CBSE Class 10 Hindi Course A 2024: question 7
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2024, paper 3/4/1, section A, question 7, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q7 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedरामवृक्ष बेनीपुरी – बालगोबिन भगत
निम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों का सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए : 5×1=5
खेतीबारी करते, परिवार रखते भी, बालगोबिन भगत साधु थे – साधु की सब परिभाषाओं में खरे उतरने वाले। कबीर को 'साहब' मानते थे, उन्हीं के गीतों को गाते, उन्हीं के आदेशों पर चलते। कभी झूठ नहीं बोलते, खरा व्यवहार रखते। किसी से भी दो-टूक बात करने में संकोच नहीं करते, न किसी से खामखाह झगड़ा मोल लेते। किसी की चीज़ नहीं छूते, न बिना पूछे व्यवहार में लाते। इस नियम को कभी-कभी इतनी बारीकी तक ले जाते कि लोगों को कुतूहल होता! – कभी वह दूसरे के खेत में शौच के लिए भी नहीं बैठते! वह गृहस्थ थे; लेकिन उनकी सब चीज़ 'साहब' की थी। जो कुछ खेत में पैदा होता, सिर पर लादकर पहले उसे साहब के दरबार में ले जाते – जो उनके घर से चार कोस दूर पर था – एक कबीरपंथी मठ से मतलब! वह दरबार में 'भेंट' रूप रख लिया जाकर 'प्रसाद' रूप में जो उन्हें मिलता, उसे घर लाते और उसी से गुज़र चलाते!
- (i)1 mark
कथन और कारण पर विचार करते हुए सही विकल्प चुनिए :
कथन : बालगोबिन भगत साधु प्रकृति के थे।
कारण : गृहस्थ होते हुए भी निर्मोही जीवन व्यतीत करते थे।- (A)कथन सही है, किंतु कारण ग़लत है।
- (B)कथन ग़लत है, किंतु कारण सही है।
- (C)कथन और कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
- (D)कथन के लिए कारण सही व्याख्या नहीं है।
- (ii)1 mark
इस गद्यांश में बालगोबिन भगत की किन विशेषताओं का उल्लेख किया गया है?
- (A)सत्यवादी, स्पष्टवक्ता, निष्ठावान
- (B)सत्यवादी, साहसी, स्पष्टवादी
- (C)निष्ठावान, जिज्ञासु, स्पष्टवादी
- (D)कर्मठ, जिज्ञासु, निष्ठावान
- (iii)1 mark
बालगोबिन कबीर को अपना मानते थे :
- (A)भाई
- (B)मित्र
- (C)पिता
- (D)गुरु
- (iv)1 mark
बालगोबिन का कबीर को अपना 'आदर्श' मानने का आधार था, कबीर की :
- (A)सत्यप्रियता और मधुर गायन
- (B)गृहस्थ होते हुए भी साधु प्रवृत्ति
- (C)स्पष्टवादिता और रूढ़ियों का विरोध
- (D)गृहस्थ होते हुए संसार से विरक्ति
- (v)1 mark
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गद्यांश के अनुरूप नहीं है?
- (A)बालगोबिन कबीर के आदेशों का पालन करते।
- (B)बिना अनुमति के किसी की वस्तु नहीं छूते।
- (C)दो-टूक बात करने में संकोच करते।
- (D)'प्रसाद' से ही गुज़र-बसर करते।
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2024 board paper, set 3/4/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
गद्यांश में बालगोबिन के गुणों को रेखांकित कीजिए।
Hint 2
कबीर को वे 'साहब' मानते थे।
Hint 3
अनुरूप न होने वाला कथन गद्यांश के उलट होगा।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(i) कथन और कारण दोनों सही हैं; गृहस्थ होकर भी निर्मोही रहना ही साधुता है। उत्तर (C)।
- 1 mark
(ii) झूठ न बोलना, दो-टूक बात, कबीर के आदेशों का पालन: सत्यवादी, स्पष्टवक्ता, निष्ठावान। उत्तर (A)।
- 1 mark
(iii) वे कबीर को 'साहब' अर्थात् गुरु मानते थे। उत्तर (D)।
- 1 mark
(iv) कबीर की स्पष्टवादिता और रूढ़ियों का विरोध ही बालगोबिन के आदर्श का आधार था। उत्तर (C)।
- 1 mark
(v) गद्यांश में दो-टूक बात करने में संकोच न करने का उल्लेख है, अतः (C) अनुरूप नहीं। उत्तर (C)।
Answer: (i) C; (ii) A; (iii) D; (iv) C; (v) C
Where the marks are
- (i) C (1 अंक)
- (ii) A (1 अंक)
- (iii) D (1 अंक)
- (iv) C (1 अंक)
- (v) C (1 अंक)
Revise the chapter
- Chapter: रामवृक्ष बेनीपुरी – बालगोबिन भगत (notes, formulas, where marks are lost and every past question)
More questions from रामवृक्ष बेनीपुरी – बालगोबिन भगत
- 2024 board paper, set 3/5/1 (Course A), Q7 · 5 marksनिम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए : आसमान बादल से घ…
- Sample paper 2023-24 (Course A), Q8 · 2 marks'क्षितिज' के गद्य पाठों के आधार निम्नलिखित दो बहुविकल्पीय प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए- (1×…
- 2023 board paper, set 3/4/1 (Course A), Q8 · 2 marksगद्य पाठों के आधार पर निम्नलिखित दो बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए - (2…
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.