Skip to content
HindiCBSE Class 10 · Course B · Board exam 2023 (session 2022-23)

CBSE Class 10 Hindi Course B: 2023 board paper, set 4/2/1

The question paper set in the CBSE Class 10 board exam of 2023, as printed: 18 questions for 80 marks, in sections, with each OR choice shown as an alternative. Try each question first, then open our solution.

Every question here has our step-by-step solution, split into the steps that earn marks. Each one was checked by an independent re-solve from the question paper.

Source: official question paper from cbse.gov.in: https://www.cbse.gov.in/cbsenew/question-paper/2023/X/HINDI_B.zip (a zip; this paper is the file 4_2_1 Hindi B.pdf). Questions are transcribed from that PDF; figures are described in words, so check the official paper for them.

How the paper is set

SectionQuestionsWhat it has
अ1-10बहुविकल्पी/वस्तुपरक; कुल 40 अंक; 45 उपप्रश्नों में से 40 के उत्तर देने हैं (प्रश्न 1-6 में से चार-चार, प्रश्न 4 व 5 में से चार, प्रश्न 6 में से चार)
ब11-18वर्णनात्मक; कुल 40 अंक; आंतरिक विकल्प सहित

Instructions in brief: प्रश्न 3, 4, 5 और 6 में से प्रत्येक में पाँच/छह में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर; प्रश्न 11, 12, 13 में तीन में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर; प्रश्न 14 में तीन विषयों में से किसी एक पर अनुच्छेद; प्रश्न 15–18 में आंतरिक विकल्प (क/ख)।

Section अ

बहुविकल्पी/वस्तुपरक; कुल 40 अंक; 45 उपप्रश्नों में से 40 के उत्तर देने हैं (प्रश्न 1-6 में से चार-चार, प्रश्न 4 व 5 में से चार, प्रश्न 6 में से चार)

  1. Q1 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedReading (unseen passages)

    निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :

    पृथ्वी पर लगातार ख़तरे मँडराते रहते हैं । हर साल हज़ारों की संख्या में उल्का पिंड पृथ्वी की ओर आते हैं । और इनसे कभी-कभी वैज्ञानिकों को भी ख़तरा महसूस होने लगता है । उल्का से पैदा ख़तरे से निबटने के लिए वैज्ञानिक तरीके भी खोजते रहे हैं । नासा की सोच रही है कि क्या परमाणु हथियारों के दम पर किसी ख़तरनाक उल्का पिंड को पृथ्वी से टकराने से पहले ही नष्ट किया जा सकता है ? क्या उल्का पिंड की दिशा को रॉकेट बूस्टर इत्यादि से मोड़ा जा सकता है ? अभी इन दोनों ही उपायों पर ज्यादा काम नहीं हुआ है । लेकिन वैज्ञानिकों को यह भी लगता है कि कभी कोई ज्यादा ही ख़तरनाक उल्का पिंड पृथ्वी से टकराया तो क्या होगा ? पृथ्वी के इंसान अगर ख़त्म हो गए तो क्या होगा ? एक समाधान एक अमेरिकी उद्यमी की ओर से आया है, जो काफ़ी रोचक है । बेन हल्डमैन नामक उद्यमी 'लाइफशिप' नामक एक स्टार्टअप के संस्थापक हैं, जिनका सिर्फ एक ही अभियान है — मानव बीज बैंक बनाना । दूसरे शब्दों में कहें तो इस बैंक में मानव डीएनए को संरक्षित किया जाएगा । यह बैंक चाँद पर स्थापित होगा । अगर इस धरती पर इंसान ख़त्म हो गए, तो मानव सभ्यता को फिर शुरू करने में यह बैंक सहायक होगा ।

    1. (i)

      मानव बीज बैंक में किसे संरक्षित किए जाने की योजना है ?

      1. (a)मानव डीएनए को
      2. (b)मानव कोशिका को
      3. (c)मानव रक्त को
      4. (d)मानव सभ्यता को
      1 mark
    2. (ii)

      बेन हल्डमैन की भविष्य में इंसानों को बचाने के क्षेत्र में किए जाने वाले प्रयास को क्या कहा जा सकता है ?

      1. (a)रोचक और विचारणीय
      2. (b)अरोचक और विचारणीय
      3. (c)रोचक और अविचारणीय
      4. (d)अरोचक और अविचारणीय
      1 mark
    3. (iii)

      निम्नलिखित कथन (A) तथा कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढ़िए । उसके बाद दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुनकर लिखिए ।
      कथन (A) : प्रत्येक वर्ष हज़ारों की संख्या में पृथ्वी की ओर आते उल्का पिंडों को वैज्ञानिक ख़तरा मानते हैं ।
      कारण (R) : पृथ्वी की ओर आने वाले उल्का पिंडों को परमाणिक हथियारों से सफलतापूर्वक पूरी तरह नष्ट किया जा सकता है ।

      1. (a)कथन (A) तथा कारण (R) दोनों ग़लत हैं ।
      2. (b)कथन (A) सही है, लेकिन कारण (R) ग़लत है ।
      3. (c)कथन (A) ग़लत है, लेकिन कारण (R) सही है ।
      4. (d)कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या करता है ।
      1 mark
    4. (iv)

      मानव बीज बैंक को कहाँ स्थापित किए जाने की योजना है ?

      1. (a)नासा में
      2. (b)पृथ्वी पर
      3. (c)मंगल पर
      4. (d)चाँद पर
      1 mark
    5. (v)

      गद्यांश के आधार पर वैज्ञानिकों के चिंतन का कारण इनमें से क्या नहीं है ?

      1. (a)उल्का पिंड का पृथ्वी से टकराना
      2. (b)पृथ्वी के इंसान विहीन हो जाने की स्थिति
      3. (c)उल्का पिंड को पृथ्वी से टकराने से पहले नष्ट करना
      4. (d)परमाणु हथियार के प्रयोग से होने वाले दुष्प्रभाव रोकना
      1 mark
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (i) गद्यांश में लिखा है कि बैंक में मानव डीएनए संरक्षित किया जाएगा। उत्तर (a)।

      1 mark
    2. (ii) लेखक इस समाधान को 'काफ़ी रोचक' कहता है और यह विचार करने योग्य भी है। उत्तर (a) रोचक और विचारणीय।

      1 mark
    3. (iii) कथन (A) सही है, क्योंकि हर साल हज़ारों उल्का पिंड आते हैं और वैज्ञानिक इन्हें ख़तरा मानते हैं। कारण (R) ग़लत है, क्योंकि गद्यांश के अनुसार परमाणु हथियारों से नष्ट करने के उपाय पर अभी ज़्यादा काम नहीं हुआ है। उत्तर (b)।

      1 mark
    4. (iv) बैंक चाँद पर स्थापित होगा। उत्तर (d)।

      1 mark
    5. (v) परमाणु हथियारों के दुष्प्रभाव रोकने की चिंता गद्यांश में नहीं है। शेष तीनों चिंताएँ दी गई हैं। उत्तर (d)।

      1 mark

    Answer: (i) a; (ii) a; (iii) b; (iv) d; (v) d

    Where the marks are

    • (i) मानव डीएनए (1 अंक)
    • (ii) रोचक और विचारणीय (1 अंक)
    • (iii) A सही, R ग़लत (1 अंक)
    • (iv) चाँद पर (1 अंक)
    • (v) परमाणु हथियार के दुष्प्रभाव रोकना (1 अंक)

    Open Q1 on its own page

  2. Q2 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedReading (unseen passages)

    निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :

    देश के एक प्रसिद्ध आयुर्विज्ञान संस्थान के बाल रोग विभाग ने 660 बच्चों का दो साल तक गहन अध्ययन किया है । इस अध्ययन में पाँच साल तक के बच्चों को शामिल किया गया था । पता चला कि ये बच्चे एक घंटा से भी अधिक समय मोबाइल पर बिताते हैं । मोबाइल और टीवी का कुल समय पाँच घंटे निकला । यही नहीं, इनके माता-पिता भी लगभग साढ़े छह घंटे विभिन्न गैजेट्स पर बिताते हैं । इसी अध्ययन में यह भी पाया गया कि 60 प्रतिशत बच्चे सोने से पहले इन उपकरणों के इस्तेमाल के आदी हो चले हैं । यह भी एक तरह का नशा ही है, जिस पर अगर समय रहते ध्यान न दिया गया तो यह आदत आने वाली पीढ़ियों के लिए भारी मुसीबत बन सकती है । विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्पष्ट सलाह है कि दो साल तक के बच्चों के हाथों में गैजेट्स या इलैक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं देने चाहिए । यहाँ तक कि पाँच साल की उम्र में भी इनका 'स्क्रीन टाइम' एक घंटे से अधिक नहीं होना चाहिए । लेकिन संपन्न होते घरों में यह देखने को मिलता है कि इसे वे अपनी हैसियत से जोड़ने लगे हैं । ऐसा करते हुए वे भूल जाते हैं कि वे अपने बच्चों का आज ही नहीं, भविष्य भी बिगाड़ रहे हैं ।

    1. (i)

      निम्नलिखित में से किस कथन को गद्यांश की सीख के आधार के रूप में कहा जा सकता है ?

