CBSE Class 10 Hindi Course A: 2023 board paper, set 3/4/1
The question paper set in the CBSE Class 10 board exam of 2023, as printed: 17 questions for 80 marks, in sections, with each OR choice shown as an alternative. Try each question first, then open our solution.
Every question here has our step-by-step solution, split into the steps that earn marks. Each one was checked by an independent re-solve from the question paper.
Source: official question paper from cbse.gov.in: https://www.cbse.gov.in/cbsenew/question-paper/2023/X/HINDI_A.zip (a zip; this paper is the file 3_4_1 Hindi A.pdf). Questions are transcribed from that PDF; figures are described in words, so check the official paper for them.
How the paper is set
| Section | Questions | What it has |
|---|---|---|
| A | 1-10 | बहुविकल्पी/वस्तुपरक (MCQ) with passages, grammar, figures of speech; Q1-Q10 (Q3, Q4, Q5, Q6 choose 4 of 5; Q8 and Q10 are 2-mark MCQs; Q11-Q12 are in Section B) |
| B | 11-17 | वर्णनात्मक प्रश्न: Q11 and Q12 choose 3 of 4 (2 marks each); Q13 choose 2 of 3 (4 marks each); Q14 choose 1 of 3 (6 marks); Q15-Q17 have internal choice |
Instructions in brief: All questions compulsory; Section A has 17 questions and 49 sub-parts of which 40 are to be answered; Section B has 7 questions with internal choices where printed.
Section A
बहुविकल्पी/वस्तुपरक (MCQ) with passages, grammar, figures of speech; Q1-Q10 (Q3, Q4, Q5, Q6 choose 4 of 5; Q8 and Q10 are 2-mark MCQs; Q11-Q12 are in Section B)
Q1 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedReading (unseen passages)
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और पूछे गए प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : वैज्ञानिकों का मानना है कि दुनियाभर में बढ़ते पर्यावरण संकट को कम करने में जैविक खेती एक उपचारक भूमिका निभा सकती है। गौरतलब है कि भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में प्राकृतिक खेती बड़े पैमाने पर अपनाई जा रही है। धीरे-धीरे दक्षिण, मध्य भारत और उत्तर भारत में भी यह किसानों में लोकप्रिय हो रही है। अब किसानों ने जैविक खेती को एक सशक्त विकल्प के रूप में अपना लिया है। गौरतलब है कि जैविक या प्राकृतिक खेती की तरफ भारतीय किसानों का रुझान लगातार बढ़ रहा है। धीरे-धीरे जैविक खेती का प्रचलन बढ़ रहा है। जैविक बीज, जैविक खाद, पानी, किसानी के यंत्रों आदि की आसानी से उपलब्धता जैविक खेती की लोकप्रियता को और अधिक बढ़ा सकती है। प्राकृतिक खेती को लेकर अनुसंधान भी बहुत हो रहे हैं। किसान नए-नए प्रयोग कर रहे हैं। इससे कृषि वैज्ञानिक भी प्राकृतिक खेती को लेकर अधिक उत्साहित हैं। कृषि वैज्ञानिकों का मानना है कि जैविक या प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने से पर्यावरण, खाद्यान्न, भूमि, इंसान की सेहत, पानी की शुद्धता को और बेहतर बनाने में मदद मिलती है। रासायनिक खादों और कीटनाशकों के इस्तेमाल से होने वाली बीमारियों और समस्याओं की जानकारी न होने की वजह से किसान इनका प्रयोग काफी ज्यादा करने लगे हैं। वहीं दूसरी तरफ सिक्किम में प्राकृतिक खेती से पर्यावरण को जितनी मदद मिली है उससे साफ़ हो गया है कि प्राकृतिक खेती को अपनाकर कई समस्याओं का समाधान हो सकता है।
- (i)1 mark
आज जैविक खेती की माँग क्यों बढ़ती जा रही है?
- (a)सस्ती होने के कारण
- (b)अधिक उत्पादन के कारण
- (c)स्वच्छ पर्यावरण के कारण
- (d)सरकारी मदद मिलने के कारण
- (ii)1 mark
सही कथन का चयन कीजिए -
- (a)उत्तर भारत में जैविक खेती के लिए प्रेरणा की जरूरत है।
- (b)पूर्वोत्तर राज्यों में जैविक खेती के प्रति अधिक उत्साह है।
- (c)लोगों में प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी का अभाव है।
- (d)प्राकृतिक खेती के लिए विश्वविद्यालय से शिक्षित होना जरूरी है।
- (iii)1 mark
जैविक खेती को किसानों की पहली पसंद बनाने के लिए क्या करना चाहिए ?
- (a)रासायनिक खेती निषिद्ध की जानी चाहिए।
- (b)बाज़ार में केवल जैविक उत्पादों की बिक्री होनी चाहिए।
- (c)युवकों को जैविक खेती के लिए प्रेरित करना चाहिए।
- (d)जैविक बीज, खाद, किसानी के यंत्र आदि सुविधाएँ उपलब्ध करवानी चाहिए।
- (iv)1 mark
वर्तमान समय में खेती के लिए, अनुसंधानों में बढ़ोतरी किसके बारे में हुई है?
- (a)जैविक खेती
- (b)रासायनिक खाद
- (c)नई-नई दवाइयाँ
- (d)नए बीज
- (v)1 mark
किसान कीटनाशकों और रासायनिक खादों का अधिक प्रयोग क्यों करने लगे हैं?
- (a)सहज उपलब्धता के कारण
- (b)दुष्प्रभावों की जानकारी न होने के कारण
- (c)अधिक प्रचार-प्रसार के कारण
- (d)सस्ती होने के कारण
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(i) गद्यांश के अनुसार जैविक खेती पर्यावरण संकट घटाने में सहायक है, इसलिए इसकी माँग स्वच्छ पर्यावरण के कारण बढ़ रही है। उत्तर: (c)
- 1 mark
(ii) गद्यांश कहता है कि पूर्वोत्तर राज्यों में प्राकृतिक खेती बड़े पैमाने पर अपनाई जा रही है, अतः वहाँ उत्साह अधिक है। उत्तर: (b)
- 1 mark
(iii) जैविक बीज, खाद, पानी, यंत्रों की आसान उपलब्धता से लोकप्रियता बढ़ेगी। उत्तर: (d)
- 1 mark
(iv) अनुच्छेद में कहा गया है कि प्राकृतिक/जैविक खेती को लेकर बहुत अनुसंधान हो रहे हैं। उत्तर: (a)
- 1 mark
(v) रासायनिक खादों-कीटनाशकों से होने वाली बीमारियों की जानकारी न होने से किसान इनका अधिक प्रयोग करते हैं। उत्तर: (b)
Answer: (i) c; (ii) b; (iii) d; (iv) a; (v) b
Where the marks are
- (i) सही विकल्प c (1 अंक)
- (ii) सही विकल्प b (1 अंक)
- (iii) सही विकल्प d (1 अंक)
- (iv) सही विकल्प a (1 अंक)
- (v) सही विकल्प b (1 अंक)
Q2(a) · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedReading (unseen passages)
निम्नलिखित दो पद्यांशों में से किसी एक पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : पद्यांश – एक: भले ही अँधेरा घिरे हर दिशा से, मगर हम नया भोर लाकर रहेंगे। घृणा-स्वार्थ के इस कठिन संक्रमण में, सुनो हम नया दौर लाकर रहेंगे। प्रगति और विज्ञान का नाम लेकर, मनुज को मनुज आज ठगने लगे हैं। नई आर्थिक दौड़ की रोशनी में, हमें मूल्य सब झूठ लगने लगे हैं। मगर बात इतनी सुनो विश्व वालो, इसी रोशनी में कभी हम बहेंगे। सही या ग़लत रह गया क्या कहीं कुछ, ज़रा भी उचित और अनुचित नहीं कुछ। सुनो इस क़दर स्वार्थ टकरा रहे हैं, पतन की नहीं और सीमा रही कुछ। मगर हम उठेंगे प्रलय मेघ बनकर, कठिन दुर्ग पाखंड के सब ढहेंगे। बताना हमें सत्य सारे जगत को, जगाना हमें सुप्त इंसानियत को। करेगा ज़माना सदा गर्व हम पर, हमें खोजना एकता के अमृत को। भले ही किसी राह जाए ज़माना, मगर हम सही राह थामे रहेंगे।
- (i)1 mark
कवि को विश्वास है कि
- (a)वह अंधकार को उजाले में बदलेगा।
- (b)वह पुराने को नए में बदलेगा।
- (c)वह रात को शाम में बदलेगा।
- (d)वह दु:ख को सुख में बदलेगा।
OR
(ii)1 markजीवन-मूल्यों के कमज़ोर पड़ने का कारण है
- (a)अंधी दौड़।
- (b)वैज्ञानिक दौड़।
- (c)विदेश की दौड़।
- (d)आर्थिक दौड़।
OR
(iii)1 markभारत की किस विशेषता पर पूरा विश्व गर्व करेगा?
