Skip to content
HindiCBSE Class 10 · Course A · Board exam 2023, set 3/4/1 · 4 marks · MCQ

CBSE Class 10 Hindi Course A 2023: question 3

Set in the CBSE Class 10 board exam of 2023, paper 3/4/1, section A, question 3, for 4 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.

Q3 · 4 marks · MCQGrammar

निर्देशानुसार 'रचना के आधार पर वाक्य भेद' पर आधारित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए- (4×1=4)

  1. (i)

    निम्नलिखित में मिश्र वाक्य कौन-सा है?

    1. (a)हालदार साहब जब कस्बे से गुजरते तब नेताजी की मूर्ति पर बदले हुए चश्मों को देखते।
    2. (b)ज्ञान-चक्षु खुल गए।
    3. (c)नवाब साहब ने खीरे की तैयारी की और थककर लेट गए।
    4. (d)क्या ऐसे तरीके से उदर की तृप्ति भी हो सकती है?
    1 mark
  2. (ii)

    निम्नलिखित में संयुक्त वाक्य कौन-सा है?

    1. (a)उन्होंने हमें देखकर भी अनदेखा किया।
    2. (b)उन्होंने दोनों खीरों के सिर काटे और उन्हें गोदकर झाग निकाला।
    3. (c)दूर तो जाना नहीं था।
    4. (d)बर्थ पर एक सफ़ेदपोश सज्जन बैठे थे जिन्होंने हमारी संगति के लिए कोई उत्साह नहीं दिखाया।
    1 mark
  3. (iii)

    निम्नलिखित वाक्य का सरल वाक्य होगा : पानी मुँह में भर आया और उसका घूँट गले से उतर गया।

    1. (a)जब पानी मुँह में भर आया तब उसका घूँट गले से उतर गया।
    2. (b)जैसे ही मुँह में पानी भर आया वैसे ही उसका घूँट गले से उतर गया।
    3. (c)मुँह में पानी भर आया इसलिए पानी का घूँट गले से उतर गया।
    4. (d)मुँह में भर आए पानी का घूँट गले से उतर गया।
    1 mark
  4. (iv)

    निम्नलिखित वाक्य में रेखांकित उपवाक्य का भेद बताइए - जब भी वे काशी से बाहर रहते, तब विश्वनाथ व बालाजी मंदिर की दिशा की ओर मुँह करके बैठते।

    1. (a)संज्ञा आश्रित उपवाक्य
    2. (b)क्रिया विशेषण आश्रित उपवाक्य
    3. (c)विशेषण आश्रित उपवाक्य
    4. (d)प्रधान उपवाक्य
    1 mark
  5. (v)

    निम्नलिखित वाक्य में रेखांकित उपवाक्य का भेद बताइए - उनकी भाव-भंगिमा से स्पष्ट हो रहा था कि उस प्रक्रिया में वे खीरे का रसास्वादन कर रहे हैं।

    1. (a)प्रधान उपवाक्य
    2. (b)संज्ञा आश्रित उपवाक्य
    3. (c)द्वितीय समानाधिकरण उपवाक्य
    4. (d)विशेषण आश्रित उपवाक्य
    1 mark

Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2023 board paper, set 3/4/1.

Hints

Open one hint at a time and try again before the next.

Hint 1

मिश्र वाक्य में एक प्रधान और एक/अधिक आश्रित उपवाक्य होते हैं।

Hint 2

संयुक्त वाक्य में स्वतंत्र उपवाक्य योजक से जुड़ते हैं।

Hint 3

आश्रित उपवाक्य के आरंभिक शब्द (कि, जब, जो) देखकर भेद पहचानिए।

Step-by-step solution

Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.

  1. (i) (a) में 'जब...तब' से जुड़ा आश्रित उपवाक्य है, अतः मिश्र वाक्य। उत्तर: (a)

    1 mark
  2. (ii) (b) में दो प्रधान उपवाक्य 'और' से जुड़े हैं, अतः संयुक्त वाक्य। उत्तर: (b)

    1 mark
  3. (iii) दो उपवाक्यों को मिलाकर एक उपवाक्य वाला सरल वाक्य: 'मुँह में भर आए पानी का घूँट गले से उतर गया।' उत्तर: (d)

    1 mark
  4. (iv) 'जब भी वे काशी से बाहर रहते' समय बताता है, अतः क्रिया-विशेषण आश्रित उपवाक्य। उत्तर: (b)

    1 mark
  5. (v) 'कि...' वाला उपवाक्य 'स्पष्ट हो रहा था' का कर्म/पूरक है, अतः संज्ञा आश्रित उपवाक्य। उत्तर: (b)

    1 mark

Answer: (i) a; (ii) b; (iii) d; (iv) b; (v) b (कोई चार)

Where the marks are

  • (i) a (1 अंक)
  • (ii) b (1 अंक)
  • (iii) d (1 अंक)
  • (iv) b (1 अंक)
  • (v) b (1 अंक)

Revise the chapter

  • Chapter: Grammar

The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.