CBSE Class 10 Hindi Course B 2024: question 4
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2024, paper 4/4/1, section A, question 4, for 4 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q4 · 4 marks · MCQGrammar
निर्देशानुसार 'रचना के आधार पर वाक्य-भेद' पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए : (4×1=4)
- (i)1 mark
निम्नलिखित में से उपयुक्त सरल वाक्य छाँटकर लिखिए :
- (A)निकोबारियों का विश्वास है कि प्राचीन काल में ये दोनों द्वीप एक ही थे।
- (B)प्रेम सबको जोड़ता है और घृणा दूरी बढ़ाती है।
- (C)युगल के बलिदान की कथा यहाँ बयान की गई है।
- (D)समाज उसे न केवल याद रखता है बल्कि उसके बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देता।
- (ii)1 mark
"जो सभ्यता जितनी पुरानी है, उसके बारे में उतने ही ज़्यादा किस्से-कहानियाँ भी सुनने को मिलते हैं।" — रचना के आधार पर यह वाक्य-भेद है :
- (A)सरल वाक्य
- (B)मिश्र वाक्य
- (C)सामान्य वाक्य
- (D)संयुक्त वाक्य
- (iii)1 mark
"मैं तुमसे परिचय पूछ रही हूँ और तुम बस एक ही राग अलाप रहे हो।" — रचना के आधार पर वाक्य-भेद है :
- (A)सरल वाक्य
- (B)मिश्र वाक्य
- (C)संयुक्त वाक्य
- (D)सामान्य वाक्य
- (iv)1 mark
निम्नलिखित में से मिश्र वाक्य छाँटकर लिखिए :
- (A)यह संबंध परंपरा के विरुद्ध था अतएव उसने भूल जाना ही श्रेयस्कर समझा।
- (B)तताँरा बार-बार उसकी आँखों के सामने था।
- (C)दोनों को समझाने के कई प्रयास हुए किंतु दोनों अडिग रहे।
- (D)आस की एक किरण थी जो समुद्र की देह पर डूबती किरणों की तरह कभी भी डूब सकती थी।
- (v)1 mark
स्तंभ-I को स्तंभ-II से सुमेलित कीजिए और सही विकल्प का चयन करके लिखिए :
स्तंभ-I स्तंभ-II 1. वह बीच-बीच में दृष्टि इधर-उधर दौड़ाती। (I) मिश्र वाक्य 2. उन्होंने ऐसी फ़िल्म बनाई थी जिसे सच्चा कवि-हृदय ही बना सकता था। (II) संयुक्त वाक्य 3. 'तीसरी कसम' फ़िल्म नहीं थी बल्कि सैल्यूलाइड पर लिखी कविता थी। (III) सरल वाक्य विकल्प : (A) 1-(III), 2-(I), 3-(II) (B) 1-(I), 2-(II), 3-(III) (C) 1-(III), 2-(II), 3-(I) (D) 1-(II), 2-(III), 3-(I)
- (A)1-(III), 2-(I), 3-(II)
- (B)1-(I), 2-(II), 3-(III)
- (C)1-(III), 2-(II), 3-(I)
- (D)1-(II), 2-(III), 3-(I)
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2024 board paper, set 4/4/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
सरल वाक्य में एक ही मुख्य क्रिया होती है।
Hint 2
संयुक्त वाक्य में 'और, किंतु, बल्कि' जैसे समुच्चयबोधक से स्वतंत्र उपवाक्य जुड़ते हैं।
Hint 3
मिश्र वाक्य में जो, कि, जितना जैसे शब्द से आश्रित उपवाक्य जुड़ता है।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(i) 'युगल के बलिदान की कथा यहाँ बयान की गई है' में एक ही उद्देश्य और एक ही विधेय है, इसलिए यह सरल वाक्य है: (C)।
- 1 mark
(ii) 'जो सभ्यता जितनी पुरानी है' आश्रित उपवाक्य है और मुख्य उपवाक्य उस पर निर्भर है, इसलिए मिश्र वाक्य: (B)।
- 1 mark
(iii) दो स्वतंत्र उपवाक्य 'और' से जुड़े हैं, इसलिए संयुक्त वाक्य: (C)।
- 1 mark
(iv) 'जो समुद्र की देह पर ... डूब सकती थी' आश्रित उपवाक्य है, इसलिए मिश्र वाक्य: (D)।
- 1 mark
(v) 1 में एक ही क्रिया होने से सरल (III), 2 में 'जिसे' से आश्रित उपवाक्य होने से मिश्र (I), 3 में 'बल्कि' से जुड़े स्वतंत्र उपवाक्य होने से संयुक्त (II)। इसलिए (A)।
Answer: (i) C; (ii) B; (iii) C; (iv) D; (v) A (कोई चार)
Where the marks are
- किन्हीं चार उपभागों के सही उत्तर, प्रत्येक 1 अंक (कुल 4 अंक)
Revise the chapter
- Chapter: Grammar
More questions from Grammar
- 2024 board paper, set 4/5/1 (Course B), Q4 · 4 marksनिर्देशानुसार 'रचना के आधार पर वाक्य-भेद' पर आधारित निम्नलिखित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत…
- Sample paper 2023-24 (Course B), Q4 · 4 marksनिर्देशानुसार 'रचना के आधार पर वाक्य भेद' पर आधारित पाँच बहुविकल्पीय प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उ…
- 2023 board paper, set 4/1/1 (Course B), Q4 · 4 marksरचना की दृष्टि से वाक्य-भेद पर आधारित निम्नलिखित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले व…
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.