CBSE Class 10 Hindi Course B: 2023 board paper, set 4/4/1
The question paper set in the CBSE Class 10 board exam of 2023, as printed: 18 questions for 80 marks, in sections, with each OR choice shown as an alternative. Try each question first, then open our solution.
Every question here has our step-by-step solution, split into the steps that earn marks. Each one was checked by an independent re-solve from the question paper.
Source: official question paper from cbse.gov.in: https://www.cbse.gov.in/cbsenew/question-paper/2023/X/HINDI_B.zip (a zip; this paper is the file 4_4_1 Hindi B.pdf). Questions are transcribed from that PDF; figures are described in words, so check the official paper for them.
How the paper is set
| Section | Questions | What it has |
|---|---|---|
| अ | 1-10 | बहुविकल्पी/वस्तुपरक; Q1-Q10 में कुछ प्रश्नों के मिश्रित अंक (प्रत्येक उप-प्रश्न 1 अंक, Q3-Q6 में 4 में से 4 प्रश्न) |
| ब | 11-18 | वर्णनात्मक; Q11-Q13 में 3 में से 2 प्रश्न, Q14 में 3 विषयों में से 1, Q15-Q18 में आंतरिक विकल्प |
Instructions in brief: कुल 18 प्रश्न, सभी अनिवार्य; खण्ड 'अ' में 45 बहुविकल्पी/वस्तुपरक प्रश्नों में से निर्देशानुसार 40 प्रश्नों के उत्तर; खण्ड 'ब' में आंतरिक विकल्प (Q11-Q14 में चयन, Q15-Q18 में 'अथवा')।
Section अ
बहुविकल्पी/वस्तुपरक; Q1-Q10 में कुछ प्रश्नों के मिश्रित अंक (प्रत्येक उप-प्रश्न 1 अंक, Q3-Q6 में 4 में से 4 प्रश्न)
Q1 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedReading (unseen passages)
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों का सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
कृषि में हरी खाद उस सहायक फसल को कहते हैं जिसकी खेती मुख्यतः भूमि में पोषक तत्त्वों को बढ़ाने तथा उसमें जैविक पदार्थों की पूर्ति करने के उद्देश्य से की जाती है। प्रायः इस तरह की फसल को हरित स्थिति में हल चलाकर मिट्टी में मिला दिया जाता है। हरी खाद से भूमि की उपजाऊ शक्ति बढ़ती है और भूमि की रक्षा होती है। मृदा के लगातार उपयोग से उसमें उपस्थित पौधे की बढ़वार के लिए आवश्यक तत्त्व नष्ट होते जाते हैं। इनकी क्षतिपूर्ति के लिए और मिट्टी की उपजाऊ शक्ति को बनाए रखने के लिए हरी खाद एक उत्तम विकल्प है। बिना गले-सड़े हरे पौधे (फसलों अथवा उनके भाग) को जब मिट्टी की नत्रजन या जीवांश की मात्रा बढ़ाने के लिए खेत में दबाया जाता है तो इस क्रिया को हरी खाद देना कहते हैं।
हरी खाद के उपयोग से न सिर्फ जीवांश भूमि में उपलब्ध होता है बल्कि मृदा की भौतिक, रासायनिक एवं जैविक दशा में भी सुधार होता है। वातावरण तथा भूमि प्रदूषण की समस्या को समाप्त किया जा सकता है। लागत घटने से किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर होती है, भूमि में सूक्ष्म तत्त्वों की आपूर्ति होती है साथ ही साथ मृदा की उर्वरा शक्ति भी बेहतर हो जाती है।
- (i)1 mark
हरी खाद का उपयोग खेतों में क्यों किया जाना चाहिए ?
- (a)रासायनिक खाद की महँगी लागत से बचने के लिए।
- (b)रासायनिक खाद के ज़हर से बचने के लिए।
- (c)खेती के पारंपरिक तरीकों को बढ़ावा देने के लिए।
- (d)मिट्टी की उर्वरता और गुणवत्ता बढ़ाने के लिए।
- (ii)1 mark
मिट्टी का उपजाऊपन कैसे कम हो जाता है ?
- (a)रासायनिक खाद के उपयोग से।
- (b)समय पर वर्षा न होने से।
- (c)मिट्टी के निरंतर उपयोग से।
- (d)तेज आँधी-तूफान के आने से।
- (iii)1 mark
'हरी खाद देना' क्रिया कहा जाता है :
- (a)खेतों में हरे रंग की खाद का प्रयोग करने को।
- (b)खेतों में ताज़ी खाद का प्रयोग करने को।
- (c)गलने-सड़ने से पूर्व सहायक फसल को खेतों में दबाने को।
- (d)गलने-सड़ने के बाद सहायक फसल को खेतों में दबाने को।
- (iv)1 mark
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
(I) हरी खाद के उपयोग से भूमि में नमी बढ़ती है।
(II) हरी खाद के उपयोग से भूमि की उर्वरता बढ़ती है।
(III) हरी खाद के उपयोग से वातावरण शुद्ध होता है।
(IV) हरी खाद के उपयोग से मिट्टी में जीवांश बढ़ते हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौनसा/कौनसे कथन सही है/हैं ?- (a)केवल (II)
- (b)केवल (I)
- (c)(I), (II) और (IV)
- (d)(II), (III) और (IV)
- (v)1 mark
निम्नलिखित कथन (A) तथा कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढ़िए, उसके बाद दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुनकर लिखिए।
कथन (A) : मिट्टी की उपजाऊ शक्ति को बनाए रखने के लिए हरी खाद एक उत्तम विकल्प है।
कारण (R) : हरी खाद से मृदा की भौतिक, रासायनिक एवं जैविक दशा में सुधार होता है और लागत घटती है।- (a)कथन (A) तथा कारण (R) दोनों गलत हैं।
- (b)कथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही हैं।
- (c)कथन (A) सही है तथा कारण (R) उसकी गलत व्याख्या करता है।
- (d)कथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या करता है।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(i) हरी खाद का उद्देश्य भूमि में पोषक तत्त्व और जैविक पदार्थ बढ़ाकर उसकी उपजाऊ शक्ति बढ़ाना है। सही विकल्प (d)।
- 1 mark
(ii) गद्यांश के अनुसार मृदा के लगातार उपयोग से पौधों के लिए आवश्यक तत्त्व नष्ट होते जाते हैं। सही विकल्प (c)।
- 1 mark
(iii) बिना गले-सड़े हरे पौधे खेत में दबाने की क्रिया को 'हरी खाद देना' कहते हैं। सही विकल्प (c)।
- 1 mark
(iv) गद्यांश में उर्वरता बढ़ना, प्रदूषण की समाप्ति (वातावरण शुद्ध होना) और जीवांश की वृद्धि कही गई है; नमी का उल्लेख नहीं है। अतः (II), (III), (IV) सही। विकल्प (d)।
- 1 mark
(v) (A) और (R) दोनों सही हैं, और (R) बताता है कि हरी खाद उत्तम विकल्प क्यों है। सही विकल्प (d)।
Answer: (i) d; (ii) c; (iii) c; (iv) d; (v) d
Where the marks are
- (i) सही विकल्प (d) (1 अंक)
- (ii) सही विकल्प (c) (1 अंक)
- (iii) सही विकल्प (c) (1 अंक)
- (iv) सही विकल्प (d) (1 अंक)
- (v) सही विकल्प (d) (1 अंक)
Q2 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedReading (unseen passages)
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों का सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
अनुभवी व्यक्तियों का कहना है, लक्ष्य चुनना ही काफी नहीं होता, बल्कि उसे जितनी जल्दी चुना जाए, उतना ही बेहतर है। कई बड़े काबिल लोग लक्ष्य चुनने में इतनी देर कर देते हैं कि उसे हासिल करने के लिए जीवन में समय ही नहीं बचता। इसीलिए स्कूली स्तर पर ही भाषा, गणित, विज्ञान समेत सभी विषयों के साथ-साथ खेल-कूद, नृत्य-संगीत जैसी विधाओं को भी पाठ्यक्रमों से जोड़ा जाता है, ताकि कच्ची उम्र से ही बच्चे अपनी रुचि के अनुरूप जीवन का लक्ष्य तय कर उस दिशा में आगे बढ़ सकें। मनोवैज्ञानिकों का कहना है कि अपने शौक को लक्ष्य और फिर पेशे के रूप में चुनने से सफलता सुनिश्चित हो जाती है, क्योंकि इन्हें हासिल करने में इंसान अपना दिल, दिमाग और ताकत लगा देता है। लक्ष्य-निर्धारण में देरी का अर्थ ही दूसरों से पिछड़ना है। आमतौर पर बच्चे कहते हैं कि मैं बड़ा होकर डॉक्टर, इंजीनियर या आई.ए.एस. बनूँगा, लेकिन इससे आगे बढ़ने का प्रयास नहीं करते। स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने तो किशोरावस्था में ही गायिका बनने का प्रयास शुरू कर दिया था और इतिहास रच दिया। तय है, लक्ष्य के साथ जीना सीखने वाले मुड़कर नहीं देखते। कई सारे उदाहरण हैं, जो बताते हैं कि सफलता का बड़ा हिस्सा लक्ष्य-निर्धारण में जल्दी या देरी पर टिका है। महज आठ वर्ष की आयु में अमेरिकी तैराक माइकल फेल्प्स ने तैराकी में ओलिम्पिक पदक जीतने का लक्ष्य साधा और आगे चलकर तेईस स्वर्ण समेत कुल अट्ठाईस पदक जीतकर ओलिम्पिक रिकॉर्ड कायम कर दिया। शिवाजी महाराज ने कहा था 'एक छोटा कदम लक्ष्य-निर्धारण की ओर बाद में सम्पूर्ण लक्ष्य हासिल कर देता है।' इसलिए सोच-विचार में समय गँवाने के बजाय लक्ष्य चुनिए और उड़ान भरना शुरू कीजिए।
- (i)1 mark
अनुभवी व्यक्तियों का लक्ष्य-चयन के विषय में क्या मत है ?
