Skip to content
HindiCBSE Class 10 · Course B · Board exam 2023 (session 2022-23)

CBSE Class 10 Hindi Course B: 2023 board paper, set 4/1/1

The question paper set in the CBSE Class 10 board exam of 2023, as printed: 18 questions for 80 marks, in sections, with each OR choice shown as an alternative. Try each question first, then open our solution.

Every question here has our step-by-step solution, split into the steps that earn marks. Each one was checked by an independent re-solve from the question paper.

Source: official question paper from cbse.gov.in: https://www.cbse.gov.in/cbsenew/question-paper/2023/X/HINDI_B.zip (a zip; this paper is the file 4_1_1 Hindi B.pdf). Questions are transcribed from that PDF; figures are described in words, so check the official paper for them.

How the paper is set

SectionQuestionsWhat it has
A1-10बहुविकल्पी / वस्तुपरक प्रश्न (Questions 1-10 are objective/MCQ-type with sub-parts; total 40 marks)
B11-18वर्णनात्मक प्रश्न (descriptive questions with internal choices; total 40 marks)

Instructions in brief: कुल 18 प्रश्न हैं, सभी के उत्तर देने अनिवार्य हैं; खंड-'अ' में 45 बहुविकल्पी/वस्तुपरक प्रश्नों में से 40 के उत्तर लिखने हैं; खंड-'ब' में आंतरिक विकल्प दिए गए हैं।

Section A

बहुविकल्पी / वस्तुपरक प्रश्न (Questions 1-10 are objective/MCQ-type with sub-parts; total 40 marks)

  1. Q1 · 5 marks · Case-basedCompetency-basedReading (unseen passages)

    निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उस पर आधारित प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :

    कम उम्र में स्क्रीन पर अधिक से अधिक समय बिताना बच्चों के लिए बेहद हानिकारक है। अब तक तो टीवी या कंप्यूटर ही था, जिसे माता-पिता या घर के बड़े लोग नियंत्रित कर सकते हैं, मगर मोबाइल, टैब तो हाथ में होता है। उस पर कितना समय बिताया, यह आसानी से पता नहीं चलता। फिर अगर ये पढ़ाई का हिस्सा हो, तब भी कोई रोक-टोक भी कैसे की जा सकती है ? एक वक्त था, जब स्कूलों में बच्चों के मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध था। लेकिन कोरोना महामारी के कारण उपजी परिस्थितियों ने बच्चों और स्मार्ट-फोन की दूरी हटा दी। उन दिनों माता-पिता ऐसी शिकायत करते हुए पाए गए कि आखिर 24 घंटे वे कैसे नज़र रख सकते हैं कि बच्चे क्या देख रहे हैं ? ऐसी रिपोर्ट भी आई हैं कि अपने देश में बच्चे सबसे अधिक फेसबुक का इस्तेमाल करते हैं। गलत वेबसाइटों पर जाकर तथा उसे देखकर कई बच्चे ऐसे-ऐसे अपराध करने लगे हैं जिनके बारे में पहले सुना नहीं जाता था। समय आ गया है कि बच्चों के गैजेट्स इस्तेमाल करने को लेकर एक सुस्पष्ट सलाह के साथ देश में जागरूकता अभियान चलाया जाए। यदि समय के साथ प्रतिस्पर्धा करनी है तो इन्हें नई-नई तकनीक से दूर नहीं किया जा सकता, मगर एक संतुलन भी आवश्यक है।

    1. (i)

      गद्यांश में कंप्यूटर की तुलना में मोबाइल को अधिक हानिप्रद क्यों माना गया है ?

      1. (A)इसका स्क्रीन छोटा होने के कारण आँखों पर बुरा असर पड़ता है।
      2. (B)इसका स्क्रीन छोटा होने के कारण इसका रेडियेशन भी अधिक होता है।
      3. (C)छोटा होने के कारण इस पर बिताए समय का हिसाब नहीं रखा जा सकता।
      4. (D)छोटा होने के कारण इसके गुम जाने पर इसे खोजना मुश्किल होता है।
      1 mark
    2. (ii)

      टैब और मोबाइल पर रोक लगाने में सबसे बड़ी बाधा क्या है ?

      1. (A)माता-पिता तथा अभिभावकों का शिक्षित न होना।
      2. (B)टैब और मोबाइल का पढ़ाई का हिस्सा होना।
      3. (C)रोक लगाने के उपायों की जानकारी न होना।
      4. (D)बच्चों का टैब और मोबाइल का आदी होना।
      1 mark
    3. (iii)

      निम्नलिखित कथन (A) तथा कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढ़िए। उसके बाद दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुनकर लिखिए।
      कथन (A) – गैजेट्स के इस्तेमाल को लेकर एक जागरूकता अभियान आवश्यक है।
      कारण (R) – गैजेट्स वर्तमान में शिक्षा-व्यवस्था का एक अहम हिस्सा है।

      1. (A)कथन (A) तथा कारण (R) दोनों गलत हैं।
      2. (B)कथन (A) सही है, लेकिन कारण (R) गलत है।
      3. (C)कथन (A) गलत है, लेकिन कारण (R) सही है।
      4. (D)कथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या है।
      1 mark
    4. (iv)

      उपलब्ध आँकड़ों के अनुसार किस देश के बच्चे सबसे अधिक फेसबुक का इस्तेमाल करते हैं ?

      1. (A)जापान
      2. (B)चीन
      3. (C)भारत
      4. (D)अमेरिका
      1 mark
    5. (v)

      कोरोना ने छोटे स्क्रीन के उपयोग को किस रूप में प्रभावित किया ?

      1. (A)छोटे स्क्रीन का उपयोग कम हो गया।
      2. (B)छोटे स्क्रीन का उपयोग न्यूनतम हो गया।
      3. (C)इसका उपयोग बिलकुल अप्रभावित ही रहा।
      4. (D)इसका उपयोग काफी अधिक बढ़ गया।
      1 mark
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (i) मोबाइल हाथ में रहता है और छोटा होता है, इसलिए उस पर बिताए समय का हिसाब रखना कठिन है। उत्तर (C)।

      1 mark
    2. (ii) गद्यांश कहता है कि गैजेट पढ़ाई का हिस्सा हों तो रोक-टोक कैसे हो। उत्तर (B)।

      1 mark
    3. (iii) जागरूकता अभियान ज़रूरी है (A सही) और गैजेट शिक्षा का अहम हिस्सा हैं (R सही), जो अभियान की आवश्यकता की व्याख्या करता है। उत्तर (D)।

      1 mark
    4. (iv) रिपोर्ट के अनुसार अपने देश अर्थात भारत के बच्चे सबसे अधिक फेसबुक का प्रयोग करते हैं। उत्तर (C)।

      1 mark
    5. (v) कोरोना ने बच्चों और स्मार्ट-फोन की दूरी हटा दी, अतः उपयोग काफ़ी बढ़ गया। उत्तर (D)।

      1 mark

    Answer: (i) C; (ii) B; (iii) D; (iv) C; (v) D

    Where the marks are

    • (i) सही विकल्प C (1 अंक)
    • (ii) सही विकल्प B (1 अंक)
    • (iii) सही विकल्प D (1 अंक)
    • (iv) सही विकल्प C (1 अंक)
    • (v) सही विकल्प D (1 अंक)

    Open Q1 on its own page

  2. Q2 · 5 marks · Case-basedCompetency-basedReading (unseen passages)

    निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उस पर आधारित प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :

    पृथ्वी पर लगातार मँडराते खतरे को देखते हुए एक अमेरिकी उद्यमी द्वारा एक इंसानी बीज बैंक को चाँद पर स्थापित करने की तैयारी हो गई है। अगर कभी इस धरती पर इंसान खत्म हो गए तो मानव सभ्यता को फिर शुरू करने में यह बैंक सहायक होगा। एक भी इंसान नहीं बचा, तो फिर बैंक का क्या होगा ? यह भी सोच लिया गया है। उस स्थिति में शायद कभी किसी और ग्रह से जीव या एलियन आएँगे और चाँद पर पहुँचकर उस बैंक के सहारे इंसान जैसी खूबसूरत कृति पुनः निर्मित करेंगे। पृथ्वी पर विनाश की स्थिति में मानव बीज बैंक ही मानव के पुनर्जन्म की संभावना को जीवित रखेगा। ऐसा स्वप्न देखने वाली कंपनी लाइफशिप की स्थापना 2019 में हो गई थी। यह कंपनी लार के रूप में लोगों का डी एन ए चाँद पर भेजने की पेशकश करती है। यह एक तरह से 99 डॉलर में चाँद के लिए एकतरफा टिकट है। चाँद पर आपकी लार मानव बीज बैंक में हमेशा के लिए रह जाएगी। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखें तो यह मानव डाटा या मानव अस्तित्व के मूल को हमेशा के लिए संरक्षित करने का काम है। सौरमंडल के विभिन्न हिस्सों में और शायद उससे आगे भी ऐसे किसी बैंक की स्थापना संभव है।

    1. (i)

      'लाइफशिप' मानव बीजों को किस रूप में संरक्षित करने के लिए प्रयासरत है ?

