CBSE Class 10 Hindi Course A 2023: question 2(I)
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2023, paper 3/5/1, section A, question 2(I), for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q2(I) · 5 marks · Case-basedCompetency-basedReading (unseen passages)
निम्नलिखित पद्यांशों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और किसी एक पर आधारित पूछे गए प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
(I) क्या रोकेगी मुझे विषमता, क्या झंझाओं के नर्तन ।
मुझ पथिक को कब रोक सके हैं, जीवन के उत्थान-पतन ।।
मैं गति का हूँ राजा,
मेरे रुके आज तक नहीं चरण ।
शूलों के बदले फूलों का,
किया न मैंने कभी चयन ।
मैं विपदाओं में मुसकाता नव आशा के दीप लिए,
फिर मुझको क्या रोक सकेंगे, ये तूफ़ानों के गर्जन ।।
मुझे झुलाता आया युग से,
लहरों का भीषण कंपन ।
मेरी श्वास छिपाए फिरती,
ज्वालामुखियों की धड़कन ।
मैं बढ़ता अविराम निरंतर, चाहों का उन्माद लिए,
फिर मुझको क्या रोक सकेंगे, कटु बाधाओं के बंधन ।।
मैं अटका कब, कब भटका मैं,
सतत डगर मेरा संबल ।
बाँध सकी पगले कब मुझको,
यह युग की प्राचीर निबल ।
आँधी हो, ओले-वर्षा हो, राह सुपरिचित है मेरी,
फिर मुझको क्या डरा सकेंगे, ये विद्युत-कंपन नर्तन ।।
मैं चिंतित कब, कब कंपित मैं,
देख विषमता का संगम ।
चिर प्रवाह का नूतन गायक,
युग-युग का उन्मुख सरगम ।
देख चुका हूँ मैं कितने ही, भू-कंपों के सकल निपात,
फिर मुझको क्या रोक सकेंगे, ये जग के खंडन-मंडन ।।
- (i)1 mark
जीवन के उतार-चढ़ाव किसके बाधक नहीं बन सकते ?
- (a)पथिक
- (b)विद्यार्थी
- (c)राजा
- (d)नागरिक
- (ii)1 mark
आँधी-तूफ़ान-विपदाएँ आगे बढ़ने वाले को रोकने में सफल नहीं हो सकती, क्योंकि
- (a)वह आँधी-तूफ़ान से ज्यादा सक्षम है ।
- (b)आँधी-तूफ़ान-विपदाएँ दिखावटी हैं ।
- (c)वह आशा के दीप लिए मुस्कुराता रहता है ।
- (d)उसे आँधी-तूफ़ान झेलने की आदत हो गई है ।
- (iii)1 mark
'शूलों के बदले फूलों का,
किया न मैंने कभी चयन ।'
उपर्युक्त पंक्तियों का भाव है :- (a)वह तो निरंतर आगे बढ़ने में विश्वास रखता है ।
- (b)उसे कँटीले मार्ग पर चलकर आगे बढ़ना पसंद है ।
- (c)उसने कठिन बाधाओं के बंधन तोड़ना सीखा है ।
- (d)वह तूफ़ानों के बीच चलकर आगे बढ़ता है ।
- (iv)1 mark
'मैं चिंतित कब, कब कंपित मैं,
देख विषमता का संगम ।'
पंक्तियों के संदर्भ में लिखिए कि कवि किनसे चिंतित नहीं होता ?- (a)हारने की आशंका से
- (b)विपरीत परिस्थितियों से
- (c)रोड़े-पत्थरों से
- (d)अपरिचित राहों से
- (v)1 mark
दिए गए कथनों को पढ़कर इस प्रश्न के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए :
पथिक की राह में कौन-कौन रोडे हैं ?
I. तूफ़ानों के चक्रवात
II. कठोर बाधाएँ
III. बिजलियों का कंपन
IV. बर्फ़ीली हवाएँ
विकल्प :- (a)I, II, IV
- (b)I, II, III
- (c)I, III, IV
- (d)II, III, IV
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2023 board paper, set 3/5/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
पद्यांश की पहली पंक्ति देखिए।
Hint 2
कवि स्वयं को किस रूप में बताता है?
Hint 3
(v) में देखें कि कौन-सी बात कविता में नहीं आई।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(i) कवि स्वयं को 'पथिक' कहता है, जिसे उतार-चढ़ाव नहीं रोक सकते। उत्तर (a)।
- 1 mark
(ii) वह 'नव आशा के दीप लिए' विपदाओं में मुसकाता है, इसलिए विपदाएँ उसे रोक नहीं पातीं। उत्तर (c)।
- 1 mark
(iii) फूलों के बदले शूल न चुनने का अर्थ है कि उसे काँटों भरे मार्ग पर चलना पसंद है। उत्तर (b)।
- 1 mark
(iv) 'देख विषमता का संगम' से स्पष्ट है कि वह विपरीत परिस्थितियों से चिंतित नहीं होता। उत्तर (b)।
- 1 mark
(v) कविता में तूफ़ानों के गर्जन/चक्रवात, कठोर बाधाएँ और बिजली का कंपन आए हैं; बर्फ़ीली हवाओं का उल्लेख नहीं। अतः I, II, III। उत्तर (b)।
Answer: (i) a; (ii) c; (iii) b; (iv) b; (v) b
Where the marks are
- (i) पथिक (1)
- (ii) आशा के दीप लिए मुस्कुराता है (1)
- (iii) काँटों भरा मार्ग पसंद (1)
- (iv) विपरीत परिस्थितियों से (1)
- (v) I, II, III (1)
Revise the chapter
- Chapter: Reading (unseen passages)
More questions from Reading (unseen passages)
- 2023 board paper, set 3/5/1 (Course A), Q2(II) · 5 marks(II) हाथ हैं दोनों सधे-से गीत प्राणों के रुँधे-से और उसकी मूठ में, विश्वास जीवन के बँधे-से धकधकाती धरणि थर थर …
- 2023 board paper, set 3/6/1 (Course A), Q2(a) · 5 marksनिम्नलिखित पद्यांशों में से किसी एक पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों का सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर …
- 2023 board paper, set 3/6/1 (Course A), Q2(b) · 5 marksअथवा पद्यांश – दो दरवाज़े से बाहर जाने से पहले अपने जूतों के तस्मे बाँधने के लिए मैं झुकता हूँ रोटी का कौर तोड…
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.