Skip to content
HindiCBSE Class 10 · Course B · Board exam 2024, set 4/4/1 · 5 marks · Reading comprehension

CBSE Class 10 Hindi Course B 2024: question 9

Set in the CBSE Class 10 board exam of 2024, paper 4/4/1, section A, question 9, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.

Q9 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedप्रेमचंद – बड़े भाई साहब

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर के लिए सही विकल्प को चुनकर लिखिए :

सालाना इम्तिहान हुआ। भाई साहब फ़ेल हो गए, मैं पास हो गया और दरजे में प्रथम आया। मेरे और उनके बीच में केवल दो साल का अंतर रह गया। जी में आया, भाई साहब को आड़े हाथों लूँ – 'आपकी वह घोर तपस्या कहाँ गई ? मुझे देखिए, मज़े से खेलता भी रहा और दरजे में अव्वल भी हूँ ।' लेकिन वह इतने दुखी और उदास थे कि मुझे उनसे दिली हमदर्दी हुई और उनके घाव पर नमक छिड़कने का विचार ही लज्जास्पद जान पड़ा। हाँ, अब मुझे अपने ऊपर कुछ अभिमान हुआ और आत्मसम्मान भी बढ़ा। भाई साहब का वह रौब मुझ पर न रहा। आज़ादी से खेलकूद में शरीक होने लगा। दिल मज़बूत था। अगर उन्होंने फिर मेरी फ़जीहत की, तो साफ़ कह दूँगा – 'आपने अपना खून जलाकर कौन-सा तीर मार लिया। मैं तो खेलते-कूदते दरजे में अव्वल आ गया ।' ज़बान से यह हेकड़ी जताने का साहस न होने पर भी मेरे रंग-ढंग से साफ़ ज़ाहिर होता था कि भाई साहब का वह आतंक मुझ पर नहीं था। भाई साहब ने इसे भाँप लिया – उनकी सहज बुद्धि बड़ी तीव्र थी और एक दिन जब मैं भोर का सारा समय गुल्ली-डंडे की भेंट करके ठीक भोजन के समय लौटा, तो भाई साहब ने मानो तलवार खींच ली ।

  1. (i)

    कक्षा में प्रथम आने पर छोटे भाई के व्यवहार में बड़े भाई साहब के प्रति झलकने लगा :

    1. (A)प्रसन्नता
    2. (B)अहंकार
    3. (C)स्वाभिमान
    4. (D)गर्व
    1 mark
  2. (ii)

    छोटा भाई बड़े भाई साहब को आड़े हाथों लेना चाहता था परंतु ऐसा कर नहीं पाया, क्यों ?

    1. (A)उनकी डाँट-डपट का डर था
    2. (B)उसकी हिम्मत नहीं पड़ी
    3. (C)लोक-लाज का डर था
    4. (D)उनसे हमदर्दी हो आई
    1 mark
  3. (iii)

    छोटे भाई के अव्वल आने पर भाई साहब के व्यवहार में क्या अंतर आया ?

    1. (A)वे और अधिक ध्यानपूर्वक पढ़ने लगे
    2. (B)उनके रौब में थोड़ी नरमी आ गई
    3. (C)वे भी खेल-कूद में भाग लेने लगे
    4. (D)अपनी पीड़ा भूलकर बेहद प्रसन्न हो गए
    1 mark
  4. (iv)

    निम्नलिखित कथन तथा कारण को पढ़कर दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुनकर लिखिए :
    कथन : भाई साहब गुस्सा हो गए और उन्होंने तलवार खींच ली।
    कारण : छोटा भाई सुबह से शाम तक गुल्ली-डंडा खेलकर लौटा था।

    1. (A)कथन और कारण दोनों ग़लत हैं
    2. (B)कथन सही है लेकिन कारण उसकी ग़लत व्याख्या करता है
    3. (C)कथन ग़लत है, लेकिन कारण सही है
    4. (D)कथन और कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या करता है
    1 mark
  5. (v)

    कौन-सा/से वाक्य गद्यांश से मेल खाते हैं ?
    I. वार्षिक परीक्षा में हर बार की तरह छोटा भाई भी अच्छे अंकों से पास हो गया।
    II. भाई साहब दुखी और उदास हो गए थे।
    III. छोटे भाई ने अपने हाव-भाव से दर्शा दिया कि उन दोनों में कोई बराबरी नहीं है।
    IV. अब बड़े भाई साहब ने छोटे भाई को कुछ भी कहना पूरी तरह से छोड़ दिया था।

    1. (A)I, II
    2. (B)केवल III
    3. (C)II, III
    4. (D)III, IV
    1 mark

Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2024 board paper, set 4/4/1.

Hints

Open one hint at a time and try again before the next.

Hint 1

गद्यांश में 'अब मुझे अपने ऊपर कुछ अभिमान हुआ' पंक्ति खोजिए।

Hint 2

(ii) के लिए देखिए कि भाई साहब की दशा देखकर छोटे भाई को कैसा लगा।

Step-by-step solution

Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.

  1. (i) प्रथम आने पर छोटे भाई में अभिमान आ गया और भाई साहब का रौब उस पर नहीं रहा, इसलिए अहंकार: (B)।

    1 mark
  2. (ii) भाई साहब को दुखी देखकर उसे दिली हमदर्दी हो आई, इसलिए वह आड़े हाथों न ले सका: (D)।

    1 mark
  3. (iii) अव्वल आने पर भाई साहब के रौब में थोड़ी नरमी आ गई: (B)।

    1 mark
  4. (iv) भाई साहब का गुस्सा होना (तलवार खींचना मुहावरा) और उसका कारण, सुबह से भोजन के समय तक गुल्ली-डंडा खेलना, दोनों सही हैं और कारण कथन की व्याख्या करता है: (D)।

    1 mark
  5. (v) भाई साहब दुखी-उदास थे (II) और छोटे भाई के रंग-ढंग से जाहिर था कि उन पर भाई साहब का आतंक नहीं रहा (III)। इसलिए (C) II, III।

    1 mark

Answer: (i) B; (ii) D; (iii) B; (iv) D; (v) C

Where the marks are

  • (i) B (1 अंक)
  • (ii) D (1 अंक)
  • (iii) B (1 अंक)
  • (iv) D (1 अंक)
  • (v) C (1 अंक)

Revise the chapter

The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.