      1. (A)रक्त के रूप में डी एन ए
      2. (B)लार के रूप में डी एन ए
      3. (C)बीज के रूप में डी एन ए
      4. (D)सेल के रूप में डी एन ए
      1 mark
    2. (ii)

      भविष्य में मानव अस्तित्व को संरक्षित करना संभव है –

      1. (A)सौरमंडल के दूसरे ग्रहों के प्राणियों से मदद लेकर।
      2. (B)सौरमंडल के दूसरे ग्रहों के प्राणियों को मदद देकर।
      3. (C)सौरमंडल को छोड़कर उससे आगे बीज बैंक स्थापित करके।
      4. (D)सौरमंडल तथा उससे आगे भी बीज बैंक स्थापित करके।
      1 mark
    3. (iii)

      मानव मूल को चाँद पर मानव बीज बैंक के रूप में स्थापित करने जैसे प्रयास को क्या माना जा सकता है ?

      1. (A)काल्पनिक
      2. (B)वैज्ञानिक
      3. (C)अवैज्ञानिक
      4. (D)वैचारिक
      1 mark
    4. (iv)

      लाइफशिप कंपनी की स्थापना किस उद्देश्य से की गई है ?

      1. (A)एलियन्स को धरती पर मानव जैसी सर्वश्रेष्ठ कृति के बारे में बताना परंतु उन्हें पृथ्वी से दूर रखना।
      2. (B)एलियन्स को धरती पर मानव जैसी सर्वश्रेष्ठ कृति के बारे में बताना परंतु उन्हें चाँद पर ही रखना।
      3. (C)पृथ्वी पर संपूर्ण विनाश की स्थिति में मानव को पुनर्जन्म देने की संभावना को जीवित रखना।
      4. (D)पृथ्वी पर संपूर्ण विनाश की स्थिति में मानव को चाँद पर जीवित रखने की कोशिश करना।
      1 mark
    5. (v)

      निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
      (क) मानव बीज बैंक धरती पर इंसानी सभ्यता के नष्ट होने की स्थिति में उपयोगी होगा।
      (ख) मानव बीज बैंक चाँद पर सामान्य परिस्थितियों में भी सामान्य बैंक की तरह कार्यरत होगा।
      (ग) मानव बीज बैंक की चाँद पर स्थापना करने का विचार सर्वथा अवास्तविक और काल्पनिक है।
      (घ) मानव बीज बैंक की स्थापना नासा द्वारा किया गया एक विशेष अभियान है।
      उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा / कौन-से, कथन सही है / सही हैं ?

      1. (A)केवल (क)
      2. (B)केवल (ख)
      3. (C)(क) और (ग)
      4. (D)(ख) और (घ)
      1 mark
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (i) कंपनी लार के रूप में डीएनए चाँद पर भेजती है। उत्तर (B)।

      1 mark
    2. (ii) गद्यांश के अनुसार सौरमंडल के विभिन्न हिस्सों में और उससे आगे भी बीज बैंक संभव है। उत्तर (D)।

      1 mark
    3. (iii) मानव डाटा को संरक्षित करना वैज्ञानिक दृष्टिकोण से किया काम बताया गया है। उत्तर (B)।

      1 mark
    4. (iv) उद्देश्य है पृथ्वी पर विनाश की स्थिति में मानव के पुनर्जन्म की संभावना जीवित रखना। उत्तर (C)।

      1 mark
    5. (v) केवल कथन (क) सही है; (ख), (ग), (घ) गद्यांश से मेल नहीं खाते। उत्तर (A)।

      1 mark

    Answer: (i) B; (ii) D; (iii) B; (iv) C; (v) A

    Where the marks are

    • (i) B (1 अंक)
    • (ii) D (1 अंक)
    • (iii) B (1 अंक)
    • (iv) C (1 अंक)
    • (v) A (1 अंक)

    Open Q2 on its own page

  3. Q3 · 4 marks · MCQGrammar

    'पदबंध' पर आधारित निम्नलिखित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : (4 × 1 = 4)

    1. (i)

      "उन्होंने छोटी-छोटी खिड़कियों वाला चौबारा किराए पर ले रखा था ।" वाक्य में रेखांकित पदबंध है –

      1. (A)विशेषण पदबंध
      2. (B)क्रियाविशेषण पदबंध
      3. (C)संज्ञा पदबंध
      4. (D)सर्वनाम पदबंध
      1 mark
    2. (ii)

      "उसने एक तूफानी रात अपनी लहरों पर दौड़ते हुए तीन जहाजों को उठाकर गेंद की तरह तीन दिशाओं में फेंक दिया था ।"
      (क) जहाजों को उठाकर (ख) लहरों पर दौड़ते हुए (ग) तीन दिशाओं में (घ) फेंक दिया था ।
      उपर्युक्त पदबंधों में से क्रिया पदबंध का उदाहरण है / हैं –

      1. (A)केवल (क)
      2. (B)केवल (घ)
      3. (C)(ख) और (घ)
      4. (D)(क) और (घ)
      1 mark
    3. (iii)

      "वे एशिया के सबसे बड़े शोमैन के रूप में स्थापित हो चुके थे ।" – इस वाक्य में क्रिया पदबंध है –

      1. (A)एशिया के सबसे बड़े
      2. (B)सबसे बड़े शोमैन
      3. (C)के रूप में स्थापित
      4. (D)स्थापित हो चुके थे।
      1 mark
    4. (iv)

      "महंत की चिकनी-चुपड़ी बातों के भीतर की सच्चाई भी अब वह जान गए थे ।" – रेखांकित पदबंध का प्रकार है –

      1. (A)सर्वनाम पदबंध
      2. (B)विशेषण पदबंध
      3. (C)क्रियाविशेषण पदबंध
      4. (D)संज्ञा पदबंध
      1 mark
    5. (v)

      "अपने बच्चों को न पाकर वे खामोश और उदास हो गए ।" रेखांकित पदबंध का भेद है –

      1. (A)संज्ञा पदबंध
      2. (B)सर्वनाम पदबंध
      3. (C)विशेषण पदबंध
      4. (D)क्रिया पदबंध
      1 mark
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (i) 'छोटी-छोटी खिड़कियों वाला चौबारा' का मुख्य शब्द संज्ञा 'चौबारा' है, अतः संज्ञा पदबंध (C)।

      1 mark
    2. (ii) 'फेंक दिया था' क्रिया पदबंध है; 'जहाजों को उठाकर' कर्म सहित संज्ञा-खंड है। उत्तर केवल (घ), (B)।

      1 mark
    3. (iii) 'स्थापित हो चुके थे' क्रिया पदबंध है। उत्तर (D)।

      1 mark
    4. (iv) 'चिकनी-चुपड़ी बातों के भीतर की' 'सच्चाई' की विशेषता बताता है, अतः विशेषण पदबंध (B)।

      1 mark
    5. (v) 'अपने बच्चों को न पाकर' के अंत में 'वे' आता है, अतः शेष विकल्पों के आधार पर सर्वनाम पदबंध (B), जैसा अंक-योजना में है।

      1 mark

    Answer: (i) C; (ii) B; (iii) D; (iv) B; (v) B (कोई चार)

    Where the marks are

    • किन्हीं चार उप-प्रश्नों के सही विकल्प, प्रत्येक 1 अंक (कुल 4 अंक)

    Open Q3 on its own page

  4. Q4 · 4 marks · MCQGrammar

    रचना की दृष्टि से वाक्य-भेद पर आधारित निम्नलिखित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्पों को चुनकर लिखिए : (4 × 1 = 4)

    1. (i)

      'जब तमाम बच्चे खिलखिलाकर हँस पड़े तो वह शर्मा गया।' – रचना के आधार पर वाक्य-भेद बताइए।

      1. (A)सरल वाक्य
      2. (B)मिश्र वाक्य
      3. (C)संयुक्त वाक्य
      4. (D)विधानवाचक वाक्य
      1 mark
    2. (ii)

      'मैं उनकी लताड़ सुनकर आँसू बहाने लगता ।' इस वाक्य का मिश्र वाक्य के रूप में रूपांतरित वाक्य है –

      1. (A)मैं उनकी लताड़ सुनता और आँसू बहाने लगता।
      2. (B)उनकी लताड़ के डर से मेरे आँसू बह जाते।
      3. (C)उनकी लताड़ सुनते ही मैं आँसू बहाने लगता।
      4. (D)जब मैं उनकी लताड़ सुनता, तब आँसू बहाने लगता।
      1 mark
    3. (iii)

      'रचना की दृष्टि से वाक्य-भेद' विषय के संदर्भ में लिखिए कि निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा कथन असत्य है ?

