CBSE Class 10 Hindi Course B 2023: question 4
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2023, paper 4/5/1, section A, question 4, for 4 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q4 · 4 marks · GrammarGrammar
निर्देशानुसार 'रचना के आधार पर वाक्य-भेद' पर आधारित पाँच बहुविकल्पीय प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : 4×1=4
- (i)1 mark
“मेरे और भाई साहब के बीच केवल दो साल का अंतर था ।” — रचना की दृष्टि से यह वाक्य है :
- (A)सरल वाक्य
- (B)संयुक्त वाक्य
- (C)मिश्र वाक्य
- (D)साधारण वाक्य
- (ii)1 mark
“भाई साहब तलवार खींच कर मुझ पर टूट पड़े ।” — इस वाक्य का संयुक्त वाक्य बनेगा :
- (A)भाई साहब ने तलवार खींची और मुझ पर टूट पड़े ।
- (B)जैसे ही भाई साहब ने तलवार खींची वह मुझ पर टूट पड़े ।
- (C)मुझ पर टूट पड़ने के लिए भाई साहब द्वारा तलवार खींच ली गई ।
- (D)जब भाई साहब ने तलवार खींची तब वह मुझ पर टूट पड़े ।
- (iii)1 mark
निम्नलिखित में से मिश्र वाक्य है :
- (A)जापान में चाय पीने की विधि को चा-नो-यू कहते हैं ।
- (B)जापान में चाय पीने की जो विधि है उसे चा-नो-यू कहते हैं ।
- (C)जापानियों द्वारा चाय पीने की विधि को चा-नो-यू कहा जाता है ।
- (D)यह जापान में चाय पीने की विधि है और इसे चा-नो-यू कहते हैं ।
- (iv)1 mark
“कर्नल ने जंगल में जो खेमा लगाया था वो वज़ीर अली को पकड़ने के लिए था ।” — रचना की दृष्टि से वाक्य है :
- (A)सरल
- (B)संयुक्त
- (C)साधारण
- (D)मिश्र
- (v)1 mark
“वज़ीर अली ने वकील की हत्या की और नेपाल की तरफ भाग गया ।” — वाक्य का सरल वाक्य बनेगा :
- (A)जैसे ही वज़ीर अली ने वकील की हत्या की वह नेपाल की तरफ भाग गया ।
- (B)जब वज़ीर अली ने वकील की हत्या की तब वह नेपाल की तरफ भाग गया ।
- (C)वज़ीर अली ने वकील की हत्या की इसलिए नेपाल की तरफ भाग गया ।
- (D)वकील की हत्या करने के बाद वज़ीर अली नेपाल की तरफ भाग गया ।
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2023 board paper, set 4/5/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
गिनिए कि वाक्य में कितने उपवाक्य हैं।
Hint 2
आश्रित उपवाक्य 'जो, जब, कि' से जुड़ता है तो वाक्य मिश्र होता है।
Hint 3
और/इसलिए से जुड़े स्वतंत्र उपवाक्य संयुक्त वाक्य बनाते हैं।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(i) वाक्य में एक ही उपवाक्य (एक मुख्य क्रिया) है, अतः सरल वाक्य। उत्तर: (a)।
- 1 mark
(ii) संयुक्त वाक्य में दो स्वतंत्र उपवाक्य 'और' से जुड़ते हैं: 'भाई साहब ने तलवार खींची और मुझ पर टूट पड़े।' उत्तर: (a)।
- 1 mark
(iii) मिश्र वाक्य में एक आश्रित उपवाक्य होता है ('जो ... है')। उत्तर: (b)।
- 1 mark
(iv) 'जो खेमा लगाया था' आश्रित उपवाक्य है, इसलिए मिश्र वाक्य। उत्तर: (d)।
(v) एक ही उपवाक्य वाला सरल रूप 'वकील की हत्या करने के बाद वज़ीर अली नेपाल की तरफ भाग गया।' उत्तर: (d)।
Answer: (i) A; (ii) A; (iii) B; (iv) D; (v) D (किन्हीं चार पर पूरे अंक)
Where the marks are
- किन्हीं चार उपभागों का सही उत्तर, प्रत्येक 1 अंक (कुल 4 अंक)
Revise the chapter
- Chapter: Grammar
More questions from Grammar
- Sample paper 2026-27 (Course A), Q3 · 4 marksनिर्देशानुसार 'रचना के आधार पर वाक्य भेद' पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए :…
- 2026 board paper, set 3/1/1 (Course A), Q3 · 4 marksनिर्देशानुसार 'रचना के आधार पर वाक्य भेद' पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए :…
- 2026 board paper, set 3/3/1 (Course A), Q3 · 4 marksनिर्देशानुसार 'रचना के आधार पर वाक्य-भेद' पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए :…
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.