Skip to content
HindiCBSE Class 10 · Course B · Board exam 2025 (session 2024-25)

CBSE Class 10 Hindi Course B: 2025 board paper, set 4/2/1

The question paper set in the CBSE Class 10 board exam of 2025, as printed: 16 questions for 80 marks, in sections, with each OR choice shown as an alternative. Try each question first, then open our solution.

Every question here has our step-by-step solution, split into the steps that earn marks. Each one was checked by an independent re-solve from the question paper.

Source: official question paper from cbse.gov.in: https://www.cbse.gov.in/cbsenew/question-paper/2025/X/085_Hindi_Course_B.zip (a zip; this paper is the file 4-2-1_Hindi Course B.pdf). Questions are transcribed from that PDF; figures are described in words, so check the official paper for them.

How the paper is set

SectionQuestionsWhat it has
A1-2अपठित बोध (Apathit Bodh) - Reading comprehension, passage-based
B3-6व्यावहारिक व्याकरण (Practical Grammar) - answer any four of five in Q3-Q6 (4x1=4 each)
C7-11पाठ्य-पुस्तक (Textbook) - Q7 and Q9 MCQs (5x1=5); Q8 and Q10 any three of four (3x2=6); Q11 any two of three (2x3=6)
D12-16रचनात्मक लेखन (Creative Writing) - Q12 one of three (5); Q13 to Q16 internal choice

Instructions in brief: All questions are compulsory with internal choice (OR) in Q13-Q16; in Q3-Q6 and Q8, Q10, Q11 candidates answer a stated number of sub-questions out of those given; Q12 requires one of three topics.

Section A

अपठित बोध (Apathit Bodh) - Reading comprehension, passage-based

  1. Q1 · 7 marks · Case-basedCompetency-basedReading (unseen passages)

    निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर लिखिए :

    गाँधीजी ने संसार को जो संदेश दिया था, वह सर्वोदय का संदेश था। उस संदेश की जितनी पहले आवश्यकता थी, उतनी ही आज भी है। गाँधीजी ने अपने जीवन-काल में न केवल वाणी और लेखनी द्वारा, बल्कि अपने आचरण द्वारा भी उस महान संदेश का प्रचार किया था।

    गाँधीजी ने इस पर ख़ूब ज़ोर दिया था कि किसी अच्छे उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए अशुद्ध साधनों का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने हमें सिखाया था कि अशुद्ध साधनों द्वारा उत्तम उद्देश्य हासिल नहीं किया जा सकता। यही कारण था कि उन्होंने देश की स्वतंत्रता के श्रेष्ठ लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हिंसात्मक और आतंकवादी कार्रवाइयों का त्याग करने और सत्य तथा अहिंसा का मार्ग अपनाने की सलाह दी है। इसका परिणाम हम अपनी आँखों से देख चुके हैं। व्यवहार में यह रास्ता ज्यादा सीधा और सरल साबित हुआ। कम-से-कम हानि उठाकर हमने अपनी स्वतंत्रता हासिल की और जो कल तक हमारे विरोधी थे, वही हमारे मित्र बन गए हैं। इसके विपरीत यूरोप के पिछले दो महायुद्धों के उदाहरण भी हमारे सामने हैं। इन महायुद्धों में जन-धन का भयंकर विनाश हुआ, वह तो हुआ ही; उन नैतिक मूल्यों का भी ह्रास हो गया, जिनके कारण मनुष्य मनुष्य कहलाने का अधिकारी होता है। वे समस्याएँ आज भी बनी हुई हैं जिन्हें हल करने के लिए महायुद्ध लड़े गए थे। अत: सर्वोदय सम्मेलन में साधनों की शुद्धता पर जो बल दिया गया है, वह सर्वथा उचित है।

    1. (i)

      'गाँधीजी ने अपने आचरण द्वारा भी उस महान संदेश का प्रचार किया था ।' – पंक्ति में किस महान संदेश की ओर संकेत किया गया है ?

      1. (A)सत्य और अहिंसा का संदेश
      2. (B)सर्वोदय का संदेश
      3. (C)शुभ आचरण का संदेश
      4. (D)नैतिक मूल्यों का संदेश
      1 mark
    2. (ii)

      'गाँधीजी के भौतिक रूप से हमारे बीच उपस्थित न रहने' – से क्या अभिप्राय है ?

      1. (A)आत्मिक रूप से उपस्थित न होना
      2. (B)सैद्धांतिक रूप से उपस्थित न होना
      3. (C)प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित न होना
      4. (D)मानसिक रूप में उपस्थित न होना
      1 mark
    3. (iii)

      निम्नलिखित कथन और कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनकर लिखिए :
      कथन : सर्वोदय के संदेश की दुनिया को जितनी आवश्यकता पहले थी, उतनी ही आवश्यकता आज भी है।
      कारण : समाज में विद्यमान समस्याओं के मूल रूप में पहले से अब तक विशेष अंतर नहीं आया है।

      1. (A)कथन ग़लत है, परन्तु कारण सही है।
      2. (B)कथन और कारण दोनों ग़लत हैं।
      3. (C)कथन और कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
      4. (D)कथन सही है, परन्तु कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं करता है।
      1 mark
    4. (iv)

      देश की स्वतंत्रता के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए गाँधीजी ने किस मार्ग को अपनाने की सलाह दी और क्यों ?

      2 marks
    5. (v)

      स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए गाँधीजी द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने के क्या परिणाम निकले ?

      2 marks
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (i) गद्यांश की पहली पंक्ति में कहा गया है कि गाँधीजी का संदेश सर्वोदय का था, इसलिए सही उत्तर (B) है।

      1 mark
    2. (ii) 'भौतिक रूप से उपस्थित न रहना' का अर्थ है शरीर से सामने न होना, यानी प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित न होना। सही उत्तर (C)।

      1 mark
    3. (iii) कथन और कारण दोनों सही हैं। समस्याएँ आज भी बनी हुई हैं, इसीलिए संदेश की आवश्यकता आज भी है। अतः कारण कथन की सही व्याख्या करता है। सही उत्तर (C)।

      1 mark
    4. (iv) गाँधीजी ने सत्य और अहिंसा का मार्ग अपनाने की सलाह दी। कारण यह था कि श्रेष्ठ लक्ष्य अशुद्ध साधनों (हिंसा और आतंक) से प्राप्त नहीं होता, केवल शुद्ध साधनों से ही होता है।

      2 marks
    5. (v) इस मार्ग से हमें कम-से-कम जन-धन की हानि उठाकर स्वतंत्रता मिल गई। जो कल तक विरोधी थे, वे मित्र बन गए। साथ ही नैतिक मूल्यों की क्षति नहीं हुई।

      2 marks

    Answer: (i) B; (ii) C; (iii) C; (iv) सत्य-अहिंसा का मार्ग, क्योंकि अशुद्ध साधनों से उत्तम उद्देश्य नहीं मिलता; (v) कम हानि से स्वतंत्रता मिली, विरोधी मित्र बने, नैतिक मूल्य सुरक्षित रहे

    Where the marks are

    • (i) सही विकल्प B (1 अंक)
    • (ii) सही विकल्प C (1 अंक)
    • (iii) सही विकल्प C (1 अंक)
    • सत्य और अहिंसा का मार्ग अपनाने की सलाह (1 अंक) तथा साधनों की शुद्धता का कारण (1 अंक)
    • कम हानि से स्वतंत्रता प्राप्ति (1 अंक) तथा विरोधी का मित्र बनना/नैतिक मूल्यों की रक्षा (1 अंक)

    Open Q1 on its own page

  2. Q2 · 7 marks · Case-basedCompetency-basedReading (unseen passages)

    निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर लिखिए :

    पीने के पानी की समस्या दिनोदिन भयावह रूप लेती जा रही है। इसका मुख्य कारण पारंपरिक जल स्रोतों का लगातार सूखते जाना, ज़मीन के अंदर जल स्तर का नीचे जाना और जल स्रोतों का प्रदूषित होना है। यही कारण है कि जिस गति से जनसंख्या बढ़ रही है लोगों को पीने के पानी की कमी होती जा रही है और यह समस्या सिर्फ़ शहरों में ही नहीं बल्कि गाँवों में भी अपने पाँव पसार रही है।