      1. (a)इलैक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रयोग नहीं करना चाहिए ।
      2. (b)इलैक्ट्रॉनिक उपकरणों का सीमित उपयोग करना चाहिए ।
      3. (c)इलैक्ट्रॉनिक उपकरणों को हैसियत से नहीं जोड़ना चाहिए ।
      4. (d)इलैक्ट्रॉनिक उपकरणों का आदी नहीं होना चाहिए ।
      1 mark
    2. (ii)

      माता-पिता की कौन-सी प्रवृत्ति उनके बच्चों के लिए अनुचित है ?

      1. (a)उनका बहुत अधिक साधन-संपन्न होना ।
      2. (b)उनका बहुत अधिक शिक्षा संपन्न होना ।
      3. (c)गैजेट्स को अपनी हैसियत से जोड़ना ।
      4. (d)हैसियत के अनुरूप गैजेट्स न ख़रीदना ।
      1 mark
    3. (iii)

      निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
      (क) सोने से पूर्व गैजेट्स के उपयोग से अच्छी नींद आती है ।
      (ख) आजकल के अभिभावक गैजेट्स को अपनी हैसियत का आधार मानते हैं ।
      (ग) वर्तमान में गैजेट्स का उपयोग एक नशे के समान हो गया है ।
      (घ) गैजेट्स का अनियंत्रित इस्तेमाल बच्चों के भविष्य के लिए हानिकारक है ।
      उपर्युक्त कथनों में से कौन-से कथन गद्यांश के आधार पर सही हैं ?

      1. (a)(क) और (घ)
      2. (b)(ख) और (ग)
      3. (c)(क), (ख) और (ग)
      4. (d)(ख), (ग) और (घ)
      1 mark
    4. (iv)

      गद्यांश के आधार पर छोटे बच्चों के हाथों में इलैक्ट्रॉनिक उपकरण दिए जाने का कारण है :

      1. (a)बच्चों की ज़िद
      2. (b)समय की माँग
      3. (c)संपन्नता का दिखावा
      4. (d)बच्चों के लिए समय का अभाव
      1 mark
    5. (v)

      'स्क्रीन टाइम' से क्या आशय है ?

      1. (a)सिर्फ मोबाइल पर बिताया गया समय
      2. (b)सिर्फ टीवी पर बिताया गया समय
      3. (c)सिर्फ लैपटॉप पर बिताया गया समय
      4. (d)उपर्युक्त तीनों पर बिताया गया समय
      1 mark
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (i) WHO की सलाह और अध्ययन से यही सीख मिलती है कि उपकरणों का उपयोग सीमित होना चाहिए। उत्तर (b)।

      1 mark
    2. (ii) अभिभावक गैजेट्स को अपनी हैसियत से जोड़ते हैं, यही अनुचित प्रवृत्ति है। उत्तर (c)।

      1 mark
    3. (iii) (क) ग़लत है। (ख), (ग) और (घ) गद्यांश के अनुसार सही हैं। उत्तर (d)।

      1 mark
    4. (iv) संपन्न घर इसे हैसियत से जोड़ते हैं, यानी संपन्नता का दिखावा। उत्तर (c)।

      1 mark
    5. (v) स्क्रीन टाइम में मोबाइल, टीवी, लैपटॉप आदि सभी पर बिताया समय शामिल है। उत्तर (d)।

      1 mark

    Answer: (i) b; (ii) c; (iii) d; (iv) c; (v) d

    Where the marks are

    • (i) सीमित उपयोग (1 अंक)
    • (ii) गैजेट्स को हैसियत से जोड़ना (1 अंक)
    • (iii) (ख), (ग), (घ) (1 अंक)
    • (iv) संपन्नता का दिखावा (1 अंक)
    • (v) तीनों पर बिताया समय (1 अंक)

    Open Q2 on its own page

  3. Q3 · 4 marks · GrammarGrammar

    निर्देशानुसार 'पदबंध' पर आधारित पाँच बहुविकल्पीय प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : 4×1=4

    1. (i)

      "सातवीं-आठवीं के कुछ विद्यार्थी हमें उनके बारे में बताया करते थे ।" — रेखांकित पदबंध है :

      1. (a)संज्ञा पदबंध
      2. (b)सर्वनाम पदबंध
      3. (c)विशेषण पदबंध
      4. (d)क्रिया-विशेषण पदबंध
      1 mark
    2. (ii)

      "बड़े-बड़े बिल्डर कई सालों से समंदर को पीछे ढकेलकर उसकी ज़मीन को हथिया रहे थे ।"
      (क) बड़े-बड़े बिल्डर
      (ख) पीछे ढकेलकर
      (ग) उसकी ज़मीन को
      (घ) हथिया रहे थे
      उपर्युक्त पदबंधों में से क्रिया-विशेषण पदबंध का/के उदाहरण है/हैं :

      1. (a)केवल (ग)
      2. (b)केवल (ख)
      3. (c)(ख) और (घ)
      4. (d)(क) और (ग)
      1 mark
    3. (iii)

      "वह महिमामय व्यक्तित्व पूरी तरह उसकी आत्मा में उतर चुका है ।" — इस वाक्य में क्रिया पदबंध है :

      1. (a)वह महिमामय व्यक्तित्व
      2. (b)पूरी तरह उसकी
      3. (c)उसकी आत्मा में
      4. (d)उतर चुका है
      1 mark
    4. (iv)

      "मास्टर प्रीतम चंद का दुबला-पतला गठीला शरीर था ।" — वाक्य में रेखांकित पदबंध का भेद है :

      1. (a)सर्वनाम पदबंध
      2. (b)संज्ञा पदबंध
      3. (c)विशेषण पदबंध
      4. (d)क्रिया-विशेषण पदबंध
      1 mark
    5. (v)

      "दूसरों की सहायता करने वाले आप महान हैं ।" — इस वाक्य में रेखांकित पदबंध का उपयुक्त भेद है :

      1. (a)संज्ञा पदबंध
      2. (b)सर्वनाम पदबंध
      3. (c)क्रिया पदबंध
      4. (d)विशेषण पदबंध
      1 mark
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (i) 'सातवीं-आठवीं के कुछ विद्यार्थी' का मुख्य शब्द 'विद्यार्थी' संज्ञा है, इसलिए यह संज्ञा पदबंध है। उत्तर (a)।

      1 mark
    2. (ii) 'पीछे ढकेलकर' क्रिया की रीति बताता है, इसलिए यह क्रिया-विशेषण पदबंध है। उत्तर (b) केवल (ख)।

      1 mark
    3. (iii) 'उतर चुका है' क्रिया का पूरा रूप है, इसलिए यह क्रिया पदबंध है। उत्तर (d)।

      1 mark
    4. (iv) 'दुबला-पतला गठीला' शरीर की विशेषता बताता है, इसलिए यह विशेषण पदबंध है। उत्तर (c)।

      1 mark
    5. (v) 'दूसरों की सहायता करने वाले आप' का मुख्य शब्द 'आप' सर्वनाम है, इसलिए यह सर्वनाम पदबंध है। उत्तर (b)।

      1 mark
    6. नोट: किन्हीं चार उप-प्रश्नों के उत्तर पर 4 अंक मिलते हैं। यहाँ पाँचों हल दिए गए हैं।

    Answer: (i) a; (ii) b; (iii) d; (iv) c; (v) b

    Where the marks are

    • पदबंध के मुख्य शब्द की पहचान कर सही भेद चुनना (प्रत्येक उप-प्रश्न 1 अंक, कुल 4 अंक)

    Open Q3 on its own page

  4. Q4 · 4 marks · GrammarGrammar

    निर्देशानुसार 'रचना की दृष्टि से वाक्य-भेद' पर आधारित निम्नलिखित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : 4×1=4

    1. (i)

      "जब वह पहली बार इस शहर में आया था तो वह भी बिलकुल बच्चा था ।" — रचना के आधार पर वाक्य-भेद बताइए ।

      1. (a)सरल वाक्य
      2. (b)संयुक्त वाक्य
      3. (c)मिश्र वाक्य
      4. (d)विधानवाचक वाक्य
      1 mark
    2. (ii)

      "मैं प्रातःकाल नाश्ता करके पढ़ने बैठ जाता हूँ ।" — इस वाक्य का मिश्र वाक्य के रूप में रूपांतरित वाक्य है :

