CBSE Class 10 Hindi Course B 2023: question 1
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2023, paper 4/1/1, section A, question 1, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q1 · 5 marks · Case-basedCompetency-basedReading (unseen passages)
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उस पर आधारित प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
कम उम्र में स्क्रीन पर अधिक से अधिक समय बिताना बच्चों के लिए बेहद हानिकारक है। अब तक तो टीवी या कंप्यूटर ही था, जिसे माता-पिता या घर के बड़े लोग नियंत्रित कर सकते हैं, मगर मोबाइल, टैब तो हाथ में होता है। उस पर कितना समय बिताया, यह आसानी से पता नहीं चलता। फिर अगर ये पढ़ाई का हिस्सा हो, तब भी कोई रोक-टोक भी कैसे की जा सकती है ? एक वक्त था, जब स्कूलों में बच्चों के मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध था। लेकिन कोरोना महामारी के कारण उपजी परिस्थितियों ने बच्चों और स्मार्ट-फोन की दूरी हटा दी। उन दिनों माता-पिता ऐसी शिकायत करते हुए पाए गए कि आखिर 24 घंटे वे कैसे नज़र रख सकते हैं कि बच्चे क्या देख रहे हैं ? ऐसी रिपोर्ट भी आई हैं कि अपने देश में बच्चे सबसे अधिक फेसबुक का इस्तेमाल करते हैं। गलत वेबसाइटों पर जाकर तथा उसे देखकर कई बच्चे ऐसे-ऐसे अपराध करने लगे हैं जिनके बारे में पहले सुना नहीं जाता था। समय आ गया है कि बच्चों के गैजेट्स इस्तेमाल करने को लेकर एक सुस्पष्ट सलाह के साथ देश में जागरूकता अभियान चलाया जाए। यदि समय के साथ प्रतिस्पर्धा करनी है तो इन्हें नई-नई तकनीक से दूर नहीं किया जा सकता, मगर एक संतुलन भी आवश्यक है।
- (i)1 mark
गद्यांश में कंप्यूटर की तुलना में मोबाइल को अधिक हानिप्रद क्यों माना गया है ?
- (A)इसका स्क्रीन छोटा होने के कारण आँखों पर बुरा असर पड़ता है।
- (B)इसका स्क्रीन छोटा होने के कारण इसका रेडियेशन भी अधिक होता है।
- (C)छोटा होने के कारण इस पर बिताए समय का हिसाब नहीं रखा जा सकता।
- (D)छोटा होने के कारण इसके गुम जाने पर इसे खोजना मुश्किल होता है।
- (ii)1 mark
टैब और मोबाइल पर रोक लगाने में सबसे बड़ी बाधा क्या है ?
- (A)माता-पिता तथा अभिभावकों का शिक्षित न होना।
- (B)टैब और मोबाइल का पढ़ाई का हिस्सा होना।
- (C)रोक लगाने के उपायों की जानकारी न होना।
- (D)बच्चों का टैब और मोबाइल का आदी होना।
- (iii)1 mark
निम्नलिखित कथन (A) तथा कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढ़िए। उसके बाद दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुनकर लिखिए।
कथन (A) – गैजेट्स के इस्तेमाल को लेकर एक जागरूकता अभियान आवश्यक है।
कारण (R) – गैजेट्स वर्तमान में शिक्षा-व्यवस्था का एक अहम हिस्सा है।- (A)कथन (A) तथा कारण (R) दोनों गलत हैं।
- (B)कथन (A) सही है, लेकिन कारण (R) गलत है।
- (C)कथन (A) गलत है, लेकिन कारण (R) सही है।
- (D)कथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या है।
- (iv)1 mark
उपलब्ध आँकड़ों के अनुसार किस देश के बच्चे सबसे अधिक फेसबुक का इस्तेमाल करते हैं ?
- (A)जापान
- (B)चीन
- (C)भारत
- (D)अमेरिका
- (v)1 mark
कोरोना ने छोटे स्क्रीन के उपयोग को किस रूप में प्रभावित किया ?
- (A)छोटे स्क्रीन का उपयोग कम हो गया।
- (B)छोटे स्क्रीन का उपयोग न्यूनतम हो गया।
- (C)इसका उपयोग बिलकुल अप्रभावित ही रहा।
- (D)इसका उपयोग काफी अधिक बढ़ गया।
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2023 board paper, set 4/1/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
गद्यांश की पंक्तियाँ फिर से पढ़ें।
Hint 2
हर प्रश्न का उत्तर सीधे गद्यांश में मिलता है।
Hint 3
कोरोना वाली पंक्ति में स्मार्ट-फोन की दूरी हटने की बात देखें।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(i) मोबाइल हाथ में रहता है और छोटा होता है, इसलिए उस पर बिताए समय का हिसाब रखना कठिन है। उत्तर (C)।
- 1 mark
(ii) गद्यांश कहता है कि गैजेट पढ़ाई का हिस्सा हों तो रोक-टोक कैसे हो। उत्तर (B)।
- 1 mark
(iii) जागरूकता अभियान ज़रूरी है (A सही) और गैजेट शिक्षा का अहम हिस्सा हैं (R सही), जो अभियान की आवश्यकता की व्याख्या करता है। उत्तर (D)।
- 1 mark
(iv) रिपोर्ट के अनुसार अपने देश अर्थात भारत के बच्चे सबसे अधिक फेसबुक का प्रयोग करते हैं। उत्तर (C)।
- 1 mark
(v) कोरोना ने बच्चों और स्मार्ट-फोन की दूरी हटा दी, अतः उपयोग काफ़ी बढ़ गया। उत्तर (D)।
Answer: (i) C; (ii) B; (iii) D; (iv) C; (v) D
Where the marks are
- (i) सही विकल्प C (1 अंक)
- (ii) सही विकल्प B (1 अंक)
- (iii) सही विकल्प D (1 अंक)
- (iv) सही विकल्प C (1 अंक)
- (v) सही विकल्प D (1 अंक)
Revise the chapter
- Chapter: Reading (unseen passages)
More questions from Reading (unseen passages)
- 2023 board paper, set 4/2/1 (Course B), Q2 · 5 marksनिम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : द…
- 2023 board paper, set 4/1/1 (Course B), Q2 · 5 marksनिम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उस पर आधारित प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : पृथ्वी…
- 2023 board paper, set 4/2/1 (Course B), Q1 · 5 marksनिम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : प…
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.