    नदियाँ और ज़मीन के भीतर का जमा जल ही मुख्य रूप से हमारे पारंपरिक जल स्रोत हैं। लेकिन बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण के कारण वैश्विक तापमान बढ़ने से पहाड़ों पर जमी बर्फ अब जल्दी पिघलने लगी है, जिससे नदियों में वर्षभर पानी नहीं आ पाता। बरसात की कमी या वर्षा जल का सही संरक्षण न हो पाने के कारण एक ओर ज़मीन उचित मात्रा में जल सोख नहीं पाती तो दूसरी ओर आधुनिक संयंत्रों से धरती और नदी के जल का अधिक दोहन होने लगा है। हर साल ज़मीन के नीचे जितना जल संचय नहीं होता उससे अधिक पानी खींच लिया जाता है। इस तरह सदियों से संचित जल का स्तर काफ़ी नीचे चला गया है। सरकार अब वर्षा जल के संग्रहण के लिए लोगों को प्रोत्साहित कर रही है, जिसे 'जल-खेती' के नाम से जाना जाता है। वर्षा-जल संग्रहण, पारंपरिक जल स्रोतों के दोहन और जल प्रदूषण पर रोक लगाकर ही इसका समाधान किया जा सकता है।

    1. (i)

      गद्यांश के आधार पर पीने के पानी की समस्या का भयावह रूप धारण करने का कारण नहीं है :

      1. (A)पारंपरिक जल स्रोतों का सूखते जाना
      2. (B)भू-जल स्तर का निरंतर कम होना
      3. (C)जल स्रोतों का दिनोंदिन प्रदूषित होना
      4. (D)वैश्विक स्तर पर जलवायु में परिवर्तन होना
      1 mark
    2. (ii)

      निम्नलिखित कथन और परिणाम को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनकर लिखिए :
      कथन : संचित जल से अधिक भू-जल विभिन्न माध्यमों से निकाला जा रहा है।
      परिणाम : भू-जल स्तर दिन प्रतिदिन नीचे जाता जा रहा है।

      1. (A)कथन सही है, लेकिन परिणाम ग़लत है।
      2. (B)कथन और परिणाम दोनों सही हैं।
      3. (C)कथन ग़लत है, लेकिन परिणाम सही है।
      4. (D)कथन और परिणाम दोनों ग़लत हैं।
      1 mark
    3. (iii)

      'जल-खेती' से अभिप्राय है :

      1. (A)जल का संग्रहण
      2. (B)जल का संरक्षण
      3. (C)जल के लिए खेती
      4. (D)जल में खेती
      1 mark
    4. (iv)

      वैश्विक तापमान में वृद्धि का क्या दुष्प्रभाव देखने को मिल रहा है ?

      2 marks
    5. (v)

      धरती के जल स्तर में आने वाली गिरावट के कारणों की समीक्षा कीजिए।

      2 marks
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (i) मुख्य कारण हैं: पारंपरिक स्रोतों का सूखना, भू-जल स्तर का गिरना और स्रोतों का प्रदूषण। जलवायु परिवर्तन को सीधे कारण नहीं बताया गया, वह तो बर्फ पिघलने का कारण है। सही उत्तर (D)।

      1 mark
    2. (ii) गद्यांश के अनुसार संचय से अधिक जल खींचा जाता है और इसी से जल-स्तर नीचे गया है। कथन और परिणाम दोनों सही हैं। सही उत्तर (B)।

      1 mark
    3. (iii) 'जल-खेती' वर्षा-जल के संग्रहण को कहा गया है। सही उत्तर (A)।

      1 mark
    4. (iv) वैश्विक तापमान बढ़ने से पहाड़ों पर जमी बर्फ जल्दी पिघल जाती है। इससे नदियों में वर्षभर पानी नहीं आ पाता।

      2 marks
    5. (v) वर्षा कम होती है और वर्षा-जल का संरक्षण नहीं हो पाता, इसलिए ज़मीन पर्याप्त जल नहीं सोख पाती। आधुनिक संयंत्रों से धरती का जल मनमाना खींचा जा रहा है और संचय से अधिक निकाला जाता है। इन कारणों से जल-स्तर गिर रहा है।

      2 marks

    Answer: (i) D; (ii) B; (iii) A; (iv) बर्फ जल्दी पिघलने से नदियों में वर्षभर पानी नहीं रहता; (v) वर्षा-जल का संरक्षण न होना और अत्यधिक दोहन

    Where the marks are

    • (i) D (1 अंक)
    • (ii) B (1 अंक)
    • (iii) A (1 अंक)
    • बर्फ का जल्दी पिघलना और नदियों में पानी का अभाव (2 अंक)
    • वर्षा-जल संरक्षण की कमी तथा अधिक दोहन (2 अंक)

    Open Q2 on its own page

Section B

व्यावहारिक व्याकरण (Practical Grammar) - answer any four of five in Q3-Q6 (4x1=4 each)

  1. Q3 · 4 marks · GrammarGrammar

    निर्देशानुसार 'पदबंध' पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए : (4×1=4)

    1. (क)

      किसी भी वाक्य में क्रिया-पदबंध की पहचान कैसे होती है ?

      1 mark
    2. (ख)

      'हरिहर के परिवार के पास कुल साठ बीघे खेत हैं ।' – वाक्य में से विशेषण पदबंध चुनकर लिखिए।

      1 mark
    3. (ग)

      'मास्टर साहब ने छोटी-छोटी खिड़कियों वाला चौबारा किराए पर ले रखा था ।' – वाक्य में से संज्ञा पदबंध चुनकर लिखिए।

      1 mark
    4. (घ)

      'समुद्र तले सूरज डूबता जा रहा था ।' – वाक्य में से क्रिया पदबंध छाँटकर लिखिए।

      1 mark
    5. (ङ)

      'वे दफ़्तर के सामने की ओर चले आए ।' – वाक्य में रेखांकित पदबंध का भेद बताते हुए कारण भी स्पष्ट कीजिए।

      1 mark
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (क) वाक्य में जब कई क्रिया-पद (मुख्य क्रिया के साथ सहायक क्रियाएँ) मिलकर एक इकाई के रूप में क्रिया का काम करते हैं, तो उस क्रिया-पदों के समूह को क्रिया पदबंध कहते हैं। इसी आधार पर उसकी पहचान होती है, जैसे — 'पढ़ता जा रहा है'।

      1 mark
    2. (ख) विशेषण पदबंध — 'कुल साठ बीघे'। यह पूरा पद-समूह 'खेत' (संज्ञा) की विशेषता (परिमाण) बताता है।

      1 mark
    3. (ग) संज्ञा पदबंध — 'छोटी-छोटी खिड़कियों वाला चौबारा'। यह पूरा पद-समूह संज्ञा का काम कर रहा है।

      1 mark
    4. (घ) क्रिया पदबंध — 'डूबता जा रहा था'।

      1 mark
    5. (ङ) [विकल्प — ऊपर के किसी एक उपभाग के स्थान पर] 'सामने की ओर' क्रियाविशेषण (अव्यय) पदबंध है (½), क्योंकि यह 'चले आए' क्रिया की दिशा/स्थान का बोध कराता है (½)।

    Answer: (क) क्रिया-पदों के समूह के आधार पर; (ख) कुल साठ बीघे; (ग) छोटी-छोटी खिड़कियों वाला चौबारा; (घ) डूबता जा रहा था; (ङ) क्रियाविशेषण पदबंध — चले आने की दिशा/स्थान का बोध

    Where the marks are

    • (क) क्रिया-पदों के समूह के आधार पर पहचान (1 अंक)
    • (ख) विशेषण पदबंध 'कुल साठ बीघे' — पूरा अंश आवश्यक (1 अंक)
    • (ग) संज्ञा पदबंध 'छोटी-छोटी खिड़कियों वाला चौबारा' (1 अंक)
    • (घ) क्रिया पदबंध 'डूबता जा रहा था' (1 अंक)
    • (ङ) भेद: क्रियाविशेषण पदबंध ½ + कारण: क्रिया की दिशा/स्थान बताना ½ — किन्हीं चार उपभागों के अंक गिने जाएँ (4 अंक)