- (a)अहिंसक प्रवृत्ति
- (b)वैज्ञानिक प्रगति
- (c)ऐतिहासिक ज्ञान
- (d)एकता की भावना
OR
(iv)1 mark'किसी का अंधानुकरण न करके अपने लिए सही मार्ग का चयन करेंगे' - यह भाव कविता की किन पंक्तियों में आया है?
- (a)भले ही अँधेरा घिरे हर दिशा से, मगर हम नया भोर लाकर रहेंगे
- (b)घृणा-स्वार्थ के इस कठिन संक्रमण में, सुनो हम नया दौर लाकर रहेंगे
- (c)भले ही किसी राह जाए ज़माना, मगर हम सही राह थामे रहेंगे
- (d)मगर बात इतनी सुनो विश्व वालो, इसी रोशनी में कभी हम बहेंगे
OR
(v)1 mark'कठिन दुर्ग पाखंड के सब ढहेंगे' - काव्य पंक्ति का आशय है :
- (a)समाज से भेदभाव का नाश होगा
- (b)लोगों में स्वार्थ भावना का अंत होगा
- (c)समाज से आडंबरों का नाश होगा
- (d)अंधविश्वास रूपी किलों का पतन होगा
- (i)1 mark
पद्यांश – दो: सुनता हूँ, मैंने भी देखा, काले बादल में रहती चाँदी की रेखा। काले बादल जाति द्वेष के, काले बादल विश्व क्लेश के, काले बादल उठते पथ पर नव स्वतंत्रता के प्रवेश के! सुनता आया हूँ, है देखा, काले बादल में हँसती चाँदी की रेखा! आज दिशा है घोर अँधेरी नभ में गरज रही रणभेरी, चमक रही चपला क्षण-क्षण पर झनक रही झिल्ली झन-झन कर, नाच-नाच आँगन में गाते केकी-केका काले बादल में लहरी चाँदी की रेखा! काले बादल, काले बादल, मन भय से हो उठता चंचल। कौन हृदय में कहता पल-पल मृत्यु आ रही साजे दल बल! आग लग रही, घात चल रहे, विधि का लेखा! काले बादल में छिपती चाँदी की रेखा! मुझे मृत्यु की भीति नहीं है, पर अनीति से प्रीति नहीं है, यह मनुजोचित रीति नहीं है, जन में प्रीति प्रतीति नहीं है! देश जातियों का कब होगा, नव मानवता में रे एका, काले बादल में कल की सोने की रेखा! 'काले बादल' और 'चाँदी की रेखा' किनका प्रतीक हैं? इस प्रश्न का उत्तर देने के लिए नीचे दिए प्रतीकों को पढ़कर उचित विकल्प का चयन कर लिखिए। (a) विपत्तियाँ (b) कालिमा (c) आशा की किरण (d) बिजली विकल्प - I. (a, b) II. (c, d) III. (a, c) IV. (b, d)
OR
(ii)1 markस्वतंत्रता प्राप्ति के मार्ग में किस प्रकार के बादल छाए हुए हैं? नीचे दिए गए कारकों को पढ़कर इस प्रश्न का उत्तर देने के लिए उचित विकल्प का चयन कर लिखिए। (a) जाति द्वेष के (b) घनघोर घटाओं के (c) परस्पर वैमनस्य के (d) वैश्विक अशांति के विकल्प - I. (a, b) II. (b, c) III. (c, d) IV. (a, d)
OR
(iii)1 markकैसे वातावरण में आशा की किरण छिप जाती है? नीचे दिए कारकों को पढ़कर इस प्रश्न का उत्तर देने के लिए उचित विकल्प का चयन कर लिखिए। (a) जब तेज़ वर्षा हो (b) जब मन निराशा से भयभीत हो (c) जब षड्यंत्र रचे जा रहे हों (d) जब बादल न छाए हों विकल्प - I. (a, b) II. (b, c) III. (c, d) IV. (a, d)
OR
(iv)1 markमोर-मोरनी द्वारा आँगन में नृत्य प्रस्तुत करने से क्या अभिप्राय है?
- (a)उन दोनों का प्रसन्न होकर नृत्य करना।
- (b)निराशा के बादल छँटने लगे, खुशियों ने दस्तक दे दी है।
- (c)दोनों नृत्य कर बादलों को बरसने के लिए मजबूर कर रहे हैं।
- (d)मोर सुहावने मौसम का आनंद ले रहे हैं।
OR
(v)1 mark'चाँदी की रेखा' को 'सोने की रेखा' में कब बदला जा सकता है?
- (a)देश-जातियों की एकता होने पर
- (b)काले बादलों के दूर होने पर
- (c)बादलों में सूर्य के छिपने पर
- (d)मृत्यु से भयभीत न होने पर
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(i) 'काले बादल' विपत्तियों के और 'चाँदी की रेखा' आशा की किरण के प्रतीक हैं, यानी (a, c)। उत्तर: III
- 1 mark
(ii) स्वतंत्रता के पथ में जाति द्वेष और विश्व क्लेश (वैश्विक अशांति) के बादल हैं, यानी (a, d)। उत्तर: IV
- 1 mark
(iii) जब मन निराशा से भयभीत हो और षड्यंत्र/घात चल रहे हों, तब आशा छिप जाती है, यानी (b, c)। उत्तर: II
- 1 mark
(iv) मोर-मोरनी का नाचना निराशा के बादल छँटने और खुशियों के आगमन का संकेत है। उत्तर: (b)
- 1 mark
(v) कवि के अनुसार देश-जातियों में एकता होने पर चाँदी की रेखा सोने की रेखा बनेगी। उत्तर: (a)
Answer: (i) III; (ii) IV; (iii) II; (iv) b; (v) a
Where the marks are
- (i) III (1 अंक)
- (ii) IV (1 अंक)
- (iii) II (1 अंक)
- (iv) b (1 अंक)
- (v) a (1 अंक)
Q3 · 4 marks · MCQGrammar
निर्देशानुसार 'रचना के आधार पर वाक्य भेद' पर आधारित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए- (4×1=4)
- (i)1 mark
निम्नलिखित में मिश्र वाक्य कौन-सा है?
- (a)हालदार साहब जब कस्बे से गुजरते तब नेताजी की मूर्ति पर बदले हुए चश्मों को देखते।
- (b)ज्ञान-चक्षु खुल गए।
- (c)नवाब साहब ने खीरे की तैयारी की और थककर लेट गए।
- (d)क्या ऐसे तरीके से उदर की तृप्ति भी हो सकती है?
- (ii)1 mark
निम्नलिखित में संयुक्त वाक्य कौन-सा है?
