CBSE Class 10 Hindi Course A 2023: question 9
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2023, paper 3/6/1, section A, question 9, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q9 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedमंगलेश डबराल – संगतकार
निम्नलिखित पठित पद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए :
मुख्य गायक की गरज़ में
वह अपनी गूँज मिलाता आया है प्राचीन काल से
गायक जब अंतरे की जटिल तानों के जंगल में खो चुका होता है
या अपने ही सरगम को लाँधकर
चला जाता है भटकता हुआ एक अनहद में
तब संगतकार ही स्थायी को सँभाले रहता है।
जैसे समेटता हो मुख्य गायक का पीछे छूटा हुआ सामान
जैसे उसे याद दिलाता हो उसका बचपन
जब वह नौसिखिया था
तार सप्तक में जब बैठने लगता है उसका गला
प्रेरणा साथ छोड़ती हुई उत्साह अस्त होता हुआ
आवाज़ से राख जैसा कुछ गिरता हुआ
तभी मुख्य गायक को ढाँढ़स बँधाता
कहीं से चला आता है संगतकार का स्वर
- (i)1 mark
'मुख्य गायक की गरज़ में संगतकार अपनी गूँज प्राचीन काल से मिला रहा है' – कथन में प्राचीन काल का तात्पर्य है –
- (a)पुराने युग से
- (b)हमेशा से
- (c)बचपन से
- (d)गाने के आरंभ से
- (ii)1 mark
मुख्य गायक अंतरे की जटिल तानों के जंगल में क्यों खो जाता है ?
- (a)कई बार सिद्धस्थ गायक भी किसी सुर-ताल में उलझ जाते हैं।
- (b)गाना एक जंगल जैसा है जिसमें भटक जाना सहज ही हो जाता है।
- (c)अपने ही गाने की लय में डूबकर भटक जाता है।
- (d)महान गायक भी कभी-कभी कमज़ोर पड़ जाते हैं।
- (iii)1 mark
संगतकार किस तरह से मुख्य गायक की सहायता करता है ?
- (a)मुख्य गायक के भटकने पर स्थायी को सँभाल कर।
- (b)मुख्य गायक को उसके बचपन की याद दिलाकर।
- (c)मुख्य गायक का पीछे छूटा हुआ सामान समेट कर।
- (d)मुख्य गायक के साथ अंतरे को गाकर।
- (iv)1 mark
संगतकार मुख्य गायक को ढाँढ़स कब बँधाता है ? – इस प्रश्न का उत्तर देने के लिए निम्नलिखित कथनों को पढ़कर उचित विकल्प का चयन कीजिए –
कथन : (क) जब उसका गला बैठने लगता है। (ख) जब वह निरुत्साहित होने लगता है। (ग) जब उसकी आवाज़ मंद पड़ने लगती है।
विकल्प :- (a)केवल (क)
- (b)केवल (ग)
- (c)(क), (ख) और (ग)
- (d)(क) और (ग)
- (v)1 mark
'तार सप्तक' में मुख्य गायक का गला क्यों बैठने लगता है ?
- (a)वह गाते-गाते थक चुका होता है।
- (b)इसमें स्वरों को ऊँचाई-निचाई पर चढ़ाना होता है।
- (c)उसे बार-बार गाना पड़ता है।
- (d)आवाज़ की गूँज अब नष्ट हो चुकी होती है।
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2023 board paper, set 3/6/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
पद्यांश की पंक्तियाँ फिर पढ़िए।
Hint 2
संगतकार का काम स्थायी सँभालना है।
Hint 3
तार सप्तक की ऊँचाई पर ध्यान दीजिए।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(i) प्राचीन काल का तात्पर्य 'हमेशा से' है: (b)।
- 1 mark
(ii) मुख्य गायक अपने ही गाने की लय में डूबकर भटक जाता है: (c)।
- 1 mark
(iii) संगतकार मुख्य गायक के भटकने पर स्थायी को सँभालकर सहायता करता है: (a)।
- 1 mark
(iv) गला बैठना, उत्साह घटना और आवाज़ मंद पड़ना तीनों स्थितियों में ढाँढ़स बँधाता है: (c)।
- 1 mark
(v) तार सप्तक में स्वरों को बहुत ऊँचाई पर चढ़ाना होता है, इसलिए गला बैठने लगता है: (b)।
Answer: (i) b; (ii) c; (iii) a; (iv) c; (v) b
Where the marks are
- प्रत्येक सही विकल्प के लिए (1 अंक) × 5
Revise the chapter
- Chapter: मंगलेश डबराल – संगतकार (notes, formulas, where marks are lost and every past question)
More questions from मंगलेश डबराल – संगतकार
- Sample paper 2025-26 (Course A), Q9 · 5 marksनिम्नलिखित पठित काव्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए: तार…
- 2025 board paper, set 3/3/1 (Course A), Q9 · 5 marksनिम्नलिखित पठित काव्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : 5×1…
- 2025 board paper, set 3/4/1 (Course A), Q10 · 6 marksनिर्धारित कविताओं के आधार पर निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों मे…
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.