Skip to content
HindiCBSE Class 10 · Course A · Board exam 2023 (session 2022-23)

CBSE Class 10 Hindi Course A: 2023 board paper, set 3/5/1

The question paper set in the CBSE Class 10 board exam of 2023, as printed: 17 questions for 80 marks, in sections, with each OR choice shown as an alternative. Try each question first, then open our solution.

Every question here has our step-by-step solution, split into the steps that earn marks. Each one was checked by an independent re-solve from the question paper.

Source: official question paper from cbse.gov.in: https://www.cbse.gov.in/cbsenew/question-paper/2023/X/HINDI_A.zip (a zip; this paper is the file 3_5_1 Hindi A.pdf). Questions are transcribed from that PDF; figures are described in words, so check the official paper for them.

How the paper is set

SectionQuestionsWhat it has
A1-10खण्ड अ (बहुविकल्पी/वस्तुपरक): Q1-Q10, with the choices indicated in each question
B11-17खण्ड ब (वर्णनात्मक): Q11-Q17, with internal choices in Q11-Q14 and Q15-Q17

Instructions in brief: Section A has 10 questions with 49 sub-parts, of which 40 must be answered; Section B has 7 questions with internal choices as printed. Answer in the order of questions as far as possible.

Section A

खण्ड अ (बहुविकल्पी/वस्तुपरक): Q1-Q10, with the choices indicated in each question

  1. Q1 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedReading (unseen passages)

    निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और पूछे गए प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :

    एशिया के उच्च पर्वतीय क्षेत्र को सेंट्रल एशियन माउंटेन रीजन भी कहा जाता है । इसमें हिमालयन, कराकोरम और हिंदुकुश पर्वत शृंखलाएँ आती हैं जो चीन से लेकर अफगानिस्तान तक फैली हैं । इस क्षेत्र में करीब 55 हजार हिमनद हैं, जिनमें पेयजल का जितना भंडार है उतना उत्तरी और दक्षिणी ध्रुवों के अतिरिक्त पृथ्वी पर एक साथ पेयजल कहीं नहीं है । इन हिमनदों से पिघला हुआ जल एशिया की दस सबसे बड़ी नदियों को जीवन देता है, जिन पर करीब दो करोड़ लोगों की आबादी निर्भर रहती है ।

    बढ़ते तापमान की वजह से इन सभी पर ख़तरा मंडरा रहा है । संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम यानी यूएनडीपी के मुताबिक शेष दुनिया के मुकाबले हिमालयी क्षेत्र में तापमान करीब दोगुनी रफ़्तार से बढ़ रहा है जिसकी वजह से पर्वतों पर जमी बर्फ पिघल रही है और बर्फबारी हो रही है । यदि समय रहते वैश्विक तापमान में लगभग 1·5 फ़ीसदी की कमी नहीं की गई तो इस शताब्दी के अंत तक दक्षिण एशिया के पहाड़ों पर जो बर्फ जमा है, उसका आधा या फिर दो-तिहाई हिस्सा गायब हो जाएगा ।

    पिघलते हिमनदों की वजह से बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है । पिछले साल भारत ने गंगा नदी पर नए पनबिजली संयंत्रों के निर्माण पर रोक लगा दी थी, ताकि निचले इलाकों में नदियों के पानी के बहाव को बनाए रखा जा सके और नदियाँ सूखने न पाएँ । ग्लेशियरों के पिघलने की दर को कम करने के तरीके ढूँढ़ने के बावजूद तमाम वैज्ञानिक भविष्य को लेकर बहुत चिंतित हैं । जीवाश्म-ईंधनों के जरिए लोग उन गैसों को वायुमंडल में छोड़ते हैं जो पृथ्वी के चारों ओर ग्रीनहाउस की तरह काम करती हैं और धरती गर्म होने लगती है । कोयला, तेल और गैस जलाने पर कालिख और पार्टिकुलेट मैटर छोड़ते हैं । हवा के जरिए ये प्रदूषक बर्फ पर जम जाते हैं और बर्फ तेजी से गर्म होकर पिघलने लगती है ।

    1. (i)

      सेंट्रल एशियन माउंटेन रीजन कहाँ है ?

      1. (a)ऑस्ट्रेलिया में
      2. (b)अफ्रीका में
      3. (c)साऊथ अमेरिका में
      4. (d)एशिया में
      1 mark
    2. (ii)

      विश्व में सर्वाधिक पीने योग्य जल का भंडार कहाँ उपलब्ध है ?

      1. (a)नदियों में
      2. (b)दोनों ध्रुवों पर
      3. (c)हिमालय पर
      4. (d)हिंदुकुश पर्वत पर
      1 mark
    3. (iii)

      जीवनदायिनी नदियों पर ख़तरे के बादल क्यों मंडरा रहे हैं ?

      1. (a)तापमान में वृद्धि के कारण
      2. (b)जनसंख्या वृद्धि के कारण
      3. (c)अज्ञानता के कारण
      4. (d)वैमनस्यता के कारण
      1 mark
    4. (iv)

      गंगा नदी पर नए पनबिजली संयंत्रों के निर्माण पर प्रतिबंध क्यों लगाना पड़ा ?

      1. (a)नदियाँ प्रदूषित न हों
      2. (b)वर्षा समय पर हो
      3. (c)बाढ़ को रोका जा सके
      4. (d)नदियों का प्रवाह बना रहे
      1 mark
    5. (v)

      गद्यांश के आधार पर ग्लेशियरों को पिघलने से कैसे रोका जा सकता है ?

      1. (a)जल प्रदूषण में कमी लाकर
      2. (b)जीवाश्म ईंधनों का सीमित प्रयोग कर
      3. (c)प्लास्टिक पर रोक लगाकर
      4. (d)विकास कार्यों पर लगाम लगा कर
      1 mark
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (i) हिमालय, कराकोरम और हिंदुकुश चीन से अफगानिस्तान तक फैले हैं, अतः यह क्षेत्र एशिया में है। उत्तर (d)।

      1 mark
    2. (ii) गद्यांश के अनुसार पेयजल का इतना भंडार उत्तरी और दक्षिणी ध्रुवों के अतिरिक्त कहीं नहीं, इसलिए सर्वाधिक भंडार दोनों ध्रुवों पर है। उत्तर (b)।

      1 mark
    3. (iii) बढ़ते तापमान से हिमनद पिघल रहे हैं, इसी से नदियों पर ख़तरा है। उत्तर (a)।

      1 mark
    4. (iv) रोक का उद्देश्य निचले इलाकों में नदियों का प्रवाह बनाए रखना और उन्हें सूखने से बचाना था। उत्तर (d)।

      1 mark
    5. (v) जीवाश्म ईंधन जलाने से गैसें व कालिख निकलकर ग्लेशियर पिघलाते हैं, अतः इनका सीमित प्रयोग उपाय है। उत्तर (b)।

      1 mark

    Answer: (i) d; (ii) b; (iii) a; (iv) d; (v) b

    Where the marks are

    • (i) एशिया में (1 अंक)
    • (ii) दोनों ध्रुवों पर (1 अंक)
    • (iii) तापमान में वृद्धि के कारण (1 अंक)
    • (iv) नदियों का प्रवाह बना रहे (1 अंक)
    • (v) जीवाश्म ईंधनों का सीमित प्रयोग (1 अंक)

    Open Q1 on its own page

  2. Answer one of these 2 alternatives.

    Q2(I) · 5 marks · Case-basedCompetency-basedReading (unseen passages)

    निम्नलिखित पद्यांशों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और किसी एक पर आधारित पूछे गए प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :

    (I) क्या रोकेगी मुझे विषमता, क्या झंझाओं के नर्तन ।
    मुझ पथिक को कब रोक सके हैं, जीवन के उत्थान-पतन ।।
    मैं गति का हूँ राजा,
    मेरे रुके आज तक नहीं चरण ।
    शूलों के बदले फूलों का,
    किया न मैंने कभी चयन ।
    मैं विपदाओं में मुसकाता नव आशा के दीप लिए,
    फिर मुझको क्या रोक सकेंगे, ये तूफ़ानों के गर्जन ।।
    मुझे झुलाता आया युग से,
    लहरों का भीषण कंपन ।
    मेरी श्वास छिपाए फिरती,
    ज्वालामुखियों की धड़कन ।
    मैं बढ़ता अविराम निरंतर, चाहों का उन्माद लिए,
    फिर मुझको क्या रोक सकेंगे, कटु बाधाओं के बंधन ।।
    मैं अटका कब, कब भटका मैं,
    सतत डगर मेरा संबल ।
    बाँध सकी पगले कब मुझको,
    यह युग की प्राचीर निबल ।
    आँधी हो, ओले-वर्षा हो, राह सुपरिचित है मेरी,
    फिर मुझको क्या डरा सकेंगे, ये विद्युत-कंपन नर्तन ।।
    मैं चिंतित कब, कब कंपित मैं,
    देख विषमता का संगम ।
    चिर प्रवाह का नूतन गायक,
    युग-युग का उन्मुख सरगम ।
    देख चुका हूँ मैं कितने ही, भू-कंपों के सकल निपात,
    फिर मुझको क्या रोक सकेंगे, ये जग के खंडन-मंडन ।।

    1. (i)

      जीवन के उतार-चढ़ाव किसके बाधक नहीं बन सकते ?

