथवा) as printed; Q.3-6 and Q.11-14 require answering a stated number of parts out of those given.

Section A

बहुविकल्पी/वस्तुपरक (MCQ-based); total 10 questions with 49 sub-parts; 40 sub-parts to be answered

  1. Q1 · 5 marks · Case-basedCompetency-basedReading (unseen passages)

    निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर उस पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए :

    कोलकाता भी दूसरे बड़े शहरों की तरह एक बड़ी नदी के किनारे बसा है। गंगा से निकली एक धारा ही हुगली नदी। लेकिन दूसरे कई नगरों की तरह कोलकाता में नदी का बहाव एकतरफा नहीं है। हुगली ज्वार नदी है और बंगाल की खाड़ी से उसका मुहाना 140 किलोमीटर की दूरी पर ही है। हर रोज ज्वार के समय समुद्र नदी के पानी को वापस कोलकाता तक ठेलता है। ज्वार और भाटे के बीच जल स्तर एक ही दिन में कई फुट ऊपर-नीचे हो जाता है।

    शहर के पश्चिम में बहने वाली हुगली नदी में कोलकाता अपना मैला पानी बहाकर उसे भुला नहीं सकता। नीचे बह जाने की बजाए क्या पता ज्वार के पानी के साथ अपशिष्ट पदार्थ वापस शहर लौट आएँ ? शहर के कुल मैले पानी का एक छोटा-सा हिस्सा ही हुगली में बहाया जाता है, वह भी चोरी-छिपे। इसका परिणाम यह है कि कोलकाता में हुगली अधिक दूषित नहीं है। लेकिन हर बड़े शहर को अपना मैला पानी फेंकने के लिए एक नदी चाहिए। तो फिर कोलकाता का मैला कहाँ जाता है ?

    हुगली से उल्टी दिशा में, शहर के पूरब में बहने वाली एक छोटी-सी नदी कुल्टीगंग में। पर नदी तक पहुँचने के पहले इस मैले पानी के बड़े हिस्से का उपचार होता है। कुल्टीगंग में गिरने वाला मैला पानी उतना दूषित नहीं होता है जितना वह शहर से निकलते समय होता है। यहाँ मैले पानी की सफाई का तरीका भी दूसरे शहरों से निराला है। कोई 30,000 एकड़ में फैले तालाब और खेत कोलकाता के कुल मैले पानी का दो-तिहाई हिस्सा साफ करते हैं। यही नहीं, इससे कई हजार लोगों को रोजगार मिलता है मैले पानी से मछलियाँ, सब्जियाँ और धान उगाकर।

    इसका एक कारण है यहाँ का अनूठा भूगोल, जो बना है गंगा के मुहाने पर होने वाले मिट्टी और पानी के प्राकृतिक खेल से। पता नहीं कब से गंगा की बड़ी धार यहाँ से बहकर बंगाल की खाड़ी में विसर्जित होती थी। पर यह संगम केवल गंगा और बंगाल की खाड़ी भर का नहीं रहा है। छोटी-बड़ी कई नदियों की कई धाराएँ हिमालय की मिट्टी गाद या साद के रूप में लाकर यहाँ जमा करती रही हैं। कह सकते हैं कि यहाँ हिमालय और समुद्र मिलते हैं।

    1. (i)

      कोलकाता में बहने वाली किन-किन नदियों का उल्लेख अनुच्छेद में हुआ है ?

      1. (a)गंगा, कुल्टीगंग, यमुना
      2. (b)गंगा, हुगली, उल्टीगंगा
      3. (c)गंगा, यमुना, हुगली
      4. (d)हुगली, गंगा, कुल्टीगंग
      1 mark
    2. (ii)

      गद्यांश आधारित निम्नलिखित कथनों को पढ़कर सही विकल्प का चयन कीजिए :
      कथन :
      (क) हुगली नदी में जल-स्तर ज्वार और भाटे के अनुरूप ऊपर-नीचे होता रहता है।
      (ख) कुल्टीगंग कोलकाता के पूरब में बहती है।
      (ग) कोलकाता की अधिकतर नदियाँ उलटी दिशा की ओर बहती है।
      विकल्प :

      1. (a)कथन (क) सही है।
      2. (b)कथन (क) और (ख) सही हैं।
      3. (c)कथन (ख) और (ग) सही हैं।
      4. (d)कथन (ग) और (क) सही हैं।
      1 mark
    3. (iii)

      कुल्टीगंग में गिरने वाला कोलकाता का मैला पानी उतना दूषित क्यों नहीं होता ?

      1. (a)क्योंकि वह पहले हुगली नदी में जाता है।
      2. (b)कोलकाता के लोग पानी मैला नहीं करते।
      3. (c)नदी में गिरने से पूर्व खेतों और तालाबों से उपचारित होता है।
      4. (d)क्योंकि कुल्टीगंग स्वयं ही गंदगी को उपचारित कर लेती है।
      1 mark
    4. (iv)

      निम्नलिखित कथन (A) और कारण (R) को पढ़कर उपयुक्त विकल्प चुनिए :
      कथन (A) : कोलकाता के बगल में बंगाल की खाड़ी में हिमालय और समुद्र मिलते हैं।
      कारण (R) : यहाँ गंगा और अन्य नदियाँ मिट्टी गाद या साद इकट्ठा करती हैं।

      1. (a)कथन (A) गलत है पर कारण (R) सही है।
      2. (b)कथन (A) सही है पर कारण (R) गलत है।
      3. (c)कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं।
      4. (d)कथन (A) और कारण (R) दोनों गलत हैं।
      1 mark
    5. (v)

      कोलकाता हुगली नदी में अपना मैला पानी क्यों नहीं बहा सकता ?

      1. (a)शहर में हुगली को पवित्र मानकर उसकी पूजा की जाती है।
      2. (b)हुगली एक छोटी नदी है, मैला पानी बहाने लायक नहीं है।
      3. (c)हुगली में समुद्र पानी वापस भेजता है, अपशिष्ट लौट सकता है।
      4. (d)हुगली पश्चिम में बहती है, अपशिष्ट उस ओर लाना कठिन है।
      1 mark
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (i) गद्यांश में हुगली, गंगा और कुल्टीगंग तीन नदियों का उल्लेख है, इसलिए उत्तर (d) है।

      1 mark
    2. (ii) हुगली में ज्वार-भाटे से जल-स्तर ऊपर-नीचे होता है और कुल्टीगंग शहर के पूरब में बहती है, पर कथन (ग) गलत है। अतः (b) सही है।

      1 mark
    3. (iii) कुल्टीगंग तक पहुँचने से पहले मैले पानी का बड़ा भाग तालाबों और खेतों में साफ हो जाता है, इसलिए (c)।

      1 mark
    4. (iv) गंगा और अन्य नदियाँ हिमालय की गाद लाकर यहाँ जमा करती हैं, इसलिए यहाँ हिमालय और समुद्र मिलते हैं। (A) और (R) दोनों सही हैं और R, A की व्याख्या है: (c)।

      1 mark
    5. (v) ज्वार के समय समुद्र नदी के पानी को वापस ठेलता है, इसलिए अपशिष्ट शहर लौट सकता है: (c)।

      1 mark

    Answer: (i) d; (ii) b; (iii) c; (iv) c; (v) c

    Where the marks are

    • प्रत्येक सही विकल्प के लिए (1 अंक) × 5

    Open Q1 on its own page

  2. Answer one of these 2 alternatives.

    Q2(a) · 5 marks · Case-basedCompetency-basedReading (unseen passages)

    निम्नलिखित पद्यांशों में से किसी एक पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों का सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए ।

    पद्यांश – एक
    सूरज के ताप में कहीं कोई कमी नहीं
    न चंद्रमा की ठंडक में
    लेकिन हवा और पानी में ज़रूर कुछ ऐसा हुआ है
    कि दुनिया में
    करुणा की कमी पड़ गई है

    इतनी कम पड़ गई है करुणा कि बर्फ़ पिघल नहीं रही
    नदियाँ बह नहीं रहीं झरने झर नहीं रहे
    चिड़ियाँ गा नहीं रहीं गायें रँभा नहीं रहीं

    कहीं पानी का कोई ऐसा पारदर्शी टुकड़ा नहीं
    कि आदमी उसमें अपना चेहरा देख सके
    और उसमें तैरते बादल के टुकड़े से धो-पोंछ सके

    दरअसल पानी से होकर देखो
    तभी दुनिया पानीदार रहती है

    उसमें पानी के गुण समा जाते हैं
    वरना कोरी आँखों से कौन कितना देख पाता है

    पता नहीं
    आने वाले लोगों को दुनिया कैसी चाहिए
    कैसी हवा कैसा पानी चाहिए
    पर इतना तो तय है
    कि इस समय दुनिया को
    ढेर सारी करुणा चाहिए ।

    1. (i)

      'दुनिया में करुणा की कमी पड़ गई है' – पंक्ति का आशय है –

      1. (a)वातावरण में शीतलता नहीं है।
      2. (b)जल की निर्मलता समाप्त हो गई है।
      3. (c)लोगों में संवेदना समाप्त हो गई है।
      4. (d)लोगों में क्रूरता बढ़ गई है।
      1 mark
    2. (ii)

      'करुणा कि बर्फ़ पिघल नहीं रही' – पंक्ति में 'बर्फ़ पिघल नहीं रही' का क्या अभिप्राय है ?

