CBSE Class 10 Hindi Course A 2023: question 4
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2023, paper 3/6/1, section A, question 4, for 4 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q4 · 4 marks · MCQGrammar
'वाच्य' पर आधारित निम्नलिखित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार के उत्तर दीजिए : (4 × 1 = 4)
- (i)1 mark
निम्नलिखित में कर्मवाच्य का उदाहरण है –
- (a)अब तो उससे रोया नहीं जाता।
- (b)अब तो वह नहीं रोती।
- (c)माँ द्वारा खाना बनाया जाता है।
- (d)माँ से सोया नहीं जाता।
- (ii)1 mark
निम्नलिखित में से कर्तृवाच्य का उदाहरण है –
- (a)चलो, चला जाए।
- (b)चलो, कहीं चला जाए।
- (c)चलो, घूमने चलते हैं।
- (d)नहीं, मुझसे नहीं चला जाएगा।
- (iii)1 mark
निम्नलिखित वाक्यों में भाववाच्य का वाक्य है –
- (a)बच्चा बैठता है।
- (b)राम से आया नहीं जाता।
- (c)रमेश आता है।
- (d)आपसे पत्र लिखा नहीं गया।
- (iv)1 mark
"मैं यह भाषा नहीं पढ़ सकूँगा" – वाक्य को कर्मवाच्य में बदलने पर होगा –
- (a)मुझसे यह भाषा नहीं पढ़ी जा सकेगी।
- (b)मैंने यह भाषा पहले नहीं पढ़ी है।
- (c)मैं यह भाषा पढ़ने का प्रयास कर सकता हूँ।
- (d)मेरे द्वारा यह भाषा पढ़ी जा सकेगी।
- (v)1 mark
स्तंभ-I और स्तंभ-II को सुमेलित करके सही विकल्प चुनकर लिखिए :
स्तंभ-I: (I) कर्तृवाच्य; (II) कर्मवाच्य; (III) भाववाच्य
स्तंभ-II: (अ) पक्षियों से उड़ा जाता है। (ब) पुलिस द्वारा चोर पकड़ा गया। (स) चलो, यहाँ से चलें- (a)(I)-(अ), (II)-(ब), (III)-(स)
- (b)(I)-(ब), (II)-(स), (III)-(अ)
- (c)(I)-(स), (II)-(अ), (III)-(ब)
- (d)(I)-(स), (II)-(ब), (III)-(अ)
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2023 board paper, set 3/6/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
देखिए क्रिया का रूप किसके अनुसार बदल रहा है।
Hint 2
भाववाच्य में प्रायः 'से' और अकर्मक क्रिया तथा नहीं-जाता रूप होता है।
Hint 3
'द्वारा' वाले वाक्य प्रायः कर्मवाच्य होते हैं।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(i) 'माँ द्वारा खाना बनाया जाता है' में कर्म प्रमुख है और क्रिया कर्म के अनुसार है: कर्मवाच्य (c)।
- 1 mark
(ii) 'चलो, घूमने चलते हैं' में क्रिया कर्ता के अनुसार है: कर्तृवाच्य (c)।
- 1 mark
(iii) 'राम से आया नहीं जाता' अकर्मक क्रिया वाला असमर्थता बताने वाला भाववाच्य है: (b)।
- 1 mark
(iv) 'मैं यह भाषा नहीं पढ़ सकूँगा' का कर्मवाच्य 'मुझसे यह भाषा नहीं पढ़ी जा सकेगी' है: (a)।
- 1 mark
(v) कर्तृवाच्य-(स), कर्मवाच्य-(ब), भाववाच्य-(अ): (d)।
Answer: (i) c; (ii) c; (iii) b; (iv) a; (v) d
Where the marks are
- किन्हीं चार सही उत्तरों के लिए (1 अंक) × 4
Revise the chapter
- Chapter: Grammar
More questions from Grammar
- Sample paper 2026-27 (Course A), Q4 · 4 marksनिर्देशानुसार 'वाच्य' पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए : (4x1=4)
- 2026 board paper, set 3/1/1 (Course A), Q4 · 4 marksनिर्देशानुसार 'वाच्य' पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए : 4 × 1 = 4
- 2026 board paper, set 3/2/1 (Course A), Q4 · 4 marksनिर्देशानुसार 'वाच्य' पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए : 4×1=4
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.