- (a)उन्होंने हमें देखकर भी अनदेखा किया।
- (b)उन्होंने दोनों खीरों के सिर काटे और उन्हें गोदकर झाग निकाला।
- (c)दूर तो जाना नहीं था।
- (d)बर्थ पर एक सफ़ेदपोश सज्जन बैठे थे जिन्होंने हमारी संगति के लिए कोई उत्साह नहीं दिखाया।
- (iii)1 mark
निम्नलिखित वाक्य का सरल वाक्य होगा : पानी मुँह में भर आया और उसका घूँट गले से उतर गया।
- (a)जब पानी मुँह में भर आया तब उसका घूँट गले से उतर गया।
- (b)जैसे ही मुँह में पानी भर आया वैसे ही उसका घूँट गले से उतर गया।
- (c)मुँह में पानी भर आया इसलिए पानी का घूँट गले से उतर गया।
- (d)मुँह में भर आए पानी का घूँट गले से उतर गया।
- (iv)1 mark
निम्नलिखित वाक्य में रेखांकित उपवाक्य का भेद बताइए - जब भी वे काशी से बाहर रहते, तब विश्वनाथ व बालाजी मंदिर की दिशा की ओर मुँह करके बैठते।
- (a)संज्ञा आश्रित उपवाक्य
- (b)क्रिया विशेषण आश्रित उपवाक्य
- (c)विशेषण आश्रित उपवाक्य
- (d)प्रधान उपवाक्य
- (v)1 mark
निम्नलिखित वाक्य में रेखांकित उपवाक्य का भेद बताइए - उनकी भाव-भंगिमा से स्पष्ट हो रहा था कि उस प्रक्रिया में वे खीरे का रसास्वादन कर रहे हैं।
- (a)प्रधान उपवाक्य
- (b)संज्ञा आश्रित उपवाक्य
- (c)द्वितीय समानाधिकरण उपवाक्य
- (d)विशेषण आश्रित उपवाक्य
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(i) (a) में 'जब...तब' से जुड़ा आश्रित उपवाक्य है, अतः मिश्र वाक्य। उत्तर: (a)
- 1 mark
(ii) (b) में दो प्रधान उपवाक्य 'और' से जुड़े हैं, अतः संयुक्त वाक्य। उत्तर: (b)
- 1 mark
(iii) दो उपवाक्यों को मिलाकर एक उपवाक्य वाला सरल वाक्य: 'मुँह में भर आए पानी का घूँट गले से उतर गया।' उत्तर: (d)
- 1 mark
(iv) 'जब भी वे काशी से बाहर रहते' समय बताता है, अतः क्रिया-विशेषण आश्रित उपवाक्य। उत्तर: (b)
- 1 mark
(v) 'कि...' वाला उपवाक्य 'स्पष्ट हो रहा था' का कर्म/पूरक है, अतः संज्ञा आश्रित उपवाक्य। उत्तर: (b)
Answer: (i) a; (ii) b; (iii) d; (iv) b; (v) b (कोई चार)
Where the marks are
- (i) a (1 अंक)
- (ii) b (1 अंक)
- (iii) d (1 अंक)
- (iv) b (1 अंक)
- (v) b (1 अंक)
Q4 · 4 marks · MCQGrammar
निर्देशानुसार 'वाच्य' पर आधारित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए - (4×1=4)
- (i)1 mark
'वे हमें भी मामूली लोगों की हरकत में लथेड़ लेना चाहते हैं।' वाक्य किस वाच्य-भेद का उदाहरण है?
- (a)कर्तृवाच्य
- (b)कर्मवाच्य
- (c)भाववाच्य
- (d)मुख्यवाच्य
- (ii)1 mark
'नवाब साहब द्वारा खीरे पर मसाला छिड़का गया।' वाक्य किस वाच्य-भेद का उदाहरण है?
- (a)कर्तृवाच्य
- (b)भाववाच्य
- (c)कर्मवाच्य
- (d)मुख्यवाच्य
- (iii)1 mark
'उनसे बर्थ पर सुविधा से बैठा नहीं जा रहा था।' वाक्य किस वाच्य-भेद का उदाहरण है?
- (a)कर्मवाच्य
- (b)भाववाच्य
- (c)कर्तृवाच्य
- (d)मुख्यवाच्य
- (iv)1 mark
'सफ़र का वक्त काटने के लिए ही उन्होंने खीरे खरीदे होंगे।' इस वाक्य का कर्मवाच्य में परिवर्तित रूप होगा-
- (a)सफ़र का वक्त काटने के लिए ही उनके द्वारा खीरे खरीदे गए होंगे।
- (b)उन्होंने खीरे, सफ़र का वक्त काटने के लिए ही, खरीदे होंगे।
- (c)सफ़र का वक्त काटने के लिए ही उनसे खीरे खरीदे जा रहे थे।
- (d)सफ़र का वक्त काटने के लिए ही उनके द्वारा खीरे खरीदे जाएँगे।
- (v)1 mark
निम्नलिखित में कौन-सा वाक्य भाववाच्य का उदाहरण है?
- (a)टिकट सेकंड क्लास का लिया गया।
- (b)फाँक को सूँघा गया।
- (c)जेब से चाकू निकाला गया।
- (d)ऊपर की बर्थ पर चढ़ा नहीं जाता।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(i) कर्ता 'वे' प्रधान है और क्रिया उसके अनुसार चलती है, अतः कर्तृवाच्य। उत्तर: (a)
- 1 mark
(ii) 'द्वारा' से कर्ता और 'छिड़का गया' से कर्म प्रधान है, अतः कर्मवाच्य। उत्तर: (c)
- 1 mark
(iii) 'बैठा नहीं जा रहा था' में अकर्मक क्रिया और असमर्थता का भाव है, अतः भाववाच्य। उत्तर: (b)
- 1 mark
(iv) कर्मवाच्य में कर्म 'खीरे' के अनुसार क्रिया: 'उनके द्वारा खीरे खरीदे गए होंगे।' उत्तर: (a)
- 1 mark
(v) 'चढ़ा नहीं जाता' अकर्मक क्रिया में असमर्थता बताता है, अतः भाववाच्य। उत्तर: (d)
Answer: (i) a; (ii) c; (iii) b; (iv) a; (v) d (कोई चार)
Where the marks are
- (i) a (1 अंक)
- (ii) c (1 अंक)
- (iii) b (1 अंक)
- (iv) a (1 अंक)
- (v) d (1 अंक)
Q5 · 4 marks · MCQGrammar
निम्नलिखित वाक्य में रेखांकित शब्दों में से किन्हीं चार पदों के सही पद परिचय वाला विकल्प चुनकर लिखिए - (4×1=4) "नमक-मिर्च छिड़क दिए जाने से ताज़े खीरे की पनियाती फाँकें देखकर मुँह में पानी खूब आ रहा था लेकिन वे इनकार कर चुके थे।"
- (i)1 mark
खीरे
- (a)जातिवाचक संज्ञा, बहुवचन, पुल्लिंग, संबंधकारक
- (b)व्यक्तिवाचक संज्ञा, बहुवचन, पुल्लिंग, संबंधकारक
- (c)जातिवाचक संज्ञा, एकवचन, पुल्लिंग, संबंधकारक
- (d)व्यक्तिवाचक संज्ञा, एकवचन, पुल्लिंग, कर्त्ताकारक
- (ii)1 mark
पनियाती
- (a)गुणवाचक विशेषण, 'फाँकें' विशेष्य, स्त्रीलिंग, बहुवचन
- (b)गुणवाचक विशेषण, 'खीरे' विशेष्य, स्त्रीलिंग, बहुवचन
- (c)गुणवाचक विशेषण, 'फाँकें' विशेष्य, पुल्लिंग, बहुवचन
- (d)गुणवाचक विशेषण, 'खीरे' विशेष्य, स्त्रीलिंग, एकवचन
- (iii)1 mark
खूब
- (a)रीतिवाचक क्रिया-विशेषण, 'देखकर' क्रिया का विशेषण
- (b)परिमाणवाचक क्रिया-विशेषण, 'आ रहा था' क्रिया का विशेषण
- (c)स्थानवाचक क्रिया - विशेषण, 'देखकर' क्रिया का विशेषण
- (d)रीतिवाचक क्रिया - विशेषण, 'आ रहा था' क्रिया का विशेषण
- (iv)1 mark
लेकिन
- (a)समानाधिकरण समुच्चयबोधक योजक, दो वाक्य जोड़ रहा है
- (b)समानाधिकरण समुच्चयबोधक योजक, दो शब्दों को जोड़ रहा है
- (c)व्यधिकरण समुच्चयबोधक योजक, दो वाक्यों को जोड़ रहा है
- (d)व्यधिकरण समुच्चयबोधक योजक, दो शब्दों को जोड़ रहा है
- (v)1 mark
वे