      1. (a)लोग स्वार्थ में आत्मकेन्द्रित हो गए हैं।
      2. (b)लोग दूसरों के दुखों से द्रवीभूत नहीं हो रहे हैं।
      3. (c)लोगों के हृदय की पवित्रता समाप्त हो गई है।
      4. (d)लोग एक-दूसरे से सहमत नहीं हो रहे हैं।
      1 mark
    3. (iii)

      'दूसरों के दुख-दर्द के प्रति सहानुभूति दिखाने वाले लोग नहीं हैं' – इस भाव को व्यक्त करने वाली पंक्ति है –

      1. (a)कहीं पानी का कोई ऐसा पारदर्शी टुकड़ा नहीं।
      2. (b)सूरज के ताप में कहीं कोई कमी नहीं।
      3. (c)लेकिन हवा और पानी में ज़रूर कुछ ऐसा हुआ है।
      4. (d)वरना कोरी आँखों से कौन कितना देख पाता है।
      1 mark
    4. (iv)

      'सूरज के ताप में कहीं कोई कमी नहीं, न चंद्रमा की ठंडक में' – पंक्ति के माध्यम से कवि कहना चाहते हैं

      1. (a)सूर्य की ऊर्जा में गर्मी की कमी नहीं है।
      2. (b)चंद्रमा की चाँदनी में कोई कमी नहीं है।
      3. (c)सूर्य और चंद्रमा के दैनिक क्रिया-कलापों में कोई परिवर्तन नहीं है ?
      4. (d)प्राकृतिक उपादानों में सहज करुणा की भावना है।
      1 mark
    5. (v)

      इस समय समस्त विश्व को आवश्यकता है –

      1. (a)स्वच्छ हवा
      2. (b)स्वच्छ पानी
      3. (c)परोपकार
      4. (d)करुणा
      1 mark
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (i) करुणा की कमी का आशय है लोगों में संवेदना का समाप्त होना: (c)।

      1 mark
    2. (ii) बर्फ़ का न पिघलना यानी लोग दूसरों के दुख से द्रवित नहीं होते: (b)।

      1 mark
    3. (iii) पारदर्शी पानी के टुकड़े का न होना सहानुभूति के अभाव का प्रतीक है: (a)।

      1 mark
    4. (iv) सूरज की गर्मी और चंद्रमा की ठंडक में कमी नहीं, यानी प्रकृति में सहज करुणा है: (d)।

      1 mark
    5. (v) कविता के अंत में कवि कहता है कि दुनिया को ढेर सारी करुणा चाहिए: (d)।

      1 mark

    Answer: (i) c; (ii) b; (iii) a; (iv) d; (v) d

    Where the marks are

    • प्रत्येक सही विकल्प के लिए (1 अंक) × 5

    Open Q2(a) on its own page

    OR

    Q2(b) · 5 marks · Case-basedCompetency-basedReading (unseen passages)

    अथवा

    पद्यांश – दो
    दरवाज़े से बाहर जाने से पहले
    अपने जूतों के तस्मे बाँधने के लिए मैं झुकता हूँ
    रोटी का कौर तोड़ने और खाने के लिए
    झुकता हूँ अपनी थाली पर
    जेब से अचानक गिर गई कलम या सिक्के को उठाने को झुकता हूँ

    झुकता हूँ लेकिन उस तरह नहीं
    जैसे एक चापलूस की आत्मा झुकती है
    किसी शक्तिशाली के सामने
    जैसे लज्जित या अपमानित होकर झुकती हैं आँखें
    झुकता हूँ
    जैसे शब्दों को पढ़ने के लिए आँखें झुकती हैं

    ताकत और अधीनता की भाषा से बाहर भी होते हैं
    शब्दों और क्रियाओं के कई अर्थ

    झुकता हूँ
    जैसे घुटना हमेशा पेट की तरफ ही मुड़ता है
    यह कथन सिर्फ़ शरीर के नैसर्गिक गुणों
    या अवगुणों को ही व्यक्त नहीं करता
    कहावतें अर्थ से ज़्यादा अभिप्राय में निवास करती हैं।

    1. (i)

      किस तरह झुकना जीवन के सामान्य कार्य व्यवहार का हिस्सा नहीं है ?

      1. (a)जूते के फीते बाँधने के लिए झुकना
      2. (b)खाने का कौर उठाने के लिए झुकना
      3. (c)ताकतवर के सामने सिर का झुकाना
      4. (d)किसी गिरी वस्तु को उठाने के लिए झुकना
      1 mark
    2. (ii)

      'चापलूस की आत्मा' के झुकने से आप क्या समझते हैं ?

      1. (a)किसी अधिकार सम्पन्न की खुशामद करने वाला व्यक्ति और उसकी आदतें
      2. (b)अपने लाभ के लिए खुशामद करने वाले द्वारा आत्म-सम्मान को छोड़ दिया जाना
      3. (c)एक सत्ता संपन्न व्यक्ति द्वारा मजबूर व्यक्तियों का लाभ उठाना
      4. (d)खुशामद पसंद व्यक्ति और उसके अनुयायियों का समूचा कार्य व्यवहार
      1 mark
    3. (iii)

      शब्दों को पढ़ने के लिए आँखों के झुकने में किस प्रकार का भाव है ?

      1. (a)विनम्रता
      2. (b)लज्जा
      3. (c)अपमान
      4. (d)आत्मालोचन
      1 mark
    4. (iv)

      "ताकत और अधीनता की भाषा से बाहर भी होते हैं शब्दों और क्रियाओं के कई अर्थ" पद्यांश के इस कथन का क्या आशय है ? निम्नलिखित कथनों को पढ़कर उचित विकल्प का चयन कीजिए :
      (क) शब्दों और क्रियाओं के अर्थ समाज की सत्ता-संरचना द्वारा ही तय होते हैं।
      (ख) शब्दों और क्रियाओं को बरतना मनुष्य की चेतना के अधीन है।
      (ग) हम चाहें तो कोई भी हमें वैसा करने को बाध्य नहीं कर सकता जिससे लज्जित एवं अपमानित होना पड़े।

      1. (a)सिर्फ (क)
      2. (b)सिर्फ (ख)
      3. (c)(क) और (ग)
      4. (d)(ख) और (ग)
      1 mark
    5. (v)

      इस कविता में प्रयुक्त 'अर्थ' एवं 'अभिप्राय' का तात्पर्य क्या है ?

      1. (a)अर्थ – मतलब ; अभिप्राय – नीयत
      2. (b)अर्थ – नीयत ; अभिप्राय – मतलब
      3. (c)अर्थ – आशय ; अभिप्राय – लक्ष्य
      4. (d)अर्थ – तात्पर्य ; अभिप्राय – मंसूबा
      1 mark
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (i) जूते बाँधना, कौर उठाना, चीज़ उठाना सामान्य हैं; ताकतवर के सामने झुकना सामान्य व्यवहार नहीं है: (c)।

      1 mark
    2. (ii) चापलूस अपने लाभ के लिए आत्मसम्मान छोड़कर झुकता है: (b)।

      1 mark
    3. (iii) शब्द पढ़ने के लिए आँखों का झुकना विनम्रता का भाव है: (a)।

      1 mark
    4. (iv) कवि का आशय है कि शब्दों-क्रियाओं का बरतना मनुष्य की चेतना के अधीन है और कोई हमें अपमानित होने को बाध्य नहीं कर सकता: कथन (ख) और (ग), अतः (d)।

      1 mark
    5. (v) अर्थ यानी मतलब, अभिप्राय यानी नीयत: (a)।

      1 mark

    Answer: (i) c; (ii) b; (iii) a; (iv) d; (v) a

    Where the marks are

    • प्रत्येक सही विकल्प के लिए (1 अंक) × 5

    Open Q2(b) on its own page

  3. Q3 · 4 marks · MCQGrammar

    'रचना के आधार पर वाक्य भेद' पर आधारित निम्नलिखित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार के उत्तर निर्देशानुसार दीजिए : (4 × 1 = 4)

    1. (i)

      "जैसा कि बताया जा चुका है, मूर्ति संगमरमर की थी ।" – वाक्य का सरल वाक्य में रूपांतरण होगा –

      1. (a)मूर्ति संगमरमर की थी, इसके बारे में बताया जा चुका है।
      2. (b)मूर्ति संगमरमर की थी जिसके बारे में बताया जा चुका है।
      3. (c)मूर्ति के संगमरमर के होने के विषय में बताया जा चुका है।
      4. (d)बताया जा चुका है कि मूर्ति संगमरमर की थी।
      1 mark
    2. (ii)

      'केवल एक चीज़ की कसर थी जो देखते ही खटकती थी ।' – वाक्य का संयुक्त वाक्य में रूपांतरण होगा –

      1. (a)केवल एक चीज़ की कसर थी और वह देखते ही खटकती थी।
      2. (b)देखते ही खटकने वाली एक चीज़ की ही कसर थी।
      3. (c)यूँ तो कसर कोई नहीं थी पर एक चीज देखते ही खटकने वाली भी थी।
      4. (d)केवल एक चीज़ की कसर थी जिसे देखते ही खटका होता था।
      1 mark
    3. (iii)

