CBSE Class 10 Hindi Course A 2023: question 9
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2023, paper 3/4/1, section A, question 9, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q9 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedमंगलेश डबराल – संगतकार
निम्नलिखित पठित पद्यांश पर आधारित बहुवैकल्पिक प्रश्नों के लिए सही विकल्प का चयन कर लिखिए - या अपने ही सरगम को लाँघकर चला जाता है भटकता हुआ एक अनहद में तब संगतकार ही स्थायी को सँभाले रहता है जैसे समेटता हो मुख्य गायक का पीछे छूटा हुआ सामान जैसे उसे याद दिलाता हो उसका बचपन जब वह नौसिखिया था तारसप्तक में जब बैठने लगता है उसका गला प्रेरणा साथ छोड़ती हुई उत्साह अस्त होता हुआ आवाज़ से राख जैसा कुछ गिरता हुआ तभी मुख्य गायक को ढाँढ़स बँधाता कहीं से चला आता है संगतकार का स्वर
- (i)1 mark
मुख्य गायक अपने ही सरगम को किस कारण लाँघ जाता है?
- (a)गाने की रौ में भटकने के कारण
- (b)संगतकार द्वारा साथ देने के कारण
- (c)संगतकार द्वारा साथ न देने के कारण
- (d)संगतकार नौसिखिया था
- (ii)1 mark
मुख्य गायक कहाँ भटक जाता है?
- (a)समुद्र के भँवरजाल में
- (b)बचपन की स्मृतियों में
- (c)तबले की ताल में
- (d)शोर-गूँज के भँवरजाल में
- (iii)1 mark
मुख्य गायक के भटकने पर संगतकार उसकी सहायता कैसे करता है?
- (a)उसका सामान उठाकर
- (b)उसका हाथ पकड़कर
- (c)स्थायी को सँभालकर
- (d)बचपन की याद दिलाकर
- (iv)1 mark
"जब वह नौसिखिया था" - इस वाक्य में 'वह' किसके लिए आया है?
- (a)संगतकार
- (b)मुख्य गायक
- (c)संयोजक
- (d)बाँसुरी वादक
- (v)1 mark
'तारसप्तक' में जब बैठने लगता है उसका गला। यहाँ 'तारसप्तक' से क्या अभिप्राय है?
- (a)धीमा स्वर
- (b)शुद्ध स्वर
- (c)दुगुना धीमा स्वर
- (d)दुगुना ऊँचा स्वर
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2023 board paper, set 3/4/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
कविता 'संगतकार' की पंक्तियाँ याद कीजिए।
Hint 2
मुख्य गायक अनहद में भटकता है, विकल्प मिलाइए।
Hint 3
तारसप्तक का अर्थ संगीत से जोड़िए।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(i) मुख्य गायक गाने की रौ में भटकने से अपना सरगम लाँघ जाता है। उत्तर: (a)
- 1 mark
(ii) अनुपयुक्त सभी विकल्प होने के कारण किसी भी विकल्प पर पूरे अंक (मूल पंक्ति में वह अनहद में भटकता है)। उत्तर: कोई भी विकल्प, जैसे (a)
- 1 mark
(iii) संगतकार स्थायी को सँभालकर उसकी सहायता करता है। उत्तर: (c)
- 1 mark
(iv) 'वह नौसिखिया था' में 'वह' मुख्य गायक के लिए है। उत्तर: (b)
- 1 mark
(v) तारसप्तक सामान्य से दुगुना ऊँचा स्वर है। उत्तर: (d)
Answer: (i) a; (ii) कोई भी विकल्प स्वीकार्य (सभी विकल्प अनुपयुक्त); (iii) c; (iv) b; (v) d
Where the marks are
- (i) a (1 अंक)
- (ii) सभी विकल्प अनुपयुक्त, किसी भी चयन पर अंक (1 अंक)
- (iii) c (1 अंक)
- (iv) b (1 अंक)
- (v) d (1 अंक)
Revise the chapter
- Chapter: मंगलेश डबराल – संगतकार (notes, formulas, where marks are lost and every past question)
More questions from मंगलेश डबराल – संगतकार
- 2023 board paper, set 3/6/1 (Course A), Q9 · 5 marksनिम्नलिखित पठित पद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए : मुख्य गायक की ग…
- Sample paper 2025-26 (Course A), Q9 · 5 marksनिम्नलिखित पठित काव्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए: तार…
- 2025 board paper, set 3/3/1 (Course A), Q9 · 5 marksनिम्नलिखित पठित काव्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : 5×1…
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.