CBSE Class 10 Hindi Course B 2023: question 9
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2023, paper 4/1/1, section A, question 9, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q9 · 5 marks · Case-basedCompetency-basedलीलाधर मंडलोई – तताँरा-वामीरो कथा
पठित गद्यांश पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर के लिए सर्वाधिक उपयुक्त विकल्पों को चुनकर लिखिए :
वामीरो घर पहुँचकर भीतर ही भीतर कुछ बेचैनी महसूस करने लगी। उसके भीतर तताँरा से मुक्त होने की एक झूठी छटपटाहट थी। उसने एक झल्लाहट में दरवाज़ा बंद किया और मन को किसी और दिशा में ले जाने का प्रयास किया। बार-बार तताँरा का याचना भरा चेहरा उसकी आँखों में तैर जाता। उसने तताँरा के बारे में कई कहानियाँ सुन रखी थीं। उसकी कल्पना में वह एक अद्भुत साहसी युवक था। किंतु वही तताँरा उसके सम्मुख एक अलग रूप में आया। सुंदर, बलिष्ठ किंतु बेहद शांत, सभ्य और भोला। उसका व्यक्तित्व कदाचित वैसा ही था जैसा वह अपने जीवन-साथी के बारे में सोचती रही थी। किंतु एक दूसरे गाँव के युवक के साथ यह संबंध परंपरा के विरुद्ध था। अतएव उसने उसे भूल जाना ही श्रेयस्कर समझा। किंतु यह असंभव जान पड़ा। तताँरा बार-बार उसकी आँखों के सामने था। निर्निमेष याचक की तरह प्रतीक्षा में डूबा हुआ।
- (i)1 mark
गद्यांश में आए 'झल्लाहट' शब्द का आशय है –
- (A)तताँरा के प्रति प्रेम-प्रदर्शन का उल्लास
- (B)तताँरा से छुटकारा पाने की व्याकुलता
- (C)तताँरा के गीत सुनाने संबंधी आग्रह की खीझ
- (D)तताँरा से मिलने के उत्साह का क्षोभ
- (ii)1 mark
वामीरो अपने मन को किसी अन्य दिशा में ले जाने का प्रयास क्यों कर रही थी ?
- (A)तताँरा का व्यक्तित्व उसे लुभा रहा था।
- (B)तताँरा के प्रति प्रेम से वह व्याकुल हो रही थी।
- (C)तताँरा को वह गीत नहीं सुनाना चाहती थी।
- (D)तताँरा के साथ वह संबंध नहीं बनाना चाहती थी।
- (iii)1 mark
तताँरा का व्यक्तित्व वामीरो के लिए था
- (A)प्रतिकूल
- (B)मनोनुकूल
- (C)कष्टदायक
- (D)अशांतिदायक
- (iv)1 mark
गद्यांश के अनुसार कौन-सा संबंध परंपरा के विरुद्ध माना गया है ?
- (A)दूर के गाँव में वर-कन्या का वैवाहिक संबंध
- (B)एक कुल के वर और कन्या का आपसी संबंध
- (C)दूसरे गाँव के वर और कन्या का वैवाहिक संबंध
- (D)एक गाँव के ही वर और कन्या का वैवाहिक संबंध
- (v)1 mark
निम्नलिखित कथन (A) तथा कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढ़िए। उसके बाद दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुनकर लिखिए :
कथन (A) : वामीरो ने तताँरा को भूल जाना ही श्रेयस्कर समझा।
कारण (R) : वह बेहद शांत, सभ्य और भोला था।- (A)कथन (A) तथा कारण (R) दोनों गलत हैं।
- (B)कथन (A) सही है, लेकिन कारण (R) गलत है।
- (C)कथन (A) गलत है, लेकिन कारण (R) सही है।
- (D)कथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या है।
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2023 board paper, set 4/1/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
गद्यांश में वामीरो की मनःस्थिति पर ध्यान दें।
Hint 2
भूल जाने का कारण 'परंपरा के विरुद्ध' वाली पंक्ति में है।
Hint 3
'मनोनुकूल' का अर्थ मन के अनुकूल है।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(i) 'झल्लाहट' तताँरा से छुटकारा पाने की व्याकुलता है (B)।
- 1 mark
(ii) तताँरा के प्रति प्रेम से वह व्याकुल थी, इसलिए मन बदल रही थी (B)।
- 1 mark
(iii) उसका व्यक्तित्व वैसा था जैसा वामीरो जीवन-साथी के बारे में सोचती थी, अतः मनोनुकूल (B)।
- 1 mark
(iv) दूसरे गाँव के वर-कन्या का वैवाहिक संबंध परंपरा के विरुद्ध था (C)।
- 1 mark
(v) (A) सही है, पर भूलने का कारण परंपरा-विरुद्ध संबंध था, तताँरा का शांत स्वभाव नहीं, अतः (R) गलत। उत्तर (B)।
Answer: (i) B; (ii) B; (iii) B; (iv) C; (v) B
Where the marks are
- (i) B (1)
- (ii) B (1)
- (iii) B (1)
- (iv) C (1)
- (v) B (1)
Revise the chapter
- Chapter: लीलाधर मंडलोई – तताँरा-वामीरो कथा (notes, formulas, where marks are lost and every past question)
More questions from लीलाधर मंडलोई – तताँरा-वामीरो कथा
- 2023 board paper, set 4/4/1 (Course B), Q10 · 2 marksगद्य खंड पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर देने के लिए सर्वाधिक उचित विकल्प चुनकर लिखिए :
- 2023 board paper, set 4/6/1 (Course B), Q9 · 5 marksनिम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर के लिए सही विकल्प चुनकर लिखिए : सदियों पूर्व, जब लिटिल अ…
- 2026 board paper, set 4/3/1 (Course B), Q7 · 5 marksनिम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : 5×1=…
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.