CBSE Class 10 Hindi Course B 2023: question 1
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2023, paper 4/5/1, section A, question 1, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q1 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedReading (unseen passages)
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के लिए सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : 5×1=5
जलवायु परिवर्तन के दौर में गरमी का बढ़ता प्रकोप अनेक चिंताएँ उत्पन्न कर रहा है। भूमि के सभी क्षेत्र गरमी के प्रकोप से समान रूप से प्रभावित नहीं होते हैं। जहाँ अधिक हरियाली है, पेड़ हैं, वहाँ गरमी की मार अपेक्षाकृत कम है, जहाँ पूरा क्षेत्र सीमेंट-कंक्रीट के निर्माणों और सड़कों से भरा पड़ा है, वहाँ गरमी अधिक होती है। प्रायः किसी भी शहर के लिए एक ही तापमान बताया जाता है, पर वास्तव में एक ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों के तापमान में बहुत अंतर होता है। 10 डिग्री सेल्सियस या उससे भी अधिक का अंतर एक ही महानगर या बड़े शहर के भीतर देखा जा सकता है। वृद्ध और पहले से कमज़ोर स्वास्थ्य के लोगों पर चरम गरमी के दिनों में विशेष ध्यान देने की ज़रूरत है। गरमी के प्रकोप से उन लोगों की स्थिति और बिगड़ सकती है, जो पहले से साँस व हृदय संबंधी समस्याओं से त्रस्त हैं।
पर्यावरणविदों के अनुसार, शहरों में अधिक तापमान के कुछ प्रमुख कारण इस प्रकार हैं। आधुनिक शहरों का आकार-प्रकार वायु के बहाव के हिसाब से ठीक नहीं है। गाँव में हवा रुकती नहीं है, लेकिन शहरों में ऊँची इमारतों की वजह से हवा रुकती है और बेचैनी बढ़ती है। शहर रेगिस्तान की तरह होने लगे हैं। कई जगहों पर किसी वनस्पति का नामोनिशान नहीं होता है, ऐसे इलाकों पर बारिश भी बेअसर होती है। वाष्पीकरण कम होता है और गरमी बढ़ जाती है। शहरों में मानव-जनित ऊष्मा भी बहुत बढ़ गई है। पेट्रोलियम पदार्थों के अधिकतम उपयोग से भी शहरी तापमान बढ़ रहा है। गरमी के प्रकोप को कम करने के लिए बसावट सुधारने से हरियाली बढ़ाने तक बहुत काम हैं, जो हमें करने चाहिए। स्थानीय प्रजाति के वृक्षों की संख्या बढ़ाने तथा परंपरागत जलस्रोतों की रक्षा पर ध्यान देना चाहिए।
- (i)1 mark
शहरी क्षेत्रों में अधिक तापमान का क्या कारण है ?
- (A)शहरों में बहुमंज़िला इमारतों का होना
- (B)शहरों में पक्की सड़कों का जाल होना
- (C)शहरों में हरियाली का असमान रूप में पाया जाना
- (D)शहरों में सीमेंट-कंक्रीट के निर्माण का अधिक होना
- (ii)1 mark
शहरी क्षेत्रों में असमान तापमान का क्या कारण है ?
- (A)हरियाली की तुलना में सीमेंट-कंक्रीट का अधिक होना
- (B)हरियाली की तुलना में सीमेंट-कंक्रीट के निर्माण का अधिक होना
- (C)शहरों में हरियाली का असमान अनुपात
- (D)शहरों में हरियाली का कम होना
- (iii)1 mark
गरमी के प्रकोप से किन लोगों पर विशेष ध्यान देने की ज़रूरत है ?
- (A)कमज़ोर लोगों पर
- (B)वृद्ध लोगों पर
- (C)वृद्ध व कमज़ोर स्वास्थ्य के लोगों पर
- (D)साँस व हृदय संबंधी समस्याओं से ग्रसित लोगों पर
- (iv)1 mark
परंपरागत जलस्रोतों का उचित विकल्प है :
- (A)कुआँ, पोखर, नलकूप
- (B)कुआँ, हैंडपंप, पोखर
- (C)कुआँ, तालाब, नलकूप
- (D)कुआँ, तालाब, बावड़ी
- (v)1 mark
निम्नलिखित कथन (A) तथा कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढ़िए। उसके बाद दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुनकर लिखिए।
कथन (A) : गाँव में हवा रुकती नहीं है, लेकिन शहरों में हवा रुकती है।
कारण (R) : आधुनिक शहरों का आकार-प्रकार वायु के बहाव के हिसाब से ठीक नहीं है।- (A)कथन (A) तथा कारण (R) दोनों ग़लत हैं।
- (B)कथन (A) ग़लत है, लेकिन कारण (R) सही है।
- (C)कथन (A) सही है, लेकिन कारण (R), कथन (A) की ग़लत व्याख्या करता है।
- (D)कथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या करता है।
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2023 board paper, set 4/5/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
प्रत्येक प्रश्न का उत्तर गद्यांश की पंक्तियों में खोजिए।
Hint 2
(ii) में 'असमान' शब्द पर ध्यान दीजिए।
Hint 3
(v) में देखिए कि कारण कथन को समझाता है या नहीं।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(i) गद्यांश में कहा गया है कि जहाँ पूरा क्षेत्र सीमेंट-कंक्रीट के निर्माणों से भरा है, वहाँ गरमी अधिक होती है। उत्तर: (d)।
- 1 mark
(ii) एक ही शहर में कहीं हरियाली अधिक और कहीं कम होती है, इसी असमान अनुपात से तापमान असमान रहता है। उत्तर: (c)।
- 1 mark
(iii) गद्यांश में वृद्धों और पहले से कमज़ोर स्वास्थ्य वालों पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। उत्तर: (c)।
- 1 mark
(iv) परंपरागत जलस्रोत कुआँ, तालाब और बावड़ी हैं; नलकूप और हैंडपंप आधुनिक साधन हैं। उत्तर: (d)।
- 1 mark
(v) कथन और कारण दोनों गद्यांश के अनुसार सही हैं, और शहर का आकार-प्रकार ही हवा रुकने का कारण है। उत्तर: (d)।
Answer: (i) D; (ii) C; (iii) C; (iv) D; (v) D
Where the marks are
- (i) सही विकल्प D (1 अंक)
- (ii) सही विकल्प C (1 अंक)
- (iii) सही विकल्प C (1 अंक)
- (iv) सही विकल्प D (1 अंक)
- (v) सही विकल्प D (1 अंक)
Revise the chapter
- Chapter: Reading (unseen passages)
More questions from Reading (unseen passages)
- 2023 board paper, set 4/5/1 (Course B), Q2 · 5 marksनिम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : 5…
- 2023 board paper, set 3/2/1 (Course A), Q1 · 5 marksनिम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर इस पर आधारित प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखि…
- 2023 board paper, set 4/5/1 (Course B), Q7 · 5 marksनिम्नलिखित पद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर के लिए सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चु…
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.