CBSE Class 10 Hindi Course A 2024: question 3
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2024, paper 3/4/1, section A, question 3, for 4 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q3 · 4 marks · GrammarGrammar
निर्देशानुसार 'रचना के आधार पर वाक्य-भेद' पर आधारित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : 4×1=4
- (i)1 mark
महावीर प्रसाद द्विवेदी केवल एक व्यक्ति नहीं थे वे एक संस्था थे — इस वाक्य का सरल वाक्य होगा :
- (A)जो महावीर प्रसाद द्विवेदी थे वे केवल एक व्यक्ति नहीं संस्था थे।
- (B)महावीर प्रसाद द्विवेदी केवल एक व्यक्ति नहीं थे बल्कि वे एक संस्था थे।
- (C)महावीर प्रसाद द्विवेदी केवल एक व्यक्ति नहीं थे परंतु वे एक संस्था थे।
- (D)महावीर प्रसाद द्विवेदी केवल एक व्यक्ति न होकर संस्था थे।
- (ii)1 mark
जिस टोली के अधिक बच्चे खिंच जाते हैं उस टोली की हार होती है। — इस वाक्य का संयुक्त वाक्य होगा :
- (A)अधिक बच्चे खिंच जाने पर टोली की हार होती है।
- (B)टोली के अधिक बच्चे खिंच जाते हैं इसलिए टोली की हार होती है।
- (C)जब टोली के अधिक बच्चे खिंच जाते हैं तो टोली की हार होती है।
- (D)वह टोली हार जाती है जिसके अधिक बच्चे खिंच जाते हैं।
- (iii)1 mark
निम्नलिखित में मिश्र वाक्य है :
- (A)आज सुबह पापा ने जल्दी से मुझे उठाया और ओले दिखाए।
- (B)आज सुबह पापा ने मुझे जल्दी उठाकर ओले दिखाए।
- (C)अभी तक कोई बच्चा खेलने नहीं निकला।
- (D)हमने देखा कि सामने वाले मैदान में हरी-हरी घास पर ओले गिर रहे थे।
- (iv)1 mark
निम्नलिखित वाक्यों में संयुक्त वाक्य पहचानकर नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाला विकल्प चुनकर लिखिए :
I. पापा ने दीदी को भी उठाया।
II. चिड़िया भाग रही थी और कौए परेशान थे।
III. दोपहर को जब धूप निकली तब हम खेलने निकले।
IV. बारिश हो रही थी लेकिन ओले गिरने बंद हो गए थे।- (A)I और II
- (B)II और III
- (C)II और IV
- (D)I और IV
- (v)1 mark
स्तंभ-I को स्तंभ-II से सुमेलित कीजिए और सही विकल्प का चयन करके लिखिए :
स्तंभ-I: 1. आज मेरा नया पेंसिल बॉक्स आया है। 2. उसने बताया कि चिड़िया उड़ गई। 3. पेड़ काँप रहे थे और बिजली चमक रही थी।
स्तंभ-II: (I) मिश्र वाक्य (II) संयुक्त वाक्य (III) सरल वाक्य- (A)1-(I), 2-(II), 3-(III)
- (B)1-(III), 2-(I), 3-(II)
- (C)1-(II), 2-(III), 3-(I)
- (D)1-(II), 2-(I), 3-(III)
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2024 board paper, set 3/4/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
सरल: एक उद्देश्य-विधेय; संयुक्त: स्वतंत्र उपवाक्य; मिश्र: आश्रित उपवाक्य।
Hint 2
'कि', 'जब', 'जो' आश्रित उपवाक्य के संकेत हैं।
Hint 3
'और', 'लेकिन', 'इसलिए' संयुक्त वाक्य के योजक हैं।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(i) सरल वाक्य में एक ही उद्देश्य-विधेय होता है; 'न होकर' से दोनों उपवाक्य जुड़कर एक वाक्य बनते हैं। उत्तर (D)।
- 1 mark
(ii) दोनों उपवाक्य स्वतंत्र रहकर 'इसलिए' से जुड़े हैं, अतः संयुक्त वाक्य। उत्तर (B)।
- 1 mark
(iii) 'कि' से जुड़ा आश्रित उपवाक्य होने से मिश्र वाक्य। उत्तर (D)।
- 1 mark
(iv) II ('और') और IV ('लेकिन') में दो स्वतंत्र उपवाक्य हैं, अतः संयुक्त। उत्तर (C)।
- 1 mark
(v) 1 सरल (III), 2 मिश्र (I), 3 संयुक्त (II)। उत्तर (B)।
Answer: (i) D; (ii) B; (iii) D; (iv) C; (v) B (किन्हीं चार)
Where the marks are
- किन्हीं चार उपभागों के सही उत्तर, प्रत्येक (1 अंक)
Revise the chapter
- Chapter: Grammar
More questions from Grammar
- 2024 board paper, set 3/5/1 (Course A), Q3 · 4 marksनिर्देशानुसार 'रचना के आधार पर वाक्य-भेद' पर आधारित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सह…
- 2023 board paper, set 3/6/1 (Course A), Q3 · 4 marks'रचना के आधार पर वाक्य भेद' पर आधारित निम्नलिखित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार के उत्तर निर्देशा…
- 2024 board paper, set 4/2/1 (Course B), Q4 · 4 marksनिर्देशानुसार 'रचना के आधार पर वाक्य-भेद' पर आधारित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत…
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.