      'पिताजी थककर सोए हैं' – इसका मिश्र वाक्य बनेगा –

      1. (a)पिताजी थक गए हैं इसलिए सोए हैं।
      2. (b)पिताजी सोए हैं और थके हुए हैं।
      3. (c)क्योंकि पिताजी थक गए हैं इसलिए सोए हैं।
      4. (d)पिताजी थकने पर सो गए हैं।
      1 mark
    4. (iv)

      निम्नलिखित वाक्यों में सरल वाक्य पहचानकर नीचे दिए गए सबसे सही विकल्प को चुनकर लिखिए :
      (क) रास्ते और भी सँकरे होते जा रहे थे।
      (ख) हवा बह रही थी और पेड़-पौधे झूम रहे थे।
      (ग) सिक्किमी नवयुवक ने मुझे बताया कि प्रदूषण के चलते स्नो-फॉल कम होती जा रही है।
      (घ) मीठी झिड़कियाँ देकर उसने गाय को भगा दिया।
      विकल्प :

      1. (a)कथन (क) और (घ) सही हैं।
      2. (b)केवल कथन (क) सही है।
      3. (c)केवल कथन (घ) सही है।
      4. (d)कथन (क), (ग) और (घ) सही हैं।
      1 mark
    5. (v)

      स्तंभ-I और स्तंभ-II को सुमेलित करके उचित विकल्प चुनकर लिखिए :
      स्तंभ-I: (I) सरल वाक्य; (II) मिश्र वाक्य; (III) संयुक्त वाक्य
      स्तंभ-II: (अ) या तो पढ़ाई कर लो या टीवी ही देख लो; (ब) नौकरी करने पर तनख्वाह तो लेगी ही; (स) वह किताब खो गई जो आपने दी थी

      1. (a)(I)-(अ), (II)-(ब), (III)-(स)
      2. (b)(I)-(ब), (II)-(स), (III)-(अ)
      3. (c)(I)-(स), (II)-(ब), (III)-(अ)
      4. (d)(I)-(ब), (II)-(अ), (III)-(स)
      1 mark
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (i) सरल वाक्य में केवल एक उद्देश्य-विधेय होता है, उपवाक्य नहीं। उत्तर (c) 'मूर्ति के संगमरमर के होने के विषय में बताया जा चुका है।'

      1 mark
    2. (ii) 'जो' वाला आश्रित उपवाक्य हटाकर 'और' से जोड़ने पर संयुक्त वाक्य बनता है: (a)।

      1 mark
    3. (iii) मिश्र वाक्य में एक मुख्य और एक आश्रित उपवाक्य होता है। विकल्प (c) में 'क्योंकि' से आश्रित उपवाक्य जुड़ा है: (c)।

      1 mark
    4. (iv) (क) और (घ) एक-एक क्रिया वाले सरल वाक्य हैं; (ख) संयुक्त और (ग) मिश्र है: (a)।

      1 mark
    5. (v) 'नौकरी करने पर तनख्वाह तो लेगी ही' सरल; 'किताब खो गई जो आपने दी थी' मिश्र; 'या तो ... या' संयुक्त। अतः (I)-(ब), (II)-(स), (III)-(अ): (b)।

      1 mark

    Answer: (i) c; (ii) a; (iii) c; (iv) a; (v) b

    Where the marks are

    • किन्हीं चार सही उत्तरों के लिए (1 अंक) × 4

    Open Q3 on its own page

  4. Q4 · 4 marks · MCQGrammar

    'वाच्य' पर आधारित निम्नलिखित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार के उत्तर दीजिए : (4 × 1 = 4)

    1. (i)

      निम्नलिखित में कर्मवाच्य का उदाहरण है –

      1. (a)अब तो उससे रोया नहीं जाता।
      2. (b)अब तो वह नहीं रोती।
      3. (c)माँ द्वारा खाना बनाया जाता है।
      4. (d)माँ से सोया नहीं जाता।
      1 mark
    2. (ii)

      निम्नलिखित में से कर्तृवाच्य का उदाहरण है –

      1. (a)चलो, चला जाए।
      2. (b)चलो, कहीं चला जाए।
      3. (c)चलो, घूमने चलते हैं।
      4. (d)नहीं, मुझसे नहीं चला जाएगा।
      1 mark
    3. (iii)

      निम्नलिखित वाक्यों में भाववाच्य का वाक्य है –

      1. (a)बच्चा बैठता है।
      2. (b)राम से आया नहीं जाता।
      3. (c)रमेश आता है।
      4. (d)आपसे पत्र लिखा नहीं गया।
      1 mark
    4. (iv)

      "मैं यह भाषा नहीं पढ़ सकूँगा" – वाक्य को कर्मवाच्य में बदलने पर होगा –

      1. (a)मुझसे यह भाषा नहीं पढ़ी जा सकेगी।
      2. (b)मैंने यह भाषा पहले नहीं पढ़ी है।
      3. (c)मैं यह भाषा पढ़ने का प्रयास कर सकता हूँ।
      4. (d)मेरे द्वारा यह भाषा पढ़ी जा सकेगी।
      1 mark
    5. (v)

      स्तंभ-I और स्तंभ-II को सुमेलित करके सही विकल्प चुनकर लिखिए :
      स्तंभ-I: (I) कर्तृवाच्य; (II) कर्मवाच्य; (III) भाववाच्य
      स्तंभ-II: (अ) पक्षियों से उड़ा जाता है। (ब) पुलिस द्वारा चोर पकड़ा गया। (स) चलो, यहाँ से चलें

      1. (a)(I)-(अ), (II)-(ब), (III)-(स)
      2. (b)(I)-(ब), (II)-(स), (III)-(अ)
      3. (c)(I)-(स), (II)-(अ), (III)-(ब)
      4. (d)(I)-(स), (II)-(ब), (III)-(अ)
      1 mark
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (i) 'माँ द्वारा खाना बनाया जाता है' में कर्म प्रमुख है और क्रिया कर्म के अनुसार है: कर्मवाच्य (c)।

      1 mark
    2. (ii) 'चलो, घूमने चलते हैं' में क्रिया कर्ता के अनुसार है: कर्तृवाच्य (c)।

      1 mark
    3. (iii) 'राम से आया नहीं जाता' अकर्मक क्रिया वाला असमर्थता बताने वाला भाववाच्य है: (b)।

      1 mark
    4. (iv) 'मैं यह भाषा नहीं पढ़ सकूँगा' का कर्मवाच्य 'मुझसे यह भाषा नहीं पढ़ी जा सकेगी' है: (a)।

      1 mark
    5. (v) कर्तृवाच्य-(स), कर्मवाच्य-(ब), भाववाच्य-(अ): (d)।

      1 mark

    Answer: (i) c; (ii) c; (iii) b; (iv) a; (v) d

    Where the marks are

    • किन्हीं चार सही उत्तरों के लिए (1 अंक) × 4

    Open Q4 on its own page

  5. Q5 · 4 marks · MCQGrammar

    'पद-परिचय' पर आधारित निम्नलिखित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों से किन्हीं चार के उत्तर चुनकर लिखिए : (4 × 1 = 4)

    1. (i)

      'जल्दी से जाकर दुकान से दूध ले आओ ।' – वाक्य में रेखांकित शब्द का पद परिचय है :

      1. (a)जातिवाचक संज्ञा, पुल्लिंग, एकवचन, आपादान कारक
      2. (b)जातिवाचक संज्ञा, स्त्रीलिंग, एकवचन, करण कारक
      3. (c)जातिवाचक संज्ञा, स्त्रीलिंग, एकवचन, आपादान कारक
      4. (d)जातिवाचक संज्ञा, स्त्रीलिंग, बहुवचन, आपादान कारक
      1 mark
    2. (ii)

      'शाम को हम चलेंगे ।' वाक्य में रेखांकित पद का परिचय होगा –

      1. (a)अकर्मक क्रिया, भविष्यत काल, पुल्लिंग, बहुवचन, कर्तृवाच्य
      2. (b)सकर्मक क्रिया, भविष्यत काल, पुल्लिंग, बहुवचन, कर्तृवाच्य
      3. (c)अकर्मक क्रिया, भविष्यत काल, पुल्लिंग, बहुवचन, कर्मवाच्य
      4. (d)अकर्मक क्रिया, भूतकाल, पुल्लिंग, बहुवचन, कर्तृवाच्य
      1 mark
    3. (iii)

      'किस व्यक्ति से मिलना है ?' वाक्य में रेखांकित पद का परिचय है –

      1. (a)प्रश्नवाचक सर्वनाम, स्त्रीलिंग, एकवचन, कर्त्ताकारक
      2. (b)सार्वनामिक विशेषण, स्त्रीलिंग, बहुवचन, व्यक्ति विशेष्य
      3. (c)सार्वनामिक विशेषण, पुल्लिंग, बहुवचन, व्यक्ति विशेष्य
      4. (d)सार्वनामिक विशेषण, पुल्लिंग, एकवचन, व्यक्ति विशेष्य
      1 mark
    4. (iv)

      'लड़की के साथ दो और लोग आने वाले हैं ।' वाक्य में रेखांकित पद का परिचय है –

      1. (a)समुच्चयबोधक अव्यय, लड़की का संबंध बाकी वाक्य से जोड़ने वाला
      2. (b)संबंधबोधक अव्यय, लड़की (संज्ञा) का संबंध वाक्य के दूसरे हिस्से से जोड़ने वाला
      3. (c)क्रियाविशेषण, आना क्रिया की विशेषता
      4. (d)संबंधबोधक अव्यय, लोगों का संबंध लड़की से बताने वाला।
      1 mark
    5. (v)