      1. (a)पथिक
      2. (b)विद्यार्थी
      3. (c)राजा
      4. (d)नागरिक
      1 mark
    2. (ii)

      आँधी-तूफ़ान-विपदाएँ आगे बढ़ने वाले को रोकने में सफल नहीं हो सकती, क्योंकि

      1. (a)वह आँधी-तूफ़ान से ज्यादा सक्षम है ।
      2. (b)आँधी-तूफ़ान-विपदाएँ दिखावटी हैं ।
      3. (c)वह आशा के दीप लिए मुस्कुराता रहता है ।
      4. (d)उसे आँधी-तूफ़ान झेलने की आदत हो गई है ।
      1 mark
    3. (iii)

      'शूलों के बदले फूलों का,
      किया न मैंने कभी चयन ।'
      उपर्युक्त पंक्तियों का भाव है :

      1. (a)वह तो निरंतर आगे बढ़ने में विश्वास रखता है ।
      2. (b)उसे कँटीले मार्ग पर चलकर आगे बढ़ना पसंद है ।
      3. (c)उसने कठिन बाधाओं के बंधन तोड़ना सीखा है ।
      4. (d)वह तूफ़ानों के बीच चलकर आगे बढ़ता है ।
      1 mark
    4. (iv)

      'मैं चिंतित कब, कब कंपित मैं,
      देख विषमता का संगम ।'
      पंक्तियों के संदर्भ में लिखिए कि कवि किनसे चिंतित नहीं होता ?

      1. (a)हारने की आशंका से
      2. (b)विपरीत परिस्थितियों से
      3. (c)रोड़े-पत्थरों से
      4. (d)अपरिचित राहों से
      1 mark
    5. (v)

      दिए गए कथनों को पढ़कर इस प्रश्न के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए :
      पथिक की राह में कौन-कौन रोडे हैं ?
      I. तूफ़ानों के चक्रवात
      II. कठोर बाधाएँ
      III. बिजलियों का कंपन
      IV. बर्फ़ीली हवाएँ
      विकल्प :

      1. (a)I, II, IV
      2. (b)I, II, III
      3. (c)I, III, IV
      4. (d)II, III, IV
      1 mark
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (i) कवि स्वयं को 'पथिक' कहता है, जिसे उतार-चढ़ाव नहीं रोक सकते। उत्तर (a)।

      1 mark
    2. (ii) वह 'नव आशा के दीप लिए' विपदाओं में मुसकाता है, इसलिए विपदाएँ उसे रोक नहीं पातीं। उत्तर (c)।

      1 mark
    3. (iii) फूलों के बदले शूल न चुनने का अर्थ है कि उसे काँटों भरे मार्ग पर चलना पसंद है। उत्तर (b)।

      1 mark
    4. (iv) 'देख विषमता का संगम' से स्पष्ट है कि वह विपरीत परिस्थितियों से चिंतित नहीं होता। उत्तर (b)।

      1 mark
    5. (v) कविता में तूफ़ानों के गर्जन/चक्रवात, कठोर बाधाएँ और बिजली का कंपन आए हैं; बर्फ़ीली हवाओं का उल्लेख नहीं। अतः I, II, III। उत्तर (b)।

      1 mark

    Answer: (i) a; (ii) c; (iii) b; (iv) b; (v) b

    Where the marks are

    • (i) पथिक (1)
    • (ii) आशा के दीप लिए मुस्कुराता है (1)
    • (iii) काँटों भरा मार्ग पसंद (1)
    • (iv) विपरीत परिस्थितियों से (1)
    • (v) I, II, III (1)

    Open Q2(I) on its own page

    OR

    Q2(II) · 5 marks · Case-basedCompetency-basedReading (unseen passages)

    (II) हाथ हैं दोनों सधे-से
    गीत प्राणों के रुँधे-से
    और उसकी मूठ में, विश्वास
    जीवन के बँधे-से

    धकधकाती धरणि थर थर
    उगलता अंगार अंबर
    भुन रहे तलुवे, तपस्वी-सा
    खड़ा वह आज तन कर

    शून्य-सा मन, चूर है तन
    पर न जाता वार खाली
    चल रही उसकी कुदाली ।

    वह सुखाता खून पर-हित
    वाह रे साहस अपरिमित
    युगयुगों से वह खड़ा है
    विश्व-वैभव से अपरिचित

    जल रहा संसार धू-धू
    कर रहा वह वार कह 'हूँ'
    साथ में समवेदना के
    स्वेद-कण पड़ते कभी चू

    कौन-सा लालच ? धरा की
    शुष्क छाती फाड़ डाली
    चल रही उसकी कुदाली ।

    भूमि से रण ठन गया है
    वक्ष उसका तन गया है
    सोचता मैं, देव अथवा
    यंत्र मानव बन गया है

    शक्ति पर सोचो ज़रा तो
    खोदता सारी धरा जो
    बाहुबल से कर रहा है
    इस धरणि को उर्वरा जो

    मैं उत्कट अक्षय-कमल... (पद्य का शेष भाग पृष्ठ 7 पर)

    1. (i)

      और उसकी मूठ में, विश्वास — इस वाक्य में 'उसकी' संबोधन किसके लिए आया है ?

      1. (a)संपन्न वर्ग
      2. (b)शोषक वर्ग
      3. (c)युवा वर्ग
      4. (d)श्रमजीवी वर्ग
      1 mark
    2. (ii)

      किसान-मज़दूर को तपस्वी-सा क्यों कहा है ?

      1. (a)उनके शरीर धूल-मिट्टी से लथपथ होने के कारण
      2. (b)विपरीत परिस्थितियों में भी तन कर खड़ा होने के कारण
      3. (c)धूप में पसीना बहाने के लिए प्रेरित होने के कारण
      4. (d)हिमालय के पहाड़ों पर तपस्या में लीन होने के कारण
      1 mark
    3. (iii)

      कवि ने किसान-मज़दूर के साहस को अपरिमित क्यों कहा है ?

      1. (a)विश्व-वैभव से अपरिचित होने के कारण
      2. (b)दूसरों के लिए अपना सर्वस्व लुटाने के कारण
      3. (c)निरंतर कुदाली चलाने के कारण
      4. (d)युगयुगों से खड़ा होने के कारण
      1 mark
    4. (iv)

      किसान-मज़दूरों ने धरती को उपजाऊ कैसे बनाया ?

      1. (a)आधुनिक तकनीक द्वारा
      2. (b)रासायनिक उर्वरक डालकर
      3. (c)पूरी शक्ति से खुदाई करके
      4. (d)जैविक खाद का प्रयोग करके
      1 mark
    5. (v)

      कथन (A) और कारण (R) को पढ़कर उपयुक्त विकल्प चुनिए :
      कथन (A) : किसान-मज़दूर देवता या मशीनी-मानव तुल्य है ।
      कारण (R) : अग्नि-से जलते धरती-अंबर के बीच वह सीना तान युगयुगों से परिश्रम कर रहा है ।

      1. (a)कथन (A) ग़लत है, किंतु कारण (R) सही है ।
      2. (b)कथन (A) और कारण (R) दोनों ही ग़लत हैं ।
      3. (c)कथन (A) सही है और कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या है ।
      4. (d)कथन (A) सही है और कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या नहीं है ।
      1 mark
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (i) कुदाली की मूठ पकड़े हाथ श्रमजीवी वर्ग के हैं। उत्तर (d)।

      1 mark
    2. (ii) तपते धरती-अंबर के बीच भी वह तनकर खड़ा है, इसीलिए तपस्वी-सा है। उत्तर (b)।

      1 mark
    3. (iii) वह दूसरों के हित में अपना खून सुखाता है, सर्वस्व लुटाता है, इसलिए साहस अपरिमित है। उत्तर (b)।

      1 mark
    4. (iv) उसने पूरी शक्ति से धरती खोदकर उसे उर्वरा बनाया। उत्तर (c)।

      1 mark
    5. (v) अग्नि-सी तपती धरती-अंबर में परिश्रम करने से वह देव/यंत्र-मानव-सा लगता है; R, A की सही व्याख्या है। उत्तर (c)।

      1 mark

    Answer: (i) d; (ii) b; (iii) b; (iv) c; (v) c

    Where the marks are

    • (i) श्रमजीवी वर्ग (1)
    • (ii) विपरीत परिस्थितियों में तनकर खड़ा (1)
    • (iii) दूसरों के लिए सर्वस्व लुटाना (1)
    • (iv) पूरी शक्ति से खुदाई (1)
    • (v) विकल्प (c) (1)

    Open Q2(II) on its own page

  3. Q3 · 4 marks · MCQGrammar

    निर्देशानुसार 'रचना के आधार पर वाक्य-भेद' पर आधारित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :

    1. (i)

      निम्नलिखित में से मिश्र वाक्य का कौन-सा उदाहरण है ?