      1. (A)मिश्र वाक्य में एक प्रधान उपवाक्य के साथ आश्रित उपवाक्य भी होते हैं।
      2. (B)वाक्य रूपांतरण, वाक्य को रचना की दृष्टि से एक रूप से दूसरे रूप में परिवर्तित करना है।
      3. (C)संयुक्त वाक्यों में उसके प्रत्येक वाक्य का अपना स्वतंत्र अस्तित्व होता है।
      4. (D)वाक्य का रूप परिवर्तित करते समय उसका अर्थ भी परिवर्तित हो जाता है।
      1 mark
    4. (iv)

      निम्नलिखित वाक्यों में से सरल वाक्य नहीं है :

      1. (A)ऐसी कई बातें हैं जिनका ज्ञान उन्हें अधिक है।
      2. (B)मुझे तुम्हारी इस कम-अक्ली पर दुःख होता है।
      3. (C)भाई साहब अब बहुत कुछ नरम पड़ गए थे।
      4. (D)सहसा बड़े भाई साहब से मेरी मुठभेड़ हो गई।
      1 mark
    5. (v)

      'मेरे सयाना होने पर मेरी पहली दोस्ती हरिहर काका के साथ हुई ।' यह वाक्य रचना की दृष्टि से है –

      1. (A)मिश्र वाक्य
      2. (B)सरल वाक्य
      3. (C)संयुक्त वाक्य
      4. (D)सामान्य वाक्य
      1 mark
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (i) 'जब...तो' में एक प्रधान और एक आश्रित उपवाक्य है, अतः मिश्र वाक्य (B)।

      1 mark
    2. (ii) मिश्र वाक्य में 'जब...तब' जैसा योजक और आश्रित उपवाक्य चाहिए। उत्तर (D)।

      1 mark
    3. (iii) रूपांतरण में अर्थ नहीं बदलना चाहिए, इसलिए कथन (D) असत्य है।

      1 mark
    4. (iv) 'जिनका' से आश्रित उपवाक्य बनता है, अतः (A) सरल वाक्य नहीं है।

      1 mark
    5. (v) 'मेरे सयाना होने पर' केवल वाक्यांश है, एक ही क्रिया है, अतः सरल वाक्य (B)।

      1 mark

    Answer: (i) B; (ii) D; (iii) D; (iv) A; (v) B (कोई चार)

    Where the marks are

    • किन्हीं चार उप-प्रश्नों के सही उत्तर, प्रत्येक 1 अंक (कुल 4 अंक)

    Open Q4 on its own page

  5. Q5 · 4 marks · MCQGrammar

    'समास' पर आधारित निम्नलिखित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्पों को चुनकर लिखिए : (4 × 1 = 4)

    1. (i)

      'शिल्पकार' शब्द किस समास का उदाहरण है ?

      1. (A)तत्पुरुष समास
      2. (B)अव्ययीभाव समास
      3. (C)द्वंद्व समास
      4. (D)बहुव्रीहि समास
      1 mark
    2. (ii)

      किस समास में उत्तर पद प्रधान होता है ?

      1. (A)अव्ययीभाव समास
      2. (B)द्वंद्व समास
      3. (C)तत्पुरुष समास
      4. (D)बहुव्रीहि समास
      1 mark
    3. (iii)

      'महाविभूति' समस्त पद का उपयुक्त समास-विग्रह है –

      1. (A)महान की विभूति
      2. (B)महान है जो विभूति
      3. (C)महान के लिए विभूति
      4. (D)महान से विभूति
      1 mark
    4. (iv)

      बहुव्रीहि समास का उदाहरण है –

      1. (A)पुस्तकालय
      2. (B)मेखलाकार
      3. (C)जनसंख्या
      4. (D)पंचानन
      1 mark
    5. (v)

      'दुःख-रात्रि' का सही समास-विग्रह और भेद किस विकल्प में है ?

      1. (A)दुःख रूपी रात्रि – कर्मधारय समास
      2. (B)दुःख और रात्रि – द्वंद्व समास
      3. (C)दुःखी समान रात्रि – कर्मधारय समास
      4. (D)दुःख समान रात्रि – तत्पुरुष समास
      1 mark
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (i) शिल्प का कार, अर्थात षष्ठी विभक्ति से बना, अतः तत्पुरुष समास (A)।

      1 mark
    2. (ii) तत्पुरुष समास में उत्तर पद प्रधान होता है (C)।

      1 mark
    3. (iii) 'महाविभूति' का विग्रह 'महान है जो विभूति' है, क्योंकि विशेषण-विशेष्य संबंध है (B)।

      1 mark
    4. (iv) 'पंचानन' (पाँच हैं आनन जिसके, अर्थात शिव/सिंह) बहुव्रीहि है (D)।

      1 mark
    5. (v) 'दुःख रूपी रात्रि' कर्मधारय समास है (A)।

      1 mark

    Answer: (i) A; (ii) C; (iii) B; (iv) D; (v) A (कोई चार)

    Where the marks are

    • किन्हीं चार उप-प्रश्नों के सही उत्तर, प्रत्येक 1 अंक (कुल 4 अंक)

    Open Q5 on its own page

  6. Q6 · 4 marks · MCQGrammar

    'मुहावरों' पर आधारित निम्नलिखित छह प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प को चुनकर लिखिए : (4 × 1 = 4)

    1. (i)

      'तीर मारना' मुहावरे का उपयुक्त अर्थ है –

      1. (A)बड़ा काम करना
      2. (B)तीर से मारना
      3. (C)अच्छा निशाना लगाना
      4. (D)निशानेबाज होना
      1 mark
    2. (ii)

      निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
      (I) हेकड़ी दिखाना – घमंड दिखाना
      (II) ठंडा पड़ना – शांत होना
      (III) सिर फिरना – अस्वस्थ होना
      (IV) बाट जोहना – प्रतीक्षा करना
      उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/कौन-से युग्म, गलत सुमेलित है/हैं ?

      1. (A)केवल (II)
      2. (B)केवल (III)
      3. (C)(I) और (II)
      4. (D)(III) और (IV)
      1 mark
    3. (iii)

      'अस्तित्व को समाप्त कर देना' अर्थ के लिए उपयुक्त मुहावरा कौन-सा है ?

      1. (A)आग-बबूला हो जाना।
      2. (B)नामो-निशान मिटा देना
      3. (C)घाव पर नमक छिड़कना।
      4. (D)ज़मीन पर पाँव न रखना।
      1 mark
    4. (iv)

      'वह पहले भी कई बार पुलिस की ______ है ।' रिक्त स्थान की पूर्ति उचित मुहावरे से कीजिए।

      1. (A)धमाचौकड़ी मचाना
      2. (B)तार-तार करना
      3. (C)सिर पर कफन बाँधना
      4. (D)आँखों में धूल झोंकना
      1 mark
    5. (v)

      'बेकार वस्तु' के लिए उपयुक्त मुहावरा है –

      1. (A)दूध की मक्खी
      2. (B)गिद्ध दृष्टि
      3. (C)मुट्ठी भर
      4. (D)लगती बात
      1 mark
    6. (vi)

      'मेरे दरजे में आओगे लाला तो ये सारे ______ पड़ेंगे ।' रिक्त स्थान की पूर्ति उपयुक्त मुहावरे से कीजिए।

      1. (A)पापड़ बेलना
      2. (B)पन्ने रंगना
      3. (C)फ़जीहत करना
      4. (D)चने चबाना
      1 mark
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (i) 'तीर मारना' का अर्थ बड़ा काम करना (A)।

      1 mark
    2. (ii) 'सिर फिरना' का अर्थ पागल या घमंडी होना है, 'अस्वस्थ होना' गलत है, अतः केवल (III) गलत (B)।

      1 mark
    3. (iii) 'नामो-निशान मिटा देना' का अर्थ अस्तित्व समाप्त करना (B)।

      1 mark
    4. (iv) 'पुलिस की आँखों में धूल झोंकना' उपयुक्त है (D)।

      1 mark
    5. (v) बेकार वस्तु के लिए 'दूध की मक्खी' (A)।

      1 mark
    6. (vi) 'ये सारे पापड़ बेलने पड़ेंगे' (A)।

      1 mark

    Answer: (i) A; (ii) B; (iii) B; (iv) D; (v) A; (vi) A (कोई चार)

    Where the marks are

    • किन्हीं चार उप-प्रश्नों के सही उत्तर, प्रत्येक 1 अंक (कुल 4 अंक)

    Open Q6 on its own page

  7. Q7 · 5 marks · Case-basedCompetency-basedकैफ़ी आज़मी – कर चले हम फ़िदा

    पठित काव्यांश पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर के लिए सर्वाधिक उपयुक्त विकल्पों को चुनकर लिखिए :

    खींच दो अपने खूँ से ज़मीं पर लकीर
    इस तरफ आने पाए न रावन कोई
    तोड़ दो हाथ अगर हाथ उठने लगे
    छू न पाए सीता का दामन कोई
    राम भी तुम, तुम्हीं लक्ष्मण साथियो
    अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो

    1. (i)

      काव्यांश में 'रावन' किसका प्रतीक है ?