- (a)अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम, पुल्लिंग, बहुवचन, कर्ताकारक
- (b)अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम, एकवचन, पुल्लिंग, कर्ताकारक
- (c)निश्चयवाचक सर्वनाम, बहुवचन, पुल्लिंग, कर्ताकारक
- (d)निश्चयवाचक सर्वनाम, एकवचन, पुल्लिंग, कर्ताकारक
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(i) खीरे: जातिवाचक संज्ञा, एकवचन, पुल्लिंग, संबंधकारक ('खीरे की')। उत्तर: (c)
- 1 mark
(ii) पनियाती: गुणवाचक विशेषण, 'फाँकें' विशेष्य, स्त्रीलिंग, बहुवचन। उत्तर: (a)
- 1 mark
(iii) खूब: परिमाणवाचक क्रिया-विशेषण, 'आ रहा था' का विशेषण। उत्तर: (b)
- 1 mark
(iv) लेकिन: समानाधिकरण समुच्चयबोधक योजक, दो वाक्य जोड़ रहा है। उत्तर: (a)
- 1 mark
(v) वे: अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम, पुल्लिंग, बहुवचन, कर्ताकारक। उत्तर: (a)
Answer: (i) c; (ii) a; (iii) b; (iv) a; (v) a (कोई चार)
Where the marks are
- (i) c (1 अंक)
- (ii) a (1 अंक)
- (iii) b (1 अंक)
- (iv) a (1 अंक)
- (v) a (1 अंक)
Q6 · 4 marks · MCQGrammar
निर्देशानुसार अलंकार पर आधारित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए - (4×1=4)
- (i)1 mark
"मंगन को देखि पट देत बार-बार है।" इस पंक्ति में निहित अलंकार है-
- (a)उत्प्रेक्षा
- (b)अतिशयोक्ति
- (c)मानवीकरण
- (d)श्लेष
- (ii)1 mark
"सो जनु हमरेहि माथे काढ़ा। दिन चलि गए ब्याज बड़ बाढ़ा।" इस चौपाई में प्रयुक्त अलंकार है -
- (a)उत्प्रेक्षा
- (b)अतिशयोक्ति
- (c)मानवीकरण
- (d)श्लेष
- (iii)1 mark
"जिसके अरुण - कपोलों की मतवाली सुंदर छाया में। अनुरागिनी उषा लेती थी निज सुहाग मधुमाया में।" इन काव्य-पंक्तियों में प्रयुक्त अलंकार है-
- (a)श्लेष
- (b)मानवीकरण
- (c)उत्प्रेक्षा
- (d)अतिशयोक्ति
- (iv)1 mark
"पल-पल परिवर्तित प्रकृति वेश।" इस काव्य-पंक्ति में प्रयुक्त अलंकार है -
- (a)अतिशयोक्ति
- (b)श्लेष
- (c)उत्प्रेक्षा
- (d)मानवीकरण
- (v)1 mark
"हनुमान की पूँछ में लगन न पाई आग लंका सिगरी जल गई गए निसाचर भाग" इस दोहे में निहित अलंकार है-
- (a)श्लेष
- (b)अतिशयोक्ति
- (c)उत्प्रेक्षा
- (d)मानवीकरण
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(i) 'पट' के दो अर्थ (वस्त्र/किवाड़) होने से श्लेष। उत्तर: (d)
- 1 mark
(ii) 'जनु' से संभावना प्रकट होती है, अतः उत्प्रेक्षा। उत्तर: (a)
- 1 mark
(iii) उषा को अनुरागिनी बनाकर मानवीय क्रिया करते दिखाया है, अतः मानवीकरण। उत्तर: (b)
- 1 mark
(iv) प्रकृति को वेश बदलती नारी-सा दिखाया है, अतः मानवीकरण। उत्तर: (d)
- 1 mark
(v) पूँछ में आग लगने से पहले ही लंका जल गई, बढ़ा-चढ़ाकर कथन होने से अतिशयोक्ति। उत्तर: (b)
Answer: (i) d; (ii) a; (iii) b; (iv) d; (v) b (कोई चार)
Where the marks are
- (i) d (1 अंक)
- (ii) a (1 अंक)
- (iii) b (1 अंक)
- (iv) d (1 अंक)
- (v) b (1 अंक)
Q7 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedस्वयं प्रकाश – नेताजी का चश्मा
निम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुवैकल्पिक प्रश्नों के उत्तर के लिए सही विकल्प चुनकर लिखिए - जीप कस्बा छोड़कर आगे बढ़ गई तब भी हालदार साहब इस मूर्ति के बारे में ही सोचते रहे, और अंत में इस निष्कर्ष पर पहुँचे कि कुल मिलाकर कस्बे के नागरिकों का यह प्रयास सराहनीय ही कहा जाना चाहिए। महत्त्व मूर्ति के रंग-रूप या कद का नहीं, उस भावना का है वरना तो देश-भक्ति भी आजकल मज़ाक की चीज़ होती जा रही है। दूसरी बार जब हालदार साहब उधर से गुज़रे तो उन्हें मूर्ति में कुछ अंतर दिखाई दिया। ध्यान से देखा तो पाया कि चश्मा दूसरा है। पहले मोटे फ्रेमवाला चौकोर चश्मा था, अब तार के फ्रेमवाला गोल चश्मा है।
- (i)1 mark
जीप के आगे बढ़ने पर भी हालदार साहब का मूर्ति के बारे में सोचते रहने का कारण था-
- (a)देशप्रेम की भावना
- (b)कस्बे में लगी मूर्ति का सौंदर्य
- (c)मूर्ति पर संगमरमर का चश्मा न होना
- (d)मूर्ति का रख-रखाव न होना
- (ii)1 mark
हालदार साहब ने नागरिकों के प्रयास को बताया -
- (a)उदारवादी
- (b)अकल्पनीय
- (c)प्रशंसनीय
- (d)बचकाना
- (iii)1 mark
"दूसरी बार जब हालदार साहब उधर से गुज़रे" इस वाक्य में 'उधर' शब्द किसके लिए संकेत है?
- (a)कस्बे के लिए
- (b)चौराहे के लिए
- (c)नगरपालिका के लिए
- (d)उत्साही लेखक के लिए
- (iv)1 mark
उन्होंने मूर्ति में क्या अंतर देखा?
- (a)मूर्ति ने कपड़े पहने हैं
- (b)मूर्ति ने शाल ओढ़ी है
- (c)मूर्ति पर चश्मा बदल गया है
- (d)मूर्ति को पेंट कर दिया है
- (v)1 mark
हालदार साहब जीप से कहाँ जाते थे?
- (a)कस्बे में लगी मूर्ति देखने
- (b)अपनी फैक्टरी का काम देखने
- (c)अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने
- (d)कंपनी के काम से कस्बे से आगे
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(i) हालदार साहब नागरिकों की देश-भक्ति की भावना के कारण मूर्ति के बारे में सोचते रहे। उत्तर: (a)
- 1 mark
(ii) उन्होंने प्रयास को 'सराहनीय' कहा, यानी प्रशंसनीय। उत्तर: (c)
- 1 mark
(iii) 'उधर' का संकेत उसी कस्बे की ओर है जहाँ मूर्ति लगी है। उत्तर: (a)
- 1 mark
(iv) पहले चौकोर चश्मा था, अब गोल है, यानी चश्मा बदल गया है। उत्तर: (c)
- 1 mark
(v) वे कंपनी के काम से जीप में कस्बे से आगे जाते थे। उत्तर: (d)
Answer: (i) a; (ii) c; (iii) a; (iv) c; (v) d
Where the marks are
- (i) a (1 अंक)
- (ii) c (1 अंक)
- (iii) a (1 अंक)
- (iv) c (1 अंक)
- (v) d (1 अंक)
Q8 · 2 marks · MCQरामवृक्ष बेनीपुरी – बालगोबिन भगत
गद्य पाठों के आधार पर निम्नलिखित दो बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए - (2×1=2)
- (i)1 mark
किस घटना के आधार पर कहा जा सकता है कि बालगोबिन भगत प्रचलित सामाजिक मान्यताओं को नहीं मानते थे?