- (a)लक्ष्य सोच-विचार कर शीघ्र निर्धारित करना चाहिए।
- (b)लक्ष्य-निर्धारण करने में बड़ों की सलाह लेनी चाहिए।
- (c)लक्ष्य-निर्धारण करने में जल्दबाज़ी नहीं करनी चाहिए।
- (d)लक्ष्य-निर्धारण आर्थिक लाभ को देखकर किया जाना चाहिए।
- (ii)1 mark
स्कूली स्तर पर विभिन्न विषयों के साथ अन्य विधाओं को पाठ्यक्रम का हिस्सा क्यों बनाया जाता है?
- (a)बच्चों के दिमाग को कुछ समय आराम मिल सके।
- (b)बच्चे रुचि के अनुरूप लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ सकें।
- (c)बच्चों को अन्य विधाओं की जानकारी मिल सके।
- (d)बच्चों का पढ़ाई के साथ-साथ मनोरंजन भी हो सके।
- (iii)1 mark
गद्यांश में लेखक ने प्रसिद्ध व्यक्तियों के उदाहरण क्यों दिए हैं ?
- (a)उनके जीवन से प्रेरणा प्राप्त करने के लिए।
- (b)सही उम्र में लक्ष्य-निर्धारण की महत्ता समझाने के लिए।
- (c)उनकी तरह परिश्रम कर महान बनने के लिए।
- (d)उनके जीवन के इतिहास से परिचित कराने के लिए।
- (iv)1 mark
गद्यांश में प्रयुक्त 'उड़ान भरना' का अर्थ है :
- (a)सपने देखना
- (b)कल्पना करना
- (c)हवाई यात्रा करना
- (d)कोशिश करना
- (v)1 mark
निम्नलिखित कथन (A) तथा कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढ़िए, उसके बाद दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुनकर लिखिए।
कथन (A) : अपने शौक को लक्ष्य और पेशा बनाने से सफलता सुनिश्चित हो जाती है।
कारण (R) : एक छोटा कदम लक्ष्य-निर्धारण की ओर बाद में सम्पूर्ण लक्ष्य हासिल करा देता है।- (a)कथन (A) तथा कारण (R) दोनों गलत हैं।
- (b)कथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या करता है।
- (c)कथन (A) सही है लेकिन कारण (R) उसकी गलत व्याख्या करता है।
- (d)कथन (A) गलत है लेकिन कारण (R) सही है।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(i) अनुभवी लोगों के अनुसार लक्ष्य जितनी जल्दी चुना जाए उतना अच्छा; अंत में भी 'सोच-विचार' करके चुनने की बात है। विकल्प (a)।
- 1 mark
(ii) कच्ची उम्र से बच्चे अपनी रुचि के अनुरूप लक्ष्य तय कर सकें, इसलिए अन्य विधाएँ जोड़ी जाती हैं। विकल्प (b)।
- 1 mark
(iii) लता मंगेशकर और फेल्प्स के उदाहरण सही उम्र में लक्ष्य-निर्धारण का महत्त्व बताने के लिए हैं। विकल्प (b)।
- 1 mark
(iv) 'उड़ान भरना' का आशय लक्ष्य की दिशा में प्रयास/कोशिश शुरू करना है। विकल्प (d)।
- 1 mark
(v) (A) सही है, पर (R) जल्दी शुरुआत की बात कहता है, शौक को पेशा बनाने से सफलता का कारण नहीं बताता, अतः गलत व्याख्या। विकल्प (c)।
Answer: (i) a; (ii) b; (iii) b; (iv) d; (v) c
Where the marks are
- (i) विकल्प (a) (1 अंक)
- (ii) विकल्प (b) (1 अंक)
- (iii) विकल्प (b) (1 अंक)
- (iv) विकल्प (d) (1 अंक)
- (v) विकल्प (c) (1 अंक)
Q3 · 4 marks · MCQGrammar
'पदबंध' पर आधारित पाँच बहुविकल्पीय प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
- (i)1 mark
"मैं तो खेलते-कूदते दरजे में अव्वल आ गया।" - वाक्य में रेखांकित पदबंध है :
- (a)संज्ञा पदबंध
- (b)क्रिया पदबंध
- (c)विशेषण पदबंध
- (d)क्रिया विशेषण पदबंध
- (ii)1 mark
"बार-बार तताँरा का याचना भरा चेहरा उसकी आँखों में तैर जाता।" - इस वाक्य में संज्ञा पदबंध है :
- (a)तताँरा का याचना भरा
- (b)याचना भरा चेहरा
- (c)बार-बार तताँरा का
- (d)आँखों में तैर जाता
- (iii)1 mark
"उसमें कबूतर के एक जोड़े ने घोंसला बना लिया था।" - वाक्य में रेखांकित पदबंध का प्रकार है :
- (a)संज्ञा पदबंध
- (b)क्रिया पदबंध
- (c)सर्वनाम पदबंध
- (d)क्रिया विशेषण पदबंध
- (iv)1 mark
"लकड़ी की बड़ी अलमारी से पुस्तक ले आओ।" - इस वाक्य में विशेषण पदबंध कौन-सा है ?