      1. (A)अधर्म के मार्ग पर चलने वाले का
      2. (B)असत्य के मार्ग पर चलने वाले का
      3. (C)भारत के प्रति शत्रुता-भाव रखने वाले का
      4. (D)भारत के प्रति सद्भावना रखने वाले का
      1 mark
    2. (ii)

      निम्नलिखित कथन (A) तथा कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढ़िए। उसके बाद दिए गए विकल्पों में से एक सही विकल्प चुनकर लिखिए :
      कथन (A) – देश की रक्षा का दायित्व केवल सैनिकों का है।
      कारण (R) – देशवासियों को राम-लक्ष्मण के समान राष्ट्र रूपी सीता की रक्षा करनी चाहिए।

      1. (A)कथन (A) सही है तथा कारण (R) गलत है।
      2. (B)कथन (A) गलत है तथा कारण (R) सही है।
      3. (C)कथन (A) तथा कारण (R) दोनों गलत हैं।
      4. (D)कथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही हैं।
      1 mark
    3. (iii)

      'खींच दो अपने खूँ से ज़मीं पर लकीर' – का आशय है –

      1. (A)देश के लिए न्योछावर होने का उदाहरण रखना।
      2. (B)रक्त-रंजित युद्ध में बढ़ चढ़कर भाग लेना।
      3. (C)रक्त-रंजित युद्ध से बचने का प्रयास करना।
      4. (D)देश हेतु आत्म बलिदान की जरूरत न होना।
      1 mark
    4. (iv)

      'साथियो' संबोधन से किसे संबोधित नहीं किया गया है ?

      1. (A)देशवासियों को
      2. (B)साथी सैनिकों को
      3. (C)भावी सैनिकों को
      4. (D)प्रवासियों को
      1 mark
    5. (v)

      काव्यांश में किसके हाथों को तोड़ने की बात की गई है ?

      1. (A)देश के प्रति गलत मंशा रखने वाले की
      2. (B)देश के प्रति उदार मंशा रखने वाले की
      3. (C)सीता का अपहरण करने वाले व्यक्ति की
      4. (D)सीता को अपमानित करने वाले व्यक्ति की
      1 mark
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (i) रावन देश के प्रति शत्रुता रखने वाले का प्रतीक है (C)।

      1 mark
    2. (ii) रक्षा का दायित्व सभी देशवासियों का है, अतः (A) गलत और (R) सही (B)।

      1 mark
    3. (iii) खून से लकीर खींचना देश के लिए बलिदान का उदाहरण रखना है (A)।

      1 mark
    4. (iv) संबोधन देशवासियों, साथी और भावी सैनिकों के लिए है, प्रवासियों के लिए नहीं (D)।

      1 mark
    5. (v) हाथ उसी के तोड़ने को कहा गया जो देश के प्रति गलत मंशा रखता है (A)।

      1 mark

    Answer: (i) C; (ii) B; (iii) A; (iv) D; (v) A

    Where the marks are

    • (i) C (1)
    • (ii) B (1)
    • (iii) A (1)
    • (iv) D (1)
    • (v) A (1)

    Open Q7 on its own page

  8. Q8 · 2 marks · MCQवीरेन डंगवाल – तोप

    निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर देने के लिए उचित विकल्पों को चुनकर लिखिए : (2 × 1 = 2)

    1. (i)

      निम्नलिखित कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़िए :
      (क) हमारे पूर्वजों ने तोप जैसी अत्याचारी सत्ता को निस्तेज कर उखाड़ फेंका था।
      (ख) हमें सदा सजग-सतर्क रहना चाहिए ताकि तोप जैसी ताकतें पुनः अपना पैर न जमाएँ।
      (ग) विरासत से प्राप्त चीज़ें हमें सिर्फ अतीत की उपलब्धियों से परिचित कराती हैं।
      (घ) बीता समय कभी नहीं लौटता इसलिए हमें विरासत पर ध्यान नहीं देना चाहिए।
      उपर्युक्त कथनों में से सही कथन बताने के लिए दिए गए विकल्पों में से उचित विकल्प का चयन कीजिए :

      1. (A)(क) और (ख)
      2. (B)(ख) और (ग)
      3. (C)(ग) और (घ)
      4. (D)(क) और (घ)
      1 mark
    2. (ii)

      'आत्मत्राण' कविता में कवि ईश्वर से क्या चाहता है ?

      1. (A)सुख के क्षणों में परमात्मा की याद
      2. (B)दुःख के क्षणों में एक सच्चा साथी
      3. (C)जीवन में दुःख के क्षणों का अभाव
      4. (D)जीवन में सुख के क्षणों का अभाव
      1 mark
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (i) कथन (क) और (ख) सही हैं; (ग) और (घ) विरासत की उपेक्षा करते हैं, इसलिए गलत। उत्तर (A)।

      1 mark
    2. (ii) आत्मत्राण में कवि सुख के क्षणों में भी ईश्वर को याद रखना चाहता है। उत्तर (A)।

      1 mark

    Answer: (i) A; (ii) A

    Where the marks are

    • (i) A (1 अंक)
    • (ii) A (1 अंक)

    Open Q8 on its own page

  9. Q9 · 5 marks · Case-basedCompetency-basedलीलाधर मंडलोई – तताँरा-वामीरो कथा

    पठित गद्यांश पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर के लिए सर्वाधिक उपयुक्त विकल्पों को चुनकर लिखिए :

    वामीरो घर पहुँचकर भीतर ही भीतर कुछ बेचैनी महसूस करने लगी। उसके भीतर तताँरा से मुक्त होने की एक झूठी छटपटाहट थी। उसने एक झल्लाहट में दरवाज़ा बंद किया और मन को किसी और दिशा में ले जाने का प्रयास किया। बार-बार तताँरा का याचना भरा चेहरा उसकी आँखों में तैर जाता। उसने तताँरा के बारे में कई कहानियाँ सुन रखी थीं। उसकी कल्पना में वह एक अद्भुत साहसी युवक था। किंतु वही तताँरा उसके सम्मुख एक अलग रूप में आया। सुंदर, बलिष्ठ किंतु बेहद शांत, सभ्य और भोला। उसका व्यक्तित्व कदाचित वैसा ही था जैसा वह अपने जीवन-साथी के बारे में सोचती रही थी। किंतु एक दूसरे गाँव के युवक के साथ यह संबंध परंपरा के विरुद्ध था। अतएव उसने उसे भूल जाना ही श्रेयस्कर समझा। किंतु यह असंभव जान पड़ा। तताँरा बार-बार उसकी आँखों के सामने था। निर्निमेष याचक की तरह प्रतीक्षा में डूबा हुआ।

    1. (i)

      गद्यांश में आए 'झल्लाहट' शब्द का आशय है –

      1. (A)तताँरा के प्रति प्रेम-प्रदर्शन का उल्लास
      2. (B)तताँरा से छुटकारा पाने की व्याकुलता
      3. (C)तताँरा के गीत सुनाने संबंधी आग्रह की खीझ
      4. (D)तताँरा से मिलने के उत्साह का क्षोभ
      1 mark
    2. (ii)

      वामीरो अपने मन को किसी अन्य दिशा में ले जाने का प्रयास क्यों कर रही थी ?

      1. (A)तताँरा का व्यक्तित्व उसे लुभा रहा था।
      2. (B)तताँरा के प्रति प्रेम से वह व्याकुल हो रही थी।
      3. (C)तताँरा को वह गीत नहीं सुनाना चाहती थी।
      4. (D)तताँरा के साथ वह संबंध नहीं बनाना चाहती थी।
      1 mark
    3. (iii)

      तताँरा का व्यक्तित्व वामीरो के लिए था

      1. (A)प्रतिकूल
      2. (B)मनोनुकूल
      3. (C)कष्टदायक
      4. (D)अशांतिदायक
      1 mark
    4. (iv)

      गद्यांश के अनुसार कौन-सा संबंध परंपरा के विरुद्ध माना गया है ?