- (a)जवान बेटे की मृत्यु पर पद गा रहे थे
- (b)हर वर्ष गंगा स्नान के लिए जाते
- (c)अपनी खेती-बाड़ी स्वयं करते
- (d)बेटे का क्रिया-कर्म बहू से करवाया
- (ii)1 mark
शहनाई और डुमराँव एक-दूसरे के लिए उपयोगी क्यों हैं?
- (a)डुमराँव में उस्ताद बिस्मिल्ला ख़ाँ का जन्म हुआ
- (b)इनके परदादा उस्ताद सलार हुसैन ख़ाँ डुमराँव निवासी थे
- (c)रीड की नरकट डुमराँव में सोन नदी-किनारे पाई जाती है
- (d)बिहार के संगीत प्रेमी परिवार डुमराँव में रहते थे
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(i) बालगोबिन भगत ने बेटे का क्रिया-कर्म बहू से करवाया, जो प्रचलित मान्यता के विरुद्ध था। उत्तर: (d)
- 1 mark
(ii) शहनाई की रीड नरकट से बनती है, जो डुमराँव में सोन नदी के किनारे मिलती है। उत्तर: (c)
Answer: (i) d; (ii) c
Where the marks are
- (i) d (1 अंक)
- (ii) c (1 अंक)
Q9 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedमंगलेश डबराल – संगतकार
निम्नलिखित पठित पद्यांश पर आधारित बहुवैकल्पिक प्रश्नों के लिए सही विकल्प का चयन कर लिखिए - या अपने ही सरगम को लाँघकर चला जाता है भटकता हुआ एक अनहद में तब संगतकार ही स्थायी को सँभाले रहता है जैसे समेटता हो मुख्य गायक का पीछे छूटा हुआ सामान जैसे उसे याद दिलाता हो उसका बचपन जब वह नौसिखिया था तारसप्तक में जब बैठने लगता है उसका गला प्रेरणा साथ छोड़ती हुई उत्साह अस्त होता हुआ आवाज़ से राख जैसा कुछ गिरता हुआ तभी मुख्य गायक को ढाँढ़स बँधाता कहीं से चला आता है संगतकार का स्वर
- (i)1 mark
मुख्य गायक अपने ही सरगम को किस कारण लाँघ जाता है?
- (a)गाने की रौ में भटकने के कारण
- (b)संगतकार द्वारा साथ देने के कारण
- (c)संगतकार द्वारा साथ न देने के कारण
- (d)संगतकार नौसिखिया था
- (ii)1 mark
मुख्य गायक कहाँ भटक जाता है?
- (a)समुद्र के भँवरजाल में
- (b)बचपन की स्मृतियों में
- (c)तबले की ताल में
- (d)शोर-गूँज के भँवरजाल में
- (iii)1 mark
मुख्य गायक के भटकने पर संगतकार उसकी सहायता कैसे करता है?
- (a)उसका सामान उठाकर
- (b)उसका हाथ पकड़कर
- (c)स्थायी को सँभालकर
- (d)बचपन की याद दिलाकर
- (iv)1 mark
"जब वह नौसिखिया था" - इस वाक्य में 'वह' किसके लिए आया है?
- (a)संगतकार
- (b)मुख्य गायक
- (c)संयोजक
- (d)बाँसुरी वादक
- (v)1 mark
'तारसप्तक' में जब बैठने लगता है उसका गला। यहाँ 'तारसप्तक' से क्या अभिप्राय है?
- (a)धीमा स्वर
- (b)शुद्ध स्वर
- (c)दुगुना धीमा स्वर
- (d)दुगुना ऊँचा स्वर
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(i) मुख्य गायक गाने की रौ में भटकने से अपना सरगम लाँघ जाता है। उत्तर: (a)
- 1 mark
(ii) अनुपयुक्त सभी विकल्प होने के कारण किसी भी विकल्प पर पूरे अंक (मूल पंक्ति में वह अनहद में भटकता है)। उत्तर: कोई भी विकल्प, जैसे (a)
- 1 mark
(iii) संगतकार स्थायी को सँभालकर उसकी सहायता करता है। उत्तर: (c)
- 1 mark
(iv) 'वह नौसिखिया था' में 'वह' मुख्य गायक के लिए है। उत्तर: (b)
- 1 mark
(v) तारसप्तक सामान्य से दुगुना ऊँचा स्वर है। उत्तर: (d)
Answer: (i) a; (ii) कोई भी विकल्प स्वीकार्य (सभी विकल्प अनुपयुक्त); (iii) c; (iv) b; (v) d
Where the marks are
- (i) a (1 अंक)
- (ii) सभी विकल्प अनुपयुक्त, किसी भी चयन पर अंक (1 अंक)
- (iii) c (1 अंक)
- (iv) b (1 अंक)
- (v) d (1 अंक)
Q10 · 2 marks · MCQसूरदास – पद
पद्य पाठों के आधार पर निम्नलिखित दो बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए - (2×1=2)
- (i)1 mark
गोपियाँ उद्व को भाग्यवान मानती हैं क्योंकि -
- (a)गोपियाँ श्रीकृष्ण के प्रेम में लिप्त हैं, फिर भी विरह वेदना झेल रही हैं।
- (b)उद्व श्रीकृष्ण के प्रेम-बंधन से मुक्त और अलिप्त होने के कारण विरह वेदना से भी मुक्त हैं।
- (c)उद्व को मथुरा में श्रीकृष्ण का सान्निध्य हर समय प्राप्त है।
- (d)उद्व ने बड़ी-बड़ी पोथियाँ पढ़कर ज्ञान अर्जित किया है।
- (ii)1 mark
परशुराम के क्रोधित होने का कारण था -
- (a)सीता स्वयंवर में राम-लक्ष्मण का पहुँचना
- (b)लक्ष्मण द्वारा उनके गुरु, शिव का धनुष तोड़ना
- (c)राम-लक्ष्मण द्वारा उनके प्रश्नों का जवाब न देना
- (d)राम द्वारा शिव-धनुष का भंग करना
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(i) गोपियाँ कहती हैं कि उद्धव प्रेम-बंधन से मुक्त हैं, इसलिए विरह-पीड़ा से भी मुक्त हैं। उत्तर: (b)
- 1 mark
(ii) परशुराम राम द्वारा शिव-धनुष भंग करने से क्रोधित थे। उत्तर: (d)
Answer: (i) b; (ii) d
Where the marks are
- (i) b (1 अंक)
- (ii) d (1 अंक)
Section B
वर्णनात्मक प्रश्न: Q11 and Q12 choose 3 of 4 (2 marks each); Q13 choose 2 of 3 (4 marks each); Q14 choose 1 of 3 (6 marks); Q15-Q17 have internal choice
Q11 · 6 marks · Very short answerभदंत आनंद कौसल्यायन – संस्कृति
गद्य पाठों के आधार पर निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए - (3×2=6)
- क.2 marks
भदंत आनंद कौसल्यायन के अनुसार 'संस्कृति' से क्या अभिप्राय है?
- ख.2 marks
'नवाब साहब ने खीरे बाहर फेंक दिए'- आपकी दृष्टि में उनका यह व्यवहार कहाँ तक उचित है?