- (a)लकड़ी की बड़ी
- (b)बड़ी अलमारी से पुस्तक
- (c)अलमारी से पुस्तक ले आओ
- (d)बड़ी अलमारी से पुस्तक ले आओ
- (v)1 mark
"सबकी सहायता करने वाले आप आज उदास क्यों हैं ?" - वाक्य में रेखांकित पदबंध है :
- (a)संज्ञा पदबंध
- (b)सर्वनाम पदबंध
- (c)विशेषण पदबंध
- (d)क्रिया पदबंध
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(i) 'खेलते-कूदते' क्रिया करने की रीति बताता है, इसलिए क्रियाविशेषण पदबंध। (d)
- 1 mark
(ii) 'याचना भरा चेहरा' संज्ञा 'चेहरा' प्रधान शब्द वाला संज्ञा पदबंध है। (b)
- 1 mark
(iii) 'घोंसला बना लिया था' क्रिया का काम करने वाला क्रिया पदबंध है। (b)
- 1 mark
(iv) 'लकड़ी की बड़ी' संज्ञा 'अलमारी' की विशेषता बताता है, विशेषण पदबंध। (a)
- 1 mark
(v) 'सबकी सहायता करने वाले आप' का शीर्ष शब्द सर्वनाम 'आप' है, सर्वनाम पदबंध। (b)
Answer: (i) d; (ii) b; (iii) b; (iv) a; (v) b (किन्हीं चार)
Where the marks are
- किन्हीं चार उपभागों के सही उत्तर, प्रत्येक (1 अंक)
Q4 · 4 marks · MCQGrammar
"रचना के आधार पर वाक्य भेद" पर आधारित निम्नलिखित पाँच बहुविकल्पीय प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए।
- (i)1 mark
"पढ़ाई और खेलकूद साथ-साथ चल सकते हैं।" - वाक्य रचना की दृष्टि से है :
- (a)मिश्र वाक्य
- (b)सरल वाक्य
- (c)संयुक्त वाक्य
- (d)सामान्य वाक्य
- (ii)1 mark
"उनकी नज़र मेरी ओर उठते ही मेरे प्राण निकले।" - इसका संयुक्त वाक्य बनेगा :
- (a)उनकी नज़र मेरी ओर उठी नहीं कि मेरे प्राण निकले।
- (b)उनकी नज़र मेरी ओर उठी और मेरे प्राण निकले।
- (c)जैसे ही उनकी नज़र मेरी ओर उठी वैसे ही मेरे प्राण निकले।
- (d)जब उनकी नज़र मेरी ओर उठी तब मेरे प्राण निकले।
- (iii)1 mark
निम्नलिखित में मिश्र वाक्य है :
- (a)सफल खिलाड़ी होने के कारण उसका कोई निशाना खाली नहीं जाता।
- (b)वह सफल खिलाड़ी है इसलिए उसका कोई निशाना खाली नहीं जाता।
- (c)सफल खिलाड़ी वह है जिसका कोई निशाना खाली नहीं जाता।
- (d)वह खिलाड़ी सफल है और उसका कोई निशाना खाली नहीं जाता।
- (iv)1 mark
"तताँरा वामीरो की जो त्यागमयी मृत्यु थी वो इसी सुखद परिवर्तन के लिए थी।" - रचना की दृष्टि से यह वाक्य है :
- (a)सरल वाक्य
- (b)संयुक्त वाक्य
- (c)साधारण वाक्य
- (d)मिश्र वाक्य
- (v)1 mark
"मेरी माँ कहती थी कि सूरज ढले आँगन के पेड़ों से पत्ते तोड़ने पर पेड़ रोएँगे।" - इसका सरल वाक्य बनेगा :
- (a)मेरी माँ के अनुसार सूरज ढले आँगन के पेड़ों से पत्ते तोड़ने पर पेड़ रोएँगे।
- (b)मेरी माँ का ऐसा कहना था कि जब सूरज ढले आँगन के पेड़ों से पत्ते तोड़ोगे तब पेड़ रोएँगे।
- (c)मेरी माँ का कहना था कि सूरज ढले आँगन के पेड़ों से पत्ते मत तोड़ो क्योंकि पेड़ रोएँगे।
- (d)सूरज ढले आँगन के पेड़ों से पत्ते तोड़ने पर पेड़ रोएँगे; माँ का कहना था।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(i) एक ही उद्देश्य-विधेय है, इसलिए सरल वाक्य। (b)
- 1 mark
(ii) संयुक्त वाक्य में समान स्तर के उपवाक्य 'और' से जुड़ते हैं: 'उनकी नज़र मेरी ओर उठी और मेरे प्राण निकले।' (b)
- 1 mark
(iii) 'जिसका...' आश्रित उपवाक्य वाला मिश्र वाक्य है। (c)
- 1 mark
(iv) 'जो ... थी' आश्रित उपवाक्य के कारण मिश्र वाक्य। (d)
- 1 mark
(v) एक ही मुख्य क्रिया वाला सरल वाक्य: 'मेरी माँ के अनुसार...'। (a)
Answer: (i) b; (ii) b; (iii) c; (iv) d; (v) a (किन्हीं चार)
Where the marks are
- किन्हीं चार उपभागों के सही उत्तर, प्रत्येक (1 अंक)
Q5 · 4 marks · MCQGrammar
'समास' पर आधारित निम्नलिखित पाँच बहुविकल्पीय प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
- (i)1 mark
'भयाकुल' समस्त पद का सही समास-विग्रह और समास का नाम कौन-सा है?
- (a)भय से आकुल — तत्पुरुष समास
- (b)भय से कुल — कर्मधारय समास
- (c)भय में कुल — कर्मधारय समास
- (d)भय में आकुल — तत्पुरुष समास
- (ii)1 mark
'आमरण' समस्त पद कौन-से समास का उदाहरण है ?
- (a)कर्मधारय
- (b)तत्पुरुष
- (c)अव्ययीभाव
- (d)बहुव्रीहि
- (iii)1 mark
'नरहरि' समस्त पद का विग्रह होगा :
- (a)नर के समान हरि
- (b)नर रूपी हरि
- (c)हरि रूपी नर
- (d)नर और हरि
- (iv)1 mark
'लंबा है उदर जिसका' विग्रह का समस्त पद है :
- (a)लंबादर
- (b)लंबाउदर
- (c)लंबादार
- (d)लंबोदर
- (v)1 mark
'आत्मकथा' समस्त पद का विग्रह है :
- (a)आत्मा की कथा
- (b)आत्म की कथा
- (c)आत्मा के लिए कथा
- (d)आत्मा से कथा
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(i) भयाकुल = भय से आकुल, तत्पुरुष (करण)। (a)
- 1 mark
(ii) आमरण = मरण तक; 'आ' अव्यय पहले, अव्ययीभाव। (c)
- 1 mark
(iii) नरहरि = नर रूपी हरि, कर्मधारय। (b)
- 1 mark
(iv) 'लंबा है उदर जिसका' = लंबोदर (बहुव्रीहि)। (d)
- 1 mark
(v) आत्मकथा = आत्म की कथा (अंक-योजना के अनुसार), तत्पुरुष। (b)
Answer: (i) a; (ii) c; (iii) b; (iv) d; (v) b (किन्हीं चार)
Where the marks are
- किन्हीं चार उपभागों के सही उत्तर, प्रत्येक (1 अंक)
Q6 · 4 marks · MCQGrammar
निर्देशानुसार 'मुहावरे' पर आधारित निम्नलिखित छः बहुविकल्पीय प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए।
- (i)1 mark
'प्राण निकलना' मुहावरे का सही अर्थ है :
- (a)मर जाना
- (b)परलोक सिधार जाना
- (c)भयभीत हो जाना
- (d)जड़ हो जाना
- (ii)1 mark
'हिम्मत टूटना' मुहावरे का सही अर्थ है :
- (a)साहस समाप्त होना
- (b)धैर्य समाप्त होना
- (c)धन समाप्त होना
- (d)आशा समाप्त होना
- (iii)1 mark
"नीरज चोपड़ा द्वारा ओलिम्पिक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने पर देश की ............... ।" रिक्त स्थान की पूर्ति उचित मुहावरे से कीजिए :
- (a)आँखें नम हो जाना
- (b)छाती फैल जाना
- (c)खुशी का ठिकाना न रहना
- (d)लॉटरी लग जाना
- (iv)1 mark
"आई.ए.एस. की परीक्षा पास करने के लिए ................... पड़ती है, तब कहीं जाकर सफलता मिलती है।" - रिक्त स्थान की पूर्ति उचित मुहावरे से कीजिए :
- (a)आँखें फोड़ना
- (b)दिन-रात एक करना
- (c)खून जलाना
- (d)लोहे के चने चबाना
- (v)1 mark
रिक्त स्थान की पूर्ति उचित मुहावरे से कीजिए :
"शिकारी की एक ही गोली ने आदमखोर शेर का ..................... दिया।"- (a)खाक में मिलाना
- (b)धूल चटाना
- (c)धूल में मिलाना
- (d)काम तमाम करना
- (vi)1 mark
'असंभव काम कर दिखाना' — इस अर्थ के लिए सही मुहावरा है :
- (a)छोटा मुँह बड़ी बात
- (b)आसमान के तारे तोड़ना
- (c)पहाड़ चढ़ना
- (d)हथेली पर सरसों उगाना
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(i) प्राण निकलना = भयभीत हो जाना। (c)
- 1 mark
(ii) हिम्मत टूटना = साहस समाप्त होना। (a)
- 1 mark
(iii) स्वर्ण पदक पर देश की खुशी का ठिकाना न रहा। (c)
- 1 mark
(iv) अंक-योजना के अनुसार उत्तर 'आँखें फोड़ना' (a); (v) शेर का 'काम तमाम करना' (d); (vi) असंभव काम कर दिखाना = आसमान के तारे तोड़ना (b)/(d)।
Answer: (i) c; (ii) a; (iii) c; (iv) a; (v) d; (vi) b या d (किन्हीं चार)
Where the marks are
- किन्हीं चार उपभागों के सही उत्तर, प्रत्येक (1 अंक)
Q7 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedकबीर – साखी
निम्नलिखित पद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों का सर्वाधिक उचित उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
सुखिया सब संसार है, खायै अरु सोवै।
दुखिया दास कबीर है, जागै अरु रोवै॥
बिरह भुवंगम तन बसै, मंत्र न लागै कोइ।
राम बियोगी ना जिवै, जिवै तो बौरा होइ॥- (i)1 mark
कबीरदास जी क्यों दुःखी हैं ?
