CBSE Class 10 Hindi Course A 2023: question 2(b)
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2023, paper 3/6/1, section A, question 2(b), for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q2(b) · 5 marks · Case-basedCompetency-basedReading (unseen passages)
अथवा
पद्यांश – दो
दरवाज़े से बाहर जाने से पहले
अपने जूतों के तस्मे बाँधने के लिए मैं झुकता हूँ
रोटी का कौर तोड़ने और खाने के लिए
झुकता हूँ अपनी थाली पर
जेब से अचानक गिर गई कलम या सिक्के को उठाने को झुकता हूँ
झुकता हूँ लेकिन उस तरह नहीं
जैसे एक चापलूस की आत्मा झुकती है
किसी शक्तिशाली के सामने
जैसे लज्जित या अपमानित होकर झुकती हैं आँखें
झुकता हूँ
जैसे शब्दों को पढ़ने के लिए आँखें झुकती हैं
ताकत और अधीनता की भाषा से बाहर भी होते हैं
शब्दों और क्रियाओं के कई अर्थ
झुकता हूँ
जैसे घुटना हमेशा पेट की तरफ ही मुड़ता है
यह कथन सिर्फ़ शरीर के नैसर्गिक गुणों
या अवगुणों को ही व्यक्त नहीं करता
कहावतें अर्थ से ज़्यादा अभिप्राय में निवास करती हैं।
- (i)1 mark
किस तरह झुकना जीवन के सामान्य कार्य व्यवहार का हिस्सा नहीं है ?
- (a)जूते के फीते बाँधने के लिए झुकना
- (b)खाने का कौर उठाने के लिए झुकना
- (c)ताकतवर के सामने सिर का झुकाना
- (d)किसी गिरी वस्तु को उठाने के लिए झुकना
- (ii)1 mark
'चापलूस की आत्मा' के झुकने से आप क्या समझते हैं ?
- (a)किसी अधिकार सम्पन्न की खुशामद करने वाला व्यक्ति और उसकी आदतें
- (b)अपने लाभ के लिए खुशामद करने वाले द्वारा आत्म-सम्मान को छोड़ दिया जाना
- (c)एक सत्ता संपन्न व्यक्ति द्वारा मजबूर व्यक्तियों का लाभ उठाना
- (d)खुशामद पसंद व्यक्ति और उसके अनुयायियों का समूचा कार्य व्यवहार
- (iii)1 mark
शब्दों को पढ़ने के लिए आँखों के झुकने में किस प्रकार का भाव है ?
- (a)विनम्रता
- (b)लज्जा
- (c)अपमान
- (d)आत्मालोचन
- (iv)1 mark
"ताकत और अधीनता की भाषा से बाहर भी होते हैं शब्दों और क्रियाओं के कई अर्थ" पद्यांश के इस कथन का क्या आशय है ? निम्नलिखित कथनों को पढ़कर उचित विकल्प का चयन कीजिए :
(क) शब्दों और क्रियाओं के अर्थ समाज की सत्ता-संरचना द्वारा ही तय होते हैं।
(ख) शब्दों और क्रियाओं को बरतना मनुष्य की चेतना के अधीन है।
(ग) हम चाहें तो कोई भी हमें वैसा करने को बाध्य नहीं कर सकता जिससे लज्जित एवं अपमानित होना पड़े।- (a)सिर्फ (क)
- (b)सिर्फ (ख)
- (c)(क) और (ग)
- (d)(ख) और (ग)
- (v)1 mark
इस कविता में प्रयुक्त 'अर्थ' एवं 'अभिप्राय' का तात्पर्य क्या है ?
- (a)अर्थ – मतलब ; अभिप्राय – नीयत
- (b)अर्थ – नीयत ; अभिप्राय – मतलब
- (c)अर्थ – आशय ; अभिप्राय – लक्ष्य
- (d)अर्थ – तात्पर्य ; अभिप्राय – मंसूबा
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2023 board paper, set 3/6/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
सामान्य और अपमानजनक झुकने में अंतर कीजिए।
Hint 2
चापलूस किस उद्देश्य से झुकता है?
Hint 3
कथन (क) कवि के भाव के विपरीत है, उसे छोड़िए।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(i) जूते बाँधना, कौर उठाना, चीज़ उठाना सामान्य हैं; ताकतवर के सामने झुकना सामान्य व्यवहार नहीं है: (c)।
- 1 mark
(ii) चापलूस अपने लाभ के लिए आत्मसम्मान छोड़कर झुकता है: (b)।
- 1 mark
(iii) शब्द पढ़ने के लिए आँखों का झुकना विनम्रता का भाव है: (a)।
- 1 mark
(iv) कवि का आशय है कि शब्दों-क्रियाओं का बरतना मनुष्य की चेतना के अधीन है और कोई हमें अपमानित होने को बाध्य नहीं कर सकता: कथन (ख) और (ग), अतः (d)।
- 1 mark
(v) अर्थ यानी मतलब, अभिप्राय यानी नीयत: (a)।
Answer: (i) c; (ii) b; (iii) a; (iv) d; (v) a
Where the marks are
- प्रत्येक सही विकल्प के लिए (1 अंक) × 5
Revise the chapter
- Chapter: Reading (unseen passages)
More questions from Reading (unseen passages)
- Sample paper 2026-27 (Course B), Q7 · 5 marksनिम्नलिखित पठित काव्यांश को पढ़कर दिए गए बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए…
- 2023 board paper, set 4/2/1 (Course B), Q7 · 5 marksपठित काव्यांश पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर के लिए सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : 5…
- Sample paper 2026-27 (Course A), Q2 · 7 marksनिम्नलिखित अपठित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए : ज़िंदगी को वह गढ़…
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.