      स्तंभ-I और स्तंभ-II को ठीक क्रम में सुमेलित कीजिए :
      स्तंभ-I: (अ) अरे! तुम कब आए ? (ब) सावधान! आगे सड़क पर गड्ढा है। (स) छि:! कैसी बदबू है।
      स्तंभ-II: (I) अचरज सूचक विस्मयादिबोधक; (II) घृणा सूचक विस्मयादिबोधक; (III) चेतावनी सूचक विस्मयादिबोधक

      1. (a)(अ)-(III), (ब)-(I), (स)-(II)
      2. (b)(अ)-(I), (ब)-(II), (स)-(III)
      3. (c)(अ)-(II), (ब)-(I), (स)-(III)
      4. (d)(अ)-(I), (ब)-(III), (स)-(II)
      1 mark
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (i) 'दुकान' जातिवाचक संज्ञा, स्त्रीलिंग, एकवचन; 'से' के कारण अपादान कारक: (c)।

      1 mark
    2. (ii) 'चलेंगे' में कर्म नहीं है इसलिए अकर्मक, भविष्यत काल, पुल्लिंग, बहुवचन, कर्तृवाच्य: (a)।

      1 mark
    3. (iii) 'किस' व्यक्ति की विशेषता बताता है, इसलिए सार्वनामिक विशेषण, पुल्लिंग, एकवचन, विशेष्य 'व्यक्ति': (d)।

      1 mark
    4. (iv) 'के साथ' संबंधबोधक अव्यय है, जो लोगों का संबंध लड़की से बताता है: (d)।

      1 mark
    5. (v) 'अरे!' अचरज-(I), 'सावधान!' चेतावनी-(III), 'छि:' घृणा-(II): (d)।

      1 mark

    Answer: (i) c; (ii) a; (iii) d; (iv) d; (v) d

    Where the marks are

    • किन्हीं चार सही उत्तरों के लिए (1 अंक) × 4

    Open Q5 on its own page

  6. Q6 · 4 marks · MCQGrammar

    'अलंकार' आधारित निम्नलिखित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार के लिए उचित विकल्प चुनकर लिखिए : (4 × 1 = 4)

    1. (i)

      'आगे नदियाँ पड़ी अपार, घोड़ा कैसे उतरे पार ।
      राणा ने सोचा इस पार, तब तक चेतक था उस पार ।'
      – प्रस्तुत पंक्तियों में प्रयुक्त अलंकार है –

      1. (a)उत्प्रेक्षा अलंकार
      2. (b)श्लेष अलंकार
      3. (c)मानवीकरण अलंकार
      4. (d)अतिशयोक्ति अलंकार
      1 mark
    2. (ii)

      'को घटि ये वृषभानुजा वे हलधर के वीर' – प्रस्तुत पंक्ति में प्रयुक्त अलंकार है –

      1. (a)उत्प्रेक्षा अलंकार
      2. (b)श्लेष अलंकार
      3. (c)मानवीकरण अलंकार
      4. (d)अतिशयोक्ति अलंकार
      1 mark
    3. (iii)

      निम्नलिखित में से किन पंक्तियों में उत्प्रेक्षा अलंकार है ?

      1. (a)कनक-कनक ते सौ गुनी, मादकता अधिकाय
        वो खाए बौराए जग, या पाए बौराय ।
      2. (b)नहिं पराग नहि मधुर मधु, नहिं विकास इहिं काल
        अली कली-ही सों बँध्यो, आगे कौन हवाल ।
      3. (c)चमचमात चंचल नयन, बिच घूँघट पट छीन ।
        मनहु सुरसरिता विमल, जल उछरत जुग मीन ।
      4. (d)कोटि कुलिस-सम-वचन तुम्हारा ।
        व्यर्थ धरहु बान कुठारा ।
      1 mark
    4. (iv)

      स्तंभ-I और स्तंभ-II को उचित विकल्प से सुमेलित कीजिए :
      स्तंभ-I: (अ) हेमकुंभ ले उषा सवेरे भरती ढुलकाती सुख मेरे। (ब) हरिमुख मानो मधुर मयंक। (स) पानी गए न ऊबरै, मोती मानुष चून।
      स्तंभ-II: (I) श्लेष अलंकार; (II) उत्प्रेक्षा अलंकार; (III) मानवीकरण अलंकार

      1. (a)(अ)-(I), (ब)-(II), (स)-(III)
      2. (b)(अ)-(III), (ब)-(II), (स)-(I)
      3. (c)(अ)-(II), (ब)-(I), (स)-(III)
      4. (d)(अ)-(III), (ब)-(I), (स)-(II)
      1 mark
    5. (v)

      'माली आवत देख कर कलियाँ करैं पुकार' – प्रस्तुत पंक्ति में प्रयुक्त अलंकार है –

      1. (a)उत्प्रेक्षा अलंकार
      2. (b)अतिशयोक्ति अलंकार
      3. (c)मानवीकरण अलंकार
      4. (d)श्लेष अलंकार
      1 mark
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (i) राणा के सोचने भर में चेतक का नदी पार कर जाना बढ़ा-चढ़ाकर कहा गया है: अतिशयोक्ति (d)।

      1 mark
    2. (ii) 'वृषभानुजा' (राधा / वृषभ की बहन) और 'हलधर के वीर' के दो अर्थ निकलते हैं: श्लेष (b)।

      1 mark
    3. (iii) 'मनहु' वाचक शब्द से नेत्रों की गंगा में उछलती मछलियों से संभावना की गई है: उत्प्रेक्षा (c)।

      1 mark
    4. (iv) उषा का हेमकुंभ लेना मानवीकरण (III); 'मानो' वाला उत्प्रेक्षा (II); 'पानी' के कई अर्थ श्लेष (I): (b)।

      1 mark
    5. (v) कलियों का पुकारना मानवीय क्रिया है: मानवीकरण (c)।

      1 mark

    Answer: (i) d; (ii) b; (iii) c; (iv) b; (v) c

    Where the marks are

    • किन्हीं चार सही उत्तरों के लिए (1 अंक) × 4

    Open Q6 on its own page

  7. Q7 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedमन्नू भंडारी – एक कहानी यह भी

    निम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए :

    यों खेलने को हमने भाइयों के साथ गिल्ली-डंडा भी खेला और पतंग उड़ाने, काँच पीसकर माँजा सूतने का काम भी किया, लेकिन उनकी गतिविधियों का दायरा घर के बाहर ही अधिक रहता था और हमारी सीमा थी घर । हाँ, इतना ज़रूर था कि उस ज़माने में घर की दीवारें घर तक ही समाप्त नहीं हो जाती थीं बल्कि पूरे मोहल्ले तक फैली रहती थीं इसलिए मोहल्ले के किसी भी घर में जाने पर कोई पाबंदी नहीं थी, बल्कि कुछ घर तो परिवार का हिस्सा ही थे। आज तो मुझे बड़ी शिद्दत के साथ यह महसूस होता है कि अपनी ज़िंदगी खुद जीने के इस आधुनिक दबाव ने महानगरों के फ़्लैट में रहने वालों को हमारे इस परंपरागत 'पड़ोस-कल्चर' से विच्छिन्न करके हमें कितना संकुचित, असहाय और असुरक्षित बना दिया है। मेरी कम-से-कम एक दर्जन आरंभिक कहानियों के पात्र इसी मोहल्ले के हैं जहाँ मैंने अपनी किशोरावस्था गुजार अपनी युवावस्था का आरंभ किया था। एक-दो को छोड़कर उनमें से कोई भी पात्र मेरे परिवार का नहीं है। बस इनको देखते-सुनते, इनके बीच ही मैं बड़ी हुई थी लेकिन इनकी छाप मेरे मन पर कितनी गहरी थी, इस बात का अहसास तो मुझे कहानियाँ लिखते समय हुआ। इतने वर्षों के अंतराल ने भी उनकी भाव-भंगिमा, भाषा, किसी को भी धुंधला नहीं किया था और बिना किसी विशेष प्रयास के बड़े सहज भाव से वे उतरते चले गए थे।

    1. (i)

      भाइयों की गतिविधियों का दायरा घर के बाहर रहने और बहनों की सीमा घर होने का क्या अभिप्राय है ?

      1. (a)लड़कियों एवं लड़कों में आत्मीयता और बंधुत्व नहीं था।
      2. (b)बाई-बहन एक साथ ज्यादा समय नहीं बिताते थे।
      3. (c)लड़कों को पूरे संसार की आजादी थी पर लड़कियाँ घरों के दायरे में सीमित।
      4. (d)लड़के अधिकतर मोहल्ले में भटकते थे जबकि लड़कियाँ घर में रहती थीं।
      1 mark
    2. (ii)

      'घर की दीवारें घर तक ही समाप्त नहीं हो जाती' – से आप क्या समझते हैं ?