- (a)ईश्वर से बिछुड़ने के कारण।
- (b)ईश्वर को प्राप्त न कर सकने के कारण।
- (c)विषय-वासनाओं में लिप्त मनुष्यों को देखकर।
- (d)ईश्वर भजन में लिप्त मनुष्यों को देखकर।
- (ii)1 mark
'सोना' और 'जागना' क्रमशः किसके प्रतीकार्थ हैं ?
- (a)निद्रा और अनिद्रा के
- (b)अंधकार और प्रकाश के
- (c)अज्ञान और ज्ञान के
- (d)दुःख और सुख के
- (iii)1 mark
किस व्यक्ति पर 'मंत्र' का कोई प्रभाव नहीं दिखाई देता ?
- (a)जिसका मन सांसारिक विषय-वासनाओं में लिप्त हो।
- (b)जिसका मन अहंकार की भावना से भरा हो।
- (c)जिसके मन में विरह रूपी सर्प ने घर बसा लिया हो।
- (d)जिसके मन में मिलन रूपी सर्प ने घर बसा लिया हो।
- (iv)1 mark
कबीरदास जी के अनुसार 'बौरा' कौन है ?
- (a)जिसे प्रभु का साक्षात्कार हो गया है।
- (b)जो प्रभु से विलग रहना चाहता है।
- (c)जो प्रभु की दिन-रात सेवा कर रहा है।
- (d)जो प्रभु के वियोग में जीवन व्यतीत कर रहा है।
- (v)1 mark
'मंत्र न लगना' का अर्थ है :
- (a)पीड़ित व्यक्ति का स्वस्थ न होना
- (b)विष का प्रभाव कम न होना
- (c)मंत्र सिद्ध न होना
- (d)कोई उपाय काम न आना
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(i) कबीर संसार को खाते-सोते (विषय-वासनाओं में लिप्त) देखकर दुखी हैं। (c)
- 1 mark
(ii) सोना = अज्ञान, जागना = ज्ञान। (c)
- 1 mark
(iii) जिसके मन में विरह रूपी सर्प बस गया हो, उस पर मंत्र असर नहीं करता। (c)
- 1 mark
(iv) बौरा वह जो प्रभु के वियोग में जीवन बिता रहा है। (d)
- 1 mark
(v) 'मंत्र न लगना' = कोई उपाय काम न आना। (d)
Answer: (i) c; (ii) c; (iii) c; (iv) d; (v) d
Where the marks are
- (i) विकल्प (c) (1 अंक)
- (ii) विकल्प (c) (1 अंक)
- (iii) विकल्प (c) (1 अंक)
- (iv) विकल्प (d) (1 अंक)
- (v) विकल्प (d) (1 अंक)
Q8 · 2 marks · MCQरवींद्रनाथ ठाकुर – आत्मत्राण
पद्य खंड पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर देने के लिए सर्वाधिक उचित विकल्प चुनकर लिखिए।
- (i)1 mark
'आत्मत्राण' कविता में कवि किससे छुटकारा प्राप्त करना चाहता है ?
- (a)आत्मिक भय से
- (b)सुख और दुःख से
- (c)हानि और लाभ से
- (d)जीवन और मरण से
- (ii)1 mark
'पर्वत प्रदेश में पावस' कविता के आधार पर बताइए कि पर्वतों की ऊँचाई से गिरने वाले झरने किसके यश का गुणगान कर रहे हैं ?
- (a)अंबर के
- (b)इंद्र के
- (c)गिरि के
- (d)पावस के
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(i) 'आत्मत्राण' में कवि प्रभु से आत्मिक भय से मुक्ति (निर्भयता) चाहता है। (a)
- 1 mark
(ii) झरने गिरि (पर्वत) के यश का गान करते हैं। (c)
Answer: (i) a; (ii) c
Where the marks are
- (i) विकल्प (a) (1 अंक)
- (ii) विकल्प (c) (1 अंक)
Q9 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedप्रहलाद अग्रवाल – तीसरी कसम के शिल्पकार शैलेंद्र
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर के लिए सर्वाधिक उचित विकल्प चुनकर लिखिए :
राज कपूर ने एक अच्छे और सच्चे मित्र की हैसियत से शैलेंद्र को फ़िल्म की असफलता के खतरों से आगाह भी किया। पर वह तो एक आदर्शवादी भावुक कवि था, जिसे अपार संपत्ति और यश तक की इतनी कामना नहीं थी, जितनी आत्म-संतुष्टि के सुख की अभिलाषा थी। 'तीसरी कसम' कितनी ही महान् फ़िल्म क्यों न रही हो, लेकिन यह एक दुःखद सत्य है कि इसे प्रदर्शित करने के लिए बमुश्किल वितरक मिले। बावजूद इसके कि 'तीसरी कसम' में राज कपूर और वहीदा रहमान जैसे नामजद सितारे थे, शंकर-जयकिशन का संगीत था, जिसकी लोकप्रियता उन दिनों सातवें आसमान पर थी और इसके गीत भी फ़िल्म के प्रदर्शन के पूर्व ही बेहद लोकप्रिय हो चुके थे, लेकिन इस फ़िल्म को खरीदने वाला कोई नहीं था। दरअसल इस फ़िल्म की संवेदना किसी दो से चार बनाने का गणित जानने वाले की समझ से परे थी। उसमें रची-बसी करुणा तराज़ू पर तौली जा सकने वाली चीज़ नहीं थी।
- (i)1 mark
राज कपूर ने शैलेंद्र को किस बात से आगाह किया था ?
- (a)फ़िल्म का किसी को समझ न आने वाली बात से।
- (b)फ़िल्म से कोई आर्थिक लाभ न मिलने वाली बात से।
- (c)फ़िल्म निर्माण में होने वाली परेशानियों से ।
- (d)फ़िल्म की संभावित असफलता के खतरों से ।
- (ii)1 mark
शैलेंद्र को किस प्रकार का व्यक्ति माना जा सकता है ?
- (a)कुशल फ़िल्म निर्माता
- (b)प्रसिद्ध गीतकार
- (c)आदर्शवादी भावुक कवि
- (d)आत्म-संतुष्ट व्यक्ति
- (iii)1 mark
'तीसरी कसम' फ़िल्म का दुःखद सत्य क्या था ?