      1. (A)दूर के गाँव में वर-कन्या का वैवाहिक संबंध
      2. (B)एक कुल के वर और कन्या का आपसी संबंध
      3. (C)दूसरे गाँव के वर और कन्या का वैवाहिक संबंध
      4. (D)एक गाँव के ही वर और कन्या का वैवाहिक संबंध
      1 mark
    5. (v)

      निम्नलिखित कथन (A) तथा कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढ़िए। उसके बाद दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुनकर लिखिए :
      कथन (A) : वामीरो ने तताँरा को भूल जाना ही श्रेयस्कर समझा।
      कारण (R) : वह बेहद शांत, सभ्य और भोला था।

      1. (A)कथन (A) तथा कारण (R) दोनों गलत हैं।
      2. (B)कथन (A) सही है, लेकिन कारण (R) गलत है।
      3. (C)कथन (A) गलत है, लेकिन कारण (R) सही है।
      4. (D)कथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या है।
      1 mark
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (i) 'झल्लाहट' तताँरा से छुटकारा पाने की व्याकुलता है (B)।

      1 mark
    2. (ii) तताँरा के प्रति प्रेम से वह व्याकुल थी, इसलिए मन बदल रही थी (B)।

      1 mark
    3. (iii) उसका व्यक्तित्व वैसा था जैसा वामीरो जीवन-साथी के बारे में सोचती थी, अतः मनोनुकूल (B)।

      1 mark
    4. (iv) दूसरे गाँव के वर-कन्या का वैवाहिक संबंध परंपरा के विरुद्ध था (C)।

      1 mark
    5. (v) (A) सही है, पर भूलने का कारण परंपरा-विरुद्ध संबंध था, तताँरा का शांत स्वभाव नहीं, अतः (R) गलत। उत्तर (B)।

      1 mark

    Answer: (i) B; (ii) B; (iii) B; (iv) C; (v) B

    Where the marks are

    • (i) B (1)
    • (ii) B (1)
    • (iii) B (1)
    • (iv) C (1)
    • (v) B (1)

    Open Q9 on its own page

  10. Q10 · 2 marks · MCQप्रहलाद अग्रवाल – तीसरी कसम के शिल्पकार शैलेंद्र

    पठित गद्य पाठों के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर उचित विकल्प चुनकर दीजिए : (2 × 1 = 2)

    1. (i)

      'तीसरी कसम के शिल्पकार शैलेंद्र' पाठ के आधार पर लिखिए कि भारतीय फिल्मों की सबसे बड़ी कमजोरी क्या है ?

      1. (A)लोक तत्त्व का अभाव
      2. (B)लोक कला का अभाव
      3. (C)लोक संगीत का अभाव
      4. (D)लोक कल्याण का अभाव
      1 mark
    2. (ii)

      'झेन की देन' पाठ के संदर्भ में लिखिए कि मनोरुग्णता से बचाव कैसे किया जा सकता है ?

      1. (A)अमेरिका जैसे देशों से प्रतिस्पर्धा-भावना का त्याग करके।
      2. (B)अमेरिका जैसे देशों से प्रतिस्पर्धा में आगे निकल कर।
      3. (C)अतीत और भविष्य की चिंता छोड़ वर्तमान में जी कर।
      4. (D)वर्तमान की चिंता त्याग अतीत और भविष्य में जी कर।
      1 mark
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (i) पाठ के अनुसार भारतीय फिल्मों की सबसे बड़ी कमज़ोरी लोक तत्त्व का अभाव है। उत्तर (A)।

      1 mark
    2. (ii) झेन की देन में बताया गया है कि अतीत-भविष्य की चिंता छोड़ वर्तमान में जीने से मनोरुग्णता से बचा जा सकता है। उत्तर (C)।

      1 mark

    Answer: (i) A; (ii) C

    Where the marks are

    • (i) A (1 अंक)
    • (ii) C (1 अंक)

    Open Q10 on its own page

Section B

वर्णनात्मक प्रश्न (descriptive questions with internal choices; total 40 marks)

  1. Q11 · 6 marks · Very short answerनिदा फ़ाज़ली – अब कहाँ दूसरे के दुख से दुखी होने वाले

    निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में लिखिए : (2 × 3 = 6)

    1. (क)

      'अब कहाँ दूसरों के दुःख से दुःखी होने वाले' पाठ के आधार पर लिखिए कि लेखक की माँ दवारा उन्हें समय-समय पर क्या निर्देश दिए जाते थे ? उन निर्देशों के माध्यम से पाठकों को क्या सीख दी गई है ?

      2 marks
    2. OR

      (ख)

      'तताँरा-वामीरो कथा' के आधार पर लिखिए कि 'पशु पर्व' में तताँरा के क्रोधित होने का क्या कारण था ?

      2 marks
    3. OR

      (ग)

      खेलों में रुचि होते हुए भी बड़े भाई साहब अपने शौक को पूरा क्यों नहीं कर पाते थे ?

      2 marks
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (क) माँ के निर्देश: दीया-बाती के समय फूल मत तोड़ो, फूल बददुआ देते हैं; दरिया पर जाओ तो सलाम करो, वह खुश होता है; कबूतरों को मत सताओ, वे हज़रत मोहम्मद को प्रिय हैं; मुर्गे को परेशान न करो, वह सबको अज़ान देकर जगाता है (कोई दो)।

      2 marks
    2. सीख: हमें प्रकृति और जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशील होना चाहिए।

      1 mark
    3. (ख) तताँरा वामीरो का रोना देखकर भी उसकी सहायता न कर पाने से विवश था; उसे दूसरे गाँव में विवाह की निषेध परंपरा पर क्षोभ और अपनी असमर्थता पर खीझ थी। वामीरो की माँ द्वारा गाँव वालों के सामने अपमान और गाँव वालों का विरोध भी क्रोध का कारण बना (कोई तीन)।

      3 marks
    4. (ग) बड़े भाई साहब में उत्तरदायित्व का बोध था। वे छोटे भाई के सामने आदर्श रखना चाहते थे और उसे सही राह पर चलाना चाहते थे, इसलिए खेल का शौक दबाते थे।

      3 marks

    Answer: (क) माँ के निर्देश और प्रकृति-संवेदनशीलता की सीख; (ख) वामीरो की विवशता, निषेध परंपरा, अपमान, विरोध; (ग) उत्तरदायित्व-बोध और आदर्श प्रस्तुत करना (कोई दो)

    Where the marks are

    • (क) दो निर्देश (2 अंक) और सीख (1 अंक)
    • (ख) कोई तीन कारण (3 अंक)
    • (ग) उत्तरदायित्व, छोटे भाई को सही राह, आदर्श (3 अंक)
    • किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर, 2×3=6

    Open Q11 on its own page

  2. Q12 · 6 marks · Very short answerकबीर – साखी

    निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में लिखिए : (2 × 3 = 6)

    1. (क)

      'साखी' पाठ के आधार पर 'घर' की प्रतीकात्मकता स्पष्ट करते हुए लिखिए कि कबीर अपने बताए मार्ग पर चलने वालों का घर क्यों जलाना चाहते हैं ?

      2 marks
    2. OR

      (ख)

      'हैं झाँक रहे नीरव नभ पर' 'पर्वत प्रदेश में पावस' कविता से ली गई पंक्ति का भाव स्पष्ट कीजिए।

      2 marks
    3. OR

      (ग)

      'मनुष्यता' कविता के संदर्भ में लिखिए कि उदार लोगों के प्रति संसार कैसा आचरण करता है ?

      2 marks
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (क) घर स्वार्थ, अहंकार, अज्ञानता जैसे मनोविकारों का प्रतीक है।

      1 mark
    2. कबीर ऐसे घर जलाकर साधकों को मनोविकारों से मुक्त करना चाहते हैं ताकि स्वस्थ समाज का निर्माण हो।

      2 marks
    3. (ख) पर्वतों की ऊँची आकांक्षाओं के प्रतीक वृक्षों का मानवीकरण है; वे शांत, स्थिर आकाश को अनिमेष भाव से झाँकते चित्रित हैं।

      2 marks
    4. पर्वत-वक्ष पर उगे वृक्ष आकाश की ऊँचाई छूने का प्रयास करते दिखते हैं।

      1 mark
    5. (ग) संसार उदार व्यक्ति को सदैव याद रखता है; उसका उदाहरण दिया जाता है और शास्त्रों-कथाओं में उसका उल्लेख होता है।

      3 marks

    Answer: (क) घर=मनोविकार, जलाना=मुक्ति; (ख) वृक्षों की उच्चाकांक्षा का मानवीकरण; (ग) संसार उन्हें याद रखता है, उदाहरण देता है (कोई दो)

    Where the marks are

    • (क) घर की प्रतीकात्मकता (1) और जलाने का कारण (2)
    • (ख) भाव के तीन बिंदु (3)
    • (ग) उदार व्यक्ति के प्रति संसार का आचरण (3)

    Open Q12 on its own page

  3. Q13 · 6 marks · Very short answerमिथिलेश्वर – हरिहर काका

    निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में लिखिए : (2 × 3 = 6)

    1. (क)

      'हरिहर काका' कहानी की पृष्ठभूमि ग्रामीण जीवन पर आधारित है, जिसमें पारिवारिक संबंधों के निःस्वार्थ प्रेम के स्थान पर बढ़ती स्वार्थ-लिप्सा को दर्शाया गया है। क्या यह कहानी शहरी जीवन के यथार्थ को भी उजागर करती है ? तर्क सहित स्पष्ट कीजिए।

      2 marks
    2. OR

      (ख)

      'सपनों के-से दिन' पाठ में वर्णित 'ओमा' जैसा व्यक्तित्व कभी भी अनुकरणीय क्यों नहीं हो सकता ?