      1. (a)प्रातःकाल नाश्ता करने के बाद मैं पढ़ने बैठ जाता हूँ ।
      2. (b)मैं प्रातःकाल नाश्ता करता और पढ़ने बैठ जाता हूँ ।
      3. (c)जब मैं प्रातःकाल नाश्ता कर लेता तब पढ़ने बैठ जाता हूँ ।
      4. (d)मैं प्रातःकाल नाश्ता करने के बाद ही पढ़ने बैठ जाता हूँ ।
      1 mark
    3. (iii)

      'रचना के आधार पर वाक्य-भेद' पर आधारित विषय के संदर्भ में लिखिए कि निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है ।

      1. (a)वाक्य संरचना की दृष्टि से वाक्य के मुख्य तीन भेद होते हैं ।
      2. (b)वाक्य संरचना की दृष्टि से वाक्य के मुख्य आठ भेद होते हैं ।
      3. (c)संयुक्त वाक्यों में उसके प्रत्येक वाक्य एक-दूसरे पर आश्रित होते हैं ।
      4. (d)वाक्य का रूप परिवर्तित करते समय उसका अर्थ भी परिवर्तित होना चाहिए ।
      1 mark
    4. (iv)

      निम्नलिखित वाक्यों में सरल वाक्य नहीं है :

      1. (a)उन्होंने डोर पकड़ ली और होस्टल की तरफ दौड़े ।
      2. (b)हम और तुम इसके बारे में कुछ नहीं जानते ।
      3. (c)बड़े-बड़े विद्वान भी उनकी मातहती में काम करते हैं ।
      4. (d)लोग आठवीं पास करके नायब तहसीलदार हो जाते थे ।
      1 mark
    5. (v)

      "हरिहर काका के प्रति मेरी आसक्ति के अनेक व्यावहारिक और वैचारिक कारण हैं ।" — रचना की दृष्टि से वाक्य-भेद लिखिए :

      1. (a)मिश्र वाक्य
      2. (b)सरल वाक्य
      3. (c)संयुक्त वाक्य
      4. (d)सामान्य वाक्य
      1 mark
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (i) वाक्य में 'जब...आया था' आश्रित उपवाक्य है और 'वह भी बच्चा था' मुख्य उपवाक्य है। इसलिए यह मिश्र वाक्य है। उत्तर (c)।

      1 mark
    2. (ii) मिश्र वाक्य में आश्रित उपवाक्य जोड़ने वाले शब्द 'जब...तब' आते हैं, जो विकल्प (c) में हैं। उत्तर (c)।

      1 mark
    3. (iii) संरचना की दृष्टि से वाक्य के तीन भेद हैं: सरल, संयुक्त और मिश्र। उत्तर (a)।

      1 mark
    4. (iv) 'उन्होंने डोर पकड़ ली और होस्टल की तरफ़ दौड़े' में 'और' से दो स्वतंत्र उपवाक्य जुड़े हैं, इसलिए यह संयुक्त वाक्य है, सरल नहीं। उत्तर (a)।

      1 mark
    5. (v) इस वाक्य में एक ही क्रिया 'हैं' है, इसलिए यह सरल वाक्य है। उत्तर (b)।

      1 mark
    6. नोट: किन्हीं चार उत्तरों पर 4 अंक मिलते हैं। यहाँ पाँचों हल दिए गए हैं।

    Answer: (i) c; (ii) c; (iii) a; (iv) a; (v) b

    Where the marks are

    • (i)–(v) में सही विकल्प का चयन (प्रत्येक 1 अंक, कुल 4 अंक)

    Open Q4 on its own page

  5. Q5 · 4 marks · GrammarGrammar

    'समास' पर आधारित निम्नलिखित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : 4×1=4

    1. (i)

      'रचनाकार' शब्द किस समास का उदाहरण है ?

      1. (a)तत्पुरुष समास
      2. (b)अव्ययीभाव समास
      3. (c)द्वंद्व समास
      4. (d)बहुव्रीहि समास
      1 mark
    2. (ii)

      किस समास में उत्तर पद प्रधान होता है ?

      1. (a)द्वंद्व समास
      2. (b)बहुव्रीहि समास
      3. (c)तत्पुरुष समास
      4. (d)अव्ययीभाव समास
      1 mark
    3. (iii)

      'देहावसान' का उपयुक्त समास विग्रह है :

      1. (a)देह और अवसान
      2. (b)देह रूपी अवसान
      3. (c)देह का अवसान
      4. (d)देह के लिए अवसान
      1 mark
    4. (iv)

      बहुव्रीहि समास का सही उदाहरण है :

      1. (a)आकाशवाणी
      2. (b)चक्रपाणि
      3. (c)रचनाकार
      4. (d)शांतिप्रिय
      1 mark
    5. (v)

      निम्नलिखित में 'दुःख-ताप' समस्तपद का सही समास विग्रह और भेद किस विकल्प में है ?

      1. (a)दुःख रूपी ताप — कर्मधारय समास
      2. (b)दुःख समान ताप — कर्मधारय समास
      3. (c)ताप समान दुःख — कर्मधारय समास
      4. (d)दुःख से ताप — तत्पुरुष समास
      1 mark
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (i) 'रचनाकार' का विग्रह 'रचना को करने वाला' है। इसमें कारक चिह्न लुप्त है और उत्तर पद प्रधान है, इसलिए यह तत्पुरुष समास है। उत्तर (a)।

      1 mark
    2. (ii) तत्पुरुष समास में उत्तर पद प्रधान होता है। उत्तर (c)।

      1 mark
    3. (iii) 'देहावसान' का विग्रह 'देह का अवसान' है। उत्तर (c)।

      1 mark
    4. (iv) 'चक्रपाणि' का अर्थ है चक्र है पाणि (हाथ) में जिसके, यानी विष्णु। इसमें कोई तीसरा अर्थ प्रधान है, इसलिए यह बहुव्रीहि समास है। उत्तर (b)।

      1 mark
    5. (v) 'दुःख रूपी ताप' में पहला पद उपमेय और दूसरा रूपक है, इसलिए यह कर्मधारय समास है। उत्तर (a)।

      1 mark
    6. नोट: किन्हीं चार उत्तरों पर 4 अंक मिलते हैं। यहाँ पाँचों हल दिए गए हैं।

    Answer: (i) a; (ii) c; (iii) c; (iv) b; (v) a

    Where the marks are

    • समास का भेद और विग्रह सही पहचानना (प्रत्येक उप-प्रश्न 1 अंक, कुल 4 अंक)

    Open Q5 on its own page

  6. Q6 · 4 marks · GrammarGrammar

    निर्देशानुसार 'मुहावरे' पर आधारित छह बहुविकल्पीय प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : 4×1=4

    1. (i)

      'ज़हर लगना' मुहावरे का उपयुक्त अर्थ है :

      1. (a)बहुत बुरा लगना
      2. (b)बहुत कड़वा लगना
      3. (c)बहुत विषैला होना
      4. (d)विष का असर होना
      1 mark
    2. (ii)

      निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
      (क) हाथ लगना — छू/स्पर्श हो जाना
      (ख) हाथ से निकलना — छूटकर गिर जाना
      (ग) हाथों में लेना — ज़िम्मेदारी लेना
      (घ) हाथों-हाथ लेना — आवभगत करना
      उपर्युक्त युग्मों में से कौन-से सही, सुमेलित युग्म हैं ?

      1. (a)केवल (क)
      2. (b)केवल (ख)
      3. (c)(ग) और (घ)
      4. (d)(ख) और (घ)
      1 mark
    3. (iii)

      निम्नलिखित में से 'धोखा देना' अर्थ के लिए उपयुक्त मुहावरा पहचान कर लिखिए :

      1. (a)आँखों में आँसू आना
      2. (b)आँखों में धूल झोंकना
      3. (c)अंधे के हाथ बटेर लगना
      4. (d)घर से बेघर करना
      1 mark
    4. (iv)

      "छोटे भाई की लापरवाही देखकर बड़े भाई साहब ने उसे ________ ।" नीचे दिए गए मुहावरों में से उचित मुहावरे से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए ।

      1. (a)हाथों-हाथ लेना
      2. (b)सीधे हाथ लेना
      3. (c)सिर-माथे लेना
      4. (d)आड़े हाथों लेना
      1 mark
    5. (v)

      'दबदबा होना' अर्थ के लिए निम्नलिखित मुहावरों में से उपयुक्त मुहावरा है :

      1. (a)हेकड़ी जताना
      2. (b)खाल खींचना
      3. (c)चमड़ी उधेड़ना
      4. (d)तूती बोलना
      1 mark
    6. (vi)

      "मेरे दरजे में आओगे तो ________ जाएगा ।" रिक्त स्थान की पूर्ति नीचे दिए गए उपयुक्त मुहावरे से कीजिए ।

