Skip to content
HindiCBSE Class 10 · Course A · Board exam 2023, set 3/5/1 · 5 marks · Reading comprehension

CBSE Class 10 Hindi Course A 2023: question 7

Set in the CBSE Class 10 board exam of 2023, paper 3/5/1, section A, question 7, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.

Q7 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedस्वयं प्रकाश – नेताजी का चश्मा

निम्नलिखित गद्यांश के आधार पर पूछे गए बहुविकल्पी प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :

पानवाला मुस्कराकर बोला – नहीं साब ! वो लँगड़ा क्या जाएगा फ़ौज में । पागल है पागल ! वो देखो, वो आ रहा है । आप उसी से बात कर लो । फ़ोटो-वोटो छपवा दो उसका कहीं ।

हालदार साहब को पानवाले द्वारा एक देशभक्त का इस तरह मज़ाक उड़ाया जाना अच्छा नहीं लगा । मुड़कर देखा तो अवाक् रह गए । एक बेहद बूढ़ा मरियल-सा लँगड़ा आदमी सिर पर गांधी टोपी और आँखों पर काला चश्मा लगाए एक हाथ में एक छोटी-सी संदूकची और दूसरे हाथ में एक बाँस पर टँगे बहुत-से चश्मे लिए अभी-अभी एक गली से निकला था और अब एक बंद दुकान के सहारे अपना बाँस टिका रहा था । तो इस बेचारे की दुकान भी नहीं ! फेरी लगाता है ! हालदार साहब चक्कर में पड़ गए । पूछना चाहते थे, इसे कैप्टन क्यों कहते हैं ? क्या यही इसका वास्तविक नाम है ? लेकिन पानवाले ने साफ़ बता दिया था कि अब वह इस बारे में और बात करने को तैयार नहीं । ड्राइवर भी बेचैन हो रहा था । काम भी था । हालदार साहब जीप में बैठकर चले गए ।

  1. (i)

    पानवाले ने देशभक्त का मज़ाक क्या कहकर उड़ाया था ? निम्नलिखित विशेषणों के आधार पर उचित विकल्प का चयन कर इस प्रश्न का उत्तर दीजिए :
    I. लँगड़ा
    II. बूढ़ा
    III. पागल
    IV. मरियल

    1. (a)I, II
    2. (b)I, III
    3. (c)I, IV
    4. (d)II, IV
    1 mark
  2. (ii)

    हालदार साहब अवाक् क्यों रह गए ?

    1. (a)एक मरियल से बूढ़े आदमी को देखकर
    2. (b)कल्पना से परे 'कैप्टन' नाम के विपरीत उसका हुलिया देखकर
    3. (c)एक बूढ़े को लाठी पकड़े चश्मा लगाए गांधी जी के रूप में देखकर
    4. (d)एक चश्मे वाले दुकानदार को इस रूप में देखकर
    1 mark
  3. (iii)

    कथन (A) और कारण (R) :
    (A) : पानवाले ने अपने मित्र कैप्टन के बारे में अनुपयुक्त भाषा का प्रयोग किया ।
    (R) : पानवाले में संवेदनशीलता का अभाव था ।

    1. (a)कथन (A) ग़लत है, किंतु कारण (R) सही है ।
    2. (b)कथन (A) सही है, किंतु कारण (R) ग़लत है ।
    3. (c)कथन (A) सही है और उसका कारण (R) भी सही है ।
    4. (d)कथन (A) और कारण (R) दोनों ग़लत हैं ।
    1 mark
  4. (iv)

    'फ़ोटो-वोटो छपवा दो उसका कहीं' — हालदार के सम्मुख पानवाले द्वारा कहा गया यह कथन चश्मे वाले के प्रति दर्शाता है, उसकी :

    1. (a)संवेदना
    2. (b)वेदना अनुभूति
    3. (c)सहानुभूति
    4. (d)व्यंग्यात्मकता
    1 mark
  5. (v)

    ड्राइवर की बेचैनी का कारण था :

    1. (a)देशभक्त कैप्टन में कोई रुचि नहीं होना
    2. (b)भूख लगना और घर जाने की जल्दी
    3. (c)उमस के कारण बेचैनी बढ़ना
    4. (d)हालदार साहब को गंतव्य पर पहुँचाने की जल्दी
    1 mark

Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2023 board paper, set 3/5/1.

Hints

Open one hint at a time and try again before the next.

Hint 1

पानवाले के शब्द ध्यान से पढ़िए।

Hint 2

हालदार साहब ने 'कैप्टन' के बारे में क्या सोचा था?

Hint 3

अंतिम पंक्तियों में ड्राइवर का कारण है।

Step-by-step solution

Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.

  1. (i) पानवाले ने कहा 'लँगड़ा' और 'पागल है पागल'। उत्तर I, III (b)।

    1 mark
  2. (ii) 'कैप्टन' नाम के विपरीत बूढ़े, मरियल, लँगड़े आदमी को देख वे अवाक् रह गए। उत्तर (b)।

    1 mark
  3. (iii) देशभक्त का मज़ाक उड़ाना अनुचित भाषा थी और कारण संवेदनहीनता है; दोनों सही। उत्तर (c)।

    1 mark
  4. (iv) यह कथन व्यंग्य है। उत्तर (d)।

    1 mark
  5. (v) काम होने से ड्राइवर हालदार साहब को गंतव्य पहुँचाने की जल्दी में था। उत्तर (d)।

    1 mark

Answer: (i) b; (ii) b; (iii) c; (iv) d; (v) d

Where the marks are

  • (i) I, III (1)
  • (ii) नाम के विपरीत हुलिया (1)
  • (iii) (c) (1)
  • (iv) व्यंग्यात्मकता (1)
  • (v) गंतव्य पर पहुँचाने की जल्दी (1)

Revise the chapter

The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.