    Open Q3 on its own page

  2. Q4 · 4 marks · GrammarGrammar

    निर्देशानुसार 'रचना के आधार पर वाक्य रूपांतरण' पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए : (4×1=4)

    1. (क)

      सरल वाक्य को संयुक्त वाक्य में किस प्रकार रूपांतरित किया जाता है ? उदाहरण सहित लिखिए।

      1 mark
    2. (ख)

      'तताँरा की आँखें व्याकुल थीं और वामीरो को ढूँढ़ रही थीं ।' – सरल वाक्य में रूपांतरित कीजिए।

      1 mark
    3. (ग)

      'कबूतर परेशानी में इधर-उधर फड़फड़ा रहे थे ।' – संयुक्त वाक्य में रूपांतरित कीजिए।

      1 mark
    4. (घ)

      'बच्चे अभी छोटे हैं और उनको खिलाने-पिलाने की ज़िम्मेदारी बड़े कबूतरों की है ।' – मिश्र वाक्य में रूपांतरित कीजिए।

      1 mark
    5. (ङ)

      खिड़की के बाहर अब दोनों कबूतर खामोश और उदास बैठे रहते हैं । – रचना की दृष्टि से वाक्य-भेद लिखिए।

      1 mark
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (क) सरल वाक्य को क्रिया के आधार पर दो या अधिक स्वतंत्र वाक्यों में बाँटकर उन्हें समुच्चयबोधक अव्यय (और, तथा, पर आदि) से जोड़ा जाता है। उदाहरण: सरल वाक्य - सूर्योदय होने पर पक्षी चहचहाने लगे। विभाजन - सूर्योदय हुआ। पक्षी चहचहाने लगे। संयुक्त वाक्य - सूर्योदय हुआ और पक्षी चहचहाने लगे।

      1 mark
    2. (ख) सरल वाक्य: तताँरा की व्याकुल आँखें वामीरो को ढूँढ़ रही थीं।

      1 mark
    3. (ग) संयुक्त वाक्य: कबूतर परेशानी में थे इसलिए इधर-उधर फड़फड़ा रहे थे।

      1 mark
    4. (घ) मिश्र वाक्य: चूँकि बच्चे अभी छोटे हैं इसलिए उनको खिलाने-पिलाने की ज़िम्मेदारी बड़े कबूतरों की है।

      1 mark
    5. (ङ) यह सरल वाक्य है, क्योंकि इसमें एक ही उद्देश्य और एक ही मुख्य क्रिया है।

      1 mark

    Answer: (क) स्वतंत्र वाक्य बनाकर समुच्चयबोधक से जोड़ना; (ख) तताँरा की व्याकुल आँखें वामीरो को ढूँढ़ रही थीं; (ग) कबूतर परेशानी में थे इसलिए इधर-उधर फड़फड़ा रहे थे; (घ) चूँकि बच्चे अभी छोटे हैं इसलिए... ; (ङ) सरल वाक्य

    Where the marks are

    • किन्हीं चार उपभागों के सही उत्तर, प्रत्येक 1 अंक (कुल 4 अंक)
    • (क) में नियम तथा उदाहरण (½+½ अंक)

    Open Q4 on its own page

  3. Q5 · 4 marks · GrammarGrammar

    निर्देशानुसार 'समास' पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए : (4×1=4)

    1. (क)

      अव्ययीभाव समास की विशेषता बताते हुए एक उदाहरण दीजिए।

      1 mark
    2. (ख)

      'अपने ही विषय में सोचना पशुओं की प्रवृत्ति है ।' वाक्य में रेखांकित पदों के स्थान पर एक समस्तपद लिखकर समास का भेद लिखिए।

      1 mark
    3. (ग)

      'दोपहर' समस्तपद का विग्रह करते हुए समास का नाम भी लिखिए।

      1 mark
    4. (घ)

      'दाल-भात' समस्तपद किस समास का उदाहरण है और क्यों ?

      1 mark
    5. (ङ)

      बहुव्रीहि और कर्मधारय समास में क्या अंतर है ?

      1 mark
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (क) अव्ययीभाव समास में पहला पद अव्यय होता है और समस्त पद अव्यय का काम करता है। उदाहरण: प्रतिदिन, आजीवन।

      1 mark
    2. (ख) 'पशुप्रवृत्ति' (पशुओं की प्रवृत्ति) - तत्पुरुष समास।

      1 mark
    3. (ग) 'दोपहर' का विग्रह: दो पहरों का समूह (समाहार)। यह द्विगु समास है।

      1 mark
    4. (घ) 'दाल-भात' द्वंद्व समास है, क्योंकि इसमें दोनों पद प्रधान हैं और 'और' से जुड़ते हैं (दाल और भात)।

      1 mark
    5. (ङ) बहुव्रीहि में दोनों पद प्रधान नहीं होते, कोई अन्य पद प्रधान होता है। कर्मधारय में उत्तर पद प्रधान होता है और दोनों पदों में विशेषण-विशेष्य या उपमान-उपमेय का संबंध होता है। उदाहरण: नीलकमल (कर्मधारय), नीलकंठ (बहुव्रीहि)।

      1 mark

    Answer: (क) पहला पद अव्यय, जैसे प्रतिदिन; (ख) पशुप्रवृत्ति, तत्पुरुष; (ग) दो पहरों का समूह, द्विगु; (घ) द्वंद्व, दोनों पद प्रधान; (ङ) बहुव्रीहि में अन्य पद प्रधान, कर्मधारय में उत्तर पद प्रधान

    Where the marks are

    • किन्हीं चार उपभागों के सही उत्तर, प्रत्येक 1 अंक (कुल 4 अंक)
    • विग्रह/समस्तपद तथा समास भेद का उल्लेख (½+½ अंक)

    Open Q5 on its own page

  4. Q6 · 4 marks · GrammarGrammar

    निर्देशानुसार 'मुहावरे' पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए : (4×1=4)

    1. (क)

      'अंग्रेज़ी पढ़ना कोई हँसी-खेल नहीं है कि जो चाहे पढ़ ले ।' – वाक्य में से मुहावरा चुनकर उसका वाक्य में प्रयोग कीजिए।

      1 mark
    2. (ख)

      'उचित-अनुचित का निर्णय लेना' – अर्थ को व्यक्त करने वाला मुहावरा लिखिए।

      1 mark
    3. (ग)

      'राह न सूझना' – मुहावरे का वाक्य में इस प्रकार प्रयोग कीजिए कि उसका अर्थ स्पष्ट हो जाए।

      1 mark
    4. (घ)

      'अध्यापक की अनुपस्थिति में विद्यार्थियों ने ___________ लिया ।' – उपयुक्त मुहावरे द्वारा रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए।

      1 mark
    5. (ङ)

      'एड़ी चोटी का ज़ोर लगाना' मुहावरे के अर्थ को व्यक्त करने वाला कोई अन्य मुहावरा लिखिए।

      1 mark
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (क) मुहावरा: हँसी-खेल होना (अत्यंत आसान काम)। वाक्य: कठिन परिश्रम के बिना परीक्षा में सफलता पाना हँसी-खेल नहीं है।

      1 mark
    2. (ख) मुहावरा: दूध का दूध पानी का पानी करना।

      1 mark
    3. (ग) वाक्य: अचानक बिजली गुल हो जाने पर अनजान शहर में मुझे कोई राह न सूझी।

      1 mark
    4. (घ) रिक्त स्थान: अध्यापक की अनुपस्थिति में विद्यार्थियों ने आसमान सिर पर उठा लिया।

      1 mark
    5. (ङ) अन्य मुहावरा: दिन-रात एक करना।

      1 mark

    Answer: (क) हँसी-खेल होना; (ख) दूध का दूध पानी का पानी करना; (ग) उचित वाक्य प्रयोग; (घ) आसमान सिर पर उठा; (ङ) दिन-रात एक करना