      1. (a)कविता यह भी रेखांकित करती है कि प्रकृति और मनुष्य के सहयोग से ही सृजन संभव है ।
      2. (b)नागार्जुन ने छंदों में काव्य-रचना की और मुक्तक में भी की ।
      3. (c)वे वास्तविक अर्थों में जनकवि हैं ।
      4. (d)वे व्यंग्य में माहिर हैं इसलिए उन्हें आधुनिक कबीर भी कहा जाता है ।
      1 mark
    2. (ii)

      निम्नलिखित वाक्यों में संयुक्त वाक्य है :

      1. (a)नागार्जुन का जन्म बिहार में हुआ ।
      2. (b)अध्ययन के लिए वे बनारस और कलकत्ता गए ।
      3. (c)1936 में वे श्रीलंका गए और वहीं बौद्ध धर्म में दीक्षित हुए ।
      4. (d)नागार्जुन ने अनेक बार संपूर्ण भारत की यात्रा की ।
      1 mark
    3. (iii)

      निम्नलिखित वाक्य का सरल वाक्य क्या होगा ?
      'जो नागार्जुन थे उन्होंने कविता के साथ-साथ अन्य गद्य विधाओं में भी लेखन किया ।'

      1. (a)नागार्जुन ने कविता के साथ-साथ अन्य गद्य विधाओं में भी लेखन किया ।
      2. (b)नागार्जुन कविता लिखते थे और उसके साथ-साथ अन्य गद्य विधाओं में भी लेखन करते थे ।
      3. (c)नागार्जुन कविता तो लिखते ही थे लेकिन उसके साथ-साथ अन्य गद्य विधाओं में भी लेखन करते थे ।
      4. (d)नागार्जुन ऐसे लेखक थे जो कविता के साथ-साथ अन्य गद्य विधाओं में भी लेखन करते थे ।
      1 mark
    4. (iv)

      वे लंबी दाढ़ी तो नहीं रखते थे किंतु हमेशा उनका चेहरा सफेद बालों से जगमग किए रहता ।
      रेखांकित उपवाक्य का भेद बताइए :

      1. (a)संज्ञा आश्रित उपवाक्य
      2. (b)द्वितीय समानाधिकरण उपवाक्य
      3. (c)विशेषण आश्रित उपवाक्य
      4. (d)क्रिया-विशेषण आश्रित उपवाक्य
      1 mark
    5. (v)

      निम्नलिखित वाक्य में रेखांकित उपवाक्य का भेद है :
      इस सुंदरता की व्याप्ति ऐसी है कि कठोर से कठोर मन भी पिघल जाए ।

      1. (a)प्रधान उपवाक्य
      2. (b)द्वितीय समानाधिकरण उपवाक्य
      3. (c)संज्ञा आश्रित उपवाक्य
      4. (d)विशेषण आश्रित उपवाक्य
      1 mark
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (i) विकल्प (a) में 'कि' से जुड़ा आश्रित उपवाक्य है, अतः मिश्र वाक्य। उत्तर (a)।

      1 mark
    2. (ii) विकल्प (c) में 'और' से दो स्वतंत्र उपवाक्य जुड़े हैं, अतः संयुक्त वाक्य। उत्तर (c)।

      1 mark
    3. (iii) आश्रित उपवाक्य हटाकर एक ही क्रिया वाला सरल वाक्य (a) बनता है।

      1 mark
    4. (iv) 'किंतु' से जुड़ा उपवाक्य द्वितीय समानाधिकरण उपवाक्य है। उत्तर (b)।

      1 mark
    5. (v) 'कि...पिघल जाए' संज्ञा आश्रित उपवाक्य (व्याप्ति की व्याख्या करता) है। उत्तर (c)।

      1 mark

    Answer: (i) a; (ii) c; (iii) a; (iv) b; (v) c (कोई चार)

    Where the marks are

    • प्रत्येक सही उत्तर (1 अंक), कुल चार (4 अंक)

    Open Q3 on its own page

  4. Q4 · 4 marks · MCQGrammar

    निर्देशानुसार 'वाच्य' पर आधारित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :

    1. (i)

      निम्नलिखित वाक्य का वाच्य-भेद कौन-सा है ?
      'यह कविता हमें कृषि-संस्कृति के निकट ले जाती है ।'

      1. (a)कर्मवाच्य
      2. (b)कर्तृवाच्य
      3. (c)भाववाच्य
      4. (d)मुख्यवाच्य
      1 mark
    2. (ii)

      'नागार्जुन द्वारा छंदों और मुक्त छंद में रचना की गई ।' इस वाक्य में वाच्य-भेद है :

      1. (a)कर्तृवाच्य
      2. (b)भाववाच्य
      3. (c)मुख्यवाच्य
      4. (d)कर्मवाच्य
      1 mark
    3. (iii)

      निम्नलिखित वाक्य का वाच्य-भेद है ?
      'अब उससे चला भी नहीं जाता ।'

      1. (a)कर्मवाच्य
      2. (b)कर्तृवाच्य
      3. (c)भाववाच्य
      4. (d)मुख्यवाच्य
      1 mark
    4. (iv)

      'शीला अग्रवाल की जोशीली बातों ने रगों में बहते खून को लावे में बदल दिया था ।' इस वाक्य का कर्मवाच्य में परिवर्तित रूप होगा :

      1. (a)शीला अग्रवाल की जोशीली बातों से रगों में बहता खून लावे में बदल रहा है ।
      2. (b)शीला अग्रवाल की जोशीली बातों से रगों में बहता खून लावे में बदला जाएगा ।
      3. (c)शीला अग्रवाल ने जोशीली बातें की और रगों में बहता खून लावे में बदल गया ।
      4. (d)शीला अग्रवाल की जोशीली बातों द्वारा रगों में बहता खून लावे में बदल दिया गया ।
      1 mark
    5. (v)

      निम्नलिखित वाक्य में कौन-सा वाक्य भाववाच्य में है ?

      1. (a)उन पर विशेष प्रभाव डाला गया ।
      2. (b)अंग्रेज़ी का ज्ञान भी अर्जित किया गया ।
      3. (c)निराला रचनावली में संपूर्ण साहित्य प्रकाशित किया गया है ।
      4. (d)उनसे और नहीं सहा जाता ।
      1 mark
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (i) कर्ता 'कविता' प्रधान है और क्रिया उसके अनुसार है: कर्तृवाच्य (b)।

      1 mark
    2. (ii) 'द्वारा' के साथ कर्म प्रधान, क्रिया कर्म के अनुसार: कर्मवाच्य (d)।

      1 mark
    3. (iii) अक्षमता बताने वाला अकर्मक वाक्य, क्रिया अन्य पुरुष पुल्लिंग एकवचन: भाववाच्य (c)।

      1 mark
    4. (iv) कर्मवाच्य में 'द्वारा' और 'बदल दिया गया' आता है: (d)।

      1 mark
    5. (v) 'सहा जाता' अकर्मक-सा, असमर्थता सूचक भाववाच्य: (d)।

      1 mark

    Answer: (i) b; (ii) d; (iii) c; (iv) d; (v) d (कोई चार)

    Where the marks are

    • प्रत्येक सही उत्तर (1 अंक), चार के (4 अंक)

    Open Q4 on its own page

  5. Q5 · 4 marks · MCQGrammar

    निर्देशानुसार 'पद-परिचय' पर आधारित निम्नलिखित वाक्य के पाँच रेखांकित पदों में से किन्हीं चार के पद-परिचय के लिए सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
    वे कुछ फूल तो हमेशा ही रोपते रहते हैं ।

    1. (i)

      वे

      1. (a)अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम, एकवचन, स्त्रीलिंग, कर्ता कारक
      2. (b)उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम, एकवचन, पुल्लिंग, कर्ता कारक
      3. (c)अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम, बहुवचन (आदरार्थ), पुल्लिंग, कर्ता कारक
      4. (d)उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम, एकवचन, पुल्लिंग, कर्म कारक
      1 mark
    2. (ii)