      2 marks
    3. OR

      (ग)

      इफ़्फ़न का अपनी दादी से विशेष लगाव होने के क्या कारण थे ? 'टोपी शुक्ला' कहानी के आधार पर स्पष्ट कीजिए।

      2 marks
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (क) हाँ, शहरी जीवन में भी संपत्ति के लिए रिश्तों में स्वार्थ दिखता है; बुज़ुर्गों की जमीन-जायदाद के कारण परिवार वाले उनसे प्रेम का दिखावा या उपेक्षा करते हैं। इसलिए यह कहानी शहरी यथार्थ भी दर्शाती है (उचित तर्क स्वीकार्य)।

      3 marks
    2. (ख) ओमा अनुशासनहीन था, पढ़ाई में उसकी रुचि नहीं थी। उसकी बातें, गालियाँ देना और लड़ाई-झगड़ा करना सराहनीय नहीं हैं, इसलिए वह अनुकरणीय नहीं हो सकता।

      3 marks
    3. (ग) दादी के अतिरिक्त घर के बड़े सदस्य अब्बू, अम्मी, बाजी उसे डाँटते थे; दादी उसे कहानियाँ सुनाती थीं और उनकी बोली व बोलने का ढंग उसे प्रिय था, इसलिए लगाव था (कोई तीन)।

      3 marks

    Answer: (क) हाँ, शहरी जीवन में भी स्वार्थ-लिप्सा; (ख) ओमा की अनुशासनहीनता; (ग) दादी का स्नेह, कहानियाँ, बोली (कोई दो)

    Where the marks are

    • (क) तर्क सहित उत्तर (3 अंक)
    • (ख) ओमा की अनुशासनहीनता और व्यवहार (3 अंक)
    • (ग) कोई तीन कारण (3 अंक)

    Open Q13 on its own page

  4. Answer one of these 3 alternatives.

    Q14(क) · 5 marks · Long answerWriting

    निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर दिए गए संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए : (1 × 5 = 5)

    पार्क में खेलते बच्चे
    संकेत बिंदु – • पार्क की शोभा, • बच्चों द्वारा खेले जाने वाले खेलों का प्रारूप, • बच्चों का उत्साह, • उमंग और प्रसन्नता, • उपस्थित लोगों की प्रतिक्रिया

    Try it first, then show our solutionSolution
    1. विषय-वस्तु (3 अंक) – शीर्षक: पार्क में खेलते बच्चे। चारों संकेत-बिंदुओं पर आदर्श अनुच्छेद:

      हमारे मोहल्ले का पार्क हरी घास, रंग-बिरंगे फूलों और ऊँचे छायादार वृक्षों से सजा है। शाम होते ही वहाँ बच्चों की चहल-पहल शुरू हो जाती है। कहीं बच्चे क्रिकेट और फुटबॉल खेलते हैं, कहीं लड़कियाँ रस्सी कूदती हैं, तो कुछ झूलों और फिसलपट्टी का आनंद लेते हैं। छोटे बच्चे आँख-मिचौली और पकड़म-पकड़ाई में मग्न रहते हैं। उनके चेहरों पर उत्साह, उमंग और निश्छल प्रसन्नता देखते ही बनती है। हँसी और किलकारियों से पूरा पार्क गूँज उठता है। टहलने आए बुज़ुर्ग मुस्कुराकर उन्हें देखते हैं और अपना बचपन याद करते हैं। माता-पिता संतुष्ट होते हैं कि बच्चे मोबाइल छोड़कर खुले में खेल रहे हैं। सचमुच बच्चों से ही पार्क की सच्ची शोभा है।

      3 marks
    2. भाषा (1 अंक) – शुद्ध वर्तनी, सरल व शुद्ध वाक्य, लगभग 100 शब्द।

      1 mark
    3. प्रस्तुति (1 अंक) – उचित शीर्षक, क्रमबद्ध और एक ही अनुच्छेद में सुसंगत प्रस्तुति।

      1 mark

    Answer: संकेत-बिंदुओं पर आधारित लगभग 100 शब्दों का अनुच्छेद (विषय-वस्तु 3, भाषा 1, प्रस्तुति 1)

    Where the marks are

    • पार्क की शोभा का वर्णन (1 अंक)
    • बच्चों के खेल और उनके उत्साह-उमंग का वर्णन (1 अंक)
    • उपस्थित लोगों की प्रतिक्रिया (1 अंक)
    • भाषा की शुद्धता (1 अंक)
    • शीर्षक व प्रस्तुति (1 अंक)

    Open Q14(क) on its own page

    OR

    Q14(ख) · 5 marks · Long answerWriting

    बड़े मॉल : रोजगार के नवीन अवसर
    संकेत-बिंदु – • क्या है ? • अलग कैसे ?, • सकारात्मक-नकारात्मक प्रभाव, • सुझाव

    Try it first, then show our solutionSolution
    1. विषय-वस्तु (3 अंक) – शीर्षक: बड़े मॉल : रोजगार के नवीन अवसर

      बड़े मॉल एक ही छत के नीचे खरीदारी, भोजन, मनोरंजन और सेवाओं की सुविधा देने वाले विशाल व्यावसायिक परिसर हैं। ये छोटे बाज़ारों से इस तरह अलग हैं कि यहाँ वातानुकूलित वातावरण, ब्रांडेड सामान, सिनेमा और फ़ूड कोर्ट एक साथ मिलते हैं। सकारात्मक पक्ष यह है कि इनसे सेल्समैन, सुरक्षा-कर्मी, प्रबंधक, तकनीशियन और सफ़ाई-कर्मियों के लिए हज़ारों रोज़गार बनते हैं। नकारात्मक पक्ष यह है कि छोटे दुकानदारों का धंधा मंद पड़ता है, लोगों में फिजूलखर्ची बढ़ती है और बिजली की खपत अधिक होती है। सुझाव है कि मॉल में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता मिले, छोटे व्यापारियों को भी स्थान दिया जाए और ऊर्जा-संरक्षण अपनाया जाए। संतुलित नीति से मॉल विकास के साथ रोज़गार का साधन बन सकते हैं।

      3 marks
    2. भाषा (1 अंक) – शुद्ध वर्तनी व व्याकरण, प्रभावी भाषा।

      1 mark
    3. प्रस्तुति (1 अंक) – शीर्षक, संकेत-बिंदुओं का क्रम, सुसंबद्ध अनुच्छेद।

      1 mark

    Answer: संकेत-बिंदुओं पर आधारित लगभग 100 शब्दों का अनुच्छेद (विषय-वस्तु 3, भाषा 1, प्रस्तुति 1)

    Where the marks are

    • मॉल क्या है और अन्य बाज़ारों से अलग कैसे (1 अंक)
    • सकारात्मक-नकारात्मक प्रभाव (1 अंक)
    • सुझाव (1 अंक)
    • भाषा (1 अंक)
    • प्रस्तुति (1 अंक)

    Open Q14(ख) on its own page

    OR

    Q14(ग) · 5 marks · Long answerWriting

    नारी सशक्तिकरण : सुदृढ़ समाज का आधार
    संकेत-बिंदु – • क्या है ? • क्यों ? • बाधाएँ • सुझाव

    Try it first, then show our solutionSolution
    1. विषय-वस्तु (3 अंक) – शीर्षक: नारी सशक्तिकरण : सुदृढ़ समाज का आधार

      नारी सशक्तिकरण का अर्थ है स्त्रियों को शिक्षा, आर्थिक स्वतंत्रता, निर्णय के अधिकार और सम्मान देकर आत्मनिर्भर बनाना। यह इसलिए आवश्यक है कि समाज का आधा भाग महिलाएँ हैं और उनके विकास के बिना परिवार, समाज और देश की प्रगति अधूरी रहती है। शिक्षित स्त्री पूरे परिवार को शिक्षित करती है। फिर भी रूढ़िवादी सोच, बालिका-शिक्षा की उपेक्षा, दहेज, घरेलू हिंसा और असुरक्षा जैसी बाधाएँ उनके मार्ग में आती हैं। इन्हें दूर करने के लिए बेटियों को समान शिक्षा और अवसर मिलें, कानूनों का कठोर पालन हो, और समाज अपनी सोच बदले। जब नारी सबल होगी, तभी समाज सुदृढ़ होगा।

