Skip to content
HindiCBSE Class 10 · Course A · Board exam 2023, set 3/6/1 · 5 marks · Reading comprehension

CBSE Class 10 Hindi Course A 2023: question 7

Set in the CBSE Class 10 board exam of 2023, paper 3/6/1, section A, question 7, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.

Q7 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedमन्नू भंडारी – एक कहानी यह भी

निम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए :

यों खेलने को हमने भाइयों के साथ गिल्ली-डंडा भी खेला और पतंग उड़ाने, काँच पीसकर माँजा सूतने का काम भी किया, लेकिन उनकी गतिविधियों का दायरा घर के बाहर ही अधिक रहता था और हमारी सीमा थी घर । हाँ, इतना ज़रूर था कि उस ज़माने में घर की दीवारें घर तक ही समाप्त नहीं हो जाती थीं बल्कि पूरे मोहल्ले तक फैली रहती थीं इसलिए मोहल्ले के किसी भी घर में जाने पर कोई पाबंदी नहीं थी, बल्कि कुछ घर तो परिवार का हिस्सा ही थे। आज तो मुझे बड़ी शिद्दत के साथ यह महसूस होता है कि अपनी ज़िंदगी खुद जीने के इस आधुनिक दबाव ने महानगरों के फ़्लैट में रहने वालों को हमारे इस परंपरागत 'पड़ोस-कल्चर' से विच्छिन्न करके हमें कितना संकुचित, असहाय और असुरक्षित बना दिया है। मेरी कम-से-कम एक दर्जन आरंभिक कहानियों के पात्र इसी मोहल्ले के हैं जहाँ मैंने अपनी किशोरावस्था गुजार अपनी युवावस्था का आरंभ किया था। एक-दो को छोड़कर उनमें से कोई भी पात्र मेरे परिवार का नहीं है। बस इनको देखते-सुनते, इनके बीच ही मैं बड़ी हुई थी लेकिन इनकी छाप मेरे मन पर कितनी गहरी थी, इस बात का अहसास तो मुझे कहानियाँ लिखते समय हुआ। इतने वर्षों के अंतराल ने भी उनकी भाव-भंगिमा, भाषा, किसी को भी धुंधला नहीं किया था और बिना किसी विशेष प्रयास के बड़े सहज भाव से वे उतरते चले गए थे।

  1. (i)

    भाइयों की गतिविधियों का दायरा घर के बाहर रहने और बहनों की सीमा घर होने का क्या अभिप्राय है ?

    1. (a)लड़कियों एवं लड़कों में आत्मीयता और बंधुत्व नहीं था।
    2. (b)बाई-बहन एक साथ ज्यादा समय नहीं बिताते थे।
    3. (c)लड़कों को पूरे संसार की आजादी थी पर लड़कियाँ घरों के दायरे में सीमित।
    4. (d)लड़के अधिकतर मोहल्ले में भटकते थे जबकि लड़कियाँ घर में रहती थीं।
    1 mark
  2. (ii)

    'घर की दीवारें घर तक ही समाप्त नहीं हो जाती' – से आप क्या समझते हैं ?

    1. (a)घर में आज की तरह दीवारें नहीं होती थीं।
    2. (b)टोले-मोहल्ले को घर का हिस्सा माना जाता था।
    3. (c)पुराने समय में घर बड़े होते थे, न कि माचिस की डिब्बियाँ।
    4. (d)लोग खुले दिल के थे इसलिए अपने घर में अजनबियों को भी जगह देते थे।
    1 mark
  3. (iii)

    लेखिका ने अपने पात्रों के विषय में जो बताया है उसके अनुसार असत्य कथन है –

    1. (a)उनकी आरंभिक कहानियों के पात्र बाद के जीवन से आए हैं।
    2. (b)उनके एक-दो पात्रों को छोड़ दें तो कोई उनके परिवार से नहीं।
    3. (c)जिस मोहल्ले में उनकी किशोरावस्था बीती वहीं से लगभग दर्जन भर पात्र लिए।
    4. (d)आरंभिक कहानियों के पात्रों को देखते-सुनते उनके बीच ही लेखिका बड़ी हुईं।
    1 mark
  4. (iv)

    'पड़ोस कल्चर' से अलग होकर हम कैसे होते जा रहे हैं ?

    1. (a)संकुचित, असहाय और सुरक्षित
    2. (b)संकुचित, शंकालु और असुरक्षित
    3. (c)संकुचित, असहाय और संरक्षित
    4. (d)संकुचित, असहाय और असुरक्षित
    1 mark
  5. (v)

    कहानियाँ लिखते हुए लेखिका को क्या अहसास हुआ ?

    1. (a)समय बीतने के कारण उनकी स्मृति अब क्षीण पड़ रही है।
    2. (b)इतना समय बीतने के बाद भी उन्हें वे लोग अपने हावभाव के साथ याद थे।
    3. (c)अपने परिचित व्यक्ति के बारे में लिखना आसान तो नहीं है।
    4. (d)समय के अंतराल ने उनकी भाव-भंगिमा, भाषा आदि को धुंधला कर दिया था।
    1 mark

Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2023 board paper, set 3/6/1.

Hints

Open one hint at a time and try again before the next.

Hint 1

गद्यांश की पंक्तियाँ ध्यान से पढ़िए।

Hint 2

'असत्य' कथन ढूँढ़ना है, इसलिए हर विकल्प को पाठ से मिलाइए।

Hint 3

अंतिम वाक्य में स्मृति के बारे में लेखिका का अनुभव देखिए।

Step-by-step solution

Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.

  1. (i) भाइयों का दायरा घर के बाहर और बहनों का घर तक था, यानी लड़कों को आज़ादी और लड़कियाँ घर में सीमित: (c)।

    1 mark
  2. (ii) घर की दीवारें मोहल्ले तक फैली थीं, यानी टोले-मोहल्ले को घर का हिस्सा माना जाता था: (b)।

    1 mark
  3. (iii) असत्य कथन (a) है, क्योंकि पात्र किशोरावस्था के मोहल्ले से आए थे, बाद के जीवन से नहीं।

    1 mark
  4. (iv) पड़ोस-कल्चर से कटकर हम संकुचित, असहाय और असुरक्षित हो रहे हैं: (d)।

    1 mark
  5. (v) कहानियाँ लिखते समय लेखिका को लगा कि इतने समय बाद भी वे लोग अपने हावभाव के साथ याद थे: (b)।

    1 mark

Answer: (i) c; (ii) b; (iii) a; (iv) d; (v) b

Where the marks are

  • प्रत्येक सही विकल्प के लिए (1 अंक) × 5

Revise the chapter

The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.