      कुछ

      1. (a)परिमाणवाचक विशेषण, फूल विशेष्य, पुल्लिंग, बहुवचन
      2. (b)अनि. संख्यावाचक विशेषण, फूल विशेष्य, पुल्लिंग, बहुवचन
      3. (c)गुणवाचक विशेषण, फूल विशेष्य, पुल्लिंग, बहुवचन
      4. (d)गुणवाचक विशेषण, फूल विशेष्य, पुल्लिंग, बहुवचन
      1 mark
    3. (iii)

      हमेशा

      1. (a)कालवाचक क्रिया-विशेषण, 'रोपते' क्रिया का विशेषण, पुल्लिंग, एकवचन
      2. (b)रीतिवाचक क्रिया-विशेषण, 'रोपते' क्रिया का विशेषण, पुल्लिंग, एकवचन
      3. (c)रीतिवाचक क्रिया-विशेषण, 'रहते' क्रिया का विशेषण, पुल्लिंग, एकवचन
      4. (d)कालवाचक क्रिया-विशेषण, 'रहते' क्रिया का विशेषण, पुल्लिंग, एकवचन
      1 mark
    4. (iv)

      ही

      1. (a)निपात, 'हमेशा' पर बल दे रहा है
      2. (b)निपात, 'रहने' पर बल दे रहा है
      3. (c)परिमाणवाचक क्रिया-विशेषण, 'बल दे' क्रिया का विशेषण
      4. (d)रीतिवाचक क्रिया-विशेषण, 'बल दे' क्रिया का विशेषण
      1 mark
    5. (v)

      रोपते

      1. (a)अकर्मक क्रिया, पुल्लिंग, बहुवचन, भूतकाल, कर्तृवाच्य
      2. (b)अकर्मक क्रिया, पुल्लिंग, एकवचन, वर्तमान काल, कर्तृवाच्य
      3. (c)सकर्मक क्रिया, पुल्लिंग, एकवचन, भूतकाल, कर्मवाच्य
      4. (d)सकर्मक क्रिया, पुल्लिंग, बहुवचन, वर्तमान काल, कर्तृवाच्य
      1 mark
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (i) 'वे' अन्य पुरुष सर्वनाम, आदरार्थ बहुवचन, पुल्लिंग, कर्ता कारक: (c)।

      1 mark
    2. (ii) 'कुछ' अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण, विशेष्य 'फूल': (b)।

      1 mark
    3. (iii) 'हमेशा' कालवाचक क्रिया-विशेषण, 'रोपते' की विशेषता: (a)।

      1 mark
    4. (iv) 'ही' निपात, 'हमेशा' पर बल: (a)।

      1 mark
    5. (v) 'रोपते' सकर्मक (फूल कर्म), बहुवचन, वर्तमान, कर्तृवाच्य: (d)।

      1 mark

    Answer: (i) c; (ii) b; (iii) a; (iv) a; (v) d (कोई चार)

    Where the marks are

    • प्रत्येक सही पद-परिचय (1 अंक), चार के (4 अंक)

    Open Q5 on its own page

  6. Q6 · 4 marks · MCQGrammar

    निर्देशानुसार 'अलंकार' पर आधारित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :

    1. (i)

      "सुबरन को ढूँढ़त फिरत कवि, व्यभिचारी, चोर ।" — प्रस्तुत पंक्ति में अलंकार है :

      1. (a)अतिशयोक्ति
      2. (b)मानवीकरण
      3. (c)उत्प्रेक्षा
      4. (d)श्लेष
      1 mark
    2. (ii)

      "तुम्ह तौ कालु हाँक जनु लावा ।
      बार-बार मोहि लागि बुलावा ।।" — प्रस्तुत पंक्तियों में अलंकार है :

      1. (a)अतिशयोक्ति
      2. (b)उत्प्रेक्षा
      3. (c)श्लेष
      4. (d)मानवीकरण
      1 mark
    3. (iii)

      निम्नलिखित काव्य-पंक्तियों में से किसमें श्लेष अलंकार का प्रयोग हुआ है ?

      1. (a)मानसरोवर सुभर जल, हंसा केलि कराहिं
      2. (b)चारु चंद्र की चंचल किरणें खेल रही हैं नभ तल में
      3. (c)बीथिन में ब्रज में नबेलिन में बेलिन में
        बनन में बागन में बगरयौ बसंत है
      4. (d)मदन महीप जू को बालक वसंत ताहि
        प्रातहि जगावत गुलाब चटकारी दै
      1 mark
    4. (iv)

      "हरसाया ताल लाया पानी परात भर के" — प्रस्तुत पंक्ति में अलंकार है :

      1. (a)अतिशयोक्ति
      2. (b)उत्प्रेक्षा
      3. (c)श्लेष
      4. (d)मानवीकरण
      1 mark
    5. (v)

      "आगे नदिया पड़ी अपार, घोड़ा कैसे उतरे पार ।
      राणा ने सोचा इस पार, तब तक चेतक था उस पार ।" — प्रस्तुत पंक्तियों में अलंकार है :

      1. (a)मानवीकरण
      2. (b)अतिशयोक्ति
      3. (c)उत्प्रेक्षा
      4. (d)श्लेष
      1 mark
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (i) 'सुबरन' के अनेक अर्थ (सुंदर वर्ण, सोना, सुंदर रूप) हैं: श्लेष (d)।

      1 mark
    2. (ii) 'कालु हाँक जनु लावा' में मानो काल को बुला लाने की कल्पना: उत्प्रेक्षा (b)।

      1 mark
    3. (iii) 'सुभर जल' आदि में 'हंसा' के दो अर्थ (पक्षी/जीवात्मा): श्लेष (a)।

      1 mark
    4. (iv) ताल को हर्षित होता बताया गया है: मानवीकरण (d)।

      1 mark
    5. (v) राणा के सोचने से पहले चेतक का पार पहुँच जाना बढ़ा-चढ़ाकर कहा गया: अतिशयोक्ति (b)।

      1 mark

    Answer: (i) d; (ii) b; (iii) a; (iv) d; (v) b (कोई चार)

    Where the marks are

    • प्रत्येक सही उत्तर (1 अंक), चार के (4 अंक)

    Open Q6 on its own page

  7. Q7 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedस्वयं प्रकाश – नेताजी का चश्मा

    निम्नलिखित गद्यांश के आधार पर पूछे गए बहुविकल्पी प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :

    पानवाला मुस्कराकर बोला – नहीं साब ! वो लँगड़ा क्या जाएगा फ़ौज में । पागल है पागल ! वो देखो, वो आ रहा है । आप उसी से बात कर लो । फ़ोटो-वोटो छपवा दो उसका कहीं ।

    हालदार साहब को पानवाले द्वारा एक देशभक्त का इस तरह मज़ाक उड़ाया जाना अच्छा नहीं लगा । मुड़कर देखा तो अवाक् रह गए । एक बेहद बूढ़ा मरियल-सा लँगड़ा आदमी सिर पर गांधी टोपी और आँखों पर काला चश्मा लगाए एक हाथ में एक छोटी-सी संदूकची और दूसरे हाथ में एक बाँस पर टँगे बहुत-से चश्मे लिए अभी-अभी एक गली से निकला था और अब एक बंद दुकान के सहारे अपना बाँस टिका रहा था । तो इस बेचारे की दुकान भी नहीं ! फेरी लगाता है ! हालदार साहब चक्कर में पड़ गए । पूछना चाहते थे, इसे कैप्टन क्यों कहते हैं ? क्या यही इसका वास्तविक नाम है ? लेकिन पानवाले ने साफ़ बता दिया था कि अब वह इस बारे में और बात करने को तैयार नहीं । ड्राइवर भी बेचैन हो रहा था । काम भी था । हालदार साहब जीप में बैठकर चले गए ।

    1. (i)

      पानवाले ने देशभक्त का मज़ाक क्या कहकर उड़ाया था ? निम्नलिखित विशेषणों के आधार पर उचित विकल्प का चयन कर इस प्रश्न का उत्तर दीजिए :
      I. लँगड़ा
      II. बूढ़ा
      III. पागल
      IV. मरियल

      1. (a)I, II
      2. (b)I, III
      3. (c)I, IV
      4. (d)II, IV
      1 mark
    2. (ii)

      हालदार साहब अवाक् क्यों रह गए ?