- (a)फ़िल्म के लिए खरीददार का न मिलना।
- (b)लोगों का फ़िल्म को न समझ पाना।
- (c)फ़िल्म का रूपहले पर्दे पर न पहुँच पाना।
- (d)फ़िल्म को प्रसिद्धि न मिल पाना।
- (iv)1 mark
गद्यांश में आई पंक्ति – 'दो से चार बनाने का गणित' – का अर्थ है :
- (a)अधिक से अधिक धन कमाना।
- (b)संख्याओं को जोड़ने का हिसाब।
- (c)अधिक से अधिक मुनाफ़ा कमाना।
- (d)संख्याओं को गुणा करने का हिसाब।
- (v)1 mark
"उसमें रची-बसी करुणा तराज़ू पर तौली जा सकने वाली चीज़ नहीं थी।" - पंक्ति का आशय है :
- (a)यह करुणा अनुभूति का विषय थी, नाप-तोल का नहीं।
- (b)यह करुणा बुद्धि का विषय थी, नाप-तोल का नहीं।
- (c)यह करुणा हृदय का विषय थी, नाप-तोल का नहीं।
- (d)यह करुणा भावना का विषय थी, नाप-तोल का नहीं।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(i) राज कपूर ने फ़िल्म की संभावित असफलता के खतरों से आगाह किया। (d)
- 1 mark
(ii) शैलेंद्र आदर्शवादी भावुक कवि थे। (c)
- 1 mark
(iii) दुखद सत्य यह कि फ़िल्म के लिए खरीददार/वितरक नहीं मिले। (a)
- 1 mark
(iv) 'दो से चार बनाना' = अधिक से अधिक मुनाफ़ा कमाना। (c)
- 1 mark
(v) करुणा अनुभूति का विषय थी, नाप-तोल का नहीं। (a)
Answer: (i) d; (ii) c; (iii) a; (iv) c; (v) a
Where the marks are
- (i) (d) (1 अंक)
- (ii) (c) (1 अंक)
- (iii) (a) (1 अंक)
- (iv) (c) (1 अंक)
- (v) (a) (1 अंक)
Q10 · 2 marks · MCQलीलाधर मंडलोई – तताँरा-वामीरो कथा
गद्य खंड पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर देने के लिए सर्वाधिक उचित विकल्प चुनकर लिखिए :
- (i)1 mark
'तताँरा-वामीरो कथा' के आधार पर बताइए कि पशु-पर्व में तताँरा द्वारा तलवार खींचने का प्रमुख कारण क्या रहा होगा ?
- (a)गाँव वालों का विरोध
- (b)वामीरो का रुदन
- (c)वामीरो की माँ का विरोध
- (d)क्रोध निवारण
- (ii)1 mark
'अब कहाँ दूसरों के दुःख से दुःखी होने वाले' पाठ के लेखक की माँ उन्हें क्या करने के लिए प्रेरित करती थी ?
- (a)दीया-बाती के समय पेड़ों के पत्ते नहीं तोड़ने के लिए।
- (b)दरिया को सलाम करने के लिए।
- (c)कबूतरों को नहीं सताने के लिए।
- (d)प्रकृति और जीव-जंतुओं से प्रेम करने के लिए।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(i) तताँरा ने क्रोध पर नियंत्रण खोकर तलवार खींची; अंक-योजना के अनुसार उत्तर क्रोध निवारण (d)।
- 1 mark
(ii) लेखक की माँ प्रकृति और जीव-जंतुओं से प्रेम करने के लिए प्रेरित करती थीं। (d)
Answer: (i) d; (ii) d
Where the marks are
- (i) विकल्प (d) (1 अंक)
- (ii) विकल्प (d) (1 अंक)
Section ब
वर्णनात्मक; Q11-Q13 में 3 में से 2 प्रश्न, Q14 में 3 विषयों में से 1, Q15-Q18 में आंतरिक विकल्प
Q11 · 6 marks · Short answerप्रेमचंद – बड़े भाई साहब
गद्य खंड पर आधारित निम्नलिखित तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में दीजिए :
- (i)3 marks
'बड़े भाई साहब' कहानी का बड़ा भाई शिक्षा को 'रटंत ज्ञान' और 'बे-सिर-पैर की बातें' मानता है जिनका व्यावहारिक जीवन में कोई अर्थ नहीं ? इस संदर्भ में आपके क्या विचार हैं ? तर्कपूर्ण उत्तर दीजिए।
OR
(ii)3 marks'डायरी का एक पन्ना' पाठ के आधार पर लिखिए कि अंग्रेज सरकार ने कलकत्तावासियों द्वारा मोनूमेंट पार्क में आयोजित सभा को रोकने के लिए क्या-क्या प्रयास किए?
OR
(iii)3 marks'कारतूस' एकांकी के आधार पर स्पष्ट कीजिए कि सआदत अली वज़ीर अली का सगा चाचा होते हुए भी उससे नफरत क्यों करता था ?
Try it first, then show our solutionSolution
- 3 marks
किन्हीं दो उत्तर अपेक्षित हैं (प्रत्येक 3 अंक)।
(i) मुक्त उत्तर स्वीकार्य। नमूना: मैं बड़े भाई से पूरी तरह सहमत नहीं हूँ। रटंत ज्ञान से परीक्षा पास हो सकती है, पर समझ नहीं बनती। फिर भी शिक्षा का व्यावहारिक जीवन से गहरा संबंध है: गणित, इतिहास, भूगोल हमें सोचना और व्यवहार करना सिखाते हैं। जैसा कहानी में छोटे भाई के अनुभव से पता चलता है, केवल खेल-कूद से जीवन नहीं चलता, पर केवल रटना भी ठीक नहीं; समझकर पढ़ना ही सही है। - 3 marks
(ii) कलकत्ता में अंग्रेज सरकार ने सभा रोकने के लिए: शहर में पुलिस की गश्त बढ़ा दी; मोनूमेंट पार्क सहित शहर के सभी पार्कों और मैदानों को बड़ी संख्या में पुलिस से घेर लिया; और नोटिस जारी करके कोई भी सभा न करने का आदेश दिया।
- 3 marks
(iii) सआदत अली अवध की गद्दी का दावेदार था। वज़ीर अली के जन्म से वह नवाब का उत्तराधिकारी न रहा और उसका नवाब बनने का सपना टूट गया। इसलिए वह वज़ीर अली की पैदाइश को अपनी मौत समझता था और उससे घृणा करता था।
Answer: किन्हीं दो उत्तर, प्रत्येक 3 अंक का
Where the marks are
- (i) तर्कपूर्ण मत, उचित तर्क सहित (3 अंक)
- (ii) पुलिस की गश्त बढ़ाना (1 अंक); पार्कों-मैदानों की घेराबंदी (1 अंक); सभा न करने का नोटिस (1 अंक)
- (iii) वज़ीर अली का अवध का उत्तराधिकारी होना (1 अंक); सआदत का सपना टूटना (1 अंक); जन्म को अपनी मौत समझना (1 अंक)
Q12 · 6 marks · Short answerवीरेन डंगवाल – तोप
पद्य खंड पर आधारित निम्नलिखित तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में दीजिए :
- (i)3 marks
'तोप' कविता के आधार पर 'तोप' और 'गौरैया' की प्रतीकात्मकता स्पष्ट करते हुए बताइए कि इस कविता के माध्यम से कवि क्या संदेश देना चाहता है ?
OR
(ii)3 marks"घटे न हेलमेल हाँ, बढ़े न भिन्नता कभी" - 'मनुष्यता' कविता में से ली गई इस मनुष्यता पंक्ति के माध्यम से कवि ने जीवन रूपी मार्ग पर आगे बढ़ते समय क्या याद रखने को कहा है और क्यों ?
OR
(iii)3 marks'कर चले हम फिदा' गीत में कवि देशवासियों से क्या अपेक्षाएँ रखता है ? हम उसकी अपेक्षाओं पर किस रूप में खरा उतर रहे हैं ? तर्क सहित उत्तर दीजिए।
Try it first, then show our solutionSolution
- 3 marks
किन्हीं दो उत्तर अपेक्षित हैं (प्रत्येक 3 अंक)।
(i) प्रतीक: तोप अत्याचारी सत्ता की प्रतीक है और गौरैया आम जनता की। संदेश: अत्याचारी सत्ता का अंत निश्चित है; हमें अतीत की गलतियों से सीख लेनी चाहिए और धरोहर/विरासत की रक्षा करनी चाहिए। - 3 marks
(ii) कवि ने याद रखने को कहा कि आपसी मेलजोल कम न हो, भाईचारा बना रहे; रास्ते या विचार अलग होने पर भी मन-मुटाव न हो। क्योंकि मिलकर चलने से हमारे काम स्वयं सिद्ध हो जाते हैं, बाधाएँ आसानी से हट जाती हैं और संगठन में ही शक्ति है।
- 3 marks
(iii) अपेक्षाएँ: कवि चाहता है कि देशवासी तन-मन-धन से देश की रक्षा के लिए सदा तत्पर रहें और शत्रु बाहरी हो या भीतरी, पीछे न हटें। हम उस पर खरा उतर सकते हैं: (मुक्त उत्तर, तर्क सहित) जैसे देश की एकता, अनुशासन और कर्तव्य निभाकर।
Answer: किन्हीं दो उत्तर, प्रत्येक 3 अंक का
Where the marks are
- (i) तोप का प्रतीक (1 अंक); गौरैया का प्रतीक (1 अंक); संदेश (1 अंक)
- (ii) क्या याद रखें (2 अंक); क्यों (1 अंक)
- (iii) अपेक्षाएँ (2 अंक); खरा उतरना, तर्क सहित (1 अंक)
Q13 · 6 marks · Short answerमिथिलेश्वर – हरिहर काका
पूरक पाठ्य पुस्तक पर आधारित निम्नलिखित तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में दीजिए :
- (i)3 marks
हरिहर काका और टोपी शुक्ला दोनों ही भरे-पूरे परिवार से संबंधित होते हुए भी अकेले थे। दोनों के अकेलेपन के कारणों की समीक्षा कीजिए।
OR
(ii)3 marks'सपनों के से दिन' पाठ में बच्चों को स्कूल जाना बिल्कुल भी पसंद नहीं था, क्यों? कारण सहित उत्तर स्पष्ट करते हुए बताइए कि स्कूल जाने के संबंध में आपका क्या अनुभव है?
