CBSE Class 10 Hindi Course B 2025: question 2
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2025, paper 4/2/1, section A, question 2, for 7 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q2 · 7 marks · Case-basedCompetency-basedReading (unseen passages)
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर लिखिए :
पीने के पानी की समस्या दिनोदिन भयावह रूप लेती जा रही है। इसका मुख्य कारण पारंपरिक जल स्रोतों का लगातार सूखते जाना, ज़मीन के अंदर जल स्तर का नीचे जाना और जल स्रोतों का प्रदूषित होना है। यही कारण है कि जिस गति से जनसंख्या बढ़ रही है लोगों को पीने के पानी की कमी होती जा रही है और यह समस्या सिर्फ़ शहरों में ही नहीं बल्कि गाँवों में भी अपने पाँव पसार रही है।
नदियाँ और ज़मीन के भीतर का जमा जल ही मुख्य रूप से हमारे पारंपरिक जल स्रोत हैं। लेकिन बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण के कारण वैश्विक तापमान बढ़ने से पहाड़ों पर जमी बर्फ अब जल्दी पिघलने लगी है, जिससे नदियों में वर्षभर पानी नहीं आ पाता। बरसात की कमी या वर्षा जल का सही संरक्षण न हो पाने के कारण एक ओर ज़मीन उचित मात्रा में जल सोख नहीं पाती तो दूसरी ओर आधुनिक संयंत्रों से धरती और नदी के जल का अधिक दोहन होने लगा है। हर साल ज़मीन के नीचे जितना जल संचय नहीं होता उससे अधिक पानी खींच लिया जाता है। इस तरह सदियों से संचित जल का स्तर काफ़ी नीचे चला गया है। सरकार अब वर्षा जल के संग्रहण के लिए लोगों को प्रोत्साहित कर रही है, जिसे 'जल-खेती' के नाम से जाना जाता है। वर्षा-जल संग्रहण, पारंपरिक जल स्रोतों के दोहन और जल प्रदूषण पर रोक लगाकर ही इसका समाधान किया जा सकता है।
- (i)1 mark
गद्यांश के आधार पर पीने के पानी की समस्या का भयावह रूप धारण करने का कारण नहीं है :
- (A)पारंपरिक जल स्रोतों का सूखते जाना
- (B)भू-जल स्तर का निरंतर कम होना
- (C)जल स्रोतों का दिनोंदिन प्रदूषित होना
- (D)वैश्विक स्तर पर जलवायु में परिवर्तन होना
- (ii)1 mark
निम्नलिखित कथन और परिणाम को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनकर लिखिए :
कथन : संचित जल से अधिक भू-जल विभिन्न माध्यमों से निकाला जा रहा है।
परिणाम : भू-जल स्तर दिन प्रतिदिन नीचे जाता जा रहा है।- (A)कथन सही है, लेकिन परिणाम ग़लत है।
- (B)कथन और परिणाम दोनों सही हैं।
- (C)कथन ग़लत है, लेकिन परिणाम सही है।
- (D)कथन और परिणाम दोनों ग़लत हैं।
- (iii)1 mark
'जल-खेती' से अभिप्राय है :
- (A)जल का संग्रहण
- (B)जल का संरक्षण
- (C)जल के लिए खेती
- (D)जल में खेती
- (iv)2 marks
वैश्विक तापमान में वृद्धि का क्या दुष्प्रभाव देखने को मिल रहा है ?
- (v)2 marks
धरती के जल स्तर में आने वाली गिरावट के कारणों की समीक्षा कीजिए।
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2025 board paper, set 4/2/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
पहले अनुच्छेद में गिनाए गए कारण देखिए और जो उनमें सीधे नहीं है उसे चुनिए।
Hint 2
'जल-खेती' की परिभाषा गद्यांश में ही दी है।
Hint 3
दूसरे अनुच्छेद में बर्फ और दोहन वाली पंक्तियाँ पढ़िए।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(i) मुख्य कारण हैं: पारंपरिक स्रोतों का सूखना, भू-जल स्तर का गिरना और स्रोतों का प्रदूषण। जलवायु परिवर्तन को सीधे कारण नहीं बताया गया, वह तो बर्फ पिघलने का कारण है। सही उत्तर (D)।
- 1 mark
(ii) गद्यांश के अनुसार संचय से अधिक जल खींचा जाता है और इसी से जल-स्तर नीचे गया है। कथन और परिणाम दोनों सही हैं। सही उत्तर (B)।
- 1 mark
(iii) 'जल-खेती' वर्षा-जल के संग्रहण को कहा गया है। सही उत्तर (A)।
- 2 marks
(iv) वैश्विक तापमान बढ़ने से पहाड़ों पर जमी बर्फ जल्दी पिघल जाती है। इससे नदियों में वर्षभर पानी नहीं आ पाता।
- 2 marks
(v) वर्षा कम होती है और वर्षा-जल का संरक्षण नहीं हो पाता, इसलिए ज़मीन पर्याप्त जल नहीं सोख पाती। आधुनिक संयंत्रों से धरती का जल मनमाना खींचा जा रहा है और संचय से अधिक निकाला जाता है। इन कारणों से जल-स्तर गिर रहा है।
Answer: (i) D; (ii) B; (iii) A; (iv) बर्फ जल्दी पिघलने से नदियों में वर्षभर पानी नहीं रहता; (v) वर्षा-जल का संरक्षण न होना और अत्यधिक दोहन
Where the marks are
- (i) D (1 अंक)
- (ii) B (1 अंक)
- (iii) A (1 अंक)
- बर्फ का जल्दी पिघलना और नदियों में पानी का अभाव (2 अंक)
- वर्षा-जल संरक्षण की कमी तथा अधिक दोहन (2 अंक)
Revise the chapter
- Chapter: Reading (unseen passages)
More questions from Reading (unseen passages)
- 2025 board paper, set 4/3/1 (Course B), Q1 · 7 marksनिम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर लिखिए : क्रोध क…
- 2025 board paper, set 4/3/1 (Course B), Q2 · 7 marksनिम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर लिखिए : भोजन की…
- 2025 board paper, set 4/4/1 (Course B), Q1 · 7 marksनिम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए- रंगमंच की दुनिया में मोबाइल थियेटर अबू…
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.