- ग.2 marks
हम कैसे कह सकते हैं कि मन्नू भण्डारी के पिता बेहद कोमल और संवेदनशील व्यक्ति थे?
- घ.2 marks
भारत रत्न बिस्मिल्ला ख़ाँ पर 'सादा जीवन उच्च विचार' वाली कहावत चरितार्थ होती है, कैसे ?
Try it first, then show our solutionSolution
- 2 marks
क. भदंत आनंद कौसल्यायन के अनुसार संस्कृति वह योग्यता, प्रवृत्ति और प्रेरणा है जिससे मनुष्य जन-कल्याण के लिए कुछ नया आविष्कार करता है। उसमें ज्ञान-प्राप्ति की सहज इच्छा और सर्वस्व त्याग की भावना भी निहित है।
- 2 marks
ख. नवाब साहब का खीरे फेंकना मेरी दृष्टि में अनुचित है, क्योंकि भोज्य पदार्थ को व्यर्थ करना ठीक नहीं; यह केवल दिखावा था, जबकि खाना बर्बाद करना संवेदनहीनता है। (तर्कपूर्ण अन्य उत्तर स्वीकार्य)
- 2 marks
ग. मन्नू भंडारी के पिता समाज सुधार के कार्य करते थे, विद्यार्थियों को घर में रखकर पढ़ाते थे और दरियादिल थे। इन बातों से उनकी कोमलता और संवेदनशीलता प्रकट होती है।
- 2 marks
घ. बिस्मिल्ला ख़ाँ सादगीपूर्ण पहनावे और व्यवहार वाले थे। सिद्धहस्त वादक होने पर भी वे सच्चे सुर की दुआ माँगते थे और अपनी जन्मभूमि से गहरा जुड़ाव रखते थे।
Answer: कोई तीन उपभागों के उत्तर ऊपर दिए गए हैं।
Where the marks are
- क: योग्यता/प्रवृत्ति/प्रेरणा, ज्ञान की इच्छा, त्याग में से दो बिंदु (1+1)
- ख: तर्कपूर्ण मत और कारण (2)
- ग: समाज सुधार, विद्यार्थियों को घर में पढ़ाना, दरियादिली में से दो (1+1)
- घ: सादगी, सच्चे सुर की दुआ, जन्मस्थान से लगाव में से दो (1+1)
Q12 · 6 marks · Very short answerजयशंकर प्रसाद – आत्मकथ्य
पद्य पाठों के आधार पर निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए - (3×2=6)
- क.2 marks
'आत्मकथ्य' से उद्धृत निम्नलिखित काव्य-पंक्ति का भाव स्पष्ट कीजिए - "उसकी स्मृति पाथेय बनी है थके पथिक की पंथा की।"
- ख.2 marks
'आत्मकथ्य' में 'फ़ुर्सत' के किन्हीं विशिष्ट संदर्भों का उल्लेख कीजिए, जिसमें कवि की व्यथा निहित है।
- ग.2 marks
'यह कैसी अविश्वास' से जुड़े निम्नलिखित पद्यांश का भाव स्पष्ट कीजिए।
- घ.2 marks
'नेताजी का चश्मा' कहानी के उल्लेखनीय तत्वों को स्पष्ट कीजिए।
Try it first, then show our solutionSolution
- 2 marks
क. 'आत्मकथ्य' में प्रसाद जी कहते हैं कि प्रेयसी/पत्नी के साथ बिताए मधुर क्षणों की स्मृतियाँ ही उनके जीवन-पथ का पाथेय (रास्ते का भोजन) हैं। जीवन की कठिनाइयों से थके कवि को ये यादें सहारा देती हैं और आगे बढ़ने की शक्ति व प्रेरणा प्रदान करती हैं।
- 2 marks
ख. निराला जी कहते हैं कि फागुन की शोभा इतनी अधिक है कि वह कहीं समा नहीं रही। मंद-शीतल, सुगंधित हवा बह रही है, पेड़ों की डालियाँ नए लाल-हरे पत्तों और फूलों से लद गई हैं, पूरा वातावरण पुष्पित और सुवासित है; इससे मन में उमंग और उल्लास भर जाता है और आँख हटाए नहीं हटती।
- 2 marks
ग. 'यह दंतुरित मुस्कान' की इन पंक्तियों में दृश्य बिंब है। शिशु का शरीर धूल से लथपथ है; फिर भी वह इतना कोमल और सुंदर लगता है मानो कीचड़ में खिलने वाला कमल तालाब छोड़कर कवि की झोंपड़ी में खिल आया हो। इससे शिशु की निर्मलता, सुंदरता और कवि का आनंद प्रकट होता है।
घ. (विकल्प – किन्हीं तीन में से) 'फसल' कविता के आधार पर मिट्टी का गुण-धर्म (उर्वरता) सुरक्षित रखने के लिए रासायनिक खादों-कीटनाशकों का प्रयोग कम करना चाहिए, जैविक खाद और जैविक कीटनाशकों को बढ़ावा देना चाहिए, दो फसलों के बीच खेत को कुछ समय खाली छोड़ना चाहिए तथा अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने चाहिए। (कोई दो बिंदु, 1+1; घ चुनने पर ख या ग के स्थान पर 2 अंक)
Answer: क: स्मृतियाँ थके कवि का पाथेय बनकर प्रेरणा देती हैं; ख: फागुन का अपार सौंदर्य – सुगंधित हवा, लाल-हरे पत्ते, फूल, मन में उमंग; ग: धूल-सने शिशु के अंग झोंपड़ी में खिले कमल जैसे (दृश्य बिंब); घ: रसायन कम, जैविक खाद, खेत खाली छोड़ना, पेड़ लगाना। (कोई तीन)
Where the marks are
- क: प्रिय की मधुर स्मृतियाँ जीवन की कठिनाइयों में आगे बढ़ने की शक्ति-प्रेरणा देती हैं (2 marks)
- ख: फागुन-सौंदर्य के कोई दो बिंदु – मंद-शीतल हवा, नए लाल-हरे पत्ते, मन में उमंग, पुष्पित-सुगंधित वातावरण (1+1 = 2 marks)
- ग: धूल से लथपथ शरीर; कीचड़ में खिले कमल के समान झोंपड़ी में शिशु (1+1 = 2 marks)
- घ (विकल्प): कोई दो उपाय – रसायनों का कम प्रयोग, जैविक खाद/कीटनाशक, खेत खाली छोड़ना, पेड़ लगाना (1+1 = 2 marks)
- कुल: किन्हीं तीन उपभागों के लिए (3×2 = 6 marks)
Q13 · 8 marks · Short answerमाता का अँचल
पूरक पाठ्यपुस्तक के पाठों पर आधारित निम्नलिखित तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 50-60 शब्दों में लिखिए - (2×4=8)
- क.4 marks
'माता का अँचल' पाठ में बच्चों की दिनचर्या आजकल के बच्चों की दिनचर्या से भिन्न है, कैसे ? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।
- ख.4 marks
'साना-साना हाथ जोड़ि' पाठ के संदर्भ में लिखिए कि प्राकृतिक जल संचय की व्यवस्था को कैसे सुधारा जा सकता है? इस दिशा में सरकार द्वारा उठाए गए कदमों पर टिप्पणी कीजिए।
- ग.4 marks
'मैं क्यों लिखता हूँ' पाठ के संदर्भ में लिखिए कि आपके विचार से विज्ञान का दुरुपयोग कैसे हो रहा है और उससे कैसे बचा जा सकता है?
