CBSE Class 10 Hindi Course A 2023: question 3
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2023, paper 3/6/1, section A, question 3, for 4 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q3 · 4 marks · MCQGrammar
'रचना के आधार पर वाक्य भेद' पर आधारित निम्नलिखित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार के उत्तर निर्देशानुसार दीजिए : (4 × 1 = 4)
- (i)1 mark
"जैसा कि बताया जा चुका है, मूर्ति संगमरमर की थी ।" – वाक्य का सरल वाक्य में रूपांतरण होगा –
- (a)मूर्ति संगमरमर की थी, इसके बारे में बताया जा चुका है।
- (b)मूर्ति संगमरमर की थी जिसके बारे में बताया जा चुका है।
- (c)मूर्ति के संगमरमर के होने के विषय में बताया जा चुका है।
- (d)बताया जा चुका है कि मूर्ति संगमरमर की थी।
- (ii)1 mark
'केवल एक चीज़ की कसर थी जो देखते ही खटकती थी ।' – वाक्य का संयुक्त वाक्य में रूपांतरण होगा –
- (a)केवल एक चीज़ की कसर थी और वह देखते ही खटकती थी।
- (b)देखते ही खटकने वाली एक चीज़ की ही कसर थी।
- (c)यूँ तो कसर कोई नहीं थी पर एक चीज देखते ही खटकने वाली भी थी।
- (d)केवल एक चीज़ की कसर थी जिसे देखते ही खटका होता था।
- (iii)1 mark
'पिताजी थककर सोए हैं' – इसका मिश्र वाक्य बनेगा –
- (a)पिताजी थक गए हैं इसलिए सोए हैं।
- (b)पिताजी सोए हैं और थके हुए हैं।
- (c)क्योंकि पिताजी थक गए हैं इसलिए सोए हैं।
- (d)पिताजी थकने पर सो गए हैं।
- (iv)1 mark
निम्नलिखित वाक्यों में सरल वाक्य पहचानकर नीचे दिए गए सबसे सही विकल्प को चुनकर लिखिए :
(क) रास्ते और भी सँकरे होते जा रहे थे।
(ख) हवा बह रही थी और पेड़-पौधे झूम रहे थे।
(ग) सिक्किमी नवयुवक ने मुझे बताया कि प्रदूषण के चलते स्नो-फॉल कम होती जा रही है।
(घ) मीठी झिड़कियाँ देकर उसने गाय को भगा दिया।
विकल्प :- (a)कथन (क) और (घ) सही हैं।
- (b)केवल कथन (क) सही है।
- (c)केवल कथन (घ) सही है।
- (d)कथन (क), (ग) और (घ) सही हैं।
- (v)1 mark
स्तंभ-I और स्तंभ-II को सुमेलित करके उचित विकल्प चुनकर लिखिए :
स्तंभ-I: (I) सरल वाक्य; (II) मिश्र वाक्य; (III) संयुक्त वाक्य
स्तंभ-II: (अ) या तो पढ़ाई कर लो या टीवी ही देख लो; (ब) नौकरी करने पर तनख्वाह तो लेगी ही; (स) वह किताब खो गई जो आपने दी थी- (a)(I)-(अ), (II)-(ब), (III)-(स)
- (b)(I)-(ब), (II)-(स), (III)-(अ)
- (c)(I)-(स), (II)-(ब), (III)-(अ)
- (d)(I)-(ब), (II)-(अ), (III)-(स)
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2023 board paper, set 3/6/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
वाक्य में क्रियाएँ और उपवाक्य गिनिए।
Hint 2
'और', 'या' से जुड़े समान स्तर के उपवाक्य संयुक्त होते हैं।
Hint 3
'कि', 'जो', 'क्योंकि' से आश्रित उपवाक्य जुड़ने पर मिश्र वाक्य होता है।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(i) सरल वाक्य में केवल एक उद्देश्य-विधेय होता है, उपवाक्य नहीं। उत्तर (c) 'मूर्ति के संगमरमर के होने के विषय में बताया जा चुका है।'
- 1 mark
(ii) 'जो' वाला आश्रित उपवाक्य हटाकर 'और' से जोड़ने पर संयुक्त वाक्य बनता है: (a)।
- 1 mark
(iii) मिश्र वाक्य में एक मुख्य और एक आश्रित उपवाक्य होता है। विकल्प (c) में 'क्योंकि' से आश्रित उपवाक्य जुड़ा है: (c)।
- 1 mark
(iv) (क) और (घ) एक-एक क्रिया वाले सरल वाक्य हैं; (ख) संयुक्त और (ग) मिश्र है: (a)।
- 1 mark
(v) 'नौकरी करने पर तनख्वाह तो लेगी ही' सरल; 'किताब खो गई जो आपने दी थी' मिश्र; 'या तो ... या' संयुक्त। अतः (I)-(ब), (II)-(स), (III)-(अ): (b)।
Answer: (i) c; (ii) a; (iii) c; (iv) a; (v) b
Where the marks are
- किन्हीं चार सही उत्तरों के लिए (1 अंक) × 4
Revise the chapter
- Chapter: Grammar
More questions from Grammar
- 2024 board paper, set 4/2/1 (Course B), Q4 · 4 marksनिर्देशानुसार 'रचना के आधार पर वाक्य-भेद' पर आधारित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत…
- 2024 board paper, set 4/3/1 (Course B), Q4 · 4 marksनिर्देशानुसार 'रचना के आधार पर वाक्य-भेद' पर आधारित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सह…
- 2023 board paper, set 4/2/1 (Course B), Q4 · 4 marksनिर्देशानुसार 'रचना की दृष्टि से वाक्य-भेद' पर आधारित निम्नलिखित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के …
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.