Skip to content
HindiCBSE Class 10 · Course B · Board exam 2023, set 4/5/1 · 6 marks · Short answer

CBSE Class 10 Hindi Course B 2023: question 13

Set in the CBSE Class 10 board exam of 2023, paper 4/5/1, section B, question 13, for 6 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.

Q13 · 6 marks · Short answerमिथिलेश्वर – हरिहर काका

पूरक पाठ्य-पुस्तक पर आधारित निम्नलिखित तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में दीजिए : 2×3=6

  1. (क)

    ‘हरिहर काका’ कहानी के आधार पर लिखिए कि कहानी के अंत में हरिहर काका की सुरक्षा में राइफलधारी पुलिस के चार जवान क्यों नियुक्त किए गए । हरिहर काका की वास्तविक सुरक्षा किसके द्वारा और कैसे की जा रही थी ?

    3 marks
  2. (ख)

    ‘सपनों के-से दिन’ पाठ में बच्चों को अनुशासन में रखने के लिए माता-पिता, भाई-बहनों और अध्यापकों द्वारा मार-पीट करने का ज़िक्र आया है । वर्तमान समय में इसमें क्या परिवर्तन आया है ? आपकी दृष्टि में कौन-सा तरीका अधिक बेहतर है ?

    3 marks
  3. (ग)

    ‘टोपी शुक्ला’ कहानी के आधार पर लिखिए कि कहानी का प्रमुख पात्र टोपी अपने बड़े भाई मुन्नी बाबू से क्यों चिढ़ता था । टोपी के साथ मुन्नी बाबू द्वारा किए गए व्यवहार को आप कितना उचित मानते हैं ? तर्क सहित उत्तर दीजिए ।

    3 marks

Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2023 board paper, set 4/5/1.

Hints

Open one hint at a time and try again before the next.

Hint 1

(क) में पुलिस और वास्तविक रक्षकों में अंतर सोचिए।

Hint 2

(ख) में आज के स्कूलों के नियम याद कीजिए।

Hint 3

(ग) में परिवार के पक्षपात पर ध्यान दीजिए।

Step-by-step solution

Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.

  1. (क) हरिहर काका को अपने प्राणों का भय था और महंत तथा भाइयों को आशंका थी कि वे बहला-फुसलाकर उनकी ज़मीन हड़प लेंगे, इसलिए पुलिस नियुक्त हुई।

    1 mark
  2. वास्तविक सुरक्षा महंत और हरिहर के भाइयों द्वारा की जा रही थी।

    1 mark
  3. वे चौबीसों घंटे उन पर निगरानी रखकर यह सुरक्षा कर रहे थे।

    1 mark
  4. (ख) परिवर्तन: अब कठोर शारीरिक दंड अपराध है और कानूनन प्रतिबंधित है; अनुशासन के लिए प्रोत्साहन, प्रशंसा और पुरस्कार जैसे मनोवैज्ञानिक तरीके अपनाए जाते हैं; खेल-खेल में सिखाने पर ज़ोर है।

    2 marks
  5. मेरी दृष्टि में प्रेम और प्रोत्साहन का तरीका बेहतर है, क्योंकि इससे बच्चे डरते नहीं, आत्मविश्वास से सीखते हैं।

    1 mark
  6. (ग) टोपी इसलिए चिढ़ता था कि परिवार का व्यवहार पक्षपातपूर्ण था, मुन्नी बाबू को श्रेष्ठ और उसे निम्न माना जाता था, और मुन्नी बाबू के झूठ से टोपी को मार पड़ती थी।

    2 marks
  7. मुन्नी बाबू का व्यवहार अनुचित था, क्योंकि झूठ बोलकर दूसरे को दंड दिलाना अन्याय है। (तर्कसंगत मत स्वीकार्य)

    1 mark

Answer: किन्हीं दो उपभाग (क), (ख), (ग) के उत्तर, प्रत्येक 3 अंक

Where the marks are

  • (क) कारण, किसके द्वारा, कैसे (1+1+1 = 3 अंक)
  • (ख) परिवर्तन (2) और अपना दृष्टिकोण (1) (3 अंक)
  • (ग) चिढ़ने का कारण (2) और दृष्टिकोण (1) (3 अंक)

Revise the chapter

The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.