Skip to content
HindiCBSE Class 10 · Course B · Board exam 2023, set 4/4/1 · 5 marks · Reading comprehension

CBSE Class 10 Hindi Course B 2023: question 1

Set in the CBSE Class 10 board exam of 2023, paper 4/4/1, section अ, question 1, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.

Q1 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedReading (unseen passages)

निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों का सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :

कृषि में हरी खाद उस सहायक फसल को कहते हैं जिसकी खेती मुख्यतः भूमि में पोषक तत्त्वों को बढ़ाने तथा उसमें जैविक पदार्थों की पूर्ति करने के उद्देश्य से की जाती है। प्रायः इस तरह की फसल को हरित स्थिति में हल चलाकर मिट्टी में मिला दिया जाता है। हरी खाद से भूमि की उपजाऊ शक्ति बढ़ती है और भूमि की रक्षा होती है। मृदा के लगातार उपयोग से उसमें उपस्थित पौधे की बढ़वार के लिए आवश्यक तत्त्व नष्ट होते जाते हैं। इनकी क्षतिपूर्ति के लिए और मिट्टी की उपजाऊ शक्ति को बनाए रखने के लिए हरी खाद एक उत्तम विकल्प है। बिना गले-सड़े हरे पौधे (फसलों अथवा उनके भाग) को जब मिट्टी की नत्रजन या जीवांश की मात्रा बढ़ाने के लिए खेत में दबाया जाता है तो इस क्रिया को हरी खाद देना कहते हैं।

हरी खाद के उपयोग से न सिर्फ जीवांश भूमि में उपलब्ध होता है बल्कि मृदा की भौतिक, रासायनिक एवं जैविक दशा में भी सुधार होता है। वातावरण तथा भूमि प्रदूषण की समस्या को समाप्त किया जा सकता है। लागत घटने से किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर होती है, भूमि में सूक्ष्म तत्त्वों की आपूर्ति होती है साथ ही साथ मृदा की उर्वरा शक्ति भी बेहतर हो जाती है।

  1. (i)

    हरी खाद का उपयोग खेतों में क्यों किया जाना चाहिए ?

    1. (a)रासायनिक खाद की महँगी लागत से बचने के लिए।
    2. (b)रासायनिक खाद के ज़हर से बचने के लिए।
    3. (c)खेती के पारंपरिक तरीकों को बढ़ावा देने के लिए।
    4. (d)मिट्टी की उर्वरता और गुणवत्ता बढ़ाने के लिए।
    1 mark
  2. (ii)

    मिट्टी का उपजाऊपन कैसे कम हो जाता है ?

    1. (a)रासायनिक खाद के उपयोग से।
    2. (b)समय पर वर्षा न होने से।
    3. (c)मिट्टी के निरंतर उपयोग से।
    4. (d)तेज आँधी-तूफान के आने से।
    1 mark
  3. (iii)

    'हरी खाद देना' क्रिया कहा जाता है :

    1. (a)खेतों में हरे रंग की खाद का प्रयोग करने को।
    2. (b)खेतों में ताज़ी खाद का प्रयोग करने को।
    3. (c)गलने-सड़ने से पूर्व सहायक फसल को खेतों में दबाने को।
    4. (d)गलने-सड़ने के बाद सहायक फसल को खेतों में दबाने को।
    1 mark
  4. (iv)

    निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
    (I) हरी खाद के उपयोग से भूमि में नमी बढ़ती है।
    (II) हरी खाद के उपयोग से भूमि की उर्वरता बढ़ती है।
    (III) हरी खाद के उपयोग से वातावरण शुद्ध होता है।
    (IV) हरी खाद के उपयोग से मिट्टी में जीवांश बढ़ते हैं।
    उपर्युक्त कथनों में से कौनसा/कौनसे कथन सही है/हैं ?

    1. (a)केवल (II)
    2. (b)केवल (I)
    3. (c)(I), (II) और (IV)
    4. (d)(II), (III) और (IV)
    1 mark
  5. (v)

    निम्नलिखित कथन (A) तथा कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढ़िए, उसके बाद दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुनकर लिखिए।
    कथन (A) : मिट्टी की उपजाऊ शक्ति को बनाए रखने के लिए हरी खाद एक उत्तम विकल्प है।
    कारण (R) : हरी खाद से मृदा की भौतिक, रासायनिक एवं जैविक दशा में सुधार होता है और लागत घटती है।

    1. (a)कथन (A) तथा कारण (R) दोनों गलत हैं।
    2. (b)कथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही हैं।
    3. (c)कथन (A) सही है तथा कारण (R) उसकी गलत व्याख्या करता है।
    4. (d)कथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या करता है।
    1 mark

Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2023 board paper, set 4/4/1.

Hints

Open one hint at a time and try again before the next.

Hint 1

प्रत्येक प्रश्न का उत्तर गद्यांश की पंक्तियों में खोजिए।

Hint 2

(iv) में देखिए कि किस कथन का उल्लेख गद्यांश में नहीं है।

Hint 3

(v) में जाँचिए कि (R) से (A) का कारण स्पष्ट होता है या नहीं।

Step-by-step solution

Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.

  1. (i) हरी खाद का उद्देश्य भूमि में पोषक तत्त्व और जैविक पदार्थ बढ़ाकर उसकी उपजाऊ शक्ति बढ़ाना है। सही विकल्प (d)।

    1 mark
  2. (ii) गद्यांश के अनुसार मृदा के लगातार उपयोग से पौधों के लिए आवश्यक तत्त्व नष्ट होते जाते हैं। सही विकल्प (c)।

    1 mark
  3. (iii) बिना गले-सड़े हरे पौधे खेत में दबाने की क्रिया को 'हरी खाद देना' कहते हैं। सही विकल्प (c)।

    1 mark
  4. (iv) गद्यांश में उर्वरता बढ़ना, प्रदूषण की समाप्ति (वातावरण शुद्ध होना) और जीवांश की वृद्धि कही गई है; नमी का उल्लेख नहीं है। अतः (II), (III), (IV) सही। विकल्प (d)।

    1 mark
  5. (v) (A) और (R) दोनों सही हैं, और (R) बताता है कि हरी खाद उत्तम विकल्प क्यों है। सही विकल्प (d)।

    1 mark

Answer: (i) d; (ii) c; (iii) c; (iv) d; (v) d

Where the marks are

  • (i) सही विकल्प (d) (1 अंक)
  • (ii) सही विकल्प (c) (1 अंक)
  • (iii) सही विकल्प (c) (1 अंक)
  • (iv) सही विकल्प (d) (1 अंक)
  • (v) सही विकल्प (d) (1 अंक)

Revise the chapter

  • Chapter: Reading (unseen passages)

The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.