OR
(iii)3 marksइफ़्फ़न के पिता के तबादले के बाद टोपी शुक्ला का कोई और मित्र क्यों नहीं बन सका? इसका उसके बालमन पर क्या प्रभाव पड़ा?
Try it first, then show our solutionSolution
- 3 marks
किन्हीं दो उत्तर अपेक्षित हैं (प्रत्येक 3 अंक)।
(i) हरिहर काका के घर में उनकी भावनाओं को समझने वाला कोई न था, भाइयों के परिवार उपेक्षा करते थे और उनके लिए किसी के पास समय नहीं था। टोपी शुक्ला को भी घर में कोई नहीं समझता था; सब अपने में व्यस्त थे। इस प्रकार दोनों का अकेलापन परिवार की उपेक्षा और भावनात्मक उदासीनता से उपजा। - 3 marks
(ii) बच्चों को स्कूल पसंद न आने के कारण: मास्टरों की पिटाई का भय; नई कक्षा के पाठ्यक्रम की कठिनाई; स्वच्छंद प्रवृत्ति पर रोक; माता-पिता का शिक्षा को महत्त्व न देना (कोई दो)। अपना अनुभव: मुक्त उत्तर, जैसे मुझे स्कूल में दोस्तों और खेल से आनंद मिलता है, पर परीक्षा के समय तनाव भी होता है।
- 3 marks
(iii) इफ़्फ़न के जाने के बाद टोपी को कोई ऐसा न मिला जो उसकी भावनाएँ समझे; नए कलेक्टर साहब के बच्चों ने उसे दुत्कारा; दो वर्ष फेल होने पर साथियों व मास्टरों ने अपमान किया। प्रभाव: मित्रों के अभाव में वह भावनात्मक रूप से टूट गया, मन की बात किसी से न कह सका और अकेलेपन का शिकार हो गया।
Answer: किन्हीं दो उत्तर, प्रत्येक 3 अंक का
Where the marks are
- (i) कारण: भावनाओं की अनदेखी, समय का अभाव, उपेक्षा (3 अंक)
- (ii) कोई दो कारण (2 अंक); अपना अनुभव (1 अंक)
- (iii) कारण (2 अंक); बालमन पर प्रभाव (1 अंक)
Answer one of these 3 alternatives.
Q14(क) · 5 marks · WritingWriting
निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर संकेत बिंदुओं के आधार पर लगभग 100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए :
(क) नाटक मंचन के दौरान जब मैं अपने संवाद भूल गया/गई
● मेरी मन:स्थिति
● दर्शकों का उत्साहवर्धन
● सफलतापूर्वक नाटक की समाप्तिTry it first, then show our solutionSolution
- 3 marks
विषय-वस्तु (3 अंक): संकेत-बिंदुओं पर आधारित अनुच्छेद:
नाटक मंचन के दौरान जब मैं अपने संवाद भूल गया
विद्यालय के वार्षिकोत्सव में मैं नाटक में प्रमुख भूमिका निभा रहा था। मंच पर पहुँचते ही अचानक मैं अपना संवाद भूल गया। मेरा गला सूख गया, हाथ-पैर काँपने लगे और माथे पर पसीना आ गया। मुझे लगा कि सारी मेहनत बेकार हो जाएगी और सब मेरी हँसी उड़ाएँगे। तभी सामने बैठे दर्शकों ने तालियाँ बजाकर मेरा उत्साह बढ़ाया। साथी कलाकार ने भी संकेत से संवाद याद दिलाया। मैंने गहरी साँस ली, स्वयं को सँभाला और आत्मविश्वास के साथ संवाद बोलना शुरू किया। इसके बाद नाटक बिना रुकावट आगे बढ़ा और सफलतापूर्वक समाप्त हुआ। सब ओर से प्रशंसा मिली। इस घटना ने मुझे सिखाया कि घबराहट के क्षण में धैर्य ही सबसे बड़ा सहारा है।
- 1 mark
भाषा (1 अंक): शुद्ध वर्तनी, सरल व सही वाक्य-रचना।
- 1 mark
प्रस्तुति (1 अंक): क्रमबद्ध, एक ही अनुच्छेद में, लगभग 100 शब्द।
Answer: संकेत-बिंदुओं (मन:स्थिति, दर्शकों का उत्साहवर्धन, सफल समापन) पर लगभग 100 शब्दों का अनुच्छेद।
Where the marks are
- विषय-वस्तु: तीनों संकेत-बिंदुओं का समावेश (3 अंक)
- भाषा की शुद्धता (1 अंक)
- प्रस्तुति व शब्द-सीमा (1 अंक)
OR
Q14(ख) · 5 marks · WritingWriting
निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर संकेत बिंदुओं के आधार पर लगभग 100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए :
(ख) वर्षा की पहली फुहार
● तन-मन की प्रसन्नता
● प्रकृति द्वारा वर्षा का स्वागत
● आस-पास का दृश्यTry it first, then show our solutionSolution
- 3 marks
विषय-वस्तु (3 अंक):
वर्षा की पहली फुहार
तपती गर्मी के बाद जब आसमान में काले बादल घिरे और वर्षा की पहली फुहार पड़ी, तो तन-मन खिल उठा। ठंडी बूँदों ने शरीर को शीतलता दी और मन में उमंग भर दी। बच्चे घरों से निकलकर भीगते हुए नाचने-गाने लगे। प्रकृति ने भी वर्षा का स्वागत किया। सूखी धरती से सोंधी महक उठी, पेड़-पौधे धुलकर हरे-भरे हो गए, मोर नाच उठे और पक्षी चहचहाने लगे। आस-पास का दृश्य मनोहारी था। सड़कों पर पानी की धाराएँ बह रही थीं, किसान आशा भरी नज़रों से खेतों को देख रहे थे और घरों से पकौड़ों की सुगंध आ रही थी। सचमुच वर्षा की पहली फुहार जीवन में नई ताज़गी भर देती है।
- 1 mark
भाषा (1 अंक): शुद्ध व प्रवाहपूर्ण भाषा।
- 1 mark
प्रस्तुति (1 अंक): क्रमबद्ध अनुच्छेद, शब्द-सीमा का पालन।
Answer: संकेत-बिंदुओं (तन-मन की प्रसन्नता, प्रकृति द्वारा स्वागत, आस-पास का दृश्य) पर लगभग 100 शब्दों का अनुच्छेद।
Where the marks are
- विषय-वस्तु: तीनों बिंदुओं का समावेश (3 अंक)
- भाषा (1 अंक)
- प्रस्तुति (1 अंक)
OR
Q14(ग) · 5 marks · WritingWriting
निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर संकेत बिंदुओं के आधार पर लगभग 100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए :
(ग) समाचार-पत्रों का कोई विकल्प नहीं
● जानकारी का सस्ता और सुलभ साधन
● समाचार-पत्रों के प्रकार
● समाचार-पत्रों के लाभTry it first, then show our solutionSolution
- 3 marks
विषय-वस्तु (3 अंक):
समाचार-पत्रों का कोई विकल्प नहीं
आज टीवी और इंटरनेट के युग में भी समाचार-पत्रों का महत्त्व कम नहीं हुआ है। ये जानकारी का सस्ता और सुलभ साधन हैं, जो थोड़े मूल्य में प्रतिदिन घर पहुँच जाते हैं। समाचार-पत्र दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और मासिक प्रकार के होते हैं तथा हिंदी, अंग्रेज़ी व क्षेत्रीय भाषाओं में छपते हैं। इनसे देश-विदेश, खेल, व्यापार, शिक्षा और रोज़गार की विश्वसनीय जानकारी मिलती है। संपादकीय लेख विचारशक्ति बढ़ाते हैं और विद्यार्थियों का सामान्य ज्ञान व भाषा-ज्ञान समृद्ध होता है। विज्ञापनों से नौकरी व बाज़ार की सूचना मिलती है। इसलिए समाचार-पत्र जागरूक नागरिक बनाने में अपूर्व भूमिका निभाते हैं।
- 1 mark
भाषा (1 अंक): शुद्ध वर्तनी व वाक्य-रचना।
- 1 mark
प्रस्तुति (1 अंक): क्रमबद्धता व शब्द-सीमा।
Answer: संकेत-बिंदुओं (सस्ता-सुलभ साधन, प्रकार, लाभ) पर लगभग 100 शब्दों का अनुच्छेद।
Where the marks are
- विषय-वस्तु: तीनों बिंदु (3 अंक)
- भाषा (1 अंक)
- प्रस्तुति (1 अंक)
Answer one of these 2 alternatives.