      1. (a)एक मरियल से बूढ़े आदमी को देखकर
      2. (b)कल्पना से परे 'कैप्टन' नाम के विपरीत उसका हुलिया देखकर
      3. (c)एक बूढ़े को लाठी पकड़े चश्मा लगाए गांधी जी के रूप में देखकर
      4. (d)एक चश्मे वाले दुकानदार को इस रूप में देखकर
      1 mark
    3. (iii)

      कथन (A) और कारण (R) :
      (A) : पानवाले ने अपने मित्र कैप्टन के बारे में अनुपयुक्त भाषा का प्रयोग किया ।
      (R) : पानवाले में संवेदनशीलता का अभाव था ।

      1. (a)कथन (A) ग़लत है, किंतु कारण (R) सही है ।
      2. (b)कथन (A) सही है, किंतु कारण (R) ग़लत है ।
      3. (c)कथन (A) सही है और उसका कारण (R) भी सही है ।
      4. (d)कथन (A) और कारण (R) दोनों ग़लत हैं ।
      1 mark
    4. (iv)

      'फ़ोटो-वोटो छपवा दो उसका कहीं' — हालदार के सम्मुख पानवाले द्वारा कहा गया यह कथन चश्मे वाले के प्रति दर्शाता है, उसकी :

      1. (a)संवेदना
      2. (b)वेदना अनुभूति
      3. (c)सहानुभूति
      4. (d)व्यंग्यात्मकता
      1 mark
    5. (v)

      ड्राइवर की बेचैनी का कारण था :

      1. (a)देशभक्त कैप्टन में कोई रुचि नहीं होना
      2. (b)भूख लगना और घर जाने की जल्दी
      3. (c)उमस के कारण बेचैनी बढ़ना
      4. (d)हालदार साहब को गंतव्य पर पहुँचाने की जल्दी
      1 mark
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (i) पानवाले ने कहा 'लँगड़ा' और 'पागल है पागल'। उत्तर I, III (b)।

      1 mark
    2. (ii) 'कैप्टन' नाम के विपरीत बूढ़े, मरियल, लँगड़े आदमी को देख वे अवाक् रह गए। उत्तर (b)।

      1 mark
    3. (iii) देशभक्त का मज़ाक उड़ाना अनुचित भाषा थी और कारण संवेदनहीनता है; दोनों सही। उत्तर (c)।

      1 mark
    4. (iv) यह कथन व्यंग्य है। उत्तर (d)।

      1 mark
    5. (v) काम होने से ड्राइवर हालदार साहब को गंतव्य पहुँचाने की जल्दी में था। उत्तर (d)।

      1 mark

    Answer: (i) b; (ii) b; (iii) c; (iv) d; (v) d

    Where the marks are

    • (i) I, III (1)
    • (ii) नाम के विपरीत हुलिया (1)
    • (iii) (c) (1)
    • (iv) व्यंग्यात्मकता (1)
    • (v) गंतव्य पर पहुँचाने की जल्दी (1)

    Open Q7 on its own page

  8. Q8 · 2 marks · Reading comprehensionReading (unseen passages)

    निम्नलिखित गद्य पाठों के आधार पर बहुविकल्पी प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :

    1. (i)

      मानव की जो योग्यता उसे आत्म-विनाश की ओर ले जाती है वह है :

      1. (a)संस्कृति
      2. (b)असंस्कृति
      3. (c)सभ्यता
      4. (d)असभ्यता
      1 mark
    2. (ii)

      (प्रश्न पृष्ठ 15 पर अगले विकल्प के साथ)

      1. (d)कंप्यूटर-आधारित ... (शेष पाठ पृष्ठ 15 पर)
      1 mark
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (i) जो योग्यता आत्म-विनाश की ओर ले जाए वह असंस्कृति है (भदंत आनंद कौसल्यायन 'संस्कृति')। उत्तर (b)।

      1 mark
    2. (ii) प्रश्न-पाठ अधूरा है; अंकन योजना के अनुसार बिस्मिल्ला खाँ को कचौड़ी तलते समय छन्न की आवाज़ में आरोह-अवरोह दिखता था। उत्तर (d)।

      1 mark

    Answer: (i) b असंस्कृति; (ii) d

    Where the marks are

    • (i) असंस्कृति (1)
    • (ii) कचौड़ी तलते समय छन्न में आरोह-अवरोह (1)

    Open Q8 on its own page

  9. Q9 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedनागार्जुन – यह दंतुरित मुसकान, फसल

    निम्नलिखित पठित पद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :

    फ़सल क्या है ?
    और तो कुछ नहीं है वह
    नदियों के पानी का जादू है वह
    हाथों के स्पर्श की महिमा है
    भूरी-काली-संदली मिट्टी का गुण धर्म है
    रूपांतर है सूरज की किरणों का
    सिमटा हुआ संकोच है हवा की थिरकन का !

    1. (i)

      पद्यांश के आधार पर लिखिए कि फ़सल क्या है ।

      1. (a)प्रकृति और मानव के श्रम का प्रतिफल
      2. (b)खेतों में उगने वाला अन्न आदि
      3. (c)नदियों के पानी का जादू आदि
      4. (d)खेतों की मिट्टी से उपजा अन्न आदि
      1 mark
    2. (ii)

      फ़सल उपजाने के उपजाऊ तत्त्व हैं :

      1. (a)नदियों का जादू और मिट्टी
      2. (b)हाथों के स्पर्श की महिमा
      3. (c)सिमटा हुआ संकोच हवा की थिरकन का
      4. (d)मिट्टी, पानी, सूर्य, हवा और श्रम
      1 mark
    3. (iii)

      मिट्टी के 'गुण-धर्म' से क्या अभिप्राय है ?

      1. (a)मिट्टी के भिन्न-भिन्न प्रकार
      2. (b)मिट्टी के भिन्न-भिन्न रंग
      3. (c)मिट्टी की विशेषताएँ जो फ़सल उगाती हैं
      4. (d)अलग-अलग प्रदेशों की मिट्टी से है
      1 mark
    4. (iv)

      'हाथों के स्पर्श की महिमा है' — से कवि का क्या अभिप्राय है ?

      1. (a)हाथों का प्यार पाकर फ़सल उगती है ।
      2. (b)किसान का परिश्रम खेती को शस्य श्यामला बनाता है ।
      3. (c)हाथों का महान स्पर्श सर्वोत्तम होता है ।
      4. (d)हाथों के स्पर्श की महिमा का गुणगान होता है ।
      1 mark
    5. (v)

      'रूपांतर है सूरज की किरणों का' — का भाव है :

      1. (a)सिमटा हुआ संकोच किरणों में समा जाता है ।
      2. (b)सूरज की किरणों पर हवा थिरकती है और संकोच दूर होता है ।
      3. (c)सूरज की किरणें हवा पर सवार हो नीचे आती हैं ।
      4. (d)सूरज की ऊर्जा अन्न में परिवर्तित होकर हमें पोषित करती है ।
      1 mark
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (i) कवि के अनुसार फ़सल प्रकृति के तत्वों और मानव श्रम का प्रतिफल है। (a)

      1 mark
    2. (ii) पानी, मिट्टी, सूर्य, हवा और हाथों का श्रम सभी तत्व हैं। (d)

      1 mark
    3. (iii) गुण-धर्म यानी मिट्टी की वे विशेषताएँ जो फ़सल उगाती हैं। (c)

      1 mark
    4. (iv) हाथों के स्पर्श से किसान का परिश्रम अभिप्रेत है जो खेती को शस्य श्यामला बनाता है। (b)

      1 mark
    5. (v) सूरज की ऊर्जा अन्न में बदलकर हमें पोषण देती है। (d)

      1 mark

    Answer: (i) a; (ii) d; (iii) c; (iv) b; (v) d

    Where the marks are

    • प्रत्येक सही उत्तर (1 अंक), कुल (5 अंक)

    Open Q9 on its own page

  10. Q10 · 2 marks · MCQसूरदास – पद

    पद्य पाठों के आधार पर निम्नलिखित दो बहुविकल्पी प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :

    1. (i)

      सूरदास के पद 'अबला हम भोरी, गुर चाँटी ज्यौं पागी' — से गोपियाँ क्या कहना चाहती हैं ?

      1. (a)हम भोली हैं, चींटी और गुड़ हैं ।
      2. (b)जैसे चींटी गुड़ ले जाते नहीं थकती, हम भी नहीं थकते ।
      3. (c)चींटी गुड़ पर अपने प्राण त्याग देती है ।
      4. (d)भोली गोपियाँ श्रीकृष्ण के प्रेम में डूबी हैं जैसे चींटी का गुड़ से प्रेम है ।
      1 mark
    2. (ii)

      'राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद' कविता के संदर्भ में शिव-धनुष टूटने की आवाज़ सुन परशुराम ने क्रोधित होते हुए पूछा कि धनुष किसने तोड़ा ? इसका उत्तर किसने और क्या दिया ?

