CBSE Class 10 Hindi Course A 2024: question 1
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2024, paper 3/4/1, section A, question 1, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q1 · 5 marks · Case-basedCompetency-basedReading (unseen passages)
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों का सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
भारत में फिलहाल बिजली का बहुत बड़ा संकट नहीं है, मगर भविष्य की ज़रूरतों और स्वच्छ ऊर्जा की ओर बढ़ने के संकल्पों के तहत केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन को मंजूरी दी है। इस मिशन के माध्यम से भारत को ऊर्जा-स्वतंत्र बनाने, अर्थव्यवस्था के प्रमुख क्षेत्रों को कार्बन मुक्त करने और वैकल्पिक ईंधन के उत्पादन, उपयोग और निर्यात के एक वैश्विक केंद्र में बदलने की योजना है।
इसमें संदेह नहीं कि विकास की राह पर तेज़ी से आगे बढ़ने की कोशिश करते भारत जैसे देशों के लिए ऊर्जा में स्वावलंबन हासिल करना सबसे बड़ी आवश्यकता है। हमें कारख़ाने लगाने, उत्पादन बढ़ाने, लाखों-करोड़ों युवाओं के लिए रोज़गार पैदा करने हैं। इसके लिए स्वच्छ ऊर्जा की आवश्यकता है क्योंकि देश में पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती हुई माँग की आपूर्ति हेतु करोड़ों रुपए प्रति वर्ष सरकार द्वारा खर्च किए जाते हैं। सौर-ऊर्जा के क्षेत्र में प्रगति हो रही है। इस प्रकार जनता को राहत दिलाते हुए ऊर्जा स्वावलंबन हासिल किया जा सकता है, बशर्ते कुछ ठोस योजनाओं पर सतर्कता से अमल किया जाए। विशेषकर यह देखते हुए कि हाइड्रोजन स्वच्छ ईंधन है और एक बार दक्षता हासिल होने के बाद इससे अनंत काल तक असीमित ऊर्जा पाई जा सकती है। मगर इसमें कुछ समस्याएँ भी हैं। मुख्य अड़चन इसके भंडारण की है। यह अत्यंत विस्फोटक होने के कारण दुर्घटना का कारण बन सकती है। उम्मीद है राष्ट्रीय हाइड्रोजन मिशन में इससे जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान निकाल लिया जाएगा। मसलन हाइड्रोजन ईंधन को सस्ता करना। कोयले की उपलब्धता का भी फिलहाल कोई संकट नहीं है। मगर ऊर्जा की बढ़ती माँग कोयले के भविष्य को धुँधला कर देती है। ऐसे में बेहतर होगा कि या तो परमाणु बिजली की तरफ बढ़ा जाए या फिर हाइड्रोजन ईंधन समेत स्वच्छ ऊर्जा के अन्य विकल्प आज़माए जाएँ।
- (i)1 mark
राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन का/के मुख्य उद्देश्य है/हैं, भारत को :
I. ऊर्जा क्षेत्र में स्वतंत्र बनाना
II. सर्वोच्च स्थान तक पहुँचाना
III. वैकल्पिक ईंधन का उत्पादन करना- (A)I सही है।
- (B)II सही है।
- (C)II और III सही हैं।
- (D)I और III सही हैं।
- (ii)1 mark
भारत को स्वच्छ ऊर्जा की आवश्यकता क्यों है?
- (A)उत्पादन बढ़ाने और रोज़गार पैदा करने के लिए
- (B)स्वच्छ पर्यावरण को प्रोत्साहन देने के लिए
- (C)युवा-पीढ़ी की आवश्यकताएँ पूरी करने के लिए
- (D)वैश्विक माँग को पूरा करने के लिए
- (iii)1 mark
भारत अपने ऊर्जा-व्यय को किस प्रकार सीमित कर सकता है?
- (A)पेट्रोल-डीज़ल को प्रतिबंधित करके
- (B)कम क़ीमत पर पेट्रोल-डीज़ल उपलब्ध करवाकर
- (C)ऊर्जा स्वावलंबन हासिल करके
- (D)अपने देश में पेट्रोल-डीज़ल पैदा करके
- (iv)1 mark
कौन-सा कथन अनुच्छेद के अनुरूप नहीं है?
- (A)मिशन सभी समस्याओं का समाधान खोज लेगा।
- (B)कोयले से प्राप्त बिजली सहज उपलब्ध है।
- (C)स्वच्छ ऊर्जा के अन्य विकल्प खोजने चाहिए।
- (D)परमाणु बिजली को छोड़ देना चाहिए।
- (v)1 mark
कथन और कारण को पढ़कर उपयुक्त विकल्प चुनिए :
कथन : केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन को मंजूरी दी है।
कारण : भविष्य की ज़रूरतों को पूरा करने और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए ज़रूरी है।- (A)कथन ग़लत है, किंतु कारण सही है।
- (B)कथन और कारण दोनों ग़लत हैं।
- (C)कथन सही है और कारण, कथन की सही व्याख्या है।
- (D)कथन सही है और कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं है।
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2024 board paper, set 3/4/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
गद्यांश की पहली पंक्तियों में मिशन का उद्देश्य देखिए।
Hint 2
'नहीं है' वाले प्रश्न में वह कथन खोजिए जो गद्यांश के सुझाव के उलट हो।
Hint 3
प्रत्येक विकल्प को गद्यांश की पंक्तियों से मिलाइए।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(i) मिशन का उद्देश्य भारत को ऊर्जा-स्वतंत्र बनाना और वैकल्पिक ईंधन का उत्पादन करना है, इसलिए I और III सही हैं। उत्तर (D)।
- 1 mark
(ii) गद्यांश के अनुसार कारख़ाने लगाने, उत्पादन बढ़ाने और रोज़गार पैदा करने के लिए स्वच्छ ऊर्जा चाहिए। उत्तर (A)।
- 1 mark
(iii) पेट्रोल-डीज़ल पर होने वाला भारी खर्च ऊर्जा स्वावलंबन हासिल करके ही घट सकता है। उत्तर (C)।
- 1 mark
(iv) गद्यांश परमाणु बिजली की ओर बढ़ने का सुझाव देता है, उसे छोड़ने का नहीं; इसलिए (D) अनुरूप नहीं है।
- 1 mark
(v) मंत्रिमंडल की मंजूरी तथ्य है और भविष्य की ज़रूरतें व स्वच्छ ऊर्जा उसका उचित कारण हैं। उत्तर (C)।
Answer: (i) D; (ii) A; (iii) C; (iv) D; (v) C
Where the marks are
- (i) सही विकल्प D (1 अंक)
- (ii) सही विकल्प A (1 अंक)
- (iii) सही विकल्प C (1 अंक)
- (iv) सही विकल्प D (1 अंक)
- (v) सही विकल्प C (1 अंक)
Revise the chapter
- Chapter: Reading (unseen passages)
More questions from Reading (unseen passages)
- 2024 board paper, set 3/4/1 (Course A), Q2 · 5 marksनिम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों का सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चु…
- 2024 board paper, set 3/5/1 (Course A), Q1 · 5 marksनिम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुन…
- Sample paper 2023-24 (Course A), Q1 · 5 marksनिम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले पर विकल्प …
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.