CBSE Class 10 Hindi Course A 2024: question 2
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2024, paper 3/4/1, section A, question 2, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q2 · 5 marks · Case-basedCompetency-basedReading (unseen passages)
निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों का सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
हे ग्राम देवता ! नमस्कार !
सोने-चाँदी से नहीं किंतु
तुमने मिट्टी से किया प्यार ।
हे ग्राम देवता ! नमस्कार !
जन कोलाहल से दूर कहीं
एकाकी सिमटा-सा निवास,
रवि-शशि का उतना नहीं कि
जितना प्राणों का होता प्रकाश ।
श्रम-वैभव के बल पर करते हो,
जड़ में चेतन का विकास,
दानों-दानों में फूट रहे,
सौ-सौ दानों के हरे हास ।
यह है न पसीने की धारा,
यह गंगा की है धवल धार ।
हे ग्राम देवता ! नमस्कार !
अधखुले अंग जिनमें केवल है
कसे हुए कुछ अस्थि-खंड
जिनमें दधीचि की हड्डी है,
यह वज्र इंद्र का है प्रचंड !
जो है गतिशील सभी ऋतु में
गर्मी, वर्षा हो या कि ठंड ।
जग को देते हो पुरस्कार,
देकर अपने को कठिन दंड !
झोंपड़ी झुकाकर तुम अपनी,
ऊँचे करते हो राज-द्वार !
हे ग्राम देवता ! नमस्कार !
- (i)1 mark
'किसान स्वयं छोटे-से घर में संतुष्ट रहता है।' — यह भाव किन पंक्तियों में आया है?
- (A)सोने-चाँदी से नहीं किंतु तुमने मिट्टी से किया प्यार।
- (B)जन कोलाहल से दूर कहीं एकाकी सिमटा-सा निवास।
- (C)रवि-शशि का उतना नहीं कि जितना प्राणों का होता प्रकाश।
- (D)जो है गतिशील सभी ऋतु में गर्मी, वर्षा हो या कि ठंड।
- (ii)1 mark
किसान को कवि ने 'देवता' क्यों कहा है?
- (A)गर्मी-सर्दी सभी ऋतुओं में कठोर परिश्रम करने के कारण
- (B)ऊँचे-ऊँचे राज-प्रासादों में रहने वालों का पेट भरने के कारण
- (C)सोने-चाँदी के स्थान पर मिट्टी से प्रेम करने के कारण
- (D)अपने श्रमबल से अन्न उपजा कर संसार का पेट भरने के कारण
- (iii)1 mark
किसान के परिश्रम का परिणाम है :
- (A)गंगा की धारा का धवल होना
- (B)खेतों में चहल-पहल होना
- (C)ऊसर भूमि का हरे-भरे खेतों में बदलना
- (D)पसीने का वर्षा में बदलना
- (iv)1 mark
अंतिम पद में किसान की कौन-सी विशेषताओं का वर्णन है?
- (A)सहनशीलता – उदारता
- (B)अहिंसक – सत्यवादी
- (C)कर्मठ – प्रतिभाशाली
- (D)दानवीर – विश्वसनीय
- (v)1 mark
कथन और कारण पर विचार करते हुए सही विकल्प चुनिए :
कथन : किसान को किसी तरह का लालच नहीं है।
कारण : किसान धन-दौलत से ऊपर उठकर मिट्टी से प्रेम करता है। मिट्टी ही उसका जीवन है।- (A)कथन ग़लत है, किंतु कारण सही है।
- (B)कथन सही है, किंतु कारण ग़लत है।
- (C)कथन सही है, किंतु कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं है।
- (D)कथन सही है और कारण, कथन की सही व्याख्या है।
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2024 board paper, set 3/4/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
काव्यांश की पंक्तियाँ ध्यान से पढ़िए।
Hint 2
विकल्पों को पंक्तियों के अर्थ से मिलाइए।
Hint 3
अंतिम पद में किसान के त्याग और दान पर ध्यान दीजिए।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(i) 'जन कोलाहल से दूर कहीं एकाकी सिमटा-सा निवास' में छोटे घर में संतोष का भाव है। उत्तर (B)।
- 1 mark
(ii) किसान अपने श्रम से अन्न उपजाकर संसार का पेट भरता है, इसीलिए देवता है। उत्तर (D)।
- 1 mark
(iii) 'जड़ में चेतन का विकास' का अर्थ है ऊसर भूमि का हरे-भरे खेतों में बदलना। उत्तर (C)।
- 1 mark
(iv) 'देकर अपने को कठिन दंड' में सहनशीलता और 'जग को देते हो पुरस्कार' में उदारता है। उत्तर (A)।
- 1 mark
(v) किसान को धन का लालच नहीं, वह मिट्टी से प्रेम करता है; कारण कथन की सही व्याख्या है। उत्तर (D)।
Answer: (i) B; (ii) D; (iii) C; (iv) A; (v) D
Where the marks are
- (i) B (1 अंक)
- (ii) D (1 अंक)
- (iii) C (1 अंक)
- (iv) A (1 अंक)
- (v) D (1 अंक)
Revise the chapter
- Chapter: Reading (unseen passages)
More questions from Reading (unseen passages)
- 2024 board paper, set 3/5/1 (Course A), Q1 · 5 marksनिम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुन…
- Sample paper 2023-24 (Course A), Q1 · 5 marksनिम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले पर विकल्प …
- Sample paper 2023-24 (Course A), Q2 · 5 marksनिम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चु…
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.