      1. (a)घर में आज की तरह दीवारें नहीं होती थीं।
      2. (b)टोले-मोहल्ले को घर का हिस्सा माना जाता था।
      3. (c)पुराने समय में घर बड़े होते थे, न कि माचिस की डिब्बियाँ।
      4. (d)लोग खुले दिल के थे इसलिए अपने घर में अजनबियों को भी जगह देते थे।
      1 mark
    3. (iii)

      लेखिका ने अपने पात्रों के विषय में जो बताया है उसके अनुसार असत्य कथन है –

      1. (a)उनकी आरंभिक कहानियों के पात्र बाद के जीवन से आए हैं।
      2. (b)उनके एक-दो पात्रों को छोड़ दें तो कोई उनके परिवार से नहीं।
      3. (c)जिस मोहल्ले में उनकी किशोरावस्था बीती वहीं से लगभग दर्जन भर पात्र लिए।
      4. (d)आरंभिक कहानियों के पात्रों को देखते-सुनते उनके बीच ही लेखिका बड़ी हुईं।
      1 mark
    4. (iv)

      'पड़ोस कल्चर' से अलग होकर हम कैसे होते जा रहे हैं ?

      1. (a)संकुचित, असहाय और सुरक्षित
      2. (b)संकुचित, शंकालु और असुरक्षित
      3. (c)संकुचित, असहाय और संरक्षित
      4. (d)संकुचित, असहाय और असुरक्षित
      1 mark
    5. (v)

      कहानियाँ लिखते हुए लेखिका को क्या अहसास हुआ ?

      1. (a)समय बीतने के कारण उनकी स्मृति अब क्षीण पड़ रही है।
      2. (b)इतना समय बीतने के बाद भी उन्हें वे लोग अपने हावभाव के साथ याद थे।
      3. (c)अपने परिचित व्यक्ति के बारे में लिखना आसान तो नहीं है।
      4. (d)समय के अंतराल ने उनकी भाव-भंगिमा, भाषा आदि को धुंधला कर दिया था।
      1 mark
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (i) भाइयों का दायरा घर के बाहर और बहनों का घर तक था, यानी लड़कों को आज़ादी और लड़कियाँ घर में सीमित: (c)।

      1 mark
    2. (ii) घर की दीवारें मोहल्ले तक फैली थीं, यानी टोले-मोहल्ले को घर का हिस्सा माना जाता था: (b)।

      1 mark
    3. (iii) असत्य कथन (a) है, क्योंकि पात्र किशोरावस्था के मोहल्ले से आए थे, बाद के जीवन से नहीं।

      1 mark
    4. (iv) पड़ोस-कल्चर से कटकर हम संकुचित, असहाय और असुरक्षित हो रहे हैं: (d)।

      1 mark
    5. (v) कहानियाँ लिखते समय लेखिका को लगा कि इतने समय बाद भी वे लोग अपने हावभाव के साथ याद थे: (b)।

      1 mark

    Answer: (i) c; (ii) b; (iii) a; (iv) d; (v) b

    Where the marks are

    • प्रत्येक सही विकल्प के लिए (1 अंक) × 5

    Open Q7 on its own page

  8. Q8 · 2 marks · MCQस्वयं प्रकाश – नेताजी का चश्मा

    गद्य खंड के पाठों के आधार पर निम्नलिखित दो बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए : (2 × 1 = 2)

    1. (i)

      पानवाले ने नेताजी की मूर्ति पर चश्मा न होने का कारण बताया – 'मास्टर बनाना भूल गया' – यह उसके लिए कैसी बात थी और हालदार साहब के लिए कैसी ?

      1. (a)पानवाले के लिए – मज़ेदार, हालदार साहब के लिए – द्रवित करने वाली
      2. (b)पानवाले के लिए – दुःखी करने वाली, हालदार साहब के लिए – द्रवित करने वाली
      3. (c)पानवाले के लिए – मज़ेदार, हालदार साहब के लिए – विचारणीय
      4. (d)पानवाले के लिए – द्रवित करने वाली, हालदार साहब के लिए – विचार करने वाली
      1 mark
    2. (ii)

      'भारत रत्न' जैसे पुरस्कार से सम्मानित किए जाने का कारण बिस्मिल्ला खाँ की दृष्टि में था –

      1. (a)शहनाई वादन के साथ-साथ पहनावा ओढ़ावा
      2. (b)शहनाई के कारण नहीं देश विदेश में उनकी पहचान और प्रसिद्धि
      3. (c)शहनाई-वादन है न कि कपड़े और बाहरी दिखावा।
      4. (d)शहनाई वादन के साथ उनके आचार-विचार।
      1 mark
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (i) पानवाले को यह बात मज़ेदार लगी, जबकि हालदार साहब देशभक्ति की भावना से द्रवित हो गए: (a)।

      1 mark
    2. (ii) बिस्मिल्ला खाँ के अनुसार सम्मान का कारण शहनाई-वादन था, कपड़े या दिखावा नहीं: (c)।

      1 mark

    Answer: (i) a; (ii) c

    Where the marks are

    • प्रत्येक सही विकल्प के लिए (1 अंक) × 2

    Open Q8 on its own page

  9. Q9 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedमंगलेश डबराल – संगतकार

    निम्नलिखित पठित पद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए :

    मुख्य गायक की गरज़ में
    वह अपनी गूँज मिलाता आया है प्राचीन काल से
    गायक जब अंतरे की जटिल तानों के जंगल में खो चुका होता है
    या अपने ही सरगम को लाँधकर
    चला जाता है भटकता हुआ एक अनहद में
    तब संगतकार ही स्थायी को सँभाले रहता है।

    जैसे समेटता हो मुख्य गायक का पीछे छूटा हुआ सामान
    जैसे उसे याद दिलाता हो उसका बचपन
    जब वह नौसिखिया था
    तार सप्तक में जब बैठने लगता है उसका गला
    प्रेरणा साथ छोड़ती हुई उत्साह अस्त होता हुआ
    आवाज़ से राख जैसा कुछ गिरता हुआ
    तभी मुख्य गायक को ढाँढ़स बँधाता
    कहीं से चला आता है संगतकार का स्वर

    1. (i)

      'मुख्य गायक की गरज़ में संगतकार अपनी गूँज प्राचीन काल से मिला रहा है' – कथन में प्राचीन काल का तात्पर्य है –

      1. (a)पुराने युग से
      2. (b)हमेशा से
      3. (c)बचपन से
      4. (d)गाने के आरंभ से
      1 mark
    2. (ii)

      मुख्य गायक अंतरे की जटिल तानों के जंगल में क्यों खो जाता है ?

      1. (a)कई बार सिद्धस्थ गायक भी किसी सुर-ताल में उलझ जाते हैं।
      2. (b)गाना एक जंगल जैसा है जिसमें भटक जाना सहज ही हो जाता है।
      3. (c)अपने ही गाने की लय में डूबकर भटक जाता है।
      4. (d)महान गायक भी कभी-कभी कमज़ोर पड़ जाते हैं।
      1 mark
    3. (iii)

      संगतकार किस तरह से मुख्य गायक की सहायता करता है ?

      1. (a)मुख्य गायक के भटकने पर स्थायी को सँभाल कर।
      2. (b)मुख्य गायक को उसके बचपन की याद दिलाकर।
      3. (c)मुख्य गायक का पीछे छूटा हुआ सामान समेट कर।
      4. (d)मुख्य गायक के साथ अंतरे को गाकर।
      1 mark
    4. (iv)

      संगतकार मुख्य गायक को ढाँढ़स कब बँधाता है ? – इस प्रश्न का उत्तर देने के लिए निम्नलिखित कथनों को पढ़कर उचित विकल्प का चयन कीजिए –
      कथन : (क) जब उसका गला बैठने लगता है। (ख) जब वह निरुत्साहित होने लगता है। (ग) जब उसकी आवाज़ मंद पड़ने लगती है।
      विकल्प :

      1. (a)केवल (क)
      2. (b)केवल (ग)
      3. (c)(क), (ख) और (ग)
      4. (d)(क) और (ग)
      1 mark
    5. (v)

      'तार सप्तक' में मुख्य गायक का गला क्यों बैठने लगता है ?

      1. (a)वह गाते-गाते थक चुका होता है।
      2. (b)इसमें स्वरों को ऊँचाई-निचाई पर चढ़ाना होता है।
      3. (c)उसे बार-बार गाना पड़ता है।
      4. (d)आवाज़ की गूँज अब नष्ट हो चुकी होती है।
      1 mark
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (i) प्राचीन काल का तात्पर्य 'हमेशा से' है: (b)।

      1 mark
    2. (ii) मुख्य गायक अपने ही गाने की लय में डूबकर भटक जाता है: (c)।

      1 mark
    3. (iii) संगतकार मुख्य गायक के भटकने पर स्थायी को सँभालकर सहायता करता है: (a)।

      1 mark
    4. (iv) गला बैठना, उत्साह घटना और आवाज़ मंद पड़ना तीनों स्थितियों में ढाँढ़स बँधाता है: (c)।

      1 mark
    5. (v) तार सप्तक में स्वरों को बहुत ऊँचाई पर चढ़ाना होता है, इसलिए गला बैठने लगता है: (b)।

      1 mark

    Answer: (i) b; (ii) c; (iii) a; (iv) c; (v) b

    Where the marks are

    • प्रत्येक सही विकल्प के लिए (1 अंक) × 5

    Open Q9 on its own page

  10. Q10 · 2 marks · MCQतुलसीदास – राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद

    पद्य खंड के पाठों के आधार पर निम्नलिखित दो बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए : (2 × 1 = 2)

    1. (i)

      'राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद' में परशुराम बार-बार विश्वामित्र से लक्ष्मण की शिकायत क्यों कर रहे हैं ?