    Where the marks are

    • किन्हीं चार उपभागों के सही उत्तर, प्रत्येक 1 अंक (कुल 4 अंक)
    • (क) में मुहावरा तथा उचित वाक्य प्रयोग (½+½ अंक)

    Open Q6 on its own page

Section C

पाठ्य-पुस्तक (Textbook) - Q7 and Q9 MCQs (5x1=5); Q8 and Q10 any three of four (3x2=6); Q11 any two of three (2x3=6)

  1. Q7 · 5 marks · Case-basedCompetency-basedप्रेमचंद – बड़े भाई साहब

    निम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : (5×1=5)

    मेरे और उनके बीच में केवल दो साल का अंतर रह गया। जी में आया, भाई साहब को आड़े हाथों लूँ – 'आपकी वह घोर तपस्या कहाँ गई ? मुझे देखिए, मज़े से खेलता भी रहा और दर्जे में अव्वल भी हूँ ।' लेकिन वह इतने दुखी और उदास थे कि मुझे उनसे दिली हमदर्दी हुई और उनके घाव पर नमक छिड़कने का विचार ही लज्जास्पद जान पड़ा। हाँ, अब मुझे अपने ऊपर कुछ अभिमान हुआ और आत्मसम्मान भी बढ़ा। भाई साहब का वह रौब मुझ पर न रहा। आज़ादी से खेलकूद में शरीक होने लगा। दिल मज़बूत था। अगर उन्होंने फिर मेरी फ़ज़ीहत की, तो साफ़ कह दूँगा – 'आपने अपना खून जलाकर कौन-सा तीर मार लिया ! मैं तो खेलते-कूदते दरजे में अव्वल आ गया ।' ज़बान से यह हेकड़ी जताने का साहस न होने पर भी मेरे रंग-ढंग से साफ़ ज़ाहिर होता था कि भाई साहब का वह आतंक मुझ पर नहीं था।

    1. (i)

      'मेरे और उनके बीच में केवल दो साल का अंतर रह गया ।' – इस कथन में किस 'अंतर' की बात कही जा रही है ?

      1. (A)आयु
      2. (B)कक्षा
      3. (C)अनुभव
      4. (D)कद-काठी
      1 mark
    2. (ii)

      बड़े भाई को आड़े हाथों लेने का विचार छोटे भाई के मन में क्यों आया ?

      1. (A)बड़े भाई साहब के लगातार दो बार कक्षा में फ़ेल होने के कारण
      2. (B)बड़े भाई साहब के फ़ेल होने और स्वयं के कक्षा में प्रथम आने के कारण
      3. (C)खेलते-कूदते हुए भी कक्षा में अव्वल आने के कारण
      4. (D)अपने भीतर बढ़ते अभिमान और आत्मसम्मान के कारण
      1 mark
    3. (iii)

      प्रस्तुत गद्यांश की भाषा है :

      1. (A)तत्सम शब्दावली से युक्त
      2. (B)लोकोक्तियों से युक्त
      3. (C)देशज शब्दावली से युक्त
      4. (D)मुहावरों से युक्त
      1 mark
    4. (iv)

      वार्षिक परीक्षा परिणाम का छोटे भाई पर क्या प्रभाव पड़ा ? इस प्रश्न का उत्तर उचित विकल्प का चयन कीजिए :
      I. अपनी ही दृष्टि में अभिमान और सम्मान बढ़ने लगा।
      II. बड़े भाई को अपमानित करने की योजना बनाने लगा।
      III. बड़े भाई के साथ ज़्यादा समय व्यतीत करने लगा।
      IV. खेल-कूद में ज़्यादा समय व्यतीत करने लगा।

      1. (A)केवल I
      2. (B)I और II दोनों
      3. (C)I और IV दोनों
      4. (D)II और III दोनों
      1 mark
    5. (v)

      निम्नलिखित कथन और कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनकर लिखिए :
      कथन : बड़े भाई की फ़ज़ीहत करने का विचार लेखक को लज्जास्पद लगा।
      कारण : वार्षिक परीक्षा में फेल होने के कारण वे दुखी और उदास थे।

      1. (A)कथन ग़लत है, परन्तु कारण सही है।
      2. (B)कथन और कारण दोनों ग़लत हैं।
      3. (C)कथन सही है और कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
      4. (D)कथन सही है, परन्तु कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं करता है।
      1 mark
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (i) दोनों भाइयों की कक्षाओं में अब केवल दो साल का अंतर रह गया, क्योंकि बड़े भाई फेल हुए और छोटा भाई आगे बढ़ गया। उत्तर (B)।

      1 mark
    2. (ii) बड़े भाई फेल हुए और स्वयं छोटा भाई कक्षा में प्रथम आया, इसी कारण उसे उन्हें आड़े हाथों लेने की इच्छा हुई। उत्तर (B)।

      1 mark
    3. (iii) गद्यांश में 'आड़े हाथों लेना', 'घाव पर नमक छिड़कना', 'तीर मार लेना', 'खून जलाना' जैसे मुहावरे हैं। उत्तर (D)।

      1 mark
    4. (iv) परिणाम से अपनी दृष्टि में अभिमान और आत्मसम्मान बढ़ा और वह खेलकूद में खुलकर शामिल होने लगा। कथन I और IV सही हैं। उत्तर (C)।

      1 mark
    5. (v) कथन सही है, और बड़े भाई के दुखी-उदास होने के कारण ही उसे फ़ज़ीहत करना लज्जास्पद लगा। कारण कथन की सही व्याख्या है। उत्तर (C)।

      1 mark

    Answer: (i) B; (ii) B; (iii) D; (iv) C; (v) C

    Where the marks are

    • (i) B (1 अंक)
    • (ii) B (1 अंक)
    • (iii) D (1 अंक)
    • (iv) C (1 अंक)
    • (v) C (1 अंक)

    Open Q7 on its own page

  2. Q8 · 6 marks · Short answerसीताराम सेकसरिया – डायरी का एक पन्ना

    गद्य खंड पर आधारित निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25–30 शब्दों में लिखिए : (3×2=6)

    1. (क)

      'डायरी का एक पन्ना' पाठ में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम को मनाए जाने के विषय में घर-घर जाकर क्यों समझाया जा रहा था ?

      2 marks
    2. (ख)

      'क्रोध का परिणाम विनाशकारी होता है ।' 'तताँरा-वामीरो कथा' के आधार पर सिद्ध कीजिए।

      2 marks
    3. (ग)

      'ये वज़ीर अली आदमी है या भूत' – लेफ्टीनेंट ने वज़ीर अली के विषय में ऐसा क्यों कहा ? 'कारतूस' एकांकी के संदर्भ में लिखिए।

      2 marks
    4. (घ)

      राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित 'तीसरी क़सम' फ़िल्म को प्रदर्शित करने के लिए वितरक क्यों नहीं मिल रहे थे ?

      2 marks
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (क) स्वतंत्रता दिवस की वर्षगाँठ मनाने में अधिक-से-अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए घर-घर जाकर समझाया जा रहा था। साथ ही अंग्रेज़ सरकार को अपनी एकजुटता दिखानी थी और बंगाल पर आंदोलन में कम भागीदारी का लगा कलंक मिटाना था।

      2 marks
    2. (ख) तताँरा ने क्रोध में आकर धरती में तलवार घोंप दी, जिससे द्वीप दो टुकड़ों में बँट गया। इसी विनाश में तताँरा और वामीरो बिछड़ गए और तताँरा को प्राण गँवाने पड़े। इस प्रकार क्रोध का परिणाम विनाशकारी सिद्ध हुआ।

      2 marks
    3. (ग) वज़ीर अली अंग्रेज़ों की आँखों में धूल झोंककर गायब हो जाता था। अंग्रेज़ों के इतने परिश्रम के बावजूद वह पकड़ में नहीं आता था, इसलिए लेफ्टीनेंट ने उसे आदमी या भूत कहा।

      2 marks
    4. (घ) फ़िल्म की संवेदना को समझना धन कमाने की इच्छा रखने वाले वितरकों की समझ से बाहर था। यह फ़िल्म लोकप्रियता के प्रचलित फ़ॉर्मूले से परे थी, इसलिए वितरक नहीं मिले।

      2 marks

    Answer: (क) अधिक भागीदारी और एकजुटता दिखाने हेतु; (ख) तलवार से द्वीप का दो भागों में बँटना और बिछड़ना; (ग) वज़ीर अली का धूल झोंककर गायब होना; (घ) फ़िल्म की संवेदना वितरकों की समझ से परे थी

    Where the marks are

    • किन्हीं तीन उपभागों के उत्तर, प्रत्येक 2 अंक (कुल 6 अंक)
    • प्रत्येक उत्तर में दो मुख्य बिंदु (1+1)

    Open Q8 on its own page

  3. Q9 · 5 marks · Case-basedCompetency-basedसुमित्रानंदन पंत – पर्वत प्रदेश में पावस

    निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्पों का चयन कीजिए : (5×1=5)

    गिरि का गौरव गाकर झर-झर
    मद में नस-नस उत्तेजित कर
    मोती की लड़ियों-सी सुन्दर
    झरते हैं झाग भरे निर्झर !

