Skip to content
HindiCBSE Class 10 · Course B · Board exam 2024, set 4/4/1 · 5 marks · Reading comprehension

CBSE Class 10 Hindi Course B 2024: question 7

Set in the CBSE Class 10 board exam of 2024, paper 4/4/1, section A, question 7, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.

Q7 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedमैथिलीशरण गुप्त – मनुष्यता

निम्नलिखित पद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के लिए सही विकल्प चुनकर लिखिए :

विचार लो कि मर्त्य हो न मृत्यु से डरो कभी,
मरो, परंतु यों मरो कि याद जो करें सभी ।
हुई न यों सुमृत्यु तो वृथा मरे, वृथा जिए,
मरा नहीं वही कि जो जिया न आपके लिए ।
वही पशु-प्रवृत्ति है कि आप आप ही चरे,
वही मनुष्य है कि जो मनुष्य के लिए मरे ।।

  1. (i)

    कवि ने ऐसा क्यों कहा कि मृत्यु से नहीं डरना चाहिए ?

    1. (A)मृत्यु से यश प्राप्त होता है
    2. (B)जन्म-मरण ईश्वर के हाथ में है
    3. (C)मृत्यु के बाद नया शरीर मिलता है
    4. (D)मृत्यु तो अवश्यंभावी है
    1 mark
  2. (ii)

    कवि कैसी मृत्यु को सुमृत्यु कहता है ?

    1. (A)बिना किसी पीड़ा के हुई मृत्यु
    2. (B)अपनों के हित प्राप्त होने वाली मृत्यु
    3. (C)महान उद्देश्य के लिए मरने वाले की मृत्यु
    4. (D)स्वार्थ सिद्ध करते समय हुई मृत्यु
    1 mark
  3. (iii)

    कैसी मृत्यु व्यर्थ है ?

    1. (A)देश हित प्राप्त होने वाली मृत्यु
    2. (B)जिस मृत्यु को याद न किया जाए
    3. (C)दूसरों के लिए संघर्ष करते हुए प्राप्त मृत्यु
    4. (D)मृत्यु के बाद जो हमेशा याद रहे
    1 mark
  4. (iv)

    पशु प्रवृत्ति क्या है ?

    1. (A)अपने लिए जीना-खाना
    2. (B)दूसरों के लिए जीना-खाना
    3. (C)परोपकार का भाव रखना
    4. (D)दूसरों की भावनाओं को ठेस पहुँचाना
    1 mark
  5. (v)

    कौन-सा/से कथन पद्यांश के अनुसार ठीक है/हैं ?
    I. वीर-पुरुष मृत्यु का भय नहीं करते।
    II. यश के लिए मरना व्यर्थ है।
    III. मृत्यु के बाद जो याद रहे, वही सुमृत्यु है।
    IV. मनुष्य वही है जो दूसरों के लिए मरे।

    1. (A)केवल I
    2. (B)II, IV
    3. (C)I, III
    4. (D)II, III
    1 mark

Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2024 board paper, set 4/4/1.

Hints

Open one hint at a time and try again before the next.

Hint 1

'मरो, परंतु यों मरो कि याद जो करें सभी' पंक्ति का भाव समझिए।

Hint 2

'वही पशु-प्रवृत्ति है कि आप आप ही चरे' का अर्थ सोचिए।

Step-by-step solution

Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.

  1. (i) मृत्यु अवश्यंभावी है, उससे बचा नहीं जा सकता, इसलिए डरना व्यर्थ है: (D)।

    1 mark
  2. (ii) सुमृत्यु वह है जो किसी महान उद्देश्य के लिए हो और सब उसे याद करें: (C)।

    1 mark
  3. (iii) जिस मृत्यु को कोई याद न करे, वह व्यर्थ है ('वृथा मरे, वृथा जिए'): (B)।

    1 mark
  4. (iv) 'आप आप ही चरे' अर्थात् केवल अपने लिए जीना-खाना पशु-प्रवृत्ति है: (A)।

    1 mark
  5. (v) वीर मृत्यु से नहीं डरते (I) और जिसे याद रखा जाए वही सुमृत्यु है (III), इसलिए (C) I, III। II और IV पद्यांश के अनुसार ठीक नहीं बैठते।

    1 mark

Answer: (i) D; (ii) C; (iii) B; (iv) A; (v) C

Where the marks are

  • (i) D (1 अंक)
  • (ii) C (1 अंक)
  • (iii) B (1 अंक)
  • (iv) A (1 अंक)
  • (v) C (1 अंक)

Revise the chapter

The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.