CBSE Class 10 Hindi Course A 2023: question 2(II)
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2023, paper 3/5/1, section A, question 2(II), for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q2(II) · 5 marks · Case-basedCompetency-basedReading (unseen passages)
(II) हाथ हैं दोनों सधे-से
गीत प्राणों के रुँधे-से
और उसकी मूठ में, विश्वास
जीवन के बँधे-से
धकधकाती धरणि थर थर
उगलता अंगार अंबर
भुन रहे तलुवे, तपस्वी-सा
खड़ा वह आज तन कर
शून्य-सा मन, चूर है तन
पर न जाता वार खाली
चल रही उसकी कुदाली ।
वह सुखाता खून पर-हित
वाह रे साहस अपरिमित
युगयुगों से वह खड़ा है
विश्व-वैभव से अपरिचित
जल रहा संसार धू-धू
कर रहा वह वार कह 'हूँ'
साथ में समवेदना के
स्वेद-कण पड़ते कभी चू
कौन-सा लालच ? धरा की
शुष्क छाती फाड़ डाली
चल रही उसकी कुदाली ।
भूमि से रण ठन गया है
वक्ष उसका तन गया है
सोचता मैं, देव अथवा
यंत्र मानव बन गया है
शक्ति पर सोचो ज़रा तो
खोदता सारी धरा जो
बाहुबल से कर रहा है
इस धरणि को उर्वरा जो
मैं उत्कट अक्षय-कमल... (पद्य का शेष भाग पृष्ठ 7 पर)
- (i)1 mark
और उसकी मूठ में, विश्वास — इस वाक्य में 'उसकी' संबोधन किसके लिए आया है ?
- (a)संपन्न वर्ग
- (b)शोषक वर्ग
- (c)युवा वर्ग
- (d)श्रमजीवी वर्ग
- (ii)1 mark
किसान-मज़दूर को तपस्वी-सा क्यों कहा है ?
- (a)उनके शरीर धूल-मिट्टी से लथपथ होने के कारण
- (b)विपरीत परिस्थितियों में भी तन कर खड़ा होने के कारण
- (c)धूप में पसीना बहाने के लिए प्रेरित होने के कारण
- (d)हिमालय के पहाड़ों पर तपस्या में लीन होने के कारण
- (iii)1 mark
कवि ने किसान-मज़दूर के साहस को अपरिमित क्यों कहा है ?
- (a)विश्व-वैभव से अपरिचित होने के कारण
- (b)दूसरों के लिए अपना सर्वस्व लुटाने के कारण
- (c)निरंतर कुदाली चलाने के कारण
- (d)युगयुगों से खड़ा होने के कारण
- (iv)1 mark
किसान-मज़दूरों ने धरती को उपजाऊ कैसे बनाया ?
- (a)आधुनिक तकनीक द्वारा
- (b)रासायनिक उर्वरक डालकर
- (c)पूरी शक्ति से खुदाई करके
- (d)जैविक खाद का प्रयोग करके
- (v)1 mark
कथन (A) और कारण (R) को पढ़कर उपयुक्त विकल्प चुनिए :
कथन (A) : किसान-मज़दूर देवता या मशीनी-मानव तुल्य है ।
कारण (R) : अग्नि-से जलते धरती-अंबर के बीच वह सीना तान युगयुगों से परिश्रम कर रहा है ।- (a)कथन (A) ग़लत है, किंतु कारण (R) सही है ।
- (b)कथन (A) और कारण (R) दोनों ही ग़लत हैं ।
- (c)कथन (A) सही है और कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या है ।
- (d)कथन (A) सही है और कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या नहीं है ।
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2023 board paper, set 3/5/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
'उसकी' किसके लिए है, कुदाली किसके हाथ में होती है?
Hint 2
तपस्वी की विशेषता सोचिए।
Hint 3
(v) में कारण से कथन की व्याख्या होती है या नहीं, जाँचिए।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(i) कुदाली की मूठ पकड़े हाथ श्रमजीवी वर्ग के हैं। उत्तर (d)।
- 1 mark
(ii) तपते धरती-अंबर के बीच भी वह तनकर खड़ा है, इसीलिए तपस्वी-सा है। उत्तर (b)।
- 1 mark
(iii) वह दूसरों के हित में अपना खून सुखाता है, सर्वस्व लुटाता है, इसलिए साहस अपरिमित है। उत्तर (b)।
- 1 mark
(iv) उसने पूरी शक्ति से धरती खोदकर उसे उर्वरा बनाया। उत्तर (c)।
- 1 mark
(v) अग्नि-सी तपती धरती-अंबर में परिश्रम करने से वह देव/यंत्र-मानव-सा लगता है; R, A की सही व्याख्या है। उत्तर (c)।
Answer: (i) d; (ii) b; (iii) b; (iv) c; (v) c
Where the marks are
- (i) श्रमजीवी वर्ग (1)
- (ii) विपरीत परिस्थितियों में तनकर खड़ा (1)
- (iii) दूसरों के लिए सर्वस्व लुटाना (1)
- (iv) पूरी शक्ति से खुदाई (1)
- (v) विकल्प (c) (1)
Revise the chapter
- Chapter: Reading (unseen passages)
More questions from Reading (unseen passages)
- 2023 board paper, set 3/6/1 (Course A), Q2(a) · 5 marksनिम्नलिखित पद्यांशों में से किसी एक पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों का सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर …
- 2023 board paper, set 3/6/1 (Course A), Q2(b) · 5 marksअथवा पद्यांश – दो दरवाज़े से बाहर जाने से पहले अपने जूतों के तस्मे बाँधने के लिए मैं झुकता हूँ रोटी का कौर तोड…
- Sample paper 2026-27 (Course B), Q7 · 5 marksनिम्नलिखित पठित काव्यांश को पढ़कर दिए गए बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए…
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.