    गिरिवर के उर से उठ-उठ कर
    उच्चाकांक्षाओं से तरुवर
    हैं झाँक रहे नीरव नभ पर
    अनिमेष, अटल, कुछ चिंता पर।

    1. (i)

      झरने पर्वतों के यश का गुणगान क्यों कर रहे हैं ?

      1. (A)प्रसन्नता अभिव्यक्त करने के लिए
      2. (B)उनका आभार प्रकट करने के लिए
      3. (C)पर्वत की महानता दर्शाने के लिए
      4. (D)जोश, उमंग, उत्साह प्रकट करने के लिए
      1 mark
    2. (ii)

      'मद में नस-नस उत्तेजित कर' – पंक्ति के संदर्भ में बताइए, किसकी नस-नस मद में उत्तेजित होने की बात कही जा रही है ?

      1. (A)कवि की
      2. (B)पर्वतों की
      3. (C)झरनों की
      4. (D)वृक्षों की
      1 mark
    3. (iii)

      पर्वतों पर लगे वृक्ष किसे छूना चाहते हैं ?

      1. (A)आकाश की ऊँचाई को
      2. (B)पर्वतों की ऊँची चोटी को
      3. (C)पर्वतों की गहराई को
      4. (D)झरनों के सौंदर्य को
      1 mark
    4. (iv)

      पर्वत शिखरों पर लगे वृक्षों के विषय में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?
      I. वृक्ष पर्वतों के हृदय में उठने वाली उच्चाकांक्षाओं के मूर्त रूप हैं।
      II. वृक्ष साधकों की भाँति गंभीर चिन्तन में लीन हैं।
      III. वृक्ष अनहोनी की आशंका से आकाश की ओर झाँक रहे हैं।
      IV. वृक्ष वर्षा की आशा से आकाश की ओर ताक रहे हैं।

      1. (A)केवल I
      2. (B)केवल III
      3. (C)I और II दोनों
      4. (D)III और IV दोनों
      1 mark
    5. (v)

      काव्यांश के संदर्भ में 'अनिमेष' शब्द का अर्थ निम्नलिखित में से नहीं है :

      1. (A)एकटक
      2. (B)निरंतर
      3. (C)स्थिर दृष्टि
      4. (D)निर्लिप्त
      1 mark
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (i) झरने पर्वतों की गोद में पलते हैं, इसलिए उनका आभार प्रकट करने के लिए गौरव गा रहे हैं। उत्तर (B)।

      1 mark
    2. (ii) झरने ही पर्वत का गुणगान कर अपनी नस-नस को उत्तेजित करते हैं। उत्तर (C)।

      1 mark
    3. (iii) वृक्ष आकाश की ऊँचाई को छूना चाहते हैं। उत्तर (A)।

      1 mark
    4. (iv) वृक्ष पर्वत की उच्चाकांक्षाओं के मूर्त रूप हैं और चिंतन में लीन साधक जैसे हैं। कथन I और II सही हैं। उत्तर (C)।

      1 mark
    5. (v) 'अनिमेष' का अर्थ एकटक, निरंतर, स्थिर दृष्टि है। निर्लिप्त अर्थ नहीं है। उत्तर (D)।

      1 mark

    Answer: (i) B; (ii) C; (iii) A; (iv) C; (v) D

    Where the marks are

    • (i) B (1 अंक)
    • (ii) C (1 अंक)
    • (iii) A (1 अंक)
    • (iv) C (1 अंक)
    • (v) D (1 अंक)

    Open Q9 on its own page

  4. Q10 · 6 marks · Short answerमीरा – पद

    काव्य खंड पर आधारित निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25–30 शब्दों में लिखिए : (3×2=6)

    1. (क)

      'मीराबाई' के पद के आधार पर लिखिए कि अभीष्ट की प्राप्ति के लिए वह सेविका बनने के लिए भी क्यों तैयार है।

      2 marks
    2. (ख)

      'मनुष्यता' कविता के संदर्भ में लिखिए कि पशु-प्रवृत्ति क्या है । पशु-प्रवृत्ति मानव के लिए निंदनीय क्यों है ?

      2 marks
    3. (ग)

      तोप अपना महत्त्व किस रूप में बताती है ? 'तोप' कविता के आधार पर लिखिए।

      2 marks
    4. (घ)

      'कर चले हम फ़िदा' कविता के आधार पर लिखिए कि युवावस्था की सार्थकता किसमें है और क्यों ?

      2 marks
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (क) मीरा श्रीकृष्ण का सान्निध्य पाने के लिए कोई भी कार्य करने को तत्पर हैं। सेविका बनकर वे नित्य दर्शन, स्मरण और भक्ति रूपी जागीर का लाभ पाना चाहती हैं।

      2 marks
    2. (ख) अपने ही विषय में सोचना और केवल स्वार्थ में जीना पशु-प्रवृत्ति है। यह मनुष्य के लिए निंदनीय है, क्योंकि मनुष्य की पहचान उदारता और परोपकार जैसे आदर्शों से होती है, जो पशु-प्रवृत्ति के विपरीत हैं।

      2 marks
    3. (ग) तोप अपने समय में बहुत शक्तिशाली रही है। उसने अनेक बड़े सूरमाओं को मौत के घाट उतारा, पर अंततः वह भी शांत होकर निष्क्रिय हो गई।

      2 marks
    4. (घ) युवावस्था की सार्थकता देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने में है। शरीर नश्वर है और आत्मा शाश्वत, इसलिए देशप्रेम और बलिदान की परंपरा में जीवन लगाना ही सार्थक है।

      2 marks

    Answer: (क) कृष्ण का सान्निध्य पाने हेतु; (ख) स्वार्थ में जीना पशु-प्रवृत्ति, परोपकार के विरुद्ध; (ग) शक्तिशाली, सूरमाओं को मारने वाली; (घ) देश-रक्षा में बलिदान

    Where the marks are

    • किन्हीं तीन उपभागों के उत्तर, प्रत्येक 2 अंक (कुल 6 अंक)
    • प्रत्येक उत्तर में दो बिंदु (1+1)

    Open Q10 on its own page

  5. Q11 · 6 marks · Long answerमिथिलेश्वर – हरिहर काका

    पूरक पाठ्य-पुस्तक 'संचयन' पर आधारित निम्नलिखित तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 40–50 शब्दों में लिखिए : (2×3=6)

    1. (क)

      'जीवन के व्यावहारिक ज्ञान को प्राप्त करने के लिए पुस्तकीय ज्ञान से अधिक अनुभव की आवश्यकता है ।' 'हरिहर काका' कहानी के आधार पर इस कथन की पुष्टि कीजिए।

      3 marks
    2. (ख)

      'सपनों के-से दिन' पाठ में वर्णित लेखक के ग्रीष्मावकाश व्यतीत करने के तरीकों में और आपके तरीकों में क्या अंतर है ?

