Skip to content
HindiCBSE Class 10 · Course B · Board exam 2023, set 4/5/1 · 5 marks · Reading comprehension

CBSE Class 10 Hindi Course B 2023: question 7

Set in the CBSE Class 10 board exam of 2023, paper 4/5/1, section A, question 7, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.

Q7 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedReading (unseen passages)

निम्नलिखित पद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर के लिए सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : 5×1=5

उड़ गया, अचानक लो, भूधर
फड़का अपार पारद के पर !
रव-शेष रह गए हैं निर्झर !
है टूट पड़ा भू पर अंबर !
धँस गए धरा में सभ्य शाल !
उठ रहा धुआँ, जल गया ताल !
— यों जलद-यान में विचर-विचर
था इंद्र खेलता इंद्रजाल !

  1. (i)

    ‘भूधर के उड़ जाने’ का आशय :

    1. (A)उसके पंछी समान उड़ने से है
    2. (B)उसके अदृश्य हो जाने से है
    3. (C)उसके बादलों के साथ चले जाने से है
    4. (D)उसके बादलों के पंख लगाने से है
    1 mark
  2. (ii)

    ‘है टूट पड़ा भू पर अंबर’ — पंक्ति में क्या कल्पना की गई है ?

    1. (A)अंबर ने धरती पर बाणों की वर्षा शुरू कर दी
    2. (B)अंबर ने धरती पर मूसलाधार वर्षा शुरू कर दी
    3. (C)अंबर ने बादलों रूपी सेना द्वारा भूमि पर आक्रमण कर दिया
    4. (D)अंबर बादलों की गड़गड़ाहट के साथ धरती पर गिर पड़ा
    1 mark
  3. (iii)

    शाल के वृक्षों के भयभीत होने का कारण इनमें से क्या नहीं है ?

    1. (A)आसमान से मूसलाधार वर्षा
    2. (B)तालाबों का जलना
    3. (C)चारों तरफ उठता धुआँ
    4. (D)बादलों की गड़गड़ाहट
    1 mark
  4. (iv)

    प्रस्तुत काव्यांश में किस ऋतु में कहाँ के सौंदर्य का वर्णन किया गया है ?

    1. (A)वर्षा ऋतु में मैदानी भागों के सौंदर्य का
    2. (B)वर्षा ऋतु में पर्वतीय प्रदेश के सौंदर्य का
    3. (C)वसंत ऋतु में तटीय प्रदेश के सौंदर्य का
    4. (D)वसंत ऋतु में पर्वतीय प्रदेश के सौंदर्य का
    1 mark
  5. (v)

    प्रस्तुत काव्यांश में किसका मानवीकरण किया गया है ?

    1. (A)पर्वतों का
    2. (B)अंबर का
    3. (C)वृक्षों का
    4. (D)प्रकृति का
    1 mark

Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2023 board paper, set 4/5/1.

Hints

Open one hint at a time and try again before the next.

Hint 1

भूधर का अर्थ पर्वत है।

Hint 2

'अंबर' आकाश है; उसके टूट पड़ने की कल्पना सोचिए।

Hint 3

(iii) में 'नहीं है' वाला विकल्प चुनना है।

Step-by-step solution

Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.

  1. (i) बादलों में छिप जाने से पर्वत अदृश्य हो गया। उत्तर: (b)।

    1 mark
  2. (ii) 'अंबर का भू पर टूट पड़ना' मूसलाधार वर्षा की कल्पना है। उत्तर: (b)।

    1 mark
  3. (iii) शाल के भयभीत होने के कारणों में बादलों की गड़गड़ाहट का उल्लेख पंक्तियों में नहीं है। उत्तर: (d)।

    1 mark
  4. (iv) कविता में वर्षा ऋतु में पर्वतीय प्रदेश का सौंदर्य वर्णित है। उत्तर: (b)।

    1 mark
  5. (v) पूरे काव्यांश में प्रकृति पर मानव-व्यवहार का आरोप है, अतः प्रकृति का मानवीकरण। उत्तर: (d)।

    1 mark

Answer: (i) B; (ii) B; (iii) D; (iv) B; (v) D

Where the marks are

  • (i) B (1 अंक)
  • (ii) B (1 अंक)
  • (iii) D (1 अंक)
  • (iv) B (1 अंक)
  • (v) D (1 अंक)

Revise the chapter

  • Chapter: Reading (unseen passages)

The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.