      1. (a)किस्सा ख़त्म होना
      2. (b)काम तमाम होना
      3. (c)गाँठ बाँध लेना
      4. (d)दाँतों पसीना आना
      1 mark
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (i) 'ज़हर लगना' का अर्थ बहुत बुरा लगना है। उत्तर (a)।

      1 mark
    2. (ii) 'हाथों में लेना' का अर्थ ज़िम्मेदारी लेना और 'हाथों-हाथ लेना' का अर्थ आवभगत करना है। ये दोनों सही हैं। उत्तर (c)।

      1 mark
    3. (iii) 'आँखों में धूल झोंकना' का अर्थ धोखा देना है। उत्तर (b)।

      1 mark
    4. (iv) लापरवाही देखकर डाँटना 'आड़े हाथों लेना' है। उत्तर (d)।

      1 mark
    5. (v) 'तूती बोलना' का अर्थ दबदबा होना है। उत्तर (d)।

    6. (vi) 'दाँतों पसीना आना' का अर्थ बहुत कठिनाई होना है। उत्तर (d)।

    7. नोट: किन्हीं चार उत्तरों पर 4 अंक मिलते हैं। यहाँ छहों हल दिए गए हैं।

    Answer: (i) a; (ii) c; (iii) b; (iv) d; (v) d; (vi) d

    Where the marks are

    • मुहावरे का सही अर्थ या प्रयोग पहचानना (प्रत्येक उप-प्रश्न 1 अंक, कुल 4 अंक)

    Open Q6 on its own page

  7. Q7 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedReading (unseen passages)

    पठित काव्यांश पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर के लिए सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : 5×1=5

    राह कुर्बानियों की न वीरान हो
    तुम सजाते ही रहना नए काफ़िले
    फ़तह का जश्न इस जश्न के बाद है
    ज़िंदगी मौत से मिल रही है गले
    बाँध लो अपने सर से कफ़न साथियो
    अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो ।

    1. (i)

      ? (कवि किसकी ... )

      1. (a)देश की सुरक्षा की
      2. (b)देश के उत्थान की
      3. (c)देश के विस्तार की
      4. (d)देश के विकास की
      1 mark
    2. (ii)

      निम्नलिखित कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़िए :
      (क) सैनिक सर पर कफ़न बाँधने की बात करते हैं क्योंकि उनके जीवन का अंत निकट है ।
      (ख) सैनिक सर पर कफ़न बाँधने की बात करते हैं क्योंकि वे अत्यंत घायल अवस्था में हैं ।
      (ग) सैनिक सर से कफ़न बाँधने की बात करते हैं क्योंकि देशहित में मृत्यु का भी सामना करना पड़ सकता है ।
      (घ) सैनिक सर से कफ़न बाँधने की बात करते हैं क्योंकि युद्ध के दौरान ऐसा करने की एक प्राचीन परंपरा है ।
      पद्यांश से मेल खाते हुए उपर्युक्त कथन/कथनों के लिए नीचे दिए गए विकल्पों में से उचित विकल्प का चयन कीजिए :

      1. (a)केवल (ख)
      2. (b)केवल (ग)
      3. (c)(क) और (ख)
      4. (d)(ग) और (घ)
      1 mark
    3. (iii)

      कवि किस काफ़िले को सजाने की बात कह रहा है ?

      1. (a)सीमा पर रसद पहुँचाने वाले काफ़िले को
      2. (b)सीमा पर भोजन पहुँचाने वाले काफ़िले को
      3. (c)देश की सीमा पर तैनात सैनिकों के काफ़िले को
      4. (d)देश की रक्षा हेतु तत्पर सैनिकों के काफ़िले को
      1 mark
    4. (iv)

      पद्यांश में फँसे हुए सैनिकों का ... (पद्य के अनुसार) नारे/महानों का प्रयोग किस विषय के लिए है ?

      1. (a)देश की रक्षा हेतु कुर्बान होते सैनिकों के लिए
      2. (b)देश की रक्षा हेतु घायल होते सैनिकों के लिए
      3. (c)देश की सीमाओं पर पहरा देते सैनिकों के लिए
      4. (d)देश के उत्तरी क्षेत्रों में तैनात सैनिकों के लिए
      1 mark
    5. (v)

      'राह कुर्बानियों की न वीरान हो' पंक्ति में किस 'राह' की बात की गई है ?

      1. (a)मातृभूमि की रक्षा हेतु अहिंसा की राह
      2. (b)मातृभूमि की रक्षा हेतु बलिदान की राह
      3. (c)दुश्मनों से अहिंसात्मक बदला लेने की राह
      4. (d)दुश्मनों से शांतिपूर्ण समझौता करने की राह
      1 mark
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (i) प्रश्न का पाठ अधूरा छपा है। काव्यांश में सैनिकों को 'अब तुम्हारे हवाले वतन' कहा गया है, यानी देश की सुरक्षा उनके हाथ में है। अंक-योजना के अनुसार उत्तर (a)।

      1 mark
    2. (ii) देशहित में मृत्यु का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए सैनिक कफ़न बाँधने की बात करते हैं। यह कथन (ग) है। उत्तर (b)।

      1 mark
    3. (iii) कवि देश की रक्षा के लिए तत्पर सैनिकों के काफ़िले को सजाने की बात कहता है। उत्तर (d)।

      1 mark
    4. (iv) प्रश्न का पाठ अधूरा है। अंक-योजना के अनुसार उत्तर (a), यानी देश की रक्षा के लिए कुर्बान होते सैनिक।

      1 mark
    5. (v) 'कुर्बानियों की राह' का अर्थ मातृभूमि की रक्षा के लिए बलिदान की राह है। उत्तर (b)।

      1 mark

    Answer: (i) a; (ii) b; (iii) d; (iv) a; (v) b

    Where the marks are

    • (i)–(v) में सही विकल्प का चयन (प्रत्येक 1 अंक)

    Open Q7 on its own page

  8. Q8 · 2 marks · Reading comprehensionवीरेन डंगवाल – तोप

    पठित पद्य पाठों के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर के लिए सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए : 2×1=2

    1. (i)

      तोप पर बैठी चिड़ियाँ हमें क्या संदेश देती है ?

      1. (a)जीवन नश्वर और क्षणभंगुर है
      2. (b)बाहरी आक्रांताओं से सावधान रहना चाहिए
      3. (c)विरासत में मिली चीज़ों को सँभालकर रखना चाहिए
      4. (d)अत्याचारी का अंत एक न एक दिन अवश्यंभावी है
      1 mark
    2. (ii)

      निम्नलिखित कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़िए :
      (क) विपदा के समय ईश्वर अपने भक्तों की स्वयं ही सहायता करते हैं ।
      (ख) कवि ईश्वर से अपने कर्मों के सकारात्मक परिणाम की अपेक्षा रखते हैं ।
      (ग) विपरीत परिस्थितियों में आत्मबल और पुरुषार्थ का साथ नहीं छोड़ना चाहिए ।
      (घ) विपरीत परिस्थितियों में ईश्वर के अस्तित्व पर संदेह नहीं करना चाहिए ।
      उपर्युक्त कथनों में से कौन-से कथन 'आत्मत्राण' कविता से प्राप्त संदेश को दर्शाते हैं ?

      1. (a)(क) और (ख)
      2. (b)(ख) और (ग)
      3. (c)(ग) और (घ)
      4. (d)(क) और (घ)
      1 mark
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (i) 'तोप' कविता में तोप पर बैठी चिड़ियाँ संदेश देती हैं कि अत्याचारी का अंत एक न एक दिन निश्चित है। उत्तर (d)।

      1 mark
    2. (ii) 'आत्मत्राण' का संदेश है कि विपरीत परिस्थितियों में आत्मबल और पुरुषार्थ न छोड़ें और ईश्वर पर संदेह न करें। यह (ग) और (घ) हैं। उत्तर (c)।

      1 mark

    Answer: (i) d; (ii) c

    Where the marks are

    • (i) अत्याचारी का अंत अवश्यंभावी (1 अंक)
    • (ii) कथन (ग) और (घ) (1 अंक)

    Open Q8 on its own page

  9. Q9 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedReading (unseen passages)

    पठित गद्यांश पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर के लिए सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : 5×1=5

    बड़े बाज़ार के प्रायः मकानों पर राष्ट्रीय झंडा फहरा रहा था और कई मकान तो ऐसे सजाए गए थे कि ऐसा मालूम होता था कि मानो स्वतंत्रता मिल गई हो । कलकत्ते के प्रत्येक भाग में ही झंडे लगाए गए थे । जिस रास्ते से मनुष्य जाते थे, उसी रास्ते में उत्साह और नवीनता मालूम होती थी । लोगों का कहना था कि ऐसी सजावट पहले नहीं हुई । पुलिस भी अपनी पूरी ताकत से शहर में गश्त देकर प्रदर्शन कर रही थी । मोटर लारियों में गोरखे तथा सारजेंट प्रत्येक मोड़ पर तैनात थे । कितनी ही लारियाँ शहर में घुमाई जा रही थीं । घुड़सवारों का प्रबंध था । कहीं भी ट्रैफ़िक पुलिस नहीं थी, सारी पुलिस को इसी काम में लगाया गया था । बड़े-बड़े पार्कों तथा मैदानों को पुलिस ने सवेरे से ही घेर लिया था । मोनुमेंट के नीचे जहाँ शाम को सभा होने वाली थी उस जगह को तो भोर में छह बजे से ही पुलिस ने बड़ी संख्या में घेर लिया था ।

    1. (i)

      घुड़सवारों का प्रबंध किसकी ओर से किया गया था ?