      3 marks
    3. (ग)

      'टोपी शुक्ला' कहानी में एक छोटे बच्चे द्वारा 'अम्मी' कहे जाने पर टोपी के घरवालों की प्रतिक्रिया पर आपके क्या विचार हैं ? तर्कपूर्ण उत्तर दीजिए।

      3 marks
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (क) हरिहर काका अनपढ़ होते हुए भी व्यावहारिक समझ रखते थे। रमेसर की विधवा का उदाहरण देखकर उन्होंने सीख ली कि जीते-जी ज़मीन किसी के नाम नहीं करनी चाहिए। महंत और भाइयों के बहकावे में न आकर उन्होंने अपने अनुभव से निर्णय लिया, जो पुस्तकीय ज्ञान से अधिक काम आया।

      3 marks
    2. (ख) लेखक ग्रीष्मावकाश ननिहाल या रिश्तेदारों के घर जाने, तालाब में नहाने और खेलकूद में बिताता था। मैं छुट्टियाँ गृहकार्य करने, मोबाइल/टीवी देखने और कोचिंग या हॉबी कक्षाओं में बिताता हूँ। उसके खेल सामूहिक और सरल थे, मेरे अधिकतर अकेले और आधुनिक साधनों पर निर्भर हैं।

      3 marks
    3. (ग) टोपी के घरवालों ने बच्चे के 'अम्मी' कहने पर नाराज़गी जताई, क्योंकि यह उनके धार्मिक और सामाजिक संकीर्ण दृष्टिकोण का परिचायक है। मेरे विचार में यह प्रतिक्रिया अनुचित थी, क्योंकि बच्चे का प्रेम किसी धर्म की सीमा नहीं मानता। अपनत्व के संबोधन पर आपत्ति करना मानवता के विरुद्ध है।

      3 marks

    Answer: किन्हीं दो उपभागों के उत्तर ऊपर दिए गए हैं

    Where the marks are

    • किन्हीं दो उपभागों के उत्तर, प्रत्येक 3 अंक (कुल 6 अंक)
    • (क) अनपढ़ होकर भी व्यावहारिक समझ, रमेसर की विधवा का उदाहरण, ज़मीन किसी के नाम न करने का निर्णय (3 अंक)
    • (ख) लेखक के तरीके तथा अपने तरीकों की तुलना (3 अंक)
    • (ग) तर्कपूर्ण अपने विचार (3 अंक)

    Open Q11 on its own page

Section D

रचनात्मक लेखन (Creative Writing) - Q12 one of three (5); Q13 to Q16 internal choice

  1. Answer one of these 3 alternatives.

    Q12(a) · 5 marks · WritingWriting

    (क) पर्वतीय यात्रा के दौरान अचानक बर्फ़बारी का होना

    • पर्वतीय यात्रा का परिचय
    • बर्फ़बारी का अनुभव और कठिनाई
    • अविस्मरणीय स्मृति
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. शीर्षक: पर्वतीय यात्रा में अचानक बर्फ़बारी

      परिचय: पिछले दिसंबर हमारा परिवार मनाली घूमने गया। पहाड़ों की हरियाली, देवदार के वृक्ष और ठंडी हवा मन मोह रही थी। हम रोहतांग की ओर बढ़ रहे थे और सब उत्साह से भरे थे।

      1 mark
    2. अनुभव और कठिनाई: दोपहर में अचानक आसमान काले बादलों से घिर गया और रुई जैसी बर्फ़ गिरने लगी। कुछ ही देर में सड़कें सफ़ेद हो गईं, गाड़ी फिसलने लगी और दृश्यता घट गई। ठंड से हाथ-पाँव सुन्न होने लगे, रास्ते बंद होने से हम घंटों फँसे रहे। चालक ने सूझबूझ से गाड़ी सुरक्षित स्थान पर रोकी और पास के ढाबे में गर्म चाय और कंबल से राहत मिली। बच्चे डरे थे, पर बड़ों ने हिम्मत बँधाई।

      2 marks
    3. अविस्मरणीय स्मृति: बर्फ़बारी थमने पर चारों ओर चाँदी-सी चमकती घाटी देखकर सारा भय आनंद में बदल गया। उस यात्रा ने सिखाया कि प्रकृति सुंदर भी है और कठोर भी, इसलिए यात्रा में सावधानी और धैर्य ज़रूरी है। यह अनुभव जीवन भर याद रहेगा।

      1 mark
    4. भाषा शुद्ध, सरल और प्रवाहपूर्ण; शब्द-सीमा लगभग 120; क्रमबद्ध अनुच्छेद।

      1 mark

    Answer: संकेत-बिंदुओं पर आधारित लगभग 120 शब्दों का अनुच्छेद (नमूना ऊपर)

    Where the marks are

    • परिचय (1 अंक)
    • बर्फ़बारी का अनुभव और कठिनाई (2 अंक)
    • अविस्मरणीय स्मृति/निष्कर्ष (1 अंक, कुल विषय-वस्तु 3 अंक)
    • भाषा की शुद्धता (1 अंक)
    • प्रस्तुति: क्रमबद्धता, शब्द-सीमा (1 अंक)

    Open Q12(a) on its own page

    OR

    Q12(b) · 5 marks · WritingWriting

    (ख) ऑनलाइन बैंकिंग

    • अभिप्राय
    • घर बैठे सुविधाएँ
    • प्रयोग में सावधानी
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. शीर्षक: ऑनलाइन बैंकिंग

      अभिप्राय: ऑनलाइन बैंकिंग वह सुविधा है जिसमें इंटरनेट, मोबाइल ऐप या कंप्यूटर के माध्यम से बैंक की सेवाओं का उपयोग बिना शाखा गए किया जाता है।

      1 mark
    2. घर बैठे सुविधाएँ: इसके द्वारा खाते की शेष राशि देखना, पैसे भेजना, बिजली-पानी के बिल भरना, मोबाइल रिचार्ज, टिकट बुकिंग, चेक-बुक आवेदन और ऋण की जानकारी जैसे कार्य कुछ ही क्षणों में हो जाते हैं। इससे समय, श्रम और कागज़ की बचत होती है तथा सेवा चौबीसों घंटे उपलब्ध रहती है।

      1 mark
    3. प्रयोग में सावधानी: ओटीपी, पिन या पासवर्ड किसी से साझा न करें; अनजान लिंक या संदेश पर क्लिक न करें; सार्वजनिक वाई-फ़ाई पर लेन-देन न करें; पासवर्ड समय-समय पर बदलें और लेन-देन के संदेश जाँचते रहें। सतर्कता से ही यह सुविधा सुरक्षित रहती है।

      1 mark
    4. भाषा शुद्ध और सरल, वाक्य सुसंगत।

      1 mark
    5. प्रस्तुति: एक अनुच्छेद, भूमिका से निष्कर्ष तक क्रम, लगभग 120 शब्द।

      1 mark

    Answer: संकेत-बिंदुओं पर आधारित लगभग 120 शब्दों का अनुच्छेद (नमूना ऊपर)

    Where the marks are

    • ऑनलाइन बैंकिंग का अभिप्राय (1 अंक)
    • घर बैठे मिलने वाली सुविधाएँ (1 अंक)
    • प्रयोग में सावधानी (1 अंक)
    • भाषा (1 अंक)
    • प्रस्तुति (1 अंक)

    Open Q12(b) on its own page

    OR

    Q12(c) · 5 marks · WritingWriting

    (ग) खेलों का बदलता स्वरूप

    • पारंपरिक खेल
    • वर्तमान समय में खेल
    • लाभ-हानि
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. शीर्षक: खेलों का बदलता स्वरूप

      पारंपरिक खेल: पहले कबड्डी, खो-खो, गिल्ली-डंडा, पिट्ठू, लट्टू जैसे खेल गली-मैदानों में खेले जाते थे। इनमें कम साधन लगते थे, सब साथ खेलते थे और शरीर के साथ भाईचारा भी बढ़ता था।

      1 mark
    2. वर्तमान समय में खेल: आज क्रिकेट, फ़ुटबॉल, बैडमिंटन जैसे खेल व्यावसायिक रूप ले चुके हैं, आधुनिक उपकरण, प्रशिक्षण और लीग हैं। साथ ही मोबाइल व कंप्यूटर के ऑनलाइन गेम बच्चों को मैदान से दूर कर रहे हैं।