      3 marks
    2. भाषा (1 अंक) – शुद्ध, प्रवाहपूर्ण भाषा।

      1 mark
    3. प्रस्तुति (1 अंक) – शीर्षक और क्रमबद्ध अनुच्छेद।

      1 mark

    Answer: संकेत-बिंदुओं पर आधारित लगभग 100 शब्दों का अनुच्छेद (विषय-वस्तु 3, भाषा 1, प्रस्तुति 1)

    Where the marks are

    • सशक्तिकरण क्या है और क्यों आवश्यक (1 अंक)
    • बाधाएँ (1 अंक)
    • सुझाव (1 अंक)
    • भाषा (1 अंक)
    • प्रस्तुति (1 अंक)

    Open Q14(ग) on its own page

  5. Answer one of these 2 alternatives.

    Q15(क) · 5 marks · Long answerCompetency-basedWriting

    आप ललितपुर निवासी मानव / मानवी हैं। अपने क्षेत्र की सड़कों के खराब रख-रखाव से होने वाली असुविधाओं के बारे में बताते हुए नगर निगम अधिकारी को लगभग 100 शब्दों में एक पत्र लिखिए। (1 × 5 = 5)

    Try it first, then show our solutionSolution
    1. आरंभ व अंत की औपचारिकताएँ (1 अंक) –

      सेवा में,
      नगर आयुक्त महोदय,
      नगर निगम, ललितपुर।

      दिनांक : 12 मार्च, 2023

      विषय : क्षेत्र की सड़कों के खराब रख-रखाव के संबंध में।

      महोदय,
      … (पत्र का मुख्य भाग) …

      धन्यवाद सहित।
      भवदीय / भवदीया,
      मानव (मानवी)
      गांधी नगर, ललितपुर।

      1 mark
    2. विषय-वस्तु (2 अंक) – मुख्य भाग:

      मैं गांधी नगर, ललितपुर का निवासी हूँ। हमारे क्षेत्र की सड़कें कई महीनों से टूटी-फूटी और गड्ढों से भरी हैं। बरसात में गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे वाहन फिसलते हैं और दुर्घटनाएँ होती हैं। स्कूली बच्चों, बुज़ुर्गों और मरीज़ों को आने-जाने में भारी कठिनाई होती है। धूल और कीचड़ से बीमारियाँ फैल रही हैं और वाहन भी खराब हो रहे हैं। कई बार शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। अतः आपसे अनुरोध है कि शीघ्र सड़कों की मरम्मत करवाने और नियमित रख-रखाव की व्यवस्था करने की कृपा करें।

      2 marks
    3. भाषा (1 अंक) – औपचारिक, शुद्ध भाषा; प्रस्तुति (1 अंक) – क्रमबद्ध, उचित रूप-विन्यास।

      2 marks

    Answer: नगर निगम अधिकारी को लगभग 100 शब्दों का औपचारिक शिकायती पत्र

    Where the marks are

    • प्रेषक/प्राप्तकर्ता, दिनांक, विषय, संबोधन और समापन की औपचारिकताएँ (1 अंक)
    • सड़कों की दशा और असुविधाओं का वर्णन तथा मरम्मत का अनुरोध (2 अंक)
    • भाषा (1 अंक)
    • प्रस्तुति (1 अंक)

    Open Q15(क) on its own page

    OR

    Q15(ख) · 5 marks · Long answerCompetency-basedWriting

    आप प्रयाग निवासी रीतेश मुखर्जी / रीता मुखर्जी हैं। आपका फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है और उसका दुरुपयोग किया जा रहा है। इसकी शिकायत करते हुए अपने क्षेत्र के साइबर सेल को लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखिए।

    Try it first, then show our solutionSolution
    1. आरंभ व अंत की औपचारिकताएँ (1 अंक) –

      सेवा में,
      प्रभारी अधिकारी,
      साइबर सेल, प्रयाग।

      दिनांक : 12 मार्च, 2023

      विषय : फेसबुक अकाउंट हैक होने व उसके दुरुपयोग की शिकायत।

      महोदय,
      … (मुख्य भाग) …

      धन्यवाद।
      भवदीय / भवदीया,
      रीतेश (रीता) मुखर्जी
      सिविल लाइंस, प्रयाग।

      1 mark
    2. विषय-वस्तु (2 अंक) – मुख्य भाग:

      मैं प्रयाग का निवासी हूँ। मेरा फेसबुक अकाउंट पिछले तीन दिनों से किसी अज्ञात व्यक्ति ने हैक कर लिया है। मेरा पासवर्ड बदल गया है और मेरे नाम से मित्रों-रिश्तेदारों को आपत्तिजनक संदेश तथा पैसे माँगने वाले संदेश भेजे जा रहे हैं। इससे मेरी प्रतिष्ठा को हानि पहुँच रही है और आर्थिक धोखाधड़ी का खतरा है। मेरे पास संदेशों के स्क्रीनशॉट उपलब्ध हैं। अतः आपसे निवेदन है कि अपराधी का पता लगाकर कठोर कार्रवाई करें और मेरा अकाउंट वापस दिलाने में सहायता करें।

      2 marks
    3. भाषा (1 अंक) – शुद्ध, औपचारिक भाषा; प्रस्तुति (1 अंक) – उचित क्रम और रूप।

      2 marks

    Answer: साइबर सेल को लगभग 100 शब्दों का औपचारिक शिकायती पत्र

    Where the marks are

    • औपचारिकताएँ – पता, तिथि, विषय, संबोधन, समापन (1 अंक)
    • अकाउंट हैक होने, दुरुपयोग और कार्रवाई के अनुरोध का विवरण (2 अंक)
    • भाषा (1 अंक)
    • प्रस्तुति (1 अंक)

    Open Q15(ख) on its own page

  6. Answer one of these 2 alternatives.

    Q16(क) · 4 marks · WritingCompetency-basedWriting

    निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 80 शब्दों में सूचना लिखिए : (1 × 4 = 4)
    आप सुनील शर्मा / सुनीता शर्मा हैं और बाल विकास विद्यालय के विद्यार्थी सचिव हैं। विजय दिवस के अवसर पर विद्यालय में होने वाली अंतरविद्यालयी निबंध प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए लगभग 80 शब्दों में सूचना तैयार कीजिए।

    Try it first, then show our solutionSolution
    1. विषय-वस्तु (2 अंक) –

      बाल विकास विद्यालय, दिल्ली
      सूचना
      10 दिसंबर, 2023

      अंतरविद्यालयी निबंध प्रतियोगिता

      विजय दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय के सभागार में 16 दिसंबर, 2023 को प्रातः 10 बजे अंतरविद्यालयी निबंध प्रतियोगिता होगी। विषय 'सैनिकों का बलिदान और राष्ट्र' होगा। कक्षा नौ से बारह तक के इच्छुक विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। निबंध हिंदी या अंग्रेज़ी में लगभग 500 शब्दों का हो। प्रत्येक विद्यालय से दो प्रतिभागी होंगे। अपना नाम 13 दिसंबर तक विद्यार्थी सचिव को दें। विजेताओं को पुरस्कार दिए जाएँगे।

      सुनील शर्मा
      विद्यार्थी सचिव

      2 marks
    2. प्रस्तुति (1 अंक) – संस्था का नाम, 'सूचना' शब्द, दिनांक, शीर्षक, अंत में नाम व पद।

      1 mark
    3. भाषा (1 अंक) – संक्षिप्त, शुद्ध वाक्य; लगभग 80 शब्द।

      1 mark

    Answer: निबंध प्रतियोगिता की लगभग 80 शब्दों की सूचना

    Where the marks are

    • तिथि, समय, स्थान, विषय, पात्रता और नियमों का उल्लेख (2 अंक)
    • प्रस्तुति – संस्था, शीर्षक, दिनांक, नाम-पद (1 अंक)
    • भाषा (1 अंक)

    Open Q16(क) on its own page

    OR

    Q16(ख) · 4 marks · WritingCompetency-basedWriting

    आप निवासी कल्याण संघ के / की अध्यक्ष / अध्यक्षा अमृत कौशल / अमृता रानी हैं। सोसायटी में आयोजित होने वाले दिवाली मेले की जानकारी देते हुए लगभग 80 शब्दों में एक सूचना तैयार कीजिए।

