CBSE Class 10 Hindi Course B 2024: question 5
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2024, paper 4/4/1, section A, question 5, for 4 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q5 · 4 marks · MCQGrammar
निर्देशानुसार 'समास' पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए : (4×1=4)
- (i)1 mark
'स्वर्णपदक' समस्त-पद कौन-से समास का उदाहरण है ?
- (A)द्विगु समास
- (B)तत्पुरुष समास
- (C)बहुव्रीहि समास
- (D)अव्ययीभाव समास
- (ii)1 mark
'आजीवन' समस्त-पद का समास-भेद होगा :
- (A)तत्पुरुष समास
- (B)कर्मधारय समास
- (C)बहुव्रीहि समास
- (D)अव्ययीभाव समास
- (iii)1 mark
'भलामानस' समस्त-पद का विग्रह होगा :
- (A)भलाई का मानस
- (B)भला और मानस
- (C)भला है जो मानस
- (D)भलाई के लिए मानस
- (iv)1 mark
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए और सही जोड़े को चुनिए :
- (A)घोरतपस्या – बहुव्रीहि समास
- (B)सिनेमाघर – कर्मधारय समास
- (C)पंजाब – द्विगु समास
- (D)क्रोधाग्नि – अव्ययीभाव समास
- (v)1 mark
निम्नलिखित में 'त्रिलोचन' समस्त-पद का सही युग्म है :
- (A)तीन लोचन का समूह – कर्मधारय समास
- (B)तीन हैं जो लोचन – तत्पुरुष समास
- (C)तीन हैं लोचन जिसके – द्विगु समास
- (D)तीन हैं लोचन जिसके – बहुव्रीहि समास
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2024 board paper, set 4/4/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
पहले समस्त-पद का विग्रह कीजिए, फिर देखिए कि कौन-सा पद प्रधान है।
Hint 2
अव्यय से शुरू होने वाला पद अव्ययीभाव होता है; संख्यावाचक पहला पद द्विगु या बहुव्रीहि हो सकता है।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(i) 'स्वर्णपदक' = स्वर्ण का पदक (षष्ठी विभक्ति लुप्त), इसलिए तत्पुरुष समास: (B)।
- 1 mark
(ii) 'आजीवन' = जीवन भर, अर्थात् पूरा जीवन। पहला पद 'आ' अव्यय है, इसलिए अव्ययीभाव समास: (D)।
- 1 mark
(iii) 'भलामानस' का विग्रह 'भला है जो मानस': (C)।
- 1 mark
(iv) 'पंजाब' = पाँच आबों (नदियों) का समूह, इसलिए द्विगु समास। यही जोड़ा सही है: (C)।
- 1 mark
(v) 'त्रिलोचन' = तीन हैं लोचन जिसके (शिव), अर्थ अन्य पद की ओर संकेत करता है, इसलिए बहुव्रीहि समास: (D)।
Answer: (i) B; (ii) D; (iii) C; (iv) C; (v) D (कोई चार)
Where the marks are
- किन्हीं चार उपभागों के सही उत्तर, प्रत्येक 1 अंक (कुल 4 अंक)
Revise the chapter
- Chapter: Grammar
More questions from Grammar
- 2024 board paper, set 4/5/1 (Course B), Q5 · 4 marksनिर्देशानुसार 'समास' पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए : (4×1=4)
- Sample paper 2023-24 (Course B), Q5 · 4 marksनिर्देशानुसार समास पर आधारित पाँच बहुविकल्पीय प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए- (1x4=4)
- 2023 board paper, set 4/1/1 (Course B), Q5 · 4 marks'समास' पर आधारित निम्नलिखित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्पों को चुनकर लिखि…
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.