CBSE Class 10 Hindi Course B 2023: question 7
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2023, paper 4/4/1, section अ, question 7, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q7 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedकबीर – साखी
निम्नलिखित पद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों का सर्वाधिक उचित उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
सुखिया सब संसार है, खायै अरु सोवै।
दुखिया दास कबीर है, जागै अरु रोवै॥
बिरह भुवंगम तन बसै, मंत्र न लागै कोइ।
राम बियोगी ना जिवै, जिवै तो बौरा होइ॥
- (i)1 mark
कबीरदास जी क्यों दुःखी हैं ?
- (a)ईश्वर से बिछुड़ने के कारण।
- (b)ईश्वर को प्राप्त न कर सकने के कारण।
- (c)विषय-वासनाओं में लिप्त मनुष्यों को देखकर।
- (d)ईश्वर भजन में लिप्त मनुष्यों को देखकर।
- (ii)1 mark
'सोना' और 'जागना' क्रमशः किसके प्रतीकार्थ हैं ?
- (a)निद्रा और अनिद्रा के
- (b)अंधकार और प्रकाश के
- (c)अज्ञान और ज्ञान के
- (d)दुःख और सुख के
- (iii)1 mark
किस व्यक्ति पर 'मंत्र' का कोई प्रभाव नहीं दिखाई देता ?
- (a)जिसका मन सांसारिक विषय-वासनाओं में लिप्त हो।
- (b)जिसका मन अहंकार की भावना से भरा हो।
- (c)जिसके मन में विरह रूपी सर्प ने घर बसा लिया हो।
- (d)जिसके मन में मिलन रूपी सर्प ने घर बसा लिया हो।
- (iv)1 mark
कबीरदास जी के अनुसार 'बौरा' कौन है ?
- (a)जिसे प्रभु का साक्षात्कार हो गया है।
- (b)जो प्रभु से विलग रहना चाहता है।
- (c)जो प्रभु की दिन-रात सेवा कर रहा है।
- (d)जो प्रभु के वियोग में जीवन व्यतीत कर रहा है।
- (v)1 mark
'मंत्र न लगना' का अर्थ है :
- (a)पीड़ित व्यक्ति का स्वस्थ न होना
- (b)विष का प्रभाव कम न होना
- (c)मंत्र सिद्ध न होना
- (d)कोई उपाय काम न आना
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2023 board paper, set 4/4/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
दोहे में 'सुखिया' संसार किसे कहा गया है?
Hint 2
सोना-जागना के प्रतीक कबीर की साखियों में अज्ञान-ज्ञान हैं।
Hint 3
साँप के काटे पर मंत्र का काम न करना किस ओर संकेत करता है?
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(i) कबीर संसार को खाते-सोते (विषय-वासनाओं में लिप्त) देखकर दुखी हैं। (c)
- 1 mark
(ii) सोना = अज्ञान, जागना = ज्ञान। (c)
- 1 mark
(iii) जिसके मन में विरह रूपी सर्प बस गया हो, उस पर मंत्र असर नहीं करता। (c)
- 1 mark
(iv) बौरा वह जो प्रभु के वियोग में जीवन बिता रहा है। (d)
- 1 mark
(v) 'मंत्र न लगना' = कोई उपाय काम न आना। (d)
Answer: (i) c; (ii) c; (iii) c; (iv) d; (v) d
Where the marks are
- (i) विकल्प (c) (1 अंक)
- (ii) विकल्प (c) (1 अंक)
- (iii) विकल्प (c) (1 अंक)
- (iv) विकल्प (d) (1 अंक)
- (v) विकल्प (d) (1 अंक)
Revise the chapter
- Chapter: कबीर – साखी (notes, formulas, where marks are lost and every past question)
More questions from कबीर – साखी
- 2023 board paper, set 4/5/1 (Course B), Q12 · 6 marksपद्य पाठों पर आधारित निम्नलिखित तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में दीजिए : 2×…
- 2025 board paper, set 3/6/1 (Course A), Q1 · 7 marksनिम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए : शिक्षकों को अपने यहाँ बह…
- Sample paper 2026-27 (Course B), Q8 · 6 marksनिम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए। (3×2=6)
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.