      1 mark
    3. लाभ-हानि: आधुनिक खेलों से करियर, प्रसिद्धि और तकनीकी कौशल मिलता है, पर महँगे साधन, स्क्रीन की लत, आँखों व स्वास्थ्य की हानि और अकेलापन बढ़ता है। संतुलन रखकर मैदानी खेलों को अपनाना चाहिए।

      1 mark
    4. भाषा शुद्ध और सरल।

      1 mark
    5. प्रस्तुति: क्रमबद्ध अनुच्छेद, लगभग 120 शब्द।

      1 mark

    Answer: संकेत-बिंदुओं पर आधारित लगभग 120 शब्दों का अनुच्छेद (नमूना ऊपर)

    Where the marks are

    • पारंपरिक खेल (1 अंक)
    • वर्तमान समय के खेल (1 अंक)
    • लाभ-हानि (1 अंक)
    • भाषा (1 अंक)
    • प्रस्तुति (1 अंक)

    Open Q12(c) on its own page

  2. Answer one of these 2 alternatives.

    Q13(a) · 5 marks · WritingCompetency-basedWriting

    (क) आपका नाम अक्षत/अक्षिता है। आपका चयन अंतर्राष्ट्रीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए हो गया है। विदेशी टीम के साथ मैच खेलने जाने के लिए आपको दो सप्ताह के अवकाश की आवश्यकता है। अवकाश हेतु निवेदन करते हुए अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य को एक पत्र लिखिए।

    Try it first, then show our solutionSolution
    1. सेवा में,
      प्रधानाचार्य महोदय,
      XYZ पब्लिक स्कूल, नई दिल्ली।
      दिनांक: 10 मार्च 2025

      विषय: दो सप्ताह के अवकाश हेतु प्रार्थना-पत्र।

      महोदय,

      1 mark
    2. सविनय निवेदन है कि मैं आपके विद्यालय की कक्षा दसवीं का छात्र अक्षत हूँ। मुझे यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि मेरा चयन अंतर्राष्ट्रीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में हुआ है। टीम को विदेश में एक शृंखला खेलने जाना है, जिसके लिए दिनांक 15 मार्च से 28 मार्च तक का समय निर्धारित है।

      1 mark
    3. इस अवधि में मैं विद्यालय में उपस्थित नहीं हो सकूँगा, अतः दो सप्ताह का अवकाश प्रदान करने की कृपा करें। लौटकर मैं छूटा हुआ पाठ्यक्रम शिक्षकों की सहायता से पूरा कर लूँगा और चयन-पत्र की प्रति संलग्न है। यह विद्यालय के लिए भी गौरव का विषय होगा।

      1 mark
    4. भाषा शुद्ध, विनम्र और औपचारिक।

      1 mark
    5. धन्यवाद सहित।
      आपका आज्ञाकारी शिष्य,
      अक्षत
      कक्षा दसवीं 'क', अनुक्रमांक 12

      1 mark

    Answer: प्रधानाचार्य को अवकाश-प्रार्थना पत्र (नमूना ऊपर)

    Where the marks are

    • औपचारिक आरंभ: प्रेषक/प्राप्तकर्ता, विषय, संबोधन (1 अंक)
    • चयन का उल्लेख व अवधि (1 अंक)
    • अवकाश का निवेदन व आश्वासन (1 अंक)
    • भाषा (1 अंक)
    • औपचारिक अंत: धन्यवाद, स्वनिर्देश, नाम (1 अंक)

    Open Q13(a) on its own page

    OR

    Q13(b) · 5 marks · WritingCompetency-basedWriting

    अथवा
    (ख) 'विदेशी शिक्षण संस्थानों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का मोह' – विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए किसी प्रतिष्ठित दैनिक हिंदी समाचार-पत्र के संपादक को पत्र लिखिए। आपका नाम अक्षत/अक्षिता है। आप क.ख.ग. नगर दिल्ली के/की निवासी हैं।

    Try it first, then show our solutionSolution
    1. सेवा में,
      संपादक महोदय,
      दैनिक हिंदी समाचार-पत्र, नई दिल्ली।

      विषय: विदेशी संस्थानों में उच्च शिक्षा का मोह।

      महोदय,

      1 mark
    2. आपके प्रतिष्ठित समाचार-पत्र के माध्यम से मैं एक ज्वलंत विषय पर विचार रखना चाहता हूँ। आज अनेक युवा बेहतर शिक्षा और ऊँचे वेतन की आशा में विदेशी संस्थानों की ओर आकर्षित हैं। उन्हें लगता है कि वहाँ की डिग्री से सफलता निश्चित है, जबकि कई बार यह केवल दिखावे और भेड़चाल का परिणाम होता है।

      1 mark
    3. इससे भारी खर्च, ऋण का बोझ, परिवार से दूरी और प्रतिभा-पलायन होता है, जबकि हमारे देश में आईआईटी, एम्स जैसे उत्कृष्ट संस्थान हैं। सरकार और संस्थानों को भारतीय शिक्षा का स्तर और शोध-सुविधाएँ बढ़ानी चाहिए, ताकि प्रतिभा देश में ही रहे।

      1 mark
    4. भाषा शुद्ध और औपचारिक।

      1 mark
    5. धन्यवाद सहित।
      भवदीय,
      अक्षत
      क.ख.ग. नगर, दिल्ली
      दिनांक: 10 मार्च 2025

      1 mark

    Answer: संपादक को पत्र (नमूना ऊपर)

    Where the marks are

    • औपचारिक आरंभ (1 अंक)
    • विषय-वस्तु: मोह के कारण (1 अंक)
    • हानियाँ व देश में विकल्प/सुझाव (2 अंक में से शेष विषय-वस्तु)
    • भाषा (1 अंक)
    • औपचारिक अंत (शेष अंक के साथ)

    Open Q13(b) on its own page

  3. Answer one of these 2 alternatives.

    Q14(a) · 4 marks · WritingCompetency-basedWriting

    (क) आप अमृत/अमृता हैं। आप अपनी सोसाइटी की जन-कल्याण समिति के सचिव हैं। ग्रीष्मावकाश के दौरान बच्चों के लिए सोसाइटी के तरण-ताल में नि:शुल्क तैराकी प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। इस विषय में सोसाइटी वालों को जानकारी देने हेतु एक सूचना तैयार कीजिए।

    Try it first, then show our solutionSolution
    1. सूचना

      हरित विहार सोसाइटी
      10 अप्रैल 2025

      नि:शुल्क तैराकी प्रशिक्षण शिविर

      1 mark
    2. सोसाइटी के सभी निवासियों को सूचित किया जाता है कि ग्रीष्मावकाश में बच्चों के लिए सोसाइटी के तरण-ताल में नि:शुल्क तैराकी प्रशिक्षण होगा। 6 से 16 वर्ष के बच्चे भाग ले सकते हैं। समय: प्रातः 7 से 9 बजे, 1 मई से 30 मई तक। प्रशिक्षण योग्य प्रशिक्षकों द्वारा दिया जाएगा। इच्छुक बच्चे 25 अप्रैल तक सचिव कार्यालय में नाम लिखवाएँ।

      2 marks
    3. अमृत
      सचिव, जन-कल्याण समिति

      1 mark

    Answer: तैराकी प्रशिक्षण की सूचना (नमूना ऊपर)

    Where the marks are

    • सूचना शीर्षक, संस्था, दिनांक, प्रस्तुति (1 अंक)
    • विषय-वस्तु: कब, कहाँ, किसके लिए, पंजीकरण (2 अंक)
    • नाम व पदनाम (1 अंक)

    Open Q14(a) on its own page

    OR

    Q14(b) · 4 marks · WritingCompetency-basedWriting

    अथवा
    (ख) आपका नाम अमृत/अमृता है। आप अपने विद्यालय के विद्यार्थी परिषद के सचिव हैं। विद्यालय प्रशासन द्वारा बढ़ती प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए विद्यालय में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। छात्रों को इस विषय में जानकारी देने हेतु एक सूचना तैयार कीजिए।