      1. (a)लक्ष्मण ने कहा कि शिव-धनुष उन्होंने ही तोड़ा है ।
      2. (b)लक्ष्मण ने कहा कि शिव-धनुष राम ने तोड़ा है ।
      3. (c)राम ने कहा कि शिव-धनुष तोड़ने वाला आपका कोई सेवक होगा ।
      4. (d)राम ने कहा कि शिव-धनुष को भंग करने वाला और कोई नहीं मैं ही हूँ ।
      1 mark
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (i) गोपियाँ कहती हैं कि वे भोली हैं और कृष्ण-प्रेम में वैसे ही डूबी हैं जैसे चींटी गुड़ से चिपकी रहती है। (d)

      1 mark
    2. (ii) परशुराम के पूछने पर राम ने कहा कि धनुष तोड़ने वाला आपका कोई सेवक होगा। (c)

      1 mark

    Answer: (i) d; (ii) c

    Where the marks are

    • (i) (d) (1 अंक)
    • (ii) (c) (1 अंक)

    Open Q10 on its own page

Section B

खण्ड ब (वर्णनात्मक): Q11-Q17, with internal choices in Q11-Q14 and Q15-Q17

  1. Q11 · 6 marks · Long answerरामवृक्ष बेनीपुरी – बालगोबिन भगत

    निम्नलिखित में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25 – 30 शब्दों में लिखिए :

    1. (क)

      'बालगोबिन भगत' शीर्षक पाठ में किन सामाजिक रूढ़ियों पर प्रहार किया गया है ? अपने शब्दों में लिखिए ।

      2 marks
    2. (ख)

      'झूठी शान और दिखावे से अपना व्यक्तित्व ही धूमिल पड़ता है ।' इस कथन को 'लखनवी अंदाज़' कहानी के आधार पर उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए ।

      2 marks
    3. (ग)

      'एक कहानी यह भी' के संदर्भ में लिखिए कि वर्तमान पड़ोस-कल्चर में किन बातों का अभाव दृष्टिगोचर होता है ।

      2 marks
    4. (घ)

      बिस्मिल्ला खाँ शहनाई के लिए सर्वोच्च सम्मान पाकर भी नमाज के बाद सजदे में गिड़गिड़ाते – 'मेरे मालिक एक सुर बख्श दे ।' — इससे उनकी कौन-सी दो विशेषताएँ उभरकर आती हैं ?

      2 marks
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (क) बालगोबिन भगत ने जाति-पाँति और ऊँच-नीच के भेद का विरोध किया; पुत्रवधू से पुत्र की चिता को अग्नि दिलवाकर अंतिम संस्कार का अधिकार केवल पुरुषों को होने की रूढ़ि तोड़ी।

      1 mark
    2. उन्होंने विधवा पुनर्विवाह का समर्थन कर पुत्रवधू को पुनर्विवाह के लिए भेजा, विधवा-विवाह न होने की रूढ़ि पर प्रहार किया।

      1 mark
    3. (ख) झूठी शान से सम्मान घटता है: नवाब साहब के प्रति लेखक का व्यवहार बदल गया और वे खीरे खाने का आग्रह भी नहीं मान सके।

      1 mark
    4. दिखावे के कारण नवाब साहब स्वयं भी स्वाभाविक व्यवहार न कर पाए और खीरे न खा सके; दूसरों ने उनके बारे में पूर्वाग्रह बना लिए।

      1 mark
    5. (ग) आज पड़ोस-कल्चर में आपसी प्रेम, सहयोग और सुख-दुख की भागीदारी का अभाव है।

      1 mark
    6. व्यापक सोच, संवेदनशीलता, मेलजोल और सुरक्षा की भावना भी घट गई है, जबकि पहले बच्चों की गतिविधियों का दायरा पूरा मोहल्ला होता था।

      1 mark
    7. (घ) विनम्र व सरल: सर्वोच्च सम्मान पाकर भी निरभिमानी रहे।

      1 mark
    8. ईश्वर के प्रति आस्थावान और सीखने की ललक वाले सच्चे संगीत साधक।

      1 mark

    Answer: किन्हीं तीन उप-प्रश्नों के उत्तर ऊपर दिए गए हैं (प्रत्येक 2 अंक)

    Where the marks are

    • (क) दो रूढ़ियाँ (1+1=2)
    • (ख) दो बिंदु उदाहरण सहित (1+1=2)
    • (ग) दो अभाव (1+1=2)
    • (घ) दो विशेषताएँ (1+1=2)

    Open Q11 on its own page

  2. Q12 · 6 marks · Long answerजयशंकर प्रसाद – आत्मकथ्य

    निम्नलिखित में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25 – 30 शब्दों में लिखिए :

    1. (क)

      'आत्मकथ्य' कविता की पंक्ति – "यह विडंबना ! अरी सरलते तेरी हँसी उड़ाऊँ मैं ।" — का भाव अपने शब्दों में स्पष्ट कीजिए ।

      2 marks
    2. (ख)

      "वज्र छिपा नूतन कविता फिर भर दो – बादल गरजो" — 'उत्साह' कविता की इन पंक्तियों में कवि क्या कहना चाहता है ? अपने शब्दों में स्पष्ट कीजिए ।

      2 marks
    3. (ग)

      'अट नहीं रही है' — कविता में किसका वर्णन हुआ है और कवि ने उस सौंदर्य के बारे में क्या कहा है ?

      2 marks
    4. (घ)

      'संगतकार' कविता के आधार पर लिखिए कि मुख्य गायक के साथ संगतकार की भूमिका किन रूपों में होती है ।

      2 marks
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (क) कवि का जीवन सरल है, पर इसी सरलता का लोग उपहास करते हैं; यही विडंबना है।

      1 mark
    2. सरलता के कारण वह धोखे और प्रवंचना का शिकार हुआ, इसलिए वह अपनी ही सरलता पर हँसने को विवश है।

      1 mark
    3. (ख) कवि बादलों से कविता में नवीन परिवर्तन और सामाजिक क्रांति का स्वर भरने का आह्वान करता है।

      1 mark
    4. बादलों की गर्जना उत्साह और नवचेतना का प्रतीक है, जो सामाजिक बदलाव में साहित्य की भूमिका दर्शाती है।

      1 mark
    5. (ग) इसमें फागुन के प्राकृतिक सौंदर्य का वर्णन है; पेड़ों पर लाल-हरे पत्ते निकलना, वातावरण का पुष्पित-सुगंधित होना।

      1 mark
    6. शीतल-मंद सुगंधित हवा से मन में उमंग है और फागुन का अद्भुत सौंदर्य आँखों में समा नहीं पा रहा, इसलिए 'अट नहीं रही'।

      1 mark
    7. (घ) संगतकार मुख्य गायक के साथ गायन में साथ देता और उसका उत्साह बनाए रखता है।

      1 mark
    8. वह अकेलेपन का अहसास नहीं होने देता और अनहद में खो जाने पर स्थायी को सँभाले रखता, बिखरते स्वर को सँभाल लेता है।

      1 mark

    Answer: किन्हीं तीन उप-प्रश्नों के उत्तर ऊपर दिए गए हैं (प्रत्येक 2 अंक)

    Where the marks are

    • (क) विडंबना और धोखे का भाव (1+1=2)
    • (ख) क्रांति-आह्वान व बादल प्रतीक (1+1=2)
    • (ग) फागुन सौंदर्य, तीन बिंदु (½ ×4=2)
    • (घ) दो भूमिकाएँ (1+1=2)

    Open Q12 on its own page

  3. Q13 · 8 marks · Long answerमाता का अँचल

    निम्नलिखित में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 50 – 60 शब्दों में लिखिए :

    1. (क)

      "माता के अँचल में जो सुकून मिलता है, और कहीं नहीं ।" कथन के संदर्भ में उदाहरण सहित अपने विचार लिखिए ।

      4 marks
    2. (ख)

      "साना-साना हाथ जोड़ि" पाठ की लेखिका को लोंग स्टॉक में धर्म चक्र को देख कर संपूर्ण भारत की सोच एक जैसी क्यों प्रतीत हुई ? आपके विचार से अन्य कौन-सी बातों में भारत की आत्मा एक-सी प्रतीत होती है ?

      4 marks
    3. (ग)

      "मैं क्यों लिखता हूँ" पाठ में वर्णित हिरोशिमा की घटना क्या थी ? पूरे विश्व को ऐसी घटनाओं से कैसे बचाया जा सकता है ?

