CBSE Class 10 Hindi Course B 2025: question 9
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2025, paper 4/2/1, section C, question 9, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q9 · 5 marks · Case-basedCompetency-basedसुमित्रानंदन पंत – पर्वत प्रदेश में पावस
निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्पों का चयन कीजिए : (5×1=5)
गिरि का गौरव गाकर झर-झर
मद में नस-नस उत्तेजित कर
मोती की लड़ियों-सी सुन्दर
झरते हैं झाग भरे निर्झर !
गिरिवर के उर से उठ-उठ कर
उच्चाकांक्षाओं से तरुवर
हैं झाँक रहे नीरव नभ पर
अनिमेष, अटल, कुछ चिंता पर।
- (i)1 mark
झरने पर्वतों के यश का गुणगान क्यों कर रहे हैं ?
- (A)प्रसन्नता अभिव्यक्त करने के लिए
- (B)उनका आभार प्रकट करने के लिए
- (C)पर्वत की महानता दर्शाने के लिए
- (D)जोश, उमंग, उत्साह प्रकट करने के लिए
- (ii)1 mark
'मद में नस-नस उत्तेजित कर' – पंक्ति के संदर्भ में बताइए, किसकी नस-नस मद में उत्तेजित होने की बात कही जा रही है ?
- (A)कवि की
- (B)पर्वतों की
- (C)झरनों की
- (D)वृक्षों की
- (iii)1 mark
पर्वतों पर लगे वृक्ष किसे छूना चाहते हैं ?
- (A)आकाश की ऊँचाई को
- (B)पर्वतों की ऊँची चोटी को
- (C)पर्वतों की गहराई को
- (D)झरनों के सौंदर्य को
- (iv)1 mark
पर्वत शिखरों पर लगे वृक्षों के विषय में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?
I. वृक्ष पर्वतों के हृदय में उठने वाली उच्चाकांक्षाओं के मूर्त रूप हैं।
II. वृक्ष साधकों की भाँति गंभीर चिन्तन में लीन हैं।
III. वृक्ष अनहोनी की आशंका से आकाश की ओर झाँक रहे हैं।
IV. वृक्ष वर्षा की आशा से आकाश की ओर ताक रहे हैं।- (A)केवल I
- (B)केवल III
- (C)I और II दोनों
- (D)III और IV दोनों
- (v)1 mark
काव्यांश के संदर्भ में 'अनिमेष' शब्द का अर्थ निम्नलिखित में से नहीं है :
- (A)एकटक
- (B)निरंतर
- (C)स्थिर दृष्टि
- (D)निर्लिप्त
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2025 board paper, set 4/2/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
झरने पर्वत से ही जन्म लेते हैं, इसलिए उनके भाव पर सोचिए।
Hint 2
'झाँक रहे' से वृक्ष की ऊँची आकांक्षा का संकेत मिलता है।
Hint 3
अनिमेष का शाब्दिक अर्थ है पलक न झपकाने वाला।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(i) झरने पर्वतों की गोद में पलते हैं, इसलिए उनका आभार प्रकट करने के लिए गौरव गा रहे हैं। उत्तर (B)।
- 1 mark
(ii) झरने ही पर्वत का गुणगान कर अपनी नस-नस को उत्तेजित करते हैं। उत्तर (C)।
- 1 mark
(iii) वृक्ष आकाश की ऊँचाई को छूना चाहते हैं। उत्तर (A)।
- 1 mark
(iv) वृक्ष पर्वत की उच्चाकांक्षाओं के मूर्त रूप हैं और चिंतन में लीन साधक जैसे हैं। कथन I और II सही हैं। उत्तर (C)।
- 1 mark
(v) 'अनिमेष' का अर्थ एकटक, निरंतर, स्थिर दृष्टि है। निर्लिप्त अर्थ नहीं है। उत्तर (D)।
Answer: (i) B; (ii) C; (iii) A; (iv) C; (v) D
Where the marks are
- (i) B (1 अंक)
- (ii) C (1 अंक)
- (iii) A (1 अंक)
- (iv) C (1 अंक)
- (v) D (1 अंक)
Revise the chapter
- Chapter: सुमित्रानंदन पंत – पर्वत प्रदेश में पावस (notes, formulas, where marks are lost and every past question)
More questions from सुमित्रानंदन पंत – पर्वत प्रदेश में पावस
- 2024 board paper, set 4/3/1 (Course B), Q12 · 6 marksकाव्य खंड पर आधारित निम्नलिखित तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में दीजिए :
- 2025 board paper, set 3/2/1 (Course A), Q10 · 6 marksनिर्धारित कविताओं के आधार पर निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25 – 30 शब्दों …
- 2026 board paper, set 4/2/1 (Course B), Q8 · 6 marksनिर्धारित कविताओं के आधार पर निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25 – 30 शब्दों …
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.