    Try it first, then show our solutionSolution
    1. सूचना

      XYZ पब्लिक स्कूल, नई दिल्ली
      10 अगस्त 2025

      आपदा-प्रबंधन कार्यशाला

      1 mark
    2. सभी विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि बढ़ती प्राकृतिक आपदाओं से बचाव की जानकारी देने हेतु विद्यालय में दो दिवसीय कार्यशाला 20 व 21 अगस्त को प्रातः 10 बजे से विद्यालय सभागार में होगी। विशेषज्ञ भूकंप, बाढ़ और आग से सुरक्षा के उपाय व प्राथमिक उपचार का प्रदर्शन करेंगे। कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थी 15 अगस्त तक अपना नाम दें।

      2 marks
    3. अमृत
      सचिव, विद्यार्थी परिषद

      1 mark

    Answer: कार्यशाला की सूचना (नमूना ऊपर)

    Where the marks are

    • सूचना का प्रारूप: शीर्षक, संस्था, दिनांक (1 अंक)
    • विषय-वस्तु: तिथि, स्थान, विषय, पंजीकरण (2 अंक)
    • नाम व पदनाम (1 अंक)

    Open Q14(b) on its own page

  4. Answer one of these 2 alternatives.

    Q15(a) · 3 marks · WritingCompetency-basedWriting

    (क) आपके पिताजी का तबादला किसी अन्य शहर में हो गया है इसलिए वे अपना घर किराए पर देना चाहते हैं। घर के बारे में जानकारी देते हुए समाचार-पत्र में प्रकाशित करने हेतु एक आकर्षक विज्ञापन तैयार कीजिए।

    Try it first, then show our solutionSolution
    1. किराए के लिए उपलब्ध

      सुंदर, हवादार 3 BHK मकान, द्वारका, नई दिल्ली। दो बालकनी, मॉड्यूलर रसोई, पार्किंग, 24 घंटे पानी-बिजली, पास में मेट्रो, बाज़ार और स्कूल। किराया उचित, सुरक्षित सोसाइटी।

      1 mark
    2. प्रस्तुति: आकर्षक शीर्षक, बॉक्स में सजा हुआ, स्पष्ट पंक्तियाँ।

      1 mark
    3. संपर्क: श्री राजेश, मो. 98XXXXXX10 (भाषा शुद्ध, संक्षिप्त और आकर्षक)।

      1 mark

    Answer: मकान किराए पर देने का विज्ञापन (नमूना ऊपर)

    Where the marks are

    • विषय-वस्तु: घर की जानकारी (1 अंक)
    • प्रस्तुति (1 अंक)
    • भाषा (1 अंक)

    Open Q15(a) on its own page

    OR

    Q15(b) · 3 marks · WritingCompetency-basedWriting

    अथवा
    (ख) ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से ऊर्जा (बिजली) बचाने हेतु लोगों को प्रेरित करने के लिए एक आकर्षक विज्ञापन तैयार कीजिए।

    Try it first, then show our solutionSolution
    1. बिजली बचाओ, भविष्य बचाओ!

      जब कमरे में कोई नहीं, तो पंखा-बत्ती बंद रखें। एलईडी बल्ब और 5-स्टार उपकरण अपनाएँ, दिन में सूरज की रोशनी का प्रयोग करें। आज की बचत कल का उजाला है। आपकी छोटी-सी आदत देश की बड़ी ऊर्जा बचा सकती है।

      1 mark
    2. प्रस्तुति: आकर्षक नारा, चित्र/बॉक्स, सुव्यवस्थित पंक्तियाँ।

      1 mark
    3. जनहित में जारी: ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार (भाषा शुद्ध और प्रभावी)।

      1 mark

    Answer: ऊर्जा बचत का विज्ञापन (नमूना ऊपर)

    Where the marks are

    • विषय-वस्तु: बचत के उपाय (1 अंक)
    • प्रस्तुति (1 अंक)
    • भाषा (1 अंक)

    Open Q15(b) on its own page

  5. Answer one of these 2 alternatives.

    Q16(a) · 5 marks · WritingCompetency-basedWriting

    (क) भीषण गर्मी के चलते जिला अधिकारी (मजिस्ट्रेट) के निर्देशानुसार विद्यालय प्रशासन ने विद्यालय की कक्षाएँ आगामी एक सप्ताह ऑनलाइन चलाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में अभिभावकों को जानकारी देने के लिए लगभग 80 शब्दों में एक ई-मेल विद्यालय की वेबसाइट पर डालने हेतु तैयार कीजिए।

    Try it first, then show our solutionSolution
    1. प्रति: abc@school.in
      विषय: कक्षाएँ एक सप्ताह ऑनलाइन चलाने की सूचना
      आदरणीय अभिभावकगण,

      1 mark
    2. भीषण गर्मी को देखते हुए जिला अधिकारी (मजिस्ट्रेट) के निर्देशानुसार विद्यालय प्रशासन ने निर्णय लिया है कि 5 मई से 11 मई तक सभी कक्षाएँ ऑनलाइन चलेंगी। समय सारणी सामान्य रहेगी तथा लिंक कक्षा-अध्यापक भेजेंगे। बच्चों को पानी पीने व घर में सुरक्षित रहने की सलाह दें।

      2 marks
    3. प्रस्तुति: विषय-पंक्ति, संबोधन, छोटे अनुच्छेद, लगभग 80 शब्द।

      1 mark
    4. भाषा शुद्ध और औपचारिक।
      भवदीय,
      प्रधानाचार्य, XYZ पब्लिक स्कूल

      1 mark

    Answer: ई-मेल (नमूना ऊपर)

    Where the marks are

    • औपचारिकताएँ: विषय, संबोधन, अभिवादन/समापन (1 अंक)
    • विषय-वस्तु: कारण, तिथियाँ, निर्देश (2 अंक)
    • प्रस्तुति (1 अंक)
    • भाषा (1 अंक)

    Open Q16(a) on its own page

    OR

    Q16(b) · 5 marks · WritingCompetency-basedWriting

    अथवा
    (ख) 'रोहित के पिताजी शहर के प्रसिद्ध व्यापारी थे। धनाढ्य लोगों में उनकी गिनती थी लेकिन ………….' इस पंक्ति से शुरुआत करते हुए लगभग 100 शब्दों में एक लघुकथा लिखिए।

    Try it first, then show our solutionSolution
    1. रोहित के पिताजी शहर के प्रसिद्ध व्यापारी थे। धनाढ्य लोगों में उनकी गिनती थी, लेकिन उनके पास अपने बेटे के लिए समय नहीं था। रोहित के पास हर सुविधा थी, पर बात करने वाला कोई नहीं। वह अक्सर अकेला उदास बैठा रहता।

      1 mark
    2. एक दिन विद्यालय में पिता-दिवस पर सबके पिता आए, पर रोहित के पिता व्यापार की बैठक में थे। रोहित की आँखें भर आईं। यह देखकर शिक्षक ने उसके पिता को फ़ोन कर सारी बात बताई।

      1 mark
    3. पिताजी तुरंत सब काम छोड़कर पहुँचे और बेटे को गले लगा लिया। उन्हें समझ आया कि धन से सुख-सुविधाएँ मिलती हैं, पर बच्चे को प्यार और समय चाहिए। उस दिन के बाद वे रोज़ शाम बेटे के साथ बिताने लगे।

      1 mark
    4. भाषा शुद्ध और प्रवाहपूर्ण।

      1 mark
    5. प्रभाव: कहानी का संदेश – 'सच्ची दौलत अपनों का साथ है।'

      1 mark

    Answer: लघुकथा (नमूना ऊपर)

    Where the marks are

    • दी गई पंक्ति से आरंभ तथा कथा का विकास (विषय-वस्तु 3 अंक में सम्मिलित)
    • समस्या, घटना और समाधान (विषय-वस्तु)
    • भाषा (1 अंक)
    • प्रभाव/संदेश (1 अंक)

    Open Q16(b) on its own page

Source: official question paper, cbse.gov.in. Chapter tags and solutions are ours. Spotted a transcription error? Write tosupport@questionbuddy.in.