Q15(क) · 5 marks · WritingCompetency-basedWriting
आपका नाम मुदित/मुदिता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रवेश हेतु प्रदेश सरकार द्वारा आर्थिक दृष्टि से कमजोर, प्रतिभाशाली छात्रों के लिए निःशुल्क शिक्षण की जो व्यवस्था की गई है, उसकी सराहना करते हुए किसी दैनिक हिन्दी समाचार-पत्र के संपादक को लगभग 100 शब्दों में एक पत्र लिखिए।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
आरंभ व अंत की औपचारिकताएँ (1 अंक):
परीक्षा भवन,
नई दिल्ली।
15 मार्च, 2023सेवा में,
संपादक महोदय,
दैनिक जागरण, दिल्ली।विषय: निःशुल्क शिक्षण व्यवस्था की सराहना हेतु पत्र।
महोदय,
- 2 marks
विषय-वस्तु (2 अंक):
आपके लोकप्रिय समाचार-पत्र के माध्यम से मैं प्रदेश सरकार की उस सराहनीय पहल की प्रशंसा करना चाहता हूँ, जिसके अंतर्गत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आर्थिक रूप से कमज़ोर प्रतिभाशाली छात्रों को निःशुल्क शिक्षण दिया जा रहा है। महँगी कोचिंग फ़ीस के कारण अनेक होनहार विद्यार्थी अपने सपने अधूरे छोड़ देते थे। अब अनुभवी शिक्षकों से मार्गदर्शन पाकर वे आत्मविश्वास से तैयारी कर रहे हैं। इससे शिक्षा में समानता आएगी और समाज को योग्य अधिकारी मिलेंगे। मेरा अनुरोध है कि इस योजना का प्रचार किया जाए और केंद्र बढ़ाए जाएँ, ताकि अधिक छात्र लाभ उठा सकें। आपसे निवेदन है कि इस पत्र को अपने समाचार-पत्र में स्थान दें।
समापन: धन्यवाद सहित,
भवदीय,
मुदित(अंत की औपचारिकता ऊपर के 1 अंक में शामिल)
- 1 mark
भाषा (1 अंक): शुद्ध, औपचारिक भाषा।
- 1 mark
प्रस्तुति (1 अंक): सही क्रम व शब्द-सीमा।
Answer: संपादक को निःशुल्क शिक्षण योजना की सराहना करता लगभग 100 शब्दों का औपचारिक पत्र।
Where the marks are
- प्रेषक का पता, तिथि, संबोधन, विषय व समापन (1 अंक)
- योजना की सराहना व उसके लाभ (2 अंक)
- भाषा (1 अंक)
- प्रस्तुति (1 अंक)
OR
Q15(ख) · 5 marks · WritingCompetency-basedWriting
'आज़ादी के अमृत महोत्सव' पर आयोजित की जाने वाली सांस्कृतिक गतिविधियों के अभ्यास हेतु सांस्कृतिक कला सचिव की ओर से स्कूल के प्रधानाचार्य को लगभग 100 शब्दों में एक पत्र लिखिए जिसमें प्रार्थना सभा के दौरान अभ्यास की अनुमति माँगी गई हो।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
आरंभ व अंत की औपचारिकताएँ (1 अंक):
सेवा में,
प्रधानाचार्य महोदय,
आदर्श विद्यालय, जयपुर।10 अगस्त, 2023
विषय: प्रार्थना सभा में सांस्कृतिक अभ्यास की अनुमति हेतु।
मान्यवर,
- 2 marks
विषय-वस्तु (2 अंक):
विनम्र निवेदन है कि हमारे विद्यालय में 'आज़ादी के अमृत महोत्सव' पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होने हैं, जिनमें देशभक्ति गीत, समूह नृत्य और नाटिका प्रस्तुत की जाएगी। विद्यार्थियों को अभ्यास के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पा रहा है और कक्षाओं के बाद सभी का रुकना कठिन है। अतः आपसे प्रार्थना है कि अगले दो सप्ताह तक प्रार्थना सभा के समय अभ्यास की अनुमति प्रदान करें। हम अनुशासन बनाए रखेंगे और अपनी पढ़ाई का नुकसान नहीं होने देंगे। आपकी अनुमति से कार्यक्रम सफल होगा।
आपका आज्ञाकारी,
सांस्कृतिक कला सचिव(अंत की औपचारिकता ऊपर के 1 अंक में शामिल)
- 1 mark
भाषा (1 अंक): शुद्ध, विनम्र भाषा।
- 1 mark
प्रस्तुति (1 अंक): क्रमबद्धता व शब्द-सीमा।
Answer: प्रधानाचार्य को प्रार्थना सभा में अभ्यास की अनुमति माँगता लगभग 100 शब्दों का औपचारिक पत्र।
Where the marks are
- संबोधन, तिथि, विषय व समापन (1 अंक)
- कार्यक्रम का परिचय व अनुमति का अनुरोध (2 अंक)
- भाषा (1 अंक)
- प्रस्तुति (1 अंक)
Answer one of these 2 alternatives.
Q16(क) · 4 marks · WritingCompetency-basedWriting
आपकी सोसाइटी में आगामी माह के अंतिम सप्ताह में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सोसाइटी सचिव की ओर से इस जानकारी को लोगों तक पहुँचाने के लिए लगभग 80 शब्दों में एक सूचना तैयार कीजिए।
Try it first, then show our solutionSolution
- 2 marks
विषय-वस्तु (2 अंक):
सूचना
शांति विहार सोसाइटी, पुणे
12 मई, 2023निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर
सोसाइटी के सभी निवासियों को सूचित किया जाता है कि आगामी माह के अंतिम सप्ताह में 25 से 27 जून तक प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक सोसाइटी के सामुदायिक भवन में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित होगा। इसमें अनुभवी चिकित्सक रक्तचाप, मधुमेह, नेत्र और दंत की जाँच करेंगे तथा परामर्श देंगे। सभी आयु-वर्ग के लोग इसका लाभ उठाएँ। अपना पहचान-पत्र साथ लाएँ।
- 1 mark
प्रस्तुति (1 अंक): शीर्षक, तिथि, स्थान, समय व नीचे हस्ताक्षर:
राजेश वर्मा, सचिव - 1 mark
भाषा (1 अंक): शुद्ध, संक्षिप्त भाषा।
Answer: सचिव की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर की लगभग 80 शब्दों की सूचना।
Where the marks are
- शिविर की तिथि, समय, स्थान, सुविधाएँ (2 अंक)
- सही प्रारूप: शीर्षक, तिथि, नाम-पद (1 अंक)
- भाषा (1 अंक)
OR
Q16(ख) · 4 marks · WritingCompetency-basedWriting
आप दसवीं कक्षा के अर्पित/अर्पिता हैं। भोजनावकाश के दौरान खेल के मैदान में आपका ब्लेज़र (कोट) कहीं छूट गया। उसमें संबंधित जानकारी देते हुए लगभग 80 शब्दों में एक सूचना तैयार कीजिए।
Try it first, then show our solutionSolution
- 2 marks
विषय-वस्तु (2 अंक):
सूचना
आदर्श विद्यालय, कानपुर
8 नवंबर, 2023ब्लेज़र खो गया है
आज भोजनावकाश के दौरान खेल के मैदान में मेरा नीले रंग का स्कूल ब्लेज़र कहीं छूट गया है। उसकी जेब में मेरी पहचान-पर्ची है और भीतर नाम 'अर्पित शर्मा, कक्षा 10-ब' लिखा है। जिस किसी को यह ब्लेज़र मिले, कृपया उसे कक्षा 10-ब में या कार्यालय में जमा करा दें। मैं आभारी रहूँगा।
- 1 mark
प्रस्तुति (1 अंक): शीर्षक, तिथि, संस्था का नाम व अंत में नाम-कक्षा: अर्पित शर्मा, कक्षा 10
- 1 mark
भाषा (1 अंक): शुद्ध, संक्षिप्त भाषा।
Answer: खोए ब्लेज़र की लगभग 80 शब्दों की सूचना।
Where the marks are
- ब्लेज़र का विवरण, खोने का समय-स्थान, लौटाने का स्थान (2 अंक)
- सही प्रारूप (1 अंक)
- भाषा (1 अंक)
Answer one of these 2 alternatives.