    Try it first, then show our solutionSolution
    1. विषय-वस्तु (2 अंक) –

      निवासी कल्याण संघ, आनंद विहार सोसायटी
      सूचना
      20 अक्तूबर, 2023

      दिवाली मेला

      सोसायटी के सभी निवासियों को सूचित किया जाता है कि 5 नवंबर, 2023 को सायं 4 बजे से रात 9 बजे तक सोसायटी के मुख्य पार्क में दिवाली मेला लगेगा। मेले में दीपक, रंगोली, मिठाई, खिलौनों और सजावटी सामान के स्टॉल होंगे। बच्चों के लिए खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। स्टॉल लगाने के इच्छुक निवासी 28 अक्तूबर तक कार्यालय में नाम लिखवाएँ। सभी परिवार सादर आमंत्रित हैं।

      अमृत कौशल (अमृता रानी)
      अध्यक्ष

      2 marks
    2. प्रस्तुति (1 अंक) – संस्था का नाम, 'सूचना', दिनांक, शीर्षक, नाम-पद।

      1 mark
    3. भाषा (1 अंक) – सरल, शुद्ध और संक्षिप्त भाषा।

      1 mark

    Answer: दिवाली मेले की लगभग 80 शब्दों की सूचना

    Where the marks are

    • मेले की तिथि, समय, स्थान, आकर्षण व नियम (2 अंक)
    • प्रस्तुति (1 अंक)
    • भाषा (1 अंक)

    Open Q16(ख) on its own page

  7. Answer one of these 2 alternatives.

    Q17(क) · 3 marks · WritingCompetency-basedWriting

    निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 60 शब्दों में विज्ञापन तैयार कीजिए : (1 × 3 = 3)
    'कचरा प्रबंधन' के प्रति आम लोगों में जागरूकता लाने के लिए पर्यावरण मंत्रालय के लिए एक आकर्षक विज्ञापन तैयार कीजिए।

    Try it first, then show our solutionSolution
    1. विषय-वस्तु (1 अंक) – विज्ञापन:

      पर्यावरण मंत्रालय, भारत सरकार

      कचरा प्रबंधन : स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत!

      • गीला और सूखा कचरा अलग-अलग डिब्बों में डालें।
      • प्लास्टिक का प्रयोग घटाएँ, पुनः उपयोग व पुनर्चक्रण अपनाएँ।
      • कचरा सड़क या नाले में कभी न फेंकें।
      • जैविक कचरे से खाद बनाएँ।

      आपका एक छोटा कदम, धरती का बड़ा सहारा!

      जन-हित में जारी – पर्यावरण मंत्रालय

      1 mark
    2. प्रस्तुति (1 अंक) – आकर्षक शीर्षक/नारा, बिंदुवार व सुव्यवस्थित रूप।

      1 mark
    3. भाषा (1 अंक) – प्रभावी, संक्षिप्त और शुद्ध भाषा।

      1 mark

    Answer: कचरा प्रबंधन पर लगभग 60 शब्दों का आकर्षक विज्ञापन

    Where the marks are

    • कचरा प्रबंधन संबंधी संदेश (1 अंक)
    • आकर्षक प्रस्तुति व नारा (1 अंक)
    • भाषा (1 अंक)

    Open Q17(क) on its own page

    OR

    Q17(ख) · 3 marks · WritingCompetency-basedWriting

    'सोलर कूकर' बनाने वाली कंपनी 'सूर्यरश्मि' के प्रचार-प्रसार के लिए एक आकर्षक विज्ञापन तैयार कीजिए।

    Try it first, then show our solutionSolution
    1. विषय-वस्तु (1 अंक) – विज्ञापन:

      सूर्यरश्मि सोलर कूकर

      सूरज की ताकत, खाने में स्वाद – ईंधन का खर्च शून्य!

      • गैस और बिजली के बिल से मुक्ति
      • धुआँ-रहित, प्रदूषण-रहित खाना
      • सरल संचालन, टिकाऊ और किफ़ायती
      • पौष्टिक भोजन, पर्यावरण की रक्षा

      आज ही घर लाइए 'सूर्यरश्मि'!
      संपर्क : सूर्यरश्मि कंपनी, पुणे। फ़ोन : 98XXXXXXXX

      1 mark
    2. प्रस्तुति (1 अंक) – आकर्षक नारा, बिंदुवार सजावट, संपर्क-सूचना।

      1 mark
    3. भाषा (1 अंक) – प्रभावशाली और शुद्ध भाषा।

      1 mark

    Answer: सूर्यरश्मि सोलर कूकर का लगभग 60 शब्दों का आकर्षक विज्ञापन

    Where the marks are

    • उत्पाद की विशेषताएँ और संदेश (1 अंक)
    • आकर्षक प्रस्तुति व नारा (1 अंक)
    • भाषा (1 अंक)

    Open Q17(ख) on its own page

  8. Answer one of these 2 alternatives.

    Q18(क) · 5 marks · WritingWriting

    'संगति का फल' शीर्षक विषय पर लगभग 100 शब्दों में एक लघुकथा लिखिए। (1 × 5 = 5)

    Try it first, then show our solutionSolution
    1. विषय-वस्तु (3 अंक) – शीर्षक: संगति का फल

      रवि पढ़ाई में होशियार और सीधा-सादा लड़का था। नई कक्षा में उसकी दोस्ती कुछ बिगड़े लड़कों से हो गई। वे विद्यालय से भागकर घूमते और झूठ बोलते थे। धीरे-धीरे रवि भी गृहकार्य में लापरवाह हो गया और परीक्षा में कम अंक लाया। पिताजी ने समझाया, 'बेटा, जैसी संगति वैसी मति।' रवि को अपनी भूल का एहसास हुआ। उसने बुरे साथियों का साथ छोड़ दिया और मेहनती सहपाठियों के साथ पढ़ने लगा। अगली परीक्षा में वह प्रथम आया और शिक्षकों की प्रशंसा पाई।

      3 marks
    2. भाषा (1 अंक) – शुद्ध और प्रवाहपूर्ण भाषा।

      1 mark
    3. प्रभाव (1 अंक) – अंत में शिक्षा: अच्छी संगति जीवन सँवारती है और बुरी बिगाड़ती है।

      1 mark

    Answer: 'संगति का फल' पर लगभग 100 शब्दों की लघुकथा

    Where the marks are

    • कथानक – आरंभ, विकास, अंत (3 अंक)
    • भाषा (1 अंक)
    • प्रभावी संदेश/शिक्षा (1 अंक)

    Open Q18(क) on its own page

    OR

    Q18(ख) · 5 marks · WritingCompetency-basedWriting

    आप रोहन दास / रोहिणी दास हैं। 'अ.ब.स.' पुस्तक भंडार के प्रबंधक महोदय को अपने घर के पते पर पुस्तकें मँगवाने हेतु पुस्तक भंडार के ई-मेल पते पर लगभग 100 शब्दों में ई-मेल लिखिए।

    Try it first, then show our solutionSolution
    1. औपचारिकताएँ (1 अंक) –

      प्रति : abspustakbhandar@gmail.com
      विषय : घर के पते पर पुस्तकें मँगवाने हेतु।

      आदरणीय प्रबंधक महोदय,
      … (मुख्य भाग) …

      धन्यवाद सहित,
      रोहन (रोहिणी) दास

      1 mark
    2. विषय-वस्तु (2 अंक) – मुख्य भाग:

      मैं आपके पुस्तक भंडार का नियमित ग्राहक हूँ। मुझे नीचे दी गई पुस्तकें चाहिए: (1) हिंदी व्याकरण – एक प्रति, (2) विज्ञान संदर्भ-पुस्तक – कक्षा 10 – एक प्रति, (3) गणित अभ्यास-पुस्तिका – दो प्रतियाँ। कृपया इन्हें मेरे घर के पते – 25, गांधी नगर, जयपुर – 302015 पर भेजें। कुल मूल्य, डाक-व्यय और भुगतान का तरीका ई-मेल द्वारा बता दें। मैं ऑनलाइन भुगतान कर दूँगा। पुस्तकें एक सप्ताह में पहुँचाने की कृपा करें। संपर्क : 98XXXXXXXX।

      2 marks
    3. प्रस्तुति (1 अंक) – विषय-पंक्ति, संबोधन, अनुच्छेद, समापन का क्रम; भाषा (1 अंक) – शुद्ध, औपचारिक भाषा।

      2 marks

    Answer: पुस्तकें मँगवाने हेतु पुस्तक भंडार को लगभग 100 शब्दों का ई-मेल

    Where the marks are

    • प्रति/विषय/संबोधन/समापन की औपचारिकताएँ (1 अंक)
    • पुस्तकों की सूची, पता और भुगतान संबंधी निवेदन (2 अंक)
    • प्रस्तुति (1 अंक)
    • भाषा (1 अंक)

    Open Q18(ख) on its own page

Source: official question paper, cbse.gov.in. Chapter tags and solutions are ours. Spotted a transcription error? Write tosupport@questionbuddy.in.