      1. (a)पुलिस प्रशासन
      2. (b)कांग्रेस कौंसिल
      3. (c)स्थानीय समिति
      4. (d)केन्द्र सरकार
      1 mark
    2. (ii)

      बड़े बाज़ार के मकानों को सजाने और उन पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का क्या कारण था ?

      1. (a)स्वतंत्रता प्राप्ति की ख़ुशी मनाना
      2. (b)स्वतंत्रता दिवस की वर्षगाँठ मनाना
      3. (c)लोगों में उत्साह और नवीनता का संचार करना
      4. (d)लोगों में देशभक्ति की भावना का संचार करना
      1 mark
    3. (iii)

      शहर में कहीं भी ट्रैफ़िक पुलिस क्यों नहीं थी ?

      1. (a)ट्रैफ़िक पुलिस गश्त के काम में लगी थी ।
      2. (b)उस दिन शहर में कोई ट्रैफ़िक नहीं था ।
      3. (c)ट्रैफ़िक पुलिस आज़ादी का उत्सव मना रही थी ।
      4. (d)ट्रैफ़िक पुलिस को निरस्त कर दिया गया था ।
      1 mark
    4. (iv)

      शहर के प्रत्येक मोड़ पर मोटर लारियों में गोरखे तथा सारजेंट क्यों तैनात थे ?

      1. (a)कार्यक्रम के दौरान होने वाली हिंसा को रोकने के लिए
      2. (b)सरकारी आदेशानुसार कर्तव्य का निर्वाह करने के लिए
      3. (c)शाम को होने वाली सभा का प्रबंध करने के लिए
      4. (d)शाम को होने वाली सभा में सम्मिलित होने के लिए
      1 mark
    5. (v)

      निम्नलिखित कथन (A) तथा कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढ़िए । उसके बाद दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुनकर लिखिए ।
      कथन (A) : पुलिस ने बड़ी संख्या में पार्कों तथा मैदानों को घेर लिया था ।
      कारण (R) : पुलिस अपनी पूरी ताकत से शहर में गश्त देकर प्रदर्शन कर रही थी ।

      1. (a)कथन (A) तथा कारण (R) दोनों ग़लत हैं ।
      2. (b)कथन (A) ग़लत है, लेकिन कारण (R) सही है ।
      3. (c)कथन (A) सही है, लेकिन कारण (R) उसकी ग़लत व्याख्या करता है ।
      4. (d)कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या करता है ।
      1 mark
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (i) घुड़सवारों का प्रबंध पुलिस प्रशासन ने किया था। उत्तर (a)।

      1 mark
    2. (ii) यह स्वतंत्रता दिवस की वर्षगाँठ मनाने के लिए था। उत्तर (b)।

      1 mark
    3. (iii) सारी पुलिस, ट्रैफ़िक पुलिस सहित, गश्त के काम में लगाई गई थी। उत्तर (a)।

      1 mark
    4. (iv) गोरखे और सारजेंट सरकारी आदेश के अनुसार अपना कर्तव्य निभाने के लिए तैनात थे। उत्तर (b)।

      1 mark
    5. (v) कथन (A) सही है और कारण (R) भी सही है, पर गश्त देना पार्क घेरने की सही व्याख्या नहीं है। उत्तर (c)।

      1 mark

    Answer: (i) a; (ii) b; (iii) a; (iv) b; (v) c

    Where the marks are

    • (i)–(v) में सही विकल्प का चयन (प्रत्येक 1 अंक)

    Open Q9 on its own page

  10. Q10 · 2 marks · Reading comprehensionप्रहलाद अग्रवाल – तीसरी कसम के शिल्पकार शैलेंद्र

    पठित गद्य पाठों के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर के लिए सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : 2×1=2

    1. (i)

      'तीसरी कसम' फ़िल्म निर्माण के पीछे शैलेन्द्र का क्या उद्देश्य था ?

      1. (a)आत्म संतुष्टि के सुख की कामना
      2. (b)अपार संपत्ति के सुख की कामना
      3. (c)अपार यश के सुख की कामना
      4. (d)साहित्य संरक्षण के सुख की कामना
      1 mark
    2. (ii)

      'झेन की देन' पाठ से हमें क्या सीख मिलती है ?

      1. (a)हमें अपने से बड़े देशों से कभी प्रतिस्पर्धा नहीं करनी चाहिए ।
      2. (b)हमें सिर्फ अपने से छोटे देशों से ही प्रतिस्पर्धा रखनी चाहिए ।
      3. (c)हमें वर्तमान से अधिक अतीत और भविष्य की चिंता करनी चाहिए ।
      4. (d)हमें अतीत और भविष्य की चिंता त्याग कर वर्तमान में जीना चाहिए ।
      1 mark
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (i) शैलेंद्र ने 'तीसरी कसम' धन या यश के लिए नहीं, आत्म-संतुष्टि के सुख के लिए बनाई थी। उत्तर (a)।

      1 mark
    2. (ii) 'झेन की देन' सिखाती है कि हमें अतीत और भविष्य की चिंता छोड़कर वर्तमान में जीना चाहिए। उत्तर (d)।

      1 mark

    Answer: (i) a; (ii) d

    Where the marks are

    • (i) आत्म-संतुष्टि का सुख (1 अंक)
    • (ii) वर्तमान में जीना (1 अंक)

    Open Q10 on its own page

Section ब

वर्णनात्मक; कुल 40 अंक; आंतरिक विकल्प सहित

  1. Q11 · 6 marks · Very short answerCompetency-basedनिदा फ़ाज़ली – अब कहाँ दूसरे के दुख से दुखी होने वाले

    गद्य पाठों पर आधारित निम्नलिखित तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में लिखिए : 2×3=6

    1. (क)

      'अब कहाँ दूसरों के दुख से दुखी होने वाले' पाठ में लेखक की माँ उन्हें प्रकृति का ख़्याल रखने के बारे में क्या-क्या बताती थीं ? इनके माध्यम से वह लेखक में किन जीवन-मूल्यों का विकास करना चाहती थी ?

      3 marks
    2. (ख)

      'तताँरा-वामीरो कथा' का नायक अपने क्रोध का शमन करने के लिए तलवार को धरती में घोंप उसे दूर तक ले जाता है । आप अपने निजी जीवन में क्रोध का शमन करने के लिए क्या-क्या करते हैं ?

      3 marks
    3. (ग)

      'तीसरी कसम के शिल्पकार शैलेंद्र' पाठ से लिए गए कथन — "ऐसा नहीं कि शैलेंद्र बीस सालों तक फ़िल्म इंडस्ट्री में रहते हुए भी वहाँ के तौर-तरीकों से नावाकिफ़ थे, परंतु उनमें उलझकर वे अपनी आदमियत नहीं खो सके थे ।" — के संदर्भ में शैलेंद्र की विशेषताएँ लिखिए ।

      3 marks
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (क) माँ प्रकृति के बारे में बताती थीं: दीया-बाती के समय फूल मत तोड़ो, फूल बददुआ देते हैं। दरिया पर जाओ तो उसे सलाम करो, वह खुश होता है। कबूतरों को मत सताओ, वे हज़रत मोहम्मद को प्रिय हैं। मुर्गे को परेशान मत करो, वह मुल्ला जी से पहले अज़ान देकर सबको जगाता है। (कोई दो बातें लिखने पर 2 अंक)

      2 marks
    2. इनसे माँ लेखक में प्रकृति और जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता, दया और सम्मान का मूल्य विकसित करना चाहती थीं।

      1 mark
    3. (ख) मुक्त उत्तर, तर्कसंगत होने पर मान्य। उदाहरण: क्रोध आने पर मैं गहरी साँस लेकर पानी पीता/पीती हूँ और उस जगह से हट जाता/जाती हूँ। फिर टहलता/टहलती हूँ या संगीत सुनता/सुनती हूँ। शांत होकर ही बात करता/करती हूँ ताकि पछतावा न हो।