Q17(क) · 3 marks · WritingCompetency-basedWriting
आपकी माता जी तरह-तरह के स्वादिष्ट अचार बनाती हैं। इन अचारों की बिक्री के प्रचार-प्रसार हेतु लगभग 60 शब्दों में एक आकर्षक विज्ञापन तैयार कीजिए।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
विषय-वस्तु (1 अंक): अचारों के प्रकार, स्वाद, शुद्धता व संपर्क सूचना।
- 1 mark
प्रस्तुति (1 अंक): आकर्षक शीर्षक, नारा, बॉक्स व चित्र-स्थान।
- 1 mark
भाषा (1 अंक): आकर्षक, छोटे व प्रभावी वाक्य।
नमूना:
माँ के हाथ का स्वाद – 'अपना अचार'!
आम, नींबू, मिर्च, लहसुन, गाजर और मिक्स अचार – सब घर पर बने!
✔ शुद्ध सरसों का तेल व ताज़े मसाले
✔ कोई रंग या परिरक्षक नहीं
✔ पुरानी पारंपरिक विधिएक बार चखें, बार-बार माँगें!
खरीदने के लिए संपर्क करें: 98765 43210
पता: 12, गांधी नगर, लखनऊघर तक मुफ़्त पहुँच!
Answer: अचारों के प्रचार का लगभग 60 शब्दों का आकर्षक विज्ञापन।
Where the marks are
- विषय-वस्तु: अचारों की विशेषताएँ व संपर्क (1 अंक)
- प्रस्तुति (1 अंक)
- भाषा (1 अंक)
OR
Q17(ख) · 3 marks · WritingCompetency-basedWriting
विद्यालय में आयोजित होने वाले वसंत मेले के प्रचार-प्रसार हेतु लगभग 60 शब्दों में आकर्षक विज्ञापन तैयार कीजिए।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
विषय-वस्तु (1 अंक): मेले की तिथि, समय, स्थान, आकर्षण व प्रवेश।
- 1 mark
प्रस्तुति (1 अंक): आकर्षक शीर्षक, सुव्यवस्थित बिंदु।
- 1 mark
भाषा (1 अंक): रोचक, प्रभावी भाषा।
नमूना:
आइए, आइए! वसंत मेले में पधारिए!
आदर्श विद्यालय, भोपाल
📅 तिथि: 5 फ़रवरी 2023, रविवार
⏰ समय: प्रातः 10 से सायं 5 बजे तकखान-पान के स्टॉल, झूले, हस्तशिल्प, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल और लकी ड्रॉ!
सपरिवार आएँ, वसंत के रंगों में खो जाएँ!
प्रवेश निःशुल्क
– प्रधानाचार्य
Answer: वसंत मेले का लगभग 60 शब्दों का आकर्षक विज्ञापन।
Where the marks are
- विषय-वस्तु: तिथि, स्थान, आकर्षण (1 अंक)
- प्रस्तुति (1 अंक)
- भाषा (1 अंक)
Answer one of these 2 alternatives.
Q18(क) · 5 marks · WritingWriting
'रमेश बाबू ने बड़े ही मन से पुत्र के लिए मोबाइल खरीदा।' पंक्ति को आधार बनाकर लगभग 100 शब्दों में एक लघु कथा लिखिए।
Try it first, then show our solutionSolution
- 3 marks
विषय-वस्तु (3 अंक): शीर्षक सहित कथा, आरंभ-मध्य-अंत:
मोबाइल का मोह
रमेश बाबू ने बड़े ही मन से पुत्र के लिए मोबाइल खरीदा। सोचा था कि पढ़ाई में मदद मिलेगी। शुरू में बेटा अमन ऑनलाइन कक्षाएँ लेता रहा, पर धीरे-धीरे वह खेलों और वीडियो में डूब गया। रात-रात भर जागता, खाना भूल जाता और अंक गिरने लगे। रमेश बाबू ने समझाया तो वह चिढ़ गया। एक दिन अध्यापक ने बुलाकर बताया कि अमन परीक्षा में फ़ेल होने के कगार पर है। रमेश बाबू दुखी हुए, पर उन्होंने गुस्सा करने की बजाय प्यार से बेटे को समझाया। अमन को अपनी ग़लती का एहसास हुआ। उसने मोबाइल का समय तय किया और मन लगाकर पढ़ा। अगली परीक्षा में अच्छे अंक पाए।
- 1 mark
भाषा (1 अंक): शुद्ध, प्रवाहपूर्ण भाषा।
- 1 mark
प्रभाव (1 अंक): शिक्षाप्रद अंत: 'तकनीक वरदान है, यदि संयम से प्रयोग हो।'
Answer: दी गई पंक्ति पर आधारित लगभग 100 शब्दों की शिक्षाप्रद लघुकथा।
Where the marks are
- विषय-वस्तु: पंक्ति पर आधारित सुसंगत कथा (3 अंक)
- भाषा (1 अंक)
- प्रभाव/संदेश (1 अंक)
OR
Q18(ख) · 5 marks · WritingCompetency-basedWriting
मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश की चेतावनी जारी किए जाने के कारण जिला प्रशासन ने दो दिन के लिए शिक्षण-संस्थानों को बंद रखने का निर्देश दिया है। स्कूल प्रधानाचार्य की ओर से लगभग 100 शब्दों में, अभिभावकों तक इस जानकारी को पहुँचाने के लिए विद्यालय की वेबसाइट पर डालने हेतु एक ई-मेल तैयार कीजिए।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
औपचारिकताएँ (1 अंक):
प्रति: sabhi.abhibhavak@adarshvidyalaya.edu.in
प्रेषक: principal@adarshvidyalaya.edu.in
विषय: भारी बारिश के कारण दो दिन का अवकाशप्रिय अभिभावकगण,
- 2 marks
विषय-वस्तु (2 अंक):
मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश की चेतावनी जारी किए जाने के कारण जिला प्रशासन ने दो दिन तक सभी शिक्षण-संस्थानों को बंद रखने का निर्देश दिया है। अतः 18 और 19 जुलाई 2023 को हमारा विद्यालय बंद रहेगा। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अनुरोध है कि बच्चों को घर पर ही रखें और अनावश्यक बाहर न निकलने दें। पढ़ाई का नुकसान न हो, इसके लिए गृहकार्य विद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। विद्यालय 20 जुलाई से सामान्य रूप से खुलेगा। आपके सहयोग के लिए धन्यवाद।
- 1 mark
प्रस्तुति (1 अंक): सही क्रम, समापन: भवदीय, प्रधानाचार्य, आदर्श विद्यालय।
- 1 mark
भाषा (1 अंक): शुद्ध, औपचारिक भाषा।
Answer: प्रधानाचार्य की ओर से अभिभावकों के लिए दो दिन के अवकाश का लगभग 100 शब्दों का ई-मेल।
Where the marks are
- प्रति, प्रेषक, विषय, संबोधन (1 अंक)
- बंदी की सूचना, तिथियाँ, कारण व निर्देश (2 अंक)
- प्रस्तुति (1 अंक)
- भाषा (1 अंक)
Source: official question paper, cbse.gov.in. Chapter tags and solutions are ours. Spotted a transcription error? Write tosupport@questionbuddy.in.