      4 marks
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (क) माँ का आँचल सुरक्षा, ममता और निश्चिंतता देता है; संकट में बच्चा सबसे पहले माँ की गोद खोजता है। यह विचार लगभग 50-60 शब्दों में स्पष्ट करें। (2 अंक)

      2 marks
    2. (क) उदाहरण: 'माता का अँचल' पाठ में साँप से डरा भोलानाथ पिता का स्नेह छोड़कर दौड़ता हुआ घर आता है और माँ की गोद में छिप जाता है। पिता से गहरा लगाव होने पर भी वह माँ का आँचल नहीं छोड़ना चाहता। (2 अंक)

      2 marks
    3. (ख) लोंग स्टॉक में धर्म-चक्र (प्रेयर व्हील) को घुमाने से पाप धुलने की मान्यता बताई गई; लेखिका ने देखा कि मैदानी इलाकों की तरह पहाड़ों में भी आस्था, विश्वास, अंधविश्वास, पाप-पुण्य की धारणाएँ और कल्पनाएँ एक जैसी हैं। वैज्ञानिक उन्नति के बावजूद धार्मिक-आध्यात्मिक स्तर पर पूरा भारत एक समान सोचता है। (2 अंक)

      2 marks
    4. (ख) अन्य बातें: आम जनजीवन की कहानी और संघर्ष एक-से हैं; देश के सभी भागों में लोग पाप-पुण्य, धर्म-अधर्म में विश्वास रखते हैं; अतिथि-सत्कार, भाईचारा और सांस्कृतिक परंपराओं में भी एकता दिखती है। (2 अंक)

      2 marks
    5. (ग) हिरोशिमा की घटना: जापान के हिरोशिमा नगर पर परमाणु बम गिराया गया, पूरा शहर राख हो गया, रेडियोधर्मी विकिरण से असंख्य लोगों की असमय मृत्यु हुई और उसका दुष्प्रभाव लंबे समय तक रहा। (2 अंक)

      2 marks
    6. (ग) बचाव: वैज्ञानिक उपकरणों के प्रयोग के प्रति जागरूकता व संवेदनशीलता, सशक्त जनमत, विज्ञान का प्रयोग मानव-कल्याण के लिए और वैश्विक स्तर पर शांति व सद्भाव। (2 अंक)

      2 marks

    Answer: किन्हीं दो उपभाग: (क) माँ के आँचल की सुरक्षा, भोलानाथ का उदाहरण; (ख) देशभर में आस्था-विश्वास की एकता; (ग) हिरोशिमा परमाणु बम और शांति/जागरूकता से बचाव

    Where the marks are

    • विचार/कारण स्पष्ट (2 अंक प्रत्येक उपभाग में पहला भाग)
    • उदाहरण/दूसरा भाग (2 अंक)
    • प्रत्येक उपभाग 4 अंक, कुल दो उपभाग 8 अंक

    Open Q13 on its own page

  4. Answer one of these 3 alternatives.

    Q14(क) · 6 marks · Long answerWriting

    दिए गए बिंदुओं के आधार पर किसी एक विषय पर लगभग 120 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए :
    (क) इंटरनेट : सूचनाओं की खान
    • तकनीक का अद्भुत वरदान
    • इंटरनेट क्रांति
    • सूचना स्रोत
    • प्रयोग के लिए सजगता

    Try it first, then show our solutionSolution
    1. भूमिका: आज का युग सूचना का युग है और इंटरनेट इसका सबसे सशक्त माध्यम बन गया है। इंटरनेट तकनीक का अद्भुत वरदान है, जिसने पूरी दुनिया को एक सूत्र में बाँध दिया है।

      1 mark
    2. विषयवस्तु: इंटरनेट क्रांति ने संचार, शिक्षा, व्यापार, बैंकिंग और मनोरंजन का स्वरूप बदल दिया। ई-मेल और वीडियो कॉल से क्षणों में संपर्क संभव है। ज्ञान-विज्ञान, समाचार, पुस्तकें और शोध-सामग्री एक क्लिक पर उपलब्ध हैं, इसलिए यह सूचनाओं की खान है। ऑनलाइन कक्षाओं ने शिक्षा को घर तक पहुँचाया।

      3 marks
    3. निष्कर्ष: इंटरनेट पर गलत सूचनाएँ, साइबर अपराध और समय की बर्बादी का खतरा भी है, इसलिए प्रयोग में सजगता आवश्यक है। विवेक से प्रयोग करें तो यह वरदान है।

      1 mark
    4. भाषा-शुद्धता: वर्तनी और वाक्य-रचना शुद्ध तथा लगभग 120 शब्द।

      1 mark

    Answer: इंटरनेट पर 120 शब्दों का अनुच्छेद (भूमिका, विषयवस्तु, निष्कर्ष, भाषा)

    Where the marks are

    • भूमिका (1 अंक)
    • बिंदुओं सहित विषयवस्तु (3 अंक)
    • निष्कर्ष (1 अंक)
    • भाषा-शुद्धता (1 अंक)

    Open Q14(क) on its own page

    OR

    Q14(ख) · 6 marks · Long answerWriting

    दिए गए बिंदुओं के आधार पर किसी एक विषय पर लगभग 120 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए :
    (ख) जब आवत संतोष धन, सब धन धूरि समान
    • मानव इच्छाओं का कोई अंत नहीं
    • संतोष धन ही सच्चा धन
    • संतुष्टि और प्रसन्नता
    • लालसा नियंत्रण

    Try it first, then show our solutionSolution
    1. भूमिका: 'जब आवत संतोष धन, सब धन धूरि समान' का अर्थ है कि संतोष रूपी धन मिलने पर अन्य सभी धन मिट्टी के समान लगते हैं।

      1 mark
    2. विषयवस्तु: मानव इच्छाओं का कोई अंत नहीं; एक पूरी होते ही दूसरी जन्म लेती है और मनुष्य भागदौड़ में सुख-चैन खो देता है। संतोष ही सच्चा धन है जो संतुष्टि और प्रसन्नता देता है। संतोषी व्यक्ति कम साधनों में भी सुखी रहता है। लालसा पर नियंत्रण से जीवन शांत और संतुलित बनता है।

      3 marks
    3. निष्कर्ष: इसलिए हमें लालच छोड़कर संतोष अपनाना चाहिए, यही सुखी जीवन की कुंजी है।

      1 mark
    4. भाषा-शुद्धता: शुद्ध भाषा, लगभग 120 शब्द।

      1 mark

    Answer: संतोष धन पर 120 शब्दों का अनुच्छेद

    Where the marks are

    • भूमिका (1 अंक)
    • विषयवस्तु (3 अंक)
    • निष्कर्ष (1 अंक)
    • भाषा-शुद्धता (1 अंक)

    Open Q14(ख) on its own page

    OR

    Q14(ग) · 6 marks · Long answerWriting

    दिए गए बिंदुओं के आधार पर किसी एक विषय पर लगभग 120 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए :
    (ग) जब मैं नाटक के संवाद भूल गया/गई
    • नाटक प्रस्तुति
    • पहली बार मंच पर
    • अध्यापिका/अध्यापक और मित्रों द्वारा उत्साहवर्धन
    • सफलतापूर्वक समाप्ति और सराहना

    Try it first, then show our solutionSolution
    1. भूमिका: जीवन में कुछ क्षण अविस्मरणीय होते हैं; विद्यालय के वार्षिकोत्सव में नाटक में भाग लेना मेरे लिए ऐसा ही अनुभव था।

      1 mark
    2. विषयवस्तु: पहली बार मंच पर पहुँचकर घबराहट से मैं संवाद भूल गई। सभागार में सन्नाटा छा गया। तभी अध्यापिका ने विंग्स से संकेत दिया और मित्रों ने धीरे से संवाद याद दिलाया। उत्साह मिलने पर मैंने स्वयं को सँभाला और नाटक आगे बढ़ाया। नाटक सफलतापूर्वक समाप्त हुआ और दर्शकों ने तालियों से सराहना की।

      3 marks
    3. निष्कर्ष: इस घटना से सीखा कि मित्रों व गुरुजनों का साथ और आत्मविश्वास हर कठिनाई पार करा देता है।

      1 mark
    4. भाषा-शुद्धता: शुद्ध भाषा, लगभग 120 शब्द।

      1 mark

    Answer: नाटक के संवाद भूलने के अनुभव पर 120 शब्दों का अनुच्छेद

    Where the marks are

    • भूमिका (1 अंक)
    • विषयवस्तु (3 अंक)
    • निष्कर्ष (1 अंक)
    • भाषा-शुद्धता (1 अंक)

    Open Q14(ग) on its own page

  5. Answer one of these 2 alternatives.

    Q15(क) · 5 marks · WritingCompetency-basedWriting

    आप पवन/पावनी हैं । आप छुट्टियों में गुजरात घूमने का कार्यक्रम बना रहे/रही हैं । सरदार पटेल की प्रतिमा भी देखना चाहते/चाहती हैं । आपने जो कार्यक्रम बनाया है उसमें क्या सुधार हो सकता है, अपने चचेरे भाई को लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखकर पूछिए ।

    Try it first, then show our solutionSolution
    1. प्रारूप: पता व दिनांक, संबोधन 'प्रिय भाई ...', अभिवादन, अंत में 'तुम्हारा भाई/पवन', स्थान।

      1 mark
    2. विषयवस्तु: परिचय व कुशलता। छुट्टियों में गुजरात घूमने का कार्यक्रम बताइए: अहमदाबाद (साबरमती आश्रम), गांधीनगर (अक्षरधाम), फिर केवड़िया में सरदार पटेल की प्रतिमा 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी', अंत में द्वारका/सोमनाथ। पूछिए कि समय, यात्रा-साधन, ठहरने की व्यवस्था में क्या सुधार हो सकता है, और उसका अनुभव/सुझाव माँगिए।

