CBSE Class 10 Hindi Course B 2023: question 4
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2023, paper 4/1/1, section A, question 4, for 4 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q4 · 4 marks · MCQGrammar
रचना की दृष्टि से वाक्य-भेद पर आधारित निम्नलिखित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्पों को चुनकर लिखिए : (4 × 1 = 4)
- (i)1 mark
'जब तमाम बच्चे खिलखिलाकर हँस पड़े तो वह शर्मा गया।' – रचना के आधार पर वाक्य-भेद बताइए।
- (A)सरल वाक्य
- (B)मिश्र वाक्य
- (C)संयुक्त वाक्य
- (D)विधानवाचक वाक्य
- (ii)1 mark
'मैं उनकी लताड़ सुनकर आँसू बहाने लगता ।' इस वाक्य का मिश्र वाक्य के रूप में रूपांतरित वाक्य है –
- (A)मैं उनकी लताड़ सुनता और आँसू बहाने लगता।
- (B)उनकी लताड़ के डर से मेरे आँसू बह जाते।
- (C)उनकी लताड़ सुनते ही मैं आँसू बहाने लगता।
- (D)जब मैं उनकी लताड़ सुनता, तब आँसू बहाने लगता।
- (iii)1 mark
'रचना की दृष्टि से वाक्य-भेद' विषय के संदर्भ में लिखिए कि निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा कथन असत्य है ?
- (A)मिश्र वाक्य में एक प्रधान उपवाक्य के साथ आश्रित उपवाक्य भी होते हैं।
- (B)वाक्य रूपांतरण, वाक्य को रचना की दृष्टि से एक रूप से दूसरे रूप में परिवर्तित करना है।
- (C)संयुक्त वाक्यों में उसके प्रत्येक वाक्य का अपना स्वतंत्र अस्तित्व होता है।
- (D)वाक्य का रूप परिवर्तित करते समय उसका अर्थ भी परिवर्तित हो जाता है।
- (iv)1 mark
निम्नलिखित वाक्यों में से सरल वाक्य नहीं है :
- (A)ऐसी कई बातें हैं जिनका ज्ञान उन्हें अधिक है।
- (B)मुझे तुम्हारी इस कम-अक्ली पर दुःख होता है।
- (C)भाई साहब अब बहुत कुछ नरम पड़ गए थे।
- (D)सहसा बड़े भाई साहब से मेरी मुठभेड़ हो गई।
- (v)1 mark
'मेरे सयाना होने पर मेरी पहली दोस्ती हरिहर काका के साथ हुई ।' यह वाक्य रचना की दृष्टि से है –
- (A)मिश्र वाक्य
- (B)सरल वाक्य
- (C)संयुक्त वाक्य
- (D)सामान्य वाक्य
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2023 board paper, set 4/1/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
वाक्य में क्रियाएँ और उपवाक्य गिनें।
Hint 2
जब, जो, कि जैसे योजक मिश्र वाक्य के संकेत हैं।
Hint 3
सरल वाक्य में एक ही उद्देश्य और एक ही विधेय होता है।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(i) 'जब...तो' में एक प्रधान और एक आश्रित उपवाक्य है, अतः मिश्र वाक्य (B)।
- 1 mark
(ii) मिश्र वाक्य में 'जब...तब' जैसा योजक और आश्रित उपवाक्य चाहिए। उत्तर (D)।
- 1 mark
(iii) रूपांतरण में अर्थ नहीं बदलना चाहिए, इसलिए कथन (D) असत्य है।
- 1 mark
(iv) 'जिनका' से आश्रित उपवाक्य बनता है, अतः (A) सरल वाक्य नहीं है।
- 1 mark
(v) 'मेरे सयाना होने पर' केवल वाक्यांश है, एक ही क्रिया है, अतः सरल वाक्य (B)।
Answer: (i) B; (ii) D; (iii) D; (iv) A; (v) B (कोई चार)
Where the marks are
- किन्हीं चार उप-प्रश्नों के सही उत्तर, प्रत्येक 1 अंक (कुल 4 अंक)
Revise the chapter
- Chapter: Grammar
More questions from Grammar
- 2023 board paper, set 4/6/1 (Course B), Q4 · 4 marks'रचना की दृष्टि से वाक्य-भेद' पर आधारित निम्नलिखित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले…
- 2023 board paper, set 3/5/1 (Course A), Q3 · 4 marksनिर्देशानुसार 'रचना के आधार पर वाक्य-भेद' पर आधारित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सह…
- 2024 board paper, set 4/1/1 (Course B), Q4 · 4 marksनिर्देशानुसार 'रचना के आधार पर वाक्य-भेद' पर आधारित निम्नलिखित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्र…
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.