      1. (a)विश्वामित्र सभी मुनियों में श्रेष्ठ थे।
      2. (b)विश्वामित्र राम और लक्ष्मण के कुल गुरु थे।
      3. (c)विश्वामित्र सीता-स्वयंवर में जनक के पुरोहित थे।
      4. (d)विश्वामित्र उस समय राम-लक्ष्मण के गुरु एवं अभिभावक थे।
      1 mark
    2. (ii)

      'दंतुरित मुस्कान' का कवि स्वयं को चिर प्रवासी क्यों कह रहा है ?

      1. (a)वह पहली बार बच्चे से मिल रहा है।
      2. (b)कवि सदा यात्रा पर रहने वाला व्यक्ति है।
      3. (c)कवि लंबी यात्रा के बाद घर आया है।
      4. (d)कवि का कोई घर नहीं है वह खानाबदोश है।
      1 mark
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (i) विश्वामित्र उस समय राम-लक्ष्मण के गुरु एवं अभिभावक थे, इसलिए परशुराम उनसे शिकायत करते हैं: (d)।

      1 mark
    2. (ii) कवि सदा यात्रा पर रहने वाला व्यक्ति है, इसलिए स्वयं को चिर प्रवासी कहता है: (b)।

      1 mark

    Answer: (i) d; (ii) b

    Where the marks are

    • प्रत्येक सही विकल्प के लिए (1 अंक) × 2

    Open Q10 on its own page

Section B

वर्णनात्मक (descriptive); 7 questions with choices as printed

  1. Q11 · 6 marks · Short answerस्वयं प्रकाश – नेताजी का चश्मा

    गद्य पाठों के आधार पर निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए : (3 × 2 = 6)
    'नेताजी का चश्मा' पाठ के आधार पर लिखिए कि –

    1. (क)

      हालदार साहब का कस्बे के नागरिकों का कौन-सा प्रयास सराहनीय लगा और क्यों ?

      2 marks
    2. (ख)

      नवाब साहब की झुठी शानो-शौकत और घमंड भरे व्यवहार को देखकर लेखक ने उनके साथ किस प्रकार का व्यवहार किया ? 'लखनवी-अंदाज़' पाठ के आधार पर इसे साबित कीजिए ।

      2 marks
    3. (ग)

      बालगोबिन भगत की 'गर्मियों की संझा' के दृश्य का चित्रण अपने शब्दों में कीजिए ।

      2 marks
    4. (घ)

      बिस्मिल्ला खाँ 'मालिक' से कौन-सी दुआ माँगते थे ? इससे उनके व्यक्तित्व का कौन-सा पहलू सामने उभरता है ।

      2 marks
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (क) कस्बे के नागरिकों/बच्चों ने नेताजी की मूर्ति पर बिना चश्मे के अवसर पर चश्मा लगा देने का प्रयास किया, जो सराहनीय लगा।

      1 mark
    2. क्योंकि इससे उनकी देशभक्ति की भावना और शहीदों-देशभक्तों के प्रति सम्मान प्रकट होता है।

      1 mark
    3. (ख) लेखक ने नवाब साहब की बातचीत में उत्सुकता नहीं दिखाई और खीरा खाने की उनकी पेशकश ठुकरा दी।

      1 mark
    4. उन्होंने शिष्टाचार की औपचारिकता भी नहीं निभाई, जिससे उनके व्यवहार में उपेक्षा झलकी। (कोई दो बिंदु पर्याप्त)

      1 mark
    5. (ग) गर्मी की उमस भरी शाम को बालगोबिन आँगन में आसन जमाते, खंजड़ी-करताल के साथ अन्य लोग जुटते और वे कबीर के पद गाते।

      1 mark
    6. वे एक पंक्ति गाते तो मंडली दुहराती; गाते-गाते वे नाचने लगते और सभी उनका अनुकरण करते; आँगन नृत्य-संगीत से भरकर शीतल हो जाता।

      1 mark
    7. (घ) बिस्मिल्ला खाँ मालिक से सच्चे सुर की दुआ माँगते थे।

      1 mark
    8. इससे उनके व्यक्तित्व में कला की सच्ची साधना, आस्था, विनम्रता और सरलता झलकती है। (कोई एक पहलू)

      1 mark

    Answer: किन्हीं तीन भागों के उत्तर ऊपर दिए हैं (प्रत्येक 2 अंक)।

    Where the marks are

    • (क) चश्मा लगाने का प्रयास (1 अंक) और देशभक्ति/सम्मान का कारण (1 अंक)
    • (ख) कोई दो बिंदु (1+1 अंक)
    • (ग) आँगन में गायन, नाच और शीतल शाम का चित्रण (2 अंक)
    • (घ) सच्चे सुर की दुआ (1 अंक) और व्यक्तित्व का पहलू (1 अंक)

    Open Q11 on its own page

  2. Q12 · 6 marks · Short answerसूरदास – पद

    पद्य पाठों के आधार पर निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए : (3 × 2 = 6)

    1. (क)

      'सूर के पद' में गोपियों के माध्यम से सूरदास की भक्ति-भावना सामने आती है। इस कथन के आलोक में सूरदास की भक्ति-भावना पर टिप्पणी कीजिए। (किन्हीं दो बिंदुओं को उत्तर में अवश्य शामिल करें)

      2 marks
    2. (ख)

      'राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद' में लक्ष्मण ने अपने कुल की किन विशेषताओं का उल्लेख किया है ? (किन्हीं दो विशेषताओं का वर्णन कीजिए।)

      2 marks
    3. (ग)

      इस वर्ष पाठ्यक्रम में पढ़ी कौन-सी कविता आपको सबसे अधिक प्रभावित करती है, और क्यों ?

      2 marks
    4. (घ)

      'आत्मकथ्य' में कवि आत्मकथा न लिखने के लिए जिन तर्कों का सहारा ले रहा है उनमें से किन्हीं दो का उल्लेख कीजिए।

      2 marks
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (क) सूरदास की भक्ति कृष्ण के प्रति सगुण भक्ति है, जिसमें कृष्ण को प्रेमी, सखा और आराध्य माना गया है।

      1 mark
    2. वे सगुण भक्ति के पक्षधर और निर्गुण भक्ति के विरोधी हैं तथा उनकी भक्ति अनन्य भाव की है। (कोई दो बिंदु)

      1 mark
    3. (ख) लक्ष्मण ने बताया कि उनके कुल में देवता, गुरु, मुनि, ब्राह्मण और गौओं का सम्मान करने की परंपरा है।

      1 mark
    4. साथ ही ऋषियों, मुनियों और ब्राह्मणों पर हाथ नहीं उठाया जाता।

      1 mark
    5. (ग) मुझे 'आत्मकथ्य' कविता सबसे अधिक प्रभावित करती है। (कोई उपयुक्त कविता मान्य)

      1 mark
    6. क्योंकि इसमें कवि की विनम्रता और जीवन के यथार्थ तथा अभाव की मार्मिक अभिव्यक्ति है।

      1 mark
    7. (घ) कवि कहता है कि उसका जीवन सामान्य है, ऐसा कुछ विशेष नहीं जिसे लिखा जाए, और वह अपना निजी जीवन सार्वजनिक नहीं करना चाहता।

      1 mark
    8. दूसरा तर्क यह है कि जीवन की दुर्बलताएँ और छल सबके सामने आने से वह हँसी का पात्र बन सकता है। (कोई दो बिंदु)

      1 mark

    Answer: किन्हीं तीन भागों के उत्तर ऊपर दिए हैं (प्रत्येक 2 अंक)।

    Where the marks are

    • (क) कोई दो बिंदु (1+1 अंक)
    • (ख) कोई दो विशेषताएँ (1+1 अंक)
    • (ग) कविता का नाम और तर्कपूर्ण कारण (1+1 अंक)
    • (घ) कोई दो तर्क (1+1 अंक)

    Open Q12 on its own page

  3. Q13 · 8 marks · Long answerमाता का अँचल

    'पूरक पाठ्य-पुस्तक' के पाठों पर आधारित निम्नलिखित तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो के उत्तर लगभग 50-60 शब्दों में लिखिए : (2 × 4 = 8)

    1. (क)

      यह स्वाभाविक है कि बच्चा माता या पिता किसी एक से अधिक नज़दीकी का अनुभव करता हो – 'माता का अँचल' के भोलानाथ के संदर्भ से इस कथन पर प्रकाश डालें। इसके साथ ही अपने जीवन के अनुभव से इसके पक्ष या विपक्ष में टिप्पणी कीजिए।

      4 marks
    2. (ख)

      कृतिकार की ईमानदारी से आप क्या समझते हैं ? 'मैं क्यों लिखता हूँ' के लेखक ने इस ईमानदारी के समक्ष किस तरह की लेखकीय विशवताओं का उल्लेख किया है ?

      4 marks
    3. (ग)

      'साना-साना हाथ जोड़ि' – की लेखिका अपनी यात्रा में प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते चलती हैं। पाठ के किन्हीं दो प्रसंगों के उल्लेख के साथ लिखिए कि अगर आप उस स्थान पर होते तो क्या करते ?

