CBSE Class 10 Hindi Course B 2025: question 7
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2025, paper 4/2/1, section C, question 7, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q7 · 5 marks · Case-basedCompetency-basedप्रेमचंद – बड़े भाई साहब
निम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : (5×1=5)
मेरे और उनके बीच में केवल दो साल का अंतर रह गया। जी में आया, भाई साहब को आड़े हाथों लूँ – 'आपकी वह घोर तपस्या कहाँ गई ? मुझे देखिए, मज़े से खेलता भी रहा और दर्जे में अव्वल भी हूँ ।' लेकिन वह इतने दुखी और उदास थे कि मुझे उनसे दिली हमदर्दी हुई और उनके घाव पर नमक छिड़कने का विचार ही लज्जास्पद जान पड़ा। हाँ, अब मुझे अपने ऊपर कुछ अभिमान हुआ और आत्मसम्मान भी बढ़ा। भाई साहब का वह रौब मुझ पर न रहा। आज़ादी से खेलकूद में शरीक होने लगा। दिल मज़बूत था। अगर उन्होंने फिर मेरी फ़ज़ीहत की, तो साफ़ कह दूँगा – 'आपने अपना खून जलाकर कौन-सा तीर मार लिया ! मैं तो खेलते-कूदते दरजे में अव्वल आ गया ।' ज़बान से यह हेकड़ी जताने का साहस न होने पर भी मेरे रंग-ढंग से साफ़ ज़ाहिर होता था कि भाई साहब का वह आतंक मुझ पर नहीं था।
- (i)1 mark
'मेरे और उनके बीच में केवल दो साल का अंतर रह गया ।' – इस कथन में किस 'अंतर' की बात कही जा रही है ?
- (A)आयु
- (B)कक्षा
- (C)अनुभव
- (D)कद-काठी
- (ii)1 mark
बड़े भाई को आड़े हाथों लेने का विचार छोटे भाई के मन में क्यों आया ?
- (A)बड़े भाई साहब के लगातार दो बार कक्षा में फ़ेल होने के कारण
- (B)बड़े भाई साहब के फ़ेल होने और स्वयं के कक्षा में प्रथम आने के कारण
- (C)खेलते-कूदते हुए भी कक्षा में अव्वल आने के कारण
- (D)अपने भीतर बढ़ते अभिमान और आत्मसम्मान के कारण
- (iii)1 mark
प्रस्तुत गद्यांश की भाषा है :
- (A)तत्सम शब्दावली से युक्त
- (B)लोकोक्तियों से युक्त
- (C)देशज शब्दावली से युक्त
- (D)मुहावरों से युक्त
- (iv)1 mark
वार्षिक परीक्षा परिणाम का छोटे भाई पर क्या प्रभाव पड़ा ? इस प्रश्न का उत्तर उचित विकल्प का चयन कीजिए :
I. अपनी ही दृष्टि में अभिमान और सम्मान बढ़ने लगा।
II. बड़े भाई को अपमानित करने की योजना बनाने लगा।
III. बड़े भाई के साथ ज़्यादा समय व्यतीत करने लगा।
IV. खेल-कूद में ज़्यादा समय व्यतीत करने लगा।- (A)केवल I
- (B)I और II दोनों
- (C)I और IV दोनों
- (D)II और III दोनों
- (v)1 mark
निम्नलिखित कथन और कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनकर लिखिए :
कथन : बड़े भाई की फ़ज़ीहत करने का विचार लेखक को लज्जास्पद लगा।
कारण : वार्षिक परीक्षा में फेल होने के कारण वे दुखी और उदास थे।- (A)कथन ग़लत है, परन्तु कारण सही है।
- (B)कथन और कारण दोनों ग़लत हैं।
- (C)कथन सही है और कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
- (D)कथन सही है, परन्तु कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं करता है।
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2025 board paper, set 4/2/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
पहली पंक्ति में किस चीज़ में अंतर घटा है, यह परिणाम से जुड़ा है।
Hint 2
भाषा में आए 'तीर मार लेना' जैसे वाक्यांशों पर ध्यान दीजिए।
Hint 3
छोटे भाई के बदले व्यवहार (अभिमान, खेलकूद) पर गौर कीजिए।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(i) दोनों भाइयों की कक्षाओं में अब केवल दो साल का अंतर रह गया, क्योंकि बड़े भाई फेल हुए और छोटा भाई आगे बढ़ गया। उत्तर (B)।
- 1 mark
(ii) बड़े भाई फेल हुए और स्वयं छोटा भाई कक्षा में प्रथम आया, इसी कारण उसे उन्हें आड़े हाथों लेने की इच्छा हुई। उत्तर (B)।
- 1 mark
(iii) गद्यांश में 'आड़े हाथों लेना', 'घाव पर नमक छिड़कना', 'तीर मार लेना', 'खून जलाना' जैसे मुहावरे हैं। उत्तर (D)।
- 1 mark
(iv) परिणाम से अपनी दृष्टि में अभिमान और आत्मसम्मान बढ़ा और वह खेलकूद में खुलकर शामिल होने लगा। कथन I और IV सही हैं। उत्तर (C)।
- 1 mark
(v) कथन सही है, और बड़े भाई के दुखी-उदास होने के कारण ही उसे फ़ज़ीहत करना लज्जास्पद लगा। कारण कथन की सही व्याख्या है। उत्तर (C)।
Answer: (i) B; (ii) B; (iii) D; (iv) C; (v) C
Where the marks are
- (i) B (1 अंक)
- (ii) B (1 अंक)
- (iii) D (1 अंक)
- (iv) C (1 अंक)
- (v) C (1 अंक)
Revise the chapter
- Chapter: प्रेमचंद – बड़े भाई साहब (notes, formulas, where marks are lost and every past question)
- Topic: बड़े भाई साहब: भाई साहब का चरित्र और अनुभव की सीख
More questions from प्रेमचंद – बड़े भाई साहब
- 2024 board paper, set 4/1/1 (Course B), Q9 · 5 marksनिम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए : अब भाई साहब बहुत कुछ नर…
- 2025 board paper, set 4/3/1 (Course B), Q7 · 5 marksनिम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों का सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : अपने…
- 2025 board paper, set 4/4/1 (Course B), Q8 · 6 marks'गद्य' खंड पर आधारित निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए …
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.