      3 marks
    3. भाषा-शुद्धता: शुद्ध भाषा, लगभग 100 शब्द।

      1 mark

    Answer: चचेरे भाई को गुजरात यात्रा के कार्यक्रम में सुधार पूछने का पत्र

    Where the marks are

    • पत्र का सही प्रारूप (1 अंक)
    • विषयवस्तु (3 अंक)
    • भाषा-शुद्धता (1 अंक)

    Open Q15(क) on its own page

    OR

    Q15(ख) · 5 marks · WritingCompetency-basedWriting

    आप दीप्ति/दीप हैं । किसी दैनिक समाचार-पत्र के संपादक को पत्र लिखकर नियमित स्कूल व्यवस्था पर लगभग 100 शब्दों में अपनी प्रसन्नता अभिव्यक्त कीजिए ।

    Try it first, then show our solutionSolution
    1. प्रारूप: सेवा में, संपादक महोदय, (समाचार-पत्र का नाम व पता), विषय: नियमित स्कूल व्यवस्था पर प्रसन्नता, संबोधन 'महोदय', अंत में 'भवदीय, दीप्ति', पता, दिनांक।

      1 mark
    2. विषयवस्तु: लंबे समय बाद स्कूल नियमित रूप से खुलने पर प्रसन्नता व्यक्त कीजिए। कक्षा में सीधे अध्यापक से सीखना, मित्रों से मिलना, खेल-कूद, अनुशासन और शारीरिक-मानसिक विकास में लाभ बताइए। ऑनलाइन पढ़ाई की कमियों का उल्लेख कीजिए और सावधानियों के साथ नियमित व्यवस्था जारी रखने का अनुरोध कीजिए।

      3 marks
    3. भाषा-शुद्धता: शुद्ध भाषा, लगभग 100 शब्द।

      1 mark

    Answer: संपादक को नियमित स्कूल व्यवस्था पर प्रसन्नता का पत्र

    Where the marks are

    • औपचारिक पत्र का प्रारूप (1 अंक)
    • विषयवस्तु (3 अंक)
    • भाषा-शुद्धता (1 अंक)

    Open Q15(ख) on its own page

  6. Answer one of these 2 alternatives.

    Q16(क) · 5 marks · WritingCompetency-basedWriting

    आप मानव/मानवी हैं । आपने बी.ए. की परीक्षा पास की है । साथ ही हिन्दी और अंग्रेज़ी भाषा में टाइप करने का डिप्लोमा भी किया है । अपनी शैक्षणिक योग्यता और टंकण गति (टाइपिंग स्पीड) का उल्लेख करते हुए, अ ब स विद्यालय में लिपिक (टाइपिस्ट) के रिक्त पद के लिए लगभग 80 शब्दों में स्ववृत्त तैयार कीजिए ।

    Try it first, then show our solutionSolution
    1. प्रारूप: शीर्षक 'स्ववृत्त (बायोडाटा)', नाम, पता, फोन/ई-मेल, पद का उल्लेख, अंत में हस्ताक्षर, दिनांक, स्थान।

      1 mark
    2. विषयवस्तु: पद: लिपिक (टाइपिस्ट), अ ब स विद्यालय। व्यक्तिगत विवरण: नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, राष्ट्रीयता। शैक्षणिक योग्यता: 10वीं, 12वीं, बी.ए.; हिंदी व अंग्रेज़ी टाइपिंग डिप्लोमा। टंकण गति: हिंदी 30 शब्द प्रति मिनट, अंग्रेज़ी 40 शब्द प्रति मिनट। अनुभव/रुचियाँ, भाषाएँ, कंप्यूटर ज्ञान, घोषणा कि विवरण सही हैं।

      3 marks
    3. भाषा-शुद्धता: शुद्ध भाषा, लगभग 80 शब्द।

      1 mark

    Answer: लिपिक (टाइपिस्ट) पद के लिए स्ववृत्त

    Where the marks are

    • प्रारूप (1 अंक)
    • शैक्षणिक योग्यता व टंकण गति सहित विषयवस्तु (3 अंक)
    • भाषा-शुद्धता (1 अंक)

    Open Q16(क) on its own page

    OR

    Q16(ख) · 5 marks · WritingCompetency-basedWriting

    आप प्रियंक/प्रियंका हैं । अपने विद्यालय के पुस्तकालय के लिए कक्षा 8 – 10 तक के सभी विषयों की पुस्तकें प्रकाशन-विभाग, एन.सी.ई.आर.टी. से मँगवाने हेतु लगभग 80 शब्दों में ई-मेल लिखिए ।

    Try it first, then show our solutionSolution
    1. प्रारूप: प्रति/To: प्रकाशन-विभाग का ई-मेल पता; From: प्रियंका का पता; Subject/विषय: कक्षा 8-10 की पुस्तकें मँगवाने हेतु; संबोधन 'महोदय'; अंत में 'भवदीया, प्रियंका', विद्यालय का नाम।

      1 mark
    2. विषयवस्तु: मैं ... विद्यालय की छात्रा हूँ। पुस्तकालय के लिए कक्षा 8 से 10 के सभी विषयों की एन.सी.ई.आर.टी. की पुस्तकें चाहिए। प्रत्येक पुस्तक की संख्या, मूल्य सहित सूची, भुगतान की विधि और डाक/वितरण का पता भेजने का अनुरोध कीजिए तथा शीघ्र उपलब्ध कराने हेतु धन्यवाद दीजिए।

      3 marks
    3. भाषा-शुद्धता: शुद्ध भाषा, लगभग 80 शब्द।

      1 mark

    Answer: एन.सी.ई.आर.टी. से पुस्तकें मँगवाने हेतु औपचारिक ई-मेल

    Where the marks are

    • ई-मेल का प्रारूप (1 अंक)
    • विषयवस्तु (3 अंक)
    • भाषा-शुद्धता (1 अंक)

    Open Q16(ख) on its own page

  7. Answer one of these 2 alternatives.

    Q17(क) · 4 marks · WritingCompetency-basedWriting

    आपके भाई ने मिठाई की दुकान खोली है, उसके प्रचार के लिए लगभग 60 शब्दों में विज्ञापन तैयार कीजिए ।

    Try it first, then show our solutionSolution
    1. रचनात्मकता व प्रस्तुति: आकर्षक शीर्षक/नारा, जैसे 'मिठास का नया पता – मधुर मिष्ठान भंडार', बॉक्स या सजावटी रूप में।

      1 mark
    2. विषयवस्तु: शुभ उद्घाटन की तिथि, शुद्ध देसी घी की ताज़ा मिठाइयाँ (लड्डू, बर्फी, रसगुल्ला), उद्घाटन पर छूट/उपहार, होम डिलीवरी, पता व संपर्क नंबर।

      2 marks
    3. भाषा-शुद्धता: संक्षिप्त, शुद्ध भाषा, लगभग 60 शब्द।

      1 mark

    Answer: मधुर मिष्ठान भंडार का विज्ञापन

    Where the marks are

    • रचनात्मकता व प्रस्तुति (1 अंक)
    • विषयवस्तु (2 अंक)
    • भाषा-शुद्धता (1 अंक)

    Open Q17(क) on its own page

    OR

    Q17(ख) · 4 marks · WritingCompetency-basedWriting

    दीपावली पर अपनी मौसी के परिवार को लगभग 60 शब्दों में बधाई-संदेश भेजिए ।

    Try it first, then show our solutionSolution
    1. प्रारूप: दिनांक, संबोधन 'आदरणीय मौसी जी एवं परिवार', अंत में शुभकामनाओं सहित, आपका/आपकी, नाम।

      1 mark
    2. विषयवस्तु: दीपावली के पावन पर्व पर परिवार को हार्दिक बधाई। माँ लक्ष्मी की कृपा से घर में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशियाँ बनी रहें; दीपों का प्रकाश जीवन से अंधकार दूर करे। सभी बड़ों को प्रणाम और छोटों को स्नेह; पर्यावरण-हितैषी दीपावली मनाने का आग्रह।

      2 marks
    3. भाषा-शुद्धता: शुद्ध भाषा, लगभग 60 शब्द।

      1 mark

    Answer: मौसी के परिवार को दीपावली का बधाई-संदेश

    Where the marks are

    • प्रारूप (1 अंक)
    • विषयवस्तु (2 अंक)
    • भाषा-शुद्धता (1 अंक)

    Open Q17(ख) on its own page

Source: official question paper, cbse.gov.in. Chapter tags and solutions are ours. Spotted a transcription error? Write tosupport@questionbuddy.in.