      4 marks
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (क) 'माता का अँचल' में भोलानाथ का पिता से गहरा लगाव है। पिता उसे अपने साथ नहलाते, खिलाते, पूजा में बिठाते और खेल-तमाशे में साथ रखते हैं। पर साँप देखकर डर जाने पर वह पिता को छोड़कर सीधे माँ की गोद में छिप जाता है, क्योंकि वहाँ उसे सबसे अधिक सुरक्षा और ममता मिलती है। यानी सामान्य स्थिति में पिता के पास और संकट में माँ के पास जाना उसके लिए स्वाभाविक है।

      2 marks
    2. अपने अनुभव के आधार पर: मैं इस कथन के पक्ष में हूँ। खेलने और घूमने में मुझे पिता का साथ भाता है, पर बीमारी या डर के समय माँ का स्नेहभरा स्पर्श सबसे बड़ा सहारा लगता है। (कोई भी तर्कसंगत पक्ष या विपक्ष मान्य)

      2 marks
    3. (ख) कृतिकार की ईमानदारी का अर्थ है यह भेद बनाए रखना कि रचना भीतरी प्रेरणा से लिखी गई है या बाहरी दबाव और आग्रह से। जो रचना केवल अंतर्मन की प्रेरणा से रची जाए, वही सच्ची होती है।

      2 marks
    4. इस ईमानदारी के सामने लेखक ने जिन लेखकीय विवशताओं का उल्लेख किया है, वे हैं: प्रकाशक की माँग, संपादक का आग्रह और आर्थिक आवश्यकता। इनके कारण लेखक को कई बार बिना भीतरी प्रेरणा के भी लिखना पड़ता है।

      2 marks
    5. (ग) 'साना-साना हाथ जोड़ि' में लेखिका प्रकृति के प्रति कृतज्ञ होती है। पहला प्रसंग: गंतोक में रात के आसमान और शहर पर रोशनी की झालर देखकर वह भीतर-बाहर शून्य हो जाती है, उसके भीतर उजास फूटता है और वह ईश्वर से प्रार्थना करने लगती है।

      2 marks
    6. दूसरा प्रसंग: तिस्ता नदी के किनारे अद्भुत शांति में वह प्रार्थना करती है कि भीतर का सारा हलाहल और तामसिकता बह जाए। (यूमथांग के पर्वत-शिखर, जल-प्रपात देखकर नतमस्तक होना भी मान्य)। अपने विचार: मैं होता/होती तो उस सुंदरता में खो जाता/जाती और प्रकृति तथा ईश्वर के प्रति कृतज्ञता महसूस करता/करती।

      2 marks

    Answer: किन्हीं दो उपप्रश्नों के उत्तर ऊपर दिए गए हैं (तीनों के मॉडल उत्तर दिए हैं)।

    Where the marks are

    • (क) भोलानाथ का पिता से लगाव और संकट में माँ की शरण (2 अंक)
    • (क) अपने अनुभव पर आधारित टिप्पणी (2 अंक)
    • (ख) ईमानदारी का अर्थ: भीतरी प्रेरणा बनाम बाहरी दबाव (2 अंक)
    • (ख) विवशताएँ: प्रकाशक की माँग, संपादक का आग्रह, आर्थिक आवश्यकता (2 अंक)
    • (ग) प्रकृति के प्रति कृतज्ञता के दो प्रसंग (2 अंक)
    • (ग) स्वयं क्या करते, उचित तर्क सहित (2 अंक)

    Open Q13 on its own page

  4. Q14 · 6 marks · WritingWriting

    निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर लगभग 120 शब्दों में सारगर्भित अनुच्छेद लिखिए : (1 × 6 = 6)

    1. (क)

      आज़ाद देश के 75 साल और भविष्य की उम्मीदें
      संकेत बिंदु : • 75 वर्ष के बाद देश का वर्तमान • भविष्य के लक्ष्य • लक्ष्य पाने के रास्ते • नागरिकों का दायित्व

      0 marks
    2. OR

      (ख)

      जीवन संघर्ष का दूसरा नाम है
      संकेत बिंदु : • जीवन और संघर्ष क्या है ? • संघर्ष : सफलता का मूलमंत्र • असफलता से उत्पन्न निराशा और उत्कट जिजीविषा • जीवन का मूलमंत्र

      0 marks
    3. OR

      (ग)

      समय होत सबसे बलवान
      संकेत बिंदु : • समय/काल का महत्त्व • सुख-दुख का आवागमन • समय की बारीकी को समझना और उसके अनुसार कार्य करना • बुरे समय में भी हार न मानना

      0 marks
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (क) आज़ाद देश के 75 साल और भविष्य की उम्मीदें
      भूमिका: आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होना हमारे लिए गर्व और आत्ममंथन का अवसर है।

      1 mark
    2. विषयवस्तु: इन वर्षों में भारत ने विज्ञान, अंतरिक्ष, कृषि और तकनीक में उल्लेखनीय प्रगति की है, पर गरीबी, बेरोज़गारी और असमानता अब भी चुनौतियाँ हैं। भविष्य में हमारा लक्ष्य शिक्षित, समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाना है। इसके रास्ते हैं: गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, रोज़गार के अवसर, नवाचार, भ्रष्टाचार-उन्मूलन और पर्यावरण की रक्षा। नागरिकों का दायित्व है कि वे कानून का पालन करें, कर्तव्य निभाएँ, सद्भाव रखें और राष्ट्र-निर्माण में योगदान दें।

      3 marks
    3. निष्कर्ष: यदि हर नागरिक ईमानदारी से अपना कर्तव्य निभाए तो भारत आने वाले वर्षों में विश्व का अग्रणी राष्ट्र बनेगा।

      1 mark
    4. भाषा-शुद्धता: शुद्ध वर्तनी, सुगठित वाक्य और लगभग 120 शब्द।

      1 mark

    Answer: किसी एक विषय पर लगभग 120 शब्दों का अनुच्छेद; मॉडल रूप में (क) दिया गया है, (ख) और (ग) भी इसी ढाँचे (भूमिका 1, विषयवस्तु 3, निष्कर्ष 1, भाषा 1) में लिखें।

    Where the marks are

    • सार्थक भूमिका (1 अंक)
    • संकेत-बिंदुओं सहित विषयवस्तु (3 अंक)
    • सटीक निष्कर्ष (1 अंक)
    • भाषा की शुद्धता (1 अंक)

    Open Q14 on its own page

  5. Answer one of these 2 alternatives.

    Q15(a) · 5 marks · WritingCompetency-basedWriting

    निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखिए : (1 × 5 = 5)
    (क) आपका नाम सना/सोहम है। आपके छोटे भाई/बहन को लगातार मोबाइल पर खेलते रहने की लत पड़ चुकी है। खाने, पढ़ने की जगह वह बस मोबाइल में लगा रहता/रहती है। इसके नुकसान समझाते हुए लगभग 100 शब्दों में एक पत्र लिखिए।

    Try it first, then show our solutionSolution
    1. प्रारूप: ४/१२, गाँधी नगर, दिल्ली
      दिनांक: १० मार्च, २०२३

      प्रिय अनुज/अनुजा आर्यन,
      सप्रेम आशीर्वाद।

      1 mark
    2. विषयवस्तु: मुझे माँ से पता चला कि तुम दिन भर मोबाइल पर खेलते रहते हो और खाने तथा पढ़ने पर ध्यान नहीं देते। इसकी लत से आँखें कमज़ोर होती हैं, सिरदर्द और नींद की कमी होती है। पढ़ाई पिछड़ती है, शारीरिक खेल छूटने से सेहत बिगड़ती है, चिड़चिड़ापन बढ़ता है और परिवार से दूरी हो जाती है।

      2 marks
    3. सुझाव: मोबाइल का समय तय करो, शाम को मैदान में खेलो, पढ़ाई और भोजन समय पर करो। मैं छुट्टियों में तुम्हारे साथ खेलूँगा।

      1 mark
    4. समापन: माता-पिता को प्रणाम।
      तुम्हारा शुभचिंतक भाई,
      सोहम
      भाषा शुद्ध और लगभग 100 शब्द।

      1 mark

    Answer: उचित प्रारूप में लगभग 100 शब्दों का पत्र (ऊपर मॉडल दिया है)।

    Where the marks are

    • पत्र का प्रारूप: पता, तिथि, संबोधन, अभिवादन, समापन (1 अंक)
    • मोबाइल की लत के नुकसान (2 अंक)
    • सुझाव/समझाइश (1 अंक)
    • भाषा-शुद्धता (1 अंक)

    Open Q15(a) on its own page

    OR

    Q15(b) · 5 marks · WritingCompetency-basedWriting

    (ख) आप अहमदाबाद के रहने वाले मनीष/मनीषा हैं। किसी कार्यवश रेल से मुंबई जा रहे थे और बीच के एक छोटे स्टेशन पर आपका सामान चोरी हो गया। मुंबई रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर को पूरी घटना की जानकारी देते हुए उचित शीघ्रातिशीघ्र कार्यवाही करने का अनुरोध करते हुए लगभग 100 शब्दों में एक पत्र लिखिए।

    Try it first, then show our solutionSolution
    1. प्रारूप:
      सेवा में,
      स्टेशन मास्टर,
      मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन, मुंबई।
      दिनांक: १० मार्च, २०२३
      विषय: रेल यात्रा में सामान चोरी होने की सूचना एवं कार्यवाही हेतु अनुरोध।
      महोदय,