      3 marks
    4. (ग) (वैकल्पिक, केवल दो भाग करने हैं) शैलेंद्र भावुक और संवेदनशील कवि थे। फ़िल्मी चकाचौंध में रहकर भी उन्होंने यश और धन की लालसा नहीं की। आत्म-संतुष्टि को ही सच्चा सुख माना। फ़िल्म निर्माता के रूप में वे अपने कर्तव्य के प्रति सजग रहे। (कोई तीन बिंदु, 3 अंक)

    Answer: (क) माँ की सीखें और प्रकृति व जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता का मूल्य; (ख) क्रोध शमन के निजी उपाय; (ग) शैलेंद्र की विशेषताएँ

    Where the marks are

    • (क) प्रकृति संबंधी दो बातें (2 अंक)
    • (क) संवेदनशीलता का जीवन-मूल्य (1 अंक)
    • (ख) क्रोध शांत करने के तर्कसंगत निजी उपाय (3 अंक)
    • (ग) शैलेंद्र की तीन विशेषताएँ (3 अंक, वैकल्पिक भाग)

    Open Q11 on its own page

  2. Q12 · 6 marks · Very short answerकबीर – साखी

    पद्य पाठों पर आधारित निम्नलिखित तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में दीजिए : 2×3=6

    1. (क)

      'सुखिया सब संसार है, खायै अरु सोवै । दुखिया दास कबीर है, जागै अरु रौवै ।'
      — साखी के संदर्भ में कबीर के दुखी और जाग्रत होने का कारण लिखिए । क्या जागना भी दुख का कारण हो सकता है ? स्पष्ट कीजिए ।

      3 marks
    2. (ख)

      'मनुष्यता' कविता के आधार पर लिखिए कि कैसा जीवन जीने वाले लोग मरकर अमर हो जाते हैं ।

      3 marks
    3. (ग)

      'पर्वत प्रदेश में पावस' कविता के आधार पर लिखिए कि झरने पर्वत का गुणगान क्यों और कैसे कर रहे हैं ।

      3 marks
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (क) कबीर दुखी इसलिए हैं कि संसार के लोग भौतिक सुख-सुविधाओं और माया-मोह में डूबे, खाते और सोते रहते हैं। उन्हें अपनी अज्ञानता का बोध नहीं है।

      1 mark
    2. कबीर जाग्रत हैं, यानी उन्हें ईश्वर-भक्ति के आनंद और संसार की नश्वरता का ज्ञान हो गया है। जागना ज्ञान का प्रतीक है।

      1 mark
    3. हाँ, जागना भी दुख का कारण हो सकता है। जो ज्ञानी लोगों की अज्ञानता और दुर्दशा देखता है, वह उनके लिए दुखी होता है और ईश्वर-वियोग की पीड़ा से रोता है। (मुक्त, तर्कसंगत उत्तर मान्य)

      1 mark
    4. (ख) (वैकल्पिक) जो मनुष्य सहानुभूति, दया, उदारता, त्याग और परोपकार से युक्त होकर दूसरों के हित में जीते-मरते हैं, वे मरकर भी अमर हो जाते हैं।

    5. ऐसे लोग समस्त विश्व के प्रति समभाव रखते हैं और बिना भेद-भाव दूसरों को भी साथ लेकर आगे बढ़ते हैं। (वैकल्पिक)

    6. (ग) (वैकल्पिक) झरने पर्वत की महानता और प्राकृतिक सौंदर्य से प्रभावित होकर उसका गुणगान कर रहे हैं।

    7. वे झर-झर की ध्वनि के साथ तीव्र गति से बहकर गुणगान करते हैं। उनका झागदार पानी दूर से मोती की लड़ियों जैसा सुंदर लगता है। (वैकल्पिक)

    8. (क) और (ख) का प्रत्येक भाग 3 अंक का है। किन्हीं दो को चुनने पर कुल 6 अंक। ऊपर (क) को पूर्ण अंक दिए हैं और (ख), (ग) के उत्तर भी उदाहरणार्थ दिए हैं।

      3 marks

    Answer: (क) कबीर अज्ञान में डूबे संसार को देखकर दुखी हैं और ज्ञान के कारण जाग्रत हैं; ज्ञान भी दुख दे सकता है। (ख) परोपकारी, त्यागी और सहानुभूति रखने वाले अमर होते हैं। (ग) महानता से प्रभावित होकर झर-झर ध्वनि के साथ गुणगान।

    Where the marks are

    • (क) दुख और जागने का कारण (2 अंक)
    • (क) जागना भी दुख का कारण, स्पष्टीकरण (1 अंक)
    • (ख) परहित में जीने वाले, समभाव रखने वाले (3 अंक)
    • (ग) पर्वत की महानता से प्रभावित, झर-झर ध्वनि से गुणगान (3 अंक)

    Open Q12 on its own page

  3. Q13 · 6 marks · Very short answerमिथिलेश्वर – हरिहर काका

    पूरक पाठ्य-पुस्तक पर आधारित निम्नलिखित तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में दीजिए : 2×3=6

    1. (क)

      "आस्था के प्रतीक धर्मस्थान, मानव को जीवन में सन्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं ।" 'हरिहर काका' कहानी के संदर्भ में इस कथन के पक्ष या विपक्ष में तर्कपूर्ण उत्तर दीजिए ।

      3 marks
    2. (ख)

      'सपनों के-से दिन' पाठ के आधार पर लिखिए कि मास्टर प्रीतमचंद जैसे अध्यापकों को मुअत्तल किए जाने को आप कहाँ तक उचित मानते हैं और क्यों । पक्ष या विपक्ष में तर्कपूर्ण उत्तर दीजिए ।

      3 marks
    3. (ग)

      'टोपी शुक्ला' पाठ के नायक टोपी शुक्ला की परेशानियों को देखते हुए आप शिक्षा-व्यवस्था में किस तरह के सुधार लाना चाहेंगे ?

      3 marks
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (क) विपक्ष में उत्तर: 'हरिहर काका' में ठाकुरबारी के महंत और पुजारी धर्म की आड़ में हरिहर काका की ज़मीन हथियाने के लिए उनका अपहरण कर लेते हैं और उन्हें यातना देते हैं। इससे लगता है कि धर्मस्थान स्वार्थ और लोभ के केंद्र भी बन जाते हैं। इसलिए वे सदा सन्मार्ग पर नहीं ले जाते। (पक्ष का तर्कसंगत उत्तर भी मान्य)

      3 marks
    2. (ख) (वैकल्पिक) मास्टर प्रीतमचंद को मुअत्तल करना अनुचित था। वे अनुशासन के लिए बच्चों को दंड देते थे, पर बच्चों को पढ़ाई से जोड़ते थे और बाद में उनके स्वभाव में सुधार भी दिखता है। मुअत्तल करने के बजाय समझाना या चेतावनी देना उचित होता। (तर्कसंगत उत्तर मान्य)

    3. (ग) (वैकल्पिक) टोपी की परेशानी बार-बार अलग-अलग माहौल में अकेलापन, भेद-भाव और भाषा-संस्कृति के कारण उपेक्षा थी। मैं ऐसी शिक्षा-व्यवस्था चाहूँगा/चाहूँगी जिसमें हर बच्चे को समान सम्मान मिले, शिक्षक संवेदनशील हों, परीक्षा का दबाव कम हो और जाति-धर्म के आधार पर भेद-भाव न हो। (तर्कसंगत उत्तर मान्य)

    4. नोट: मुक्त उत्तर वाले प्रश्न हैं। किन्हीं दो भाग पर 6 अंक मिलते हैं, यहाँ (क) को पूर्ण अंक देकर शेष उदाहरण रूप में दिए गए हैं। इसलिए जाँच के लिए तीनों भाग लिखने की आवश्यकता नहीं।

      3 marks

    Answer: (क) धर्मस्थान सदा सन्मार्ग नहीं दिखाते; महंत लोभ में हरिहर काका को सताते हैं। (ख) मुअत्तल करना अनुचित। (ग) समान सम्मान और संवेदनशील शिक्षा-व्यवस्था।

    Where the marks are

    • तर्क स्पष्ट रूप से पक्ष या विपक्ष में रखना (1 अंक)
    • पाठ से उदाहरण देना (1 अंक)
    • उचित निष्कर्ष या समापन (1 अंक)

    Open Q13 on its own page

  4. Q14 · 5 marks · Long answerWriting

    निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर दिए गए संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए : 1×5=5

    1. (क)

      स्वदेशी उत्पाद : समग्र विकास का आधार
      • क्या है ?
      • आवश्यकता क्यों ?
      • भारतीय अर्थव्यवस्था पर प्रभाव
      • सुझाव

      0 marks
    2. OR

      (ख)

      आत्मानुशासन : शिक्षा का आधार
      • क्या है ?
      • प्राप्ति के उपाय
      • शिक्षा में भूमिका
      • सकारात्मक प्रभाव

      0 marks
    3. OR

      (ग)

      बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ
      • वर्तमान में आवश्यकता क्यों ?
      • भारतीय समाज पर प्रभाव
      • बाधाएँ
      • सुझाव