Try it first, then show our solutionSolution
- 2 marks
क. पाठ में माता-पिता बच्चों को पर्याप्त समय देते थे, आसपास की वस्तुओं को खिलौने बना लेते थे और पारंपरिक खेल खेलते तथा बड़ों के कामों का अभिनय करते थे।
- 2 marks
आजकल माता-पिता के पास समय का अभाव है, बच्चे इलेक्ट्रॉनिक/प्लास्टिक खिलौनों और वर्चुअल दुनिया में अधिक रहते हैं, जिससे सामूहिकता घटी है।
- 2 marks
ख. सुधार: वर्षा-जल संग्रह बढ़ाना, भूमिगत जल का दोहन न करना, पानी को प्रदूषण से बचाना, तालाब-कुओं का जीर्णोद्धार और नए बनवाना।
- 2 marks
सरकार के कदम: जल-संरक्षण के लिए जन-जागरूकता अभियान, भूमिगत जल दोहन पर कानूनी प्रतिबंध, वर्षा-जल संग्रहण को प्रोत्साहन और जल-निकायों को अतिक्रमण से मुक्त कराना।
- 2 marks
ग. दुरुपयोग: परमाणु बम जैसे हिंसक हथियार बनाना तथा बम फेंककर नदी की हज़ारों मछलियाँ मारने जैसा प्रकृति का संहार।
- 2 marks
बचाव: विज्ञान का प्रयोग मानवता की भलाई के लिए करना, प्रकृति का संरक्षण करना और संवेदनशील बनना।
Answer: कोई दो उपभागों के उत्तर ऊपर दिए गए हैं।
Where the marks are
- क: पाठ के बच्चों की दिनचर्या के दो बिंदु (2) और आजकल के दो अंतर (2)
- ख: जल-संचय सुधार के दो बिंदु (2) और सरकारी कदम के दो बिंदु (2)
- ग: दुरुपयोग के दो बिंदु (2) और बचाव के दो बिंदु (2)
Q14 · 6 marks · Long answerCompetency-basedWriting
निम्नलिखित तीन विषयों में से किसी एक विषय पर दिए गए बिंदुओं के आधार पर लगभग 120 शब्दों में सारगर्भित अनुच्छेद लिखिए - (6)
- क.0 marks
आज़ादी का अमृत महोत्सव: शुरुआत कब और कहाँ; विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम; नए संकल्प; भारत की पहचान
OR
ख.0 marksऑनलाइन खरीददारी : समय की माँग: ऑनलाइन खरीददारी से अभिप्राय; बदलते समय की आवश्यकता; खरीददारी करते समय संयम की आवश्यकता; खरीददारी के समय सावधानियाँ
OR
ग.0 marksमधुर वचन हैं औषधि: शांति देने वाले; उदाहरण (प्रकृति और आस-पास से); भाईचारा और प्रेम; व्यक्तित्व में निखार
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
भूमिका (विषय: आज़ादी का अमृत महोत्सव): भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा 'आज़ादी का अमृत महोत्सव' हमारे गौरवशाली इतिहास को याद करने और भविष्य का संकल्प लेने का पर्व है। इसकी शुरुआत 12 मार्च 2021 को अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से हुई।
- 3 marks
विषयवस्तु: इस अवसर पर देशभर में प्रभात फेरियाँ, तिरंगा यात्राएँ, प्रदर्शनियाँ, सांस्कृतिक कार्यक्रम, वृक्षारोपण और स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान के आयोजन हुए। 'हर घर तिरंगा' अभियान में लोगों ने अपने घरों पर राष्ट्रध्वज फहराया। विद्यालयों में भाषण, निबंध और चित्रकला प्रतियोगिताएँ हुईं, जिनसे युवाओं में देशभक्ति जगी। इस महोत्सव में नागरिकों ने स्वच्छता, आत्मनिर्भरता, एकता और कर्तव्य-पालन के नए संकल्प लिए। यह उत्सव भारत की विविधता में एकता, उसकी संस्कृति और उपलब्धियों की पहचान को विश्व के सामने प्रस्तुत करता है।
- 1 mark
निष्कर्ष: यह महोत्सव केवल उत्सव नहीं, बल्कि राष्ट्र-निर्माण का आह्वान है। हमें शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सदैव प्रयत्नशील रहना चाहिए।
- 1 mark
भाषा-शुद्धता: वर्तनी और व्याकरण की दृष्टि से शुद्ध, सुसंगत भाषा (लगभग 120 शब्द)।
Answer: क/ख/ग में से किसी एक विषय पर लगभग 120 शब्दों का अनुच्छेद; आदर्श उत्तर 'आज़ादी का अमृत महोत्सव' पर दिया गया है (भूमिका 1, विषयवस्तु 3, निष्कर्ष 1, भाषा 1)।
Where the marks are
- सार्थक भूमिका (1 अंक)
- दिए गए संकेत-बिंदुओं के अनुसार विषयवस्तु (3 अंक)
- सटीक निष्कर्ष (1 अंक)
- भाषा-शुद्धता (1 अंक)
Answer one of these 2 alternatives.
Q15(a) · 5 marks · WritingCompetency-basedWriting
(क) आप तनुज/तनुजा हैं। विद्यालय के पुस्तकालय में छात्रों को समसामयिक विषयों पर पुस्तकों का अभाव खटकता है। प्रधानाचार्य जी को लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखकर इस विषय से संबंधित पुस्तकें मँगवाने के लिए निवेदन कीजिए।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
प्रारूप: सेवा में, श्रीमान प्रधानाचार्य जी, ...... विद्यालय, ...... नगर। दिनांक: ...... विषय: पुस्तकालय में समसामयिक विषयों की पुस्तकें मँगवाने हेतु निवेदन। महोदय, ... अंत में: आपका आज्ञाकारी शिष्य, तनुज, कक्षा दसवीं-'अ'।
- 3 marks
विषयवस्तु: सविनय निवेदन है कि मैं कक्षा दसवीं का छात्र तनुज हूँ। हमारे विद्यालय के पुस्तकालय में पुस्तकें तो बहुत हैं, किंतु पर्यावरण, विज्ञान-तकनीक, खेल, अर्थव्यवस्था और सामाजिक मुद्दों जैसे समसामयिक विषयों की पुस्तकों का अभाव है। इस कारण छात्रों को प्रतियोगिताओं, वाद-विवाद और परीक्षाओं की तैयारी में कठिनाई होती है और उनका सामान्य ज्ञान भी सीमित रह जाता है। अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि इन विषयों की नवीन पुस्तकें तथा पत्र-पत्रिकाएँ शीघ्र मँगवाने की कृपा करें। इससे सभी छात्र लाभान्वित होंगे। इस कृपा के लिए मैं आपका आभारी रहूँगा।
- 1 mark
भाषा-शुद्धता: शुद्ध, शिष्ट भाषा, लगभग 100 शब्द।
Answer: प्रधानाचार्य को औपचारिक पत्र (प्रारूप 1, विषयवस्तु 3, भाषा 1)
Where the marks are
- उचित प्रारूप: संबोधन, विषय, अभिवादन और अंत की औपचारिकता (1 अंक)
- अभाव का कारण, उससे होने वाली हानि और पुस्तकें मँगवाने का निवेदन (3 अंक)
- भाषा-शुद्धता (1 अंक)
OR
Q15(ख) · 5 marks · WritingCompetency-basedWriting
(ख) आप विभू / विभूति हैं। अपने मित्र तेजस्विन शंकर को राष्ट्रमंडल खेल में ऊँची कूद के लिए पदक जीतने पर लगभग 100 शब्दों में बधाई-पत्र लिखिए।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
प्रारूप: पता/स्थान, दिनांक; प्रिय मित्र तेजस्विन, सस्नेह नमस्कार; अंत में: तुम्हारा अभिन्न मित्र, विभू।
- 3 marks
विषयवस्तु: यह जानकर मेरा हृदय गर्व और प्रसन्नता से भर उठा कि तुमने राष्ट्रमंडल खेलों में ऊँची कूद में पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। यह तुम्हारे वर्षों के कठिन परिश्रम, अनुशासन और लगन का फल है। तुम्हारी सफलता से हमारे पूरे विद्यालय और परिवार को गौरव मिला है। तुम्हारी उपलब्धि अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा है। मेरी शुभकामना है कि तुम आगे भी इसी तरह सफलता की ऊँचाइयाँ छूते रहो। अपने माता-पिता और प्रशिक्षक को मेरी ओर से बधाई देना। जब घर आओ तो मिलकर उत्सव मनाएँगे।
- 1 mark
भाषा-शुद्धता: शुद्ध, आत्मीय भाषा, लगभग 100 शब्द।
Answer: मित्र को बधाई-पत्र (प्रारूप 1, विषयवस्तु 3, भाषा 1)
Where the marks are
- अनौपचारिक पत्र का प्रारूप (1 अंक)
- पदक जीतने पर बधाई, परिश्रम की सराहना और शुभकामनाएँ (3 अंक)
- भाषा-शुद्धता (1 अंक)
Answer one of these 2 alternatives.
