CBSE Class 10 Hindi Course A 2023: question 1
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2023, paper 3/5/1, section A, question 1, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q1 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedReading (unseen passages)
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और पूछे गए प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
एशिया के उच्च पर्वतीय क्षेत्र को सेंट्रल एशियन माउंटेन रीजन भी कहा जाता है । इसमें हिमालयन, कराकोरम और हिंदुकुश पर्वत शृंखलाएँ आती हैं जो चीन से लेकर अफगानिस्तान तक फैली हैं । इस क्षेत्र में करीब 55 हजार हिमनद हैं, जिनमें पेयजल का जितना भंडार है उतना उत्तरी और दक्षिणी ध्रुवों के अतिरिक्त पृथ्वी पर एक साथ पेयजल कहीं नहीं है । इन हिमनदों से पिघला हुआ जल एशिया की दस सबसे बड़ी नदियों को जीवन देता है, जिन पर करीब दो करोड़ लोगों की आबादी निर्भर रहती है ।
बढ़ते तापमान की वजह से इन सभी पर ख़तरा मंडरा रहा है । संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम यानी यूएनडीपी के मुताबिक शेष दुनिया के मुकाबले हिमालयी क्षेत्र में तापमान करीब दोगुनी रफ़्तार से बढ़ रहा है जिसकी वजह से पर्वतों पर जमी बर्फ पिघल रही है और बर्फबारी हो रही है । यदि समय रहते वैश्विक तापमान में लगभग 1·5 फ़ीसदी की कमी नहीं की गई तो इस शताब्दी के अंत तक दक्षिण एशिया के पहाड़ों पर जो बर्फ जमा है, उसका आधा या फिर दो-तिहाई हिस्सा गायब हो जाएगा ।
पिघलते हिमनदों की वजह से बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है । पिछले साल भारत ने गंगा नदी पर नए पनबिजली संयंत्रों के निर्माण पर रोक लगा दी थी, ताकि निचले इलाकों में नदियों के पानी के बहाव को बनाए रखा जा सके और नदियाँ सूखने न पाएँ । ग्लेशियरों के पिघलने की दर को कम करने के तरीके ढूँढ़ने के बावजूद तमाम वैज्ञानिक भविष्य को लेकर बहुत चिंतित हैं । जीवाश्म-ईंधनों के जरिए लोग उन गैसों को वायुमंडल में छोड़ते हैं जो पृथ्वी के चारों ओर ग्रीनहाउस की तरह काम करती हैं और धरती गर्म होने लगती है । कोयला, तेल और गैस जलाने पर कालिख और पार्टिकुलेट मैटर छोड़ते हैं । हवा के जरिए ये प्रदूषक बर्फ पर जम जाते हैं और बर्फ तेजी से गर्म होकर पिघलने लगती है ।
- (i)1 mark
सेंट्रल एशियन माउंटेन रीजन कहाँ है ?
- (a)ऑस्ट्रेलिया में
- (b)अफ्रीका में
- (c)साऊथ अमेरिका में
- (d)एशिया में
- (ii)1 mark
विश्व में सर्वाधिक पीने योग्य जल का भंडार कहाँ उपलब्ध है ?
- (a)नदियों में
- (b)दोनों ध्रुवों पर
- (c)हिमालय पर
- (d)हिंदुकुश पर्वत पर
- (iii)1 mark
जीवनदायिनी नदियों पर ख़तरे के बादल क्यों मंडरा रहे हैं ?
- (a)तापमान में वृद्धि के कारण
- (b)जनसंख्या वृद्धि के कारण
- (c)अज्ञानता के कारण
- (d)वैमनस्यता के कारण
- (iv)1 mark
गंगा नदी पर नए पनबिजली संयंत्रों के निर्माण पर प्रतिबंध क्यों लगाना पड़ा ?
- (a)नदियाँ प्रदूषित न हों
- (b)वर्षा समय पर हो
- (c)बाढ़ को रोका जा सके
- (d)नदियों का प्रवाह बना रहे
- (v)1 mark
गद्यांश के आधार पर ग्लेशियरों को पिघलने से कैसे रोका जा सकता है ?
- (a)जल प्रदूषण में कमी लाकर
- (b)जीवाश्म ईंधनों का सीमित प्रयोग कर
- (c)प्लास्टिक पर रोक लगाकर
- (d)विकास कार्यों पर लगाम लगा कर
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2023 board paper, set 3/5/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
गद्यांश में संबंधित पंक्ति खोजिए।
Hint 2
हर विकल्प को गद्यांश के कथन से मिलाइए।
Hint 3
तीसरे अनुच्छेद में उत्तर (iv) और (v) के संकेत हैं।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(i) हिमालय, कराकोरम और हिंदुकुश चीन से अफगानिस्तान तक फैले हैं, अतः यह क्षेत्र एशिया में है। उत्तर (d)।
- 1 mark
(ii) गद्यांश के अनुसार पेयजल का इतना भंडार उत्तरी और दक्षिणी ध्रुवों के अतिरिक्त कहीं नहीं, इसलिए सर्वाधिक भंडार दोनों ध्रुवों पर है। उत्तर (b)।
- 1 mark
(iii) बढ़ते तापमान से हिमनद पिघल रहे हैं, इसी से नदियों पर ख़तरा है। उत्तर (a)।
- 1 mark
(iv) रोक का उद्देश्य निचले इलाकों में नदियों का प्रवाह बनाए रखना और उन्हें सूखने से बचाना था। उत्तर (d)।
- 1 mark
(v) जीवाश्म ईंधन जलाने से गैसें व कालिख निकलकर ग्लेशियर पिघलाते हैं, अतः इनका सीमित प्रयोग उपाय है। उत्तर (b)।
Answer: (i) d; (ii) b; (iii) a; (iv) d; (v) b
Where the marks are
- (i) एशिया में (1 अंक)
- (ii) दोनों ध्रुवों पर (1 अंक)
- (iii) तापमान में वृद्धि के कारण (1 अंक)
- (iv) नदियों का प्रवाह बना रहे (1 अंक)
- (v) जीवाश्म ईंधनों का सीमित प्रयोग (1 अंक)
Revise the chapter
- Chapter: Reading (unseen passages)
More questions from Reading (unseen passages)
- 2023 board paper, set 3/6/1 (Course A), Q1 · 5 marksनिम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर उस पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए : कोलकाता …
- Sample paper 2026-27 (Course B), Q1 · 7 marksनिम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए: कठपुतलियों के नाच को देखन…
- Sample paper 2026-27 (Course B), Q2 · 7 marksनिम्नलिखित अपठित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए: रसोई के कचरे से कंप…
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.