      1 mark
    2. विषयवस्तु: मैं मनीषा, अहमदाबाद की निवासी, ४ मार्च को अहमदाबाद से मुंबई जा रही थी। गाड़ी संख्या १२९३४, कोच S-४, सीट ३२ में मेरा सामान था। रात को एक छोटे स्टेशन पर गाड़ी रुकी, तभी मेरा बैग चोरी हो गया। उसमें कपड़े, ज़रूरी दस्तावेज़ और नकदी थी।

      2 marks
    3. अनुरोध: कृपया जाँच कराकर शीघ्रातिशीघ्र उचित कार्यवाही करें और सामान बरामद कराने में सहायता करें। मैं रेलवे पुलिस में शिकायत भी दर्ज करा चुकी हूँ।

      1 mark
    4. धन्यवाद सहित,
      भवदीया,
      मनीषा
      मोबाइल: ९८XXXXXXXX
      भाषा शुद्ध और लगभग 100 शब्द।

      1 mark

    Answer: उचित औपचारिक प्रारूप में लगभग 100 शब्दों का पत्र (ऊपर मॉडल दिया है)।

    Where the marks are

    • औपचारिक पत्र का प्रारूप (1 अंक)
    • घटना का पूरा विवरण (2 अंक)
    • कार्यवाही का अनुरोध (1 अंक, विषयवस्तु में)
    • भाषा-शुद्धता (1 अंक)

    Open Q15(b) on its own page

  6. Answer one of these 2 alternatives.

    Q16(a) · 5 marks · WritingCompetency-basedWriting

    (क) आपने हाल ही में एम.एस.सी. (गणित) की परीक्षा अच्छे अंकों से उत्तीर्ण की है और साथ ही आप बी.एड.भी कर चुके हैं। गणित के पी.जी.टी. (परा-स्नातक अध्यापक) पद के लिए अपना स्ववृत्त (बायोडाटा) लगभग 80 शब्दों में तैयार कीजिए। आपका नाम नेहा/निखिल है। आपको केंद्रीय विद्यालय, क.ख.ग. में गणित अध्यापक/अध्यापिका पद के लिए आवेदन करना है। (1 × 5 = 5)

    Try it first, then show our solutionSolution
    1. प्रारूप:
      स्ववृत्त (बायोडाटा)
      पद: पी.जी.टी. (गणित), केंद्रीय विद्यालय, क.ख.ग.

      1 mark
    2. व्यक्तिगत जानकारी: नाम: नेहा शर्मा; पिता का नाम: श्री रमेश शर्मा; जन्म-तिथि: १५ जुलाई, १९९८; पता: २१, सिविल लाइंस, जयपुर; मोबाइल: ९८XXXXXXXX; ई-मेल: neha@example.com; राष्ट्रीयता: भारतीय।

      1 mark
    3. शैक्षणिक योग्यता: दसवीं – ९२%, बारहवीं – ९०%, बी.एस.सी. (गणित) – ८५%, एम.एस.सी. (गणित) – ८८%, बी.एड. – ८६%।

      1 mark
    4. अन्य जानकारी: अनुभव – दो वर्ष का शिक्षण; रुचियाँ – पढ़ना, शतरंज; भाषाएँ – हिंदी, अंग्रेज़ी।

      1 mark
    5. घोषणा: मैं प्रमाणित करती हूँ कि उपर्युक्त जानकारी सही है।
      स्थान: जयपुर, दिनांक: १० मार्च, २०२३ हस्ताक्षर: नेहा

      1 mark

    Answer: लगभग 80 शब्दों का स्ववृत्त (ऊपर मॉडल दिया है)।

    Where the marks are

    • उचित प्रारूप (1 अंक)
    • व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता आदि विषयवस्तु (3 अंक)
    • भाषा-शुद्धता (1 अंक)

    Open Q16(a) on its own page

    OR

    Q16(b) · 5 marks · WritingCompetency-basedWriting

    (ख) आपके घर मेहमान आने वाले हैं तो आपने 'तुरत-फुरत' नामक वेबसाइट से कुछ खाने-पीने की वस्तुएँ मँगवाई हैं। बीस मिनट में सामान पहुँचाने वाली इस साइट से 50 मिनट में भी सामान नहीं आया है। इसकी शिकायत करते हुए उपभोक्ता संपर्क विभाग के लगभग 80 शब्दों में एक ई-मेल लिखिए। आपका नाम साधना/सोमेश है।

    Try it first, then show our solutionSolution
    1. प्रारूप:
      प्रति: care@turatphurat.com
      विषय: बीस मिनट की डिलीवरी में विलंब के संबंध में शिकायत।

      1 mark
    2. विषयवस्तु: महोदय, मैंने आज शाम ६ बजे आपकी वेबसाइट 'तुरत-फुरत' से खाने-पीने का सामान मँगवाया था। आपके वादे के अनुसार सामान बीस मिनट में पहुँचना था, पर ५० मिनट बाद भी नहीं आया। मेरे घर मेहमान आने वाले थे, इसलिए मुझे बहुत असुविधा और शर्मिंदगी हुई। ऑर्डर संख्या: TF4521।

      2 marks
    3. अनुरोध: कृपया देरी का कारण बताएँ, तुरंत सामान भिजवाएँ या भुगतान वापस करें तथा भविष्य में समयपालन सुनिश्चित करें।

      1 mark
    4. धन्यवाद सहित,
      साधना
      मोबाइल: ९८XXXXXXXX
      भाषा शुद्ध और लगभग 80 शब्द।

      1 mark

    Answer: उचित ई-मेल प्रारूप में लगभग 80 शब्दों की शिकायत (ऊपर मॉडल दिया है)।

    Where the marks are

    • ई-मेल का प्रारूप: प्रति, विषय, संबोधन, समापन (1 अंक)
    • शिकायत का विवरण (2 अंक)
    • समाधान का अनुरोध और भाषा-शुद्धता (1+1 अंक)

    Open Q16(b) on its own page

  7. Answer one of these 2 alternatives.

    Q17(a) · 4 marks · WritingCompetency-basedWriting

    (क) जल-प्रदूषण की भयावहता के प्रति सब को सचेत करने वाला एक जनहितकारी विज्ञापन लगभग 60 शब्दों में बनाइए। (1 × 4 = 4)

    Try it first, then show our solutionSolution
    1. रचनात्मकता और प्रस्तुति: आकर्षक शीर्षक/नारा – 'जल है तो जीवन है, प्रदूषण से बचाओ अपना कल!' (चित्र/रंग अनिवार्य नहीं)।

      1 mark
    2. विषयवस्तु: दूषित जल से हैज़ा, टाइफाइड, पीलिया जैसे रोग फैलते हैं। नदियों में कचरा, फैक्ट्रियों का रसायन और मल-जल न डालें। पीने का पानी बचाएँ, जल-स्रोत स्वच्छ रखें और पौधे लगाएँ। आज की लापरवाही कल की प्यास बन सकती है।

      2 marks
    3. भाषा-शुद्धता: जनहित में जारी – पर्यावरण संरक्षण समिति; शुद्ध एवं सटीक भाषा, लगभग 60 शब्द।

      1 mark

    Answer: जल-प्रदूषण पर लगभग 60 शब्दों का जनहितकारी विज्ञापन (ऊपर मॉडल दिया है)।

    Where the marks are

    • आकर्षक शीर्षक/नारा और प्रस्तुति (1 अंक)
    • विषयवस्तु – खतरे और अपील (2 अंक)
    • भाषा-शुद्धता (1 अंक)

    Open Q17(a) on its own page

    OR

    Q17(b) · 4 marks · WritingCompetency-basedWriting

    (ख) आप मोहिनी/महेन्द्र हैं। आपके बड़े भाई को विदेश जाकर पढ़ाई करने के लिए छात्रवृत्ति मिली है जिसके अंतर्गत वे अमेरिका उच्च अध्ययन के लिए जाने वाले हैं। उन्हें बधाई एवं शुभकामना प्रेषित करता एक संदेश लगभग 60 शब्दों में लिखिए।

    Try it first, then show our solutionSolution
    1. प्रारूप: १० मार्च, २०२३
      प्रिय भैया,

      1 mark
    2. विषयवस्तु: विदेश में उच्च अध्ययन के लिए छात्रवृत्ति मिलने पर हार्दिक बधाई! यह आपकी कड़ी मेहनत और लगन का फल है। पूरे परिवार को आप पर गर्व है। अमेरिका में आपका प्रवास सुखद और सफल हो, आप खूब यश कमाएँ और देश का नाम रोशन करें। हमारी शुभकामनाएँ आपके साथ हैं।

      2 marks
    3. आपका अनुज,
      महेन्द्र
      भाषा शुद्ध और लगभग 60 शब्द।

      1 mark

    Answer: बधाई और शुभकामना का लगभग 60 शब्दों का संदेश (ऊपर मॉडल दिया है)।

    Where the marks are

    • संदेश का उचित प्रारूप: तिथि, संबोधन, प्रेषक (1 अंक)
    • बधाई और शुभकामना की विषयवस्तु (2 अंक)
    • भाषा-शुद्धता (1 अंक)

    Open Q17(b) on its own page

Source: official question paper, cbse.gov.in. Chapter tags and solutions are ours. Spotted a transcription error? Write tosupport@questionbuddy.in.