      0 marks
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. शीर्षक: स्वदेशी उत्पाद : समग्र विकास का आधार (विषय-वस्तु: 3 अंक)

      स्वदेशी उत्पाद वे वस्तुएँ हैं जो अपने देश में, देश के संसाधनों और कारीगरों के श्रम से बनती हैं। खादी, हस्तशिल्प और घरेलू उद्योगों की वस्तुएँ इसके उदाहरण हैं। आज आत्मनिर्भर बनने के लिए इनकी बड़ी आवश्यकता है, क्योंकि इनसे विदेशी वस्तुओं पर निर्भरता घटती है और स्थानीय लोगों को रोज़गार मिलता है। स्वदेशी के प्रयोग से पैसा देश में ही रहता है, जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था मज़बूत होती है, निर्यात बढ़ता है और लघु उद्योगों को बढ़ावा मिलता है। सुझाव है कि हम स्वयं स्वदेशी वस्तुएँ खरीदें, दूसरों को प्रेरित करें और सरकार गुणवत्ता, प्रशिक्षण तथा सस्ते ऋण की सुविधा दे। तभी देश का समग्र विकास संभव है।

      3 marks
    2. भाषा: शुद्ध वर्तनी, सरल और सटीक वाक्य, व्याकरण की त्रुटि-रहित अभिव्यक्ति।

      1 mark
    3. प्रस्तुति: एक ही अनुच्छेद में क्रमबद्ध संकेत-बिंदु, लगभग 100 शब्द, सुसंगत प्रवाह।

      1 mark

    Answer: संकेत-बिंदुओं (क्या है, आवश्यकता, अर्थव्यवस्था पर प्रभाव, सुझाव) पर लगभग 100 शब्दों का अनुच्छेद।

    Where the marks are

    • विषय-वस्तु: सभी संकेत-बिंदुओं का समावेश (3 अंक)
    • भाषा की शुद्धता (1 अंक)
    • प्रस्तुति और शब्द-सीमा (1 अंक)

    Open Q14 on its own page

  5. Answer one of these 2 alternatives.

    Q15(a) · 5 marks · WritingWriting

    (क) आप क.ख.ग. नगर निवासी मोहन रैना/मोहिनी रैना हैं । अपने क्षेत्र में जल-भराव से उत्पन्न समस्या की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए लगभग 100 शब्दों में नगर-निगम अधिकारी को पत्र लिखिए ।

    Try it first, then show our solutionSolution
    1. आरंभ की औपचारिकताएँ:
      सेवा में,
      नगर-निगम अधिकारी,
      क.ख.ग. नगर।
      दिनांक: ...
      विषय: क्षेत्र में जल-भराव की समस्या के समाधान हेतु।
      महोदय,

      1 mark
    2. विषय-वस्तु: मैं क.ख.ग. नगर का निवासी हूँ। हमारे क्षेत्र में थोड़ी-सी वर्षा से ही सड़कों और गलियों में पानी भर जाता है। नालियाँ कूड़े से अवरुद्ध हैं और पानी कई दिनों तक खड़ा रहता है। इससे आवागमन में कठिनाई है, मच्छर पनप रहे हैं और डेंगू, मलेरिया जैसे रोगों का खतरा बढ़ गया है। बच्चों को विद्यालय जाने में भी परेशानी होती है। आपसे अनुरोध है कि नालियों की तुरंत सफ़ाई कराएँ, जल-निकासी की स्थायी व्यवस्था करें और कीटनाशक का छिड़काव कराएँ।

      2 marks
    3. भाषा: शुद्ध, सरल, औपचारिक भाषा।

      1 mark
    4. अंत की औपचारिकता और प्रस्तुति:
      धन्यवाद सहित,
      भवदीय,
      मोहन रैना
      क.ख.ग. नगर। उचित अनुच्छेद-विभाजन और लगभग 100 शब्द।

      1 mark

    Answer: जल-भराव की समस्या पर नगर-निगम अधिकारी को औपचारिक पत्र (लगभग 100 शब्द)।

    Where the marks are

    • आरंभ व अंत की औपचारिकताएँ (1 अंक)
    • विषय-वस्तु: समस्या, प्रभाव, अनुरोध (2 अंक)
    • भाषा (1 अंक)
    • प्रस्तुति (1 अंक)

    Open Q15(a) on its own page

    OR

    Q15(b) · 5 marks · WritingWriting

    (ख) आप अ.ब.स. नगर निवासी अदम्य विश्वकर्मा/आद्या विश्वकर्मा हैं । आपके क्षेत्र के पार्क को अब तक कूड़ेदान की तरह इस्तेमाल किया जा रहा था । नगर-निगम की पहल और सहयोग से वह पुनः सुंदर पार्क बन गया है । इसके लिए नगर-निगम आयुक्त को धन्यवाद ज्ञापन करते हुए लगभग 100 शब्दों में एक पत्र लिखिए ।

    Try it first, then show our solutionSolution
    1. आरंभ की औपचारिकताएँ:
      सेवा में,
      आयुक्त महोदय,
      नगर-निगम, अ.ब.स. नगर।
      दिनांक: ...
      विषय: पार्क के पुनर्निर्माण हेतु धन्यवाद-ज्ञापन।
      महोदय,

      1 mark
    2. विषय-वस्तु: मैं अ.ब.स. नगर का निवासी अदम्य विश्वकर्मा हूँ। हमारे क्षेत्र का पार्क अब तक कूड़ेदान जैसा बना हुआ था, जिससे दुर्गंध और गंदगी फैलती थी। आपकी पहल और नगर-निगम के सहयोग से अब वह फिर सुंदर, स्वच्छ और हरा-भरा बन गया है। बच्चे वहाँ खेलते हैं और बुज़ुर्ग सैर करते हैं। इसके लिए समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से हार्दिक धन्यवाद। आशा है भविष्य में भी रखरखाव और सफ़ाई में आपका सहयोग मिलता रहेगा।

      2 marks
    3. भाषा: विनम्र, शुद्ध और औपचारिक।

      1 mark
    4. अंत की औपचारिकता और प्रस्तुति:
      धन्यवाद सहित,
      भवदीय,
      अदम्य विश्वकर्मा
      अ.ब.स. नगर। सुव्यवस्थित अनुच्छेद, लगभग 100 शब्द।

      1 mark

    Answer: पार्क के पुनः सुंदर बनने पर नगर-निगम आयुक्त को धन्यवाद-पत्र (लगभग 100 शब्द)।

    Where the marks are

    • आरंभ व अंत की औपचारिकताएँ (1 अंक)
    • विषय-वस्तु: पूर्व स्थिति, सुधार, धन्यवाद (2 अंक)
    • भाषा (1 अंक)
    • प्रस्तुति (1 अंक)

    Open Q15(b) on its own page

  6. Answer one of these 2 alternatives.

    Q16(a) · 4 marks · WritingWriting

    (क) आप श्याम/श्यामा हैं और सर्वोदय विद्यालय के छात्र-परिषद् के/की सचिव हैं । अपने विद्यालय में आयोजित होने वाली कैरियर काउंसलिंग कार्यशाला की आवश्यक जानकारी देते हुए लगभग 80 शब्दों में एक सूचना तैयार कीजिए ।

    Try it first, then show our solutionSolution
    1. सर्वोदय विद्यालय
      सूचना
      दिनांक: ...

      कैरियर काउंसलिंग कार्यशाला

      सभी छात्रों को सूचित किया जाता है कि विद्यालय में कक्षा 10 से 12 के विद्यार्थियों के लिए कैरियर काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन दिनांक ... को प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक विद्यालय सभागार में होगा। इसमें विशेषज्ञ विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों, विषय-चयन और प्रवेश-परीक्षाओं की जानकारी देंगे। इच्छुक विद्यार्थी अपना नाम ... तक छात्र-परिषद् कक्ष में दर्ज कराएँ।

      श्याम
      सचिव, छात्र-परिषद्

      2 marks
    2. प्रस्तुति: चौखटे में शीर्षक, विद्यालय का नाम, दिनांक, नीचे नाम व पदनाम।

      1 mark
    3. भाषा: संक्षिप्त, शुद्ध, लगभग 80 शब्द।

      1 mark

    Answer: कैरियर काउंसलिंग कार्यशाला की सूचना (लगभग 80 शब्द)।

    Where the marks are

    • विषय-वस्तु: तिथि, समय, स्थान, विवरण, पंजीकरण (2 अंक)
    • प्रस्तुति (1 अंक)
    • भाषा (1 अंक)

    Open Q16(a) on its own page

    OR

    Q16(b) · 4 marks · WritingWriting

    (ख) आप निवासी कल्याण संघ के/की सचिव मनोरंजन मिंज़/मनोरमा मिंज़ हैं । आपके मोहल्ले के मुख्य पार्क में दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन होने वाला है । समय, दिनांक, दिन तथा चिकित्सकों का विवरण देते हुए क्षेत्रवासियों के लिए लगभग 80 शब्दों में एक सूचना तैयार कीजिए ।

    Try it first, then show our solutionSolution
    1. निवासी कल्याण संघ
      सूचना
      दिनांक: ...

      निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर

      क्षेत्रवासियों को सूचित किया जाता है कि हमारे मोहल्ले के मुख्य पार्क में दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर दिनांक ... व ... (शनिवार-रविवार) को प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक लगेगा। इसमें हृदय रोग, नेत्र, दंत और सामान्य रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. ... , डॉ. ... तथा डॉ. ... जाँच एवं परामर्श देंगे। सभी निवासी लाभ उठाएँ।

      मनोरंजन मिंज़
      सचिव, निवासी कल्याण संघ

      2 marks
    2. प्रस्तुति: चौखटा, शीर्षक, दिनांक, नाम-पद।

      1 mark
    3. भाषा: शुद्ध, संक्षिप्त, लगभग 80 शब्द।

      1 mark

    Answer: दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर की सूचना (लगभग 80 शब्द)।

    Where the marks are

    • विषय-वस्तु: दिनांक, दिन, समय, स्थान, चिकित्सक विवरण (2 अंक)
    • प्रस्तुति (1 अंक)
    • भाषा (1 अंक)

    Open Q16(b) on its own page

  7. Answer one of these 2 alternatives.

    Q17(a) · 3 marks · WritingWriting

    (क) एक बार प्रयोग में लाए जाने वाले प्लास्टिक के उत्पादों के नकारात्मक प्रभावों के प्रति आम लोगों में जागरूकता लाने के लिए पर्यावरण मंत्रालय की ओर से लगभग 60 शब्दों में एक आकर्षक विज्ञापन तैयार कीजिए ।

    Try it first, then show our solutionSolution
    1. पर्यावरण मंत्रालय, भारत सरकार

      'एक बार का प्लास्टिक, सदा का संकट!'

      सिंगल-यूज़ प्लास्टिक नदियों, धरती और जीव-जंतुओं का दुश्मन है। यह सदियों तक नष्ट नहीं होता, नालियाँ जाम करता है और कैंसर जैसे रोग फैलाता है। आइए, संकल्प लें:
      • कपड़े/जूट के थैले अपनाएँ
      • प्लास्टिक को 'ना' कहें
      • कचरा अलग-अलग डालें

      प्लास्टिक छोड़ें, प्रकृति बचाएँ!

      जनहित में जारी – पर्यावरण मंत्रालय

      1 mark
    2. प्रस्तुति: आकर्षक नारा, शीर्षक, बिंदुवार सजावट।

      1 mark
    3. भाषा: प्रभावी, शुद्ध, लगभग 60 शब्द।

      1 mark

    Answer: सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जागरूकता विज्ञापन (लगभग 60 शब्द)।

    Where the marks are

    • विषय-वस्तु: दुष्प्रभाव और अपील (1 अंक)
    • प्रस्तुति (1 अंक)
    • भाषा (1 अंक)

    Open Q17(a) on its own page

    OR

    Q17(b) · 3 marks · WritingWriting

    (ख) 'सोलर हीटर' बनाने वाली कंपनी 'निशांतरश्मि' के प्रचार-प्रसार के लिए लगभग 60 शब्दों में एक आकर्षक विज्ञापन तैयार कीजिए ।

    Try it first, then show our solutionSolution
    1. निशांतरश्मि सोलर हीटर

      'सूरज की गर्मी, आपकी सेवा में!'

      अब गर्म पानी के लिए बिजली और गैस का भारी बिल नहीं। निशांतरश्मि सोलर हीटर के लाभ:
      • बिजली की बड़ी बचत
      • पर्यावरण के अनुकूल
      • टिकाऊ, कम रखरखाव
      • पाँच वर्ष की गारंटी

      आज ही घर लाएँ और बचत करें!

      संपर्क: निशांतरश्मि, ... , फ़ोन ...

      1 mark
    2. प्रस्तुति: आकर्षक नारा, बिंदुवार लाभ, संपर्क-सूत्र।

      1 mark
    3. भाषा: प्रभावी, शुद्ध, लगभग 60 शब्द।

      1 mark

    Answer: निशांतरश्मि सोलर हीटर का विज्ञापन (लगभग 60 शब्द)।

    Where the marks are

    • विषय-वस्तु: उत्पाद के लाभ (1 अंक)
    • प्रस्तुति (1 अंक)
    • भाषा (1 अंक)

    Open Q17(b) on its own page

  8. Answer one of these 2 alternatives.

    Q18(a) · 5 marks · WritingWriting

    (क) 'मधुर वचन है औषधि' शीर्षक पर लगभग 100 शब्दों में एक लघुकथा लिखिए ।

    Try it first, then show our solutionSolution
    1. मधुर वचन है औषधि

      रामपुर गाँव के वैद्य हरिदास की दवा से अधिक चर्चा उनकी मीठी वाणी की थी। एक दिन अत्यंत क्रोधित किसान गोपाल अपने बीमार बेटे को लेकर आया और वैद्य को देर से आने के लिए खूब भला-बुरा कहा। वैद्य ने शांत रहकर कहा, "भैया, पहले बच्चे को लिटाइए, चिंता मत कीजिए, मैं हूँ न।" इन स्नेह-भरे शब्दों से गोपाल का क्रोध पिघल गया। वैद्य ने इलाज किया और बच्चा शीघ्र स्वस्थ हो गया। गोपाल लज्जित होकर क्षमा माँगने लगा। वैद्य मुस्कुराकर बोले, "कड़वे शब्द घाव देते हैं, मधुर वचन औषधि का काम करते हैं।" गोपाल ने उस दिन से मीठी बोली अपना ली।

      3 marks
    2. भाषा: शुद्ध, प्रवाहमयी, उपयुक्त संवाद।

      1 mark
    3. प्रभाव: कहानी का शीर्षक के अनुरूप सशक्त अंत और संदेश।

      1 mark

    Answer: 'मधुर वचन है औषधि' शीर्षक पर लगभग 100 शब्दों की लघुकथा।

    Where the marks are

    • विषय-वस्तु: शीर्षक के अनुरूप कथानक (3 अंक)
    • भाषा (1 अंक)
    • प्रभाव (1 अंक)

    Open Q18(a) on its own page

    OR

    Q18(b) · 5 marks · WritingWriting

    (ख) आपका नाम मानव/मानवी है । आपने ऑनलाइन टेलीविज़न ख़रीदा है और अब आप उसके लिए विस्तारित आश्वासन (एक्सटैंडिड वारंटी) की सुविधा प्राप्त करना चाहते हैं । इस संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने हेतु कंपनी के ई-मेल पते पर लगभग 100 शब्दों में ई-मेल लिखिए ।

    Try it first, then show our solutionSolution
    1. औपचारिकताएँ:
      प्रेषक: manav.kumar@example.com
      प्रति: care@company.com
      विषय: टेलीविज़न के विस्तारित आश्वासन (एक्सटैंडिड वारंटी) की जानकारी हेतु।
      महोदय/महोदया,

      1 mark
    2. विषय-वस्तु: मैंने आपकी वेबसाइट से दिनांक ... को एक टेलीविज़न ख़रीदा है (ऑर्डर संख्या ..., मॉडल ...)। मैं उस पर विस्तारित आश्वासन की सुविधा लेना चाहता हूँ। कृपया बताएँ कि वारंटी कितने वर्ष की होगी, शुल्क कितना लगेगा, किन खराबियों पर यह लागू होगी, कौन-से दोष शामिल नहीं हैं, तथा आवेदन की प्रक्रिया और अंतिम तिथि क्या है। शीघ्र उत्तर की प्रतीक्षा रहेगी।

      2 marks
    3. प्रस्तुति: विषय-पंक्ति, संबोधन, अनुच्छेद, लगभग 100 शब्द।

      1 mark
    4. भाषा और समापन: शुद्ध, विनम्र भाषा;
      धन्यवाद सहित,
      मानव
      संपर्क: ...

      1 mark

    Answer: टेलीविज़न की विस्तारित वारंटी की जानकारी हेतु कंपनी को ई-मेल (लगभग 100 शब्द)।

    Where the marks are

    • औपचारिकताएँ: प्रति, विषय, संबोधन, समापन (1 अंक)
    • विषय-वस्तु: खरीद-विवरण और माँगी गई जानकारी (2 अंक)
    • प्रस्तुति (1 अंक)
    • भाषा (1 अंक)

    Open Q18(b) on its own page

Source: official question paper, cbse.gov.in. Chapter tags and solutions are ours. Spotted a transcription error? Write tosupport@questionbuddy.in.