Q16(a) · 5 marks · WritingCompetency-basedWriting
(क) आपका नाम दिव्य / दिव्या है। आपने इसी वर्ष बी.कॉम. की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है। अपनी शैक्षणिक योग्यताओं और रुचि का वर्णन करते हुए रेलवे बोर्ड में कार्यालय सहायक के रिक्त पद के लिए एक संक्षिप्त स्ववृत्त लगभग 80 शब्दों में तैयार कीजिए।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
प्रारूप: शीर्षक 'स्ववृत्त (Bio-data)'; नाम, पता, संपर्क, ई-मेल के साथ सुव्यवस्थित शीर्षकों में प्रस्तुति; अंत में दिनांक, स्थान व हस्ताक्षर।
- 3 marks
विषयवस्तु: पद: कार्यालय सहायक, रेलवे बोर्ड। नाम: दिव्य; पिता का नाम: ......; जन्मतिथि: ......; पता: ......; मोबाइल/ई-मेल: ......। शैक्षणिक योग्यता: दसवीं – 2017, प्रथम श्रेणी; बारहवीं – 2019, प्रथम श्रेणी; बी.कॉम. – 2023, प्रथम श्रेणी। अतिरिक्त योग्यता: कंप्यूटर संचालन (MS Office), टंकण-गति। रुचियाँ: पुस्तकें पढ़ना, लेखा-कार्य, संगीत। भाषाएँ: हिंदी, अंग्रेज़ी। विशेष गुण: समय-पालन, ईमानदारी, परिश्रम।
- 1 mark
घोषणा व भाषा: मैं घोषित करता हूँ कि उपर्युक्त विवरण सत्य है। (लगभग 80 शब्द, शुद्ध भाषा)
Answer: रेलवे बोर्ड के कार्यालय सहायक पद हेतु संक्षिप्त स्ववृत्त (प्रारूप 1, विषयवस्तु 3, भाषा 1)
Where the marks are
- उपयुक्त स्ववृत्त का प्रारूप (1 अंक)
- व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता, रुचियाँ व विशेष गुण (3 अंक)
- भाषा-शुद्धता (1 अंक)
OR
Q16(ख) · 5 marks · WritingCompetency-basedWriting
(ख) ई-मेल द्वारा किसी दैनिक समाचार-पत्र के संपादक को लगभग 80 शब्दों में सूचित कीजिए कि आपके निवास स्थान के आसपास अधिक वर्षा के कारण बाढ़ का-सा माहौल बन गया है। जल-भराव से मुक्ति के लिए तुरंत सहायता अपेक्षित है।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
प्रारूप: प्रति: sampadak@dainik.com; विषय: बाढ़ जैसे जल-भराव से मुक्ति हेतु सहायता; संबोधन: आदरणीय संपादक महोदय; अंत में नाम और संपर्क।
- 3 marks
विषयवस्तु: मैं ...... कॉलोनी का निवासी हूँ। पिछले तीन दिनों की भारी वर्षा से हमारे क्षेत्र की सड़कों और गलियों में घुटनों तक पानी भर गया है और बाढ़ जैसा माहौल है। नालियाँ जाम हैं, घरों में पानी घुस रहा है, बच्चे विद्यालय नहीं जा पा रहे और मच्छरों से बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। कृपया अपने समाचार-पत्र के माध्यम से यह समस्या प्रशासन तक पहुँचाएँ, ताकि पंपों से पानी निकालने और नालों की सफाई की तुरंत व्यवस्था हो। आपकी सहायता के लिए आभारी रहूँगा।
- 1 mark
भाषा-शुद्धता: शुद्ध औपचारिक भाषा, लगभग 80 शब्द।
Answer: संपादक को औपचारिक ई-मेल (प्रारूप 1, विषयवस्तु 3, भाषा 1)
Where the marks are
- ई-मेल का उपयुक्त प्रारूप: प्रति, विषय, संबोधन, अंत (1 अंक)
- वर्षा, जल-भराव की स्थिति, समस्याएँ और सहायता का अनुरोध (3 अंक)
- भाषा-शुद्धता (1 अंक)
Answer one of these 2 alternatives.
Q17(a) · 4 marks · WritingCompetency-basedWriting
(क) आपके पिताजी ने पाठ्यपुस्तकों की दुकान खोली है, उसके प्रचार के लिए लगभग 60 शब्दों में विज्ञापन तैयार कीजिए।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
रचनात्मकता और प्रस्तुति: आकर्षक शीर्षक 'ज्ञान भंडार – पाठ्यपुस्तकों की दुकान', नारा 'पुस्तकें ज्ञान की कुंजी', सुव्यवस्थित बॉक्स-रूप में प्रस्तुति।
- 2 marks
विषयवस्तु: शुभारंभ! सभी कक्षाओं की NCERT व CBSE पाठ्यपुस्तकें एक ही स्थान पर। नई-पुरानी पुस्तकें, कॉपियाँ, लेखन-सामग्री उचित मूल्य पर। विद्यार्थियों के लिए विशेष छूट, थोक खरीद पर अतिरिक्त कमीशन। होम डिलीवरी की सुविधा। पता: ...... मार्ग, ...... नगर। संपर्क: 98XXXXXXXX। समय: प्रातः 9 से रात 8 बजे तक।
- 1 mark
भाषा-शुद्धता: संक्षिप्त, प्रभावी और शुद्ध भाषा (लगभग 60 शब्द)।
Answer: पाठ्यपुस्तकों की दुकान का विज्ञापन (रचनात्मकता 1, विषयवस्तु 2, भाषा 1)
Where the marks are
- आकर्षक शीर्षक/नारा और प्रस्तुति (1 अंक)
- दुकान की विशेषताएँ, छूट, पता व संपर्क (2 अंक)
- भाषा-शुद्धता (1 अंक)
OR
Q17(ख) · 4 marks · WritingCompetency-basedWriting
(ख) ईद पर अपने मित्र को लगभग 60 शब्दों में बधाई संदेश भेजिए।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
प्रारूप: दिनांक, प्रिय मित्र (नाम) के संबोधन से आरंभ, अंत में 'तुम्हारा मित्र' और नाम; संदेश-बॉक्स में।
- 2 marks
विषयवस्तु: प्रिय अयान, ईद मुबारक! यह पावन पर्व तुम्हारे और तुम्हारे परिवार के जीवन में खुशियाँ, सुख-समृद्धि और भाईचारे का संदेश लेकर आए। अल्लाह तुम्हारी हर मनोकामना पूरी करे। सेवइयों की मिठास की तरह हमारी मित्रता भी सदा बनी रहे। परिवार के सभी सदस्यों को मेरी ओर से ईद की बधाई।
- 1 mark
भाषा-शुद्धता: आत्मीय, शुद्ध भाषा (लगभग 60 शब्द)।
Answer: ईद का बधाई-संदेश (प्रारूप 1, विषयवस्तु 2, भाषा 1)
Where the marks are
- उपयुक्त प्रारूप: दिनांक, संबोधन, अंत में नाम (1 अंक)
- ईद की शुभकामनाएँ, परिवार को बधाई और मित्रता का भाव (2 अंक)
- भाषा-शुद्धता (1 अंक)
Source: official question paper, cbse.gov.in. Chapter tags and solutions are ours. Spotted a transcription error? Write tosupport@questionbuddy.in.