CBSE Class 10 Hindi Course B sample paper 2023-24: question 2
From the official CBSE sample question paper for 2023-24, section A, question 2, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q2 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedReading (unseen passages)
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर इसके आधार पर सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए-
साहित्य को समाज का प्रतिबिंब माना गया है अर्थात समाज का पूर्णरूप साहित्य में प्रतिबिंबित होता रहता है। अनादि काल से साहित्य अपने इसी धर्म का पूर्ण निर्वाह करता चला आ रहा है। वह समाज के विभिन्न रूपों का चित्रण कर एक ओर तो हमारे सामने समाज का यथार्थ चित्र प्रस्तुत करता है और दूसरी ओर अपनी प्रखर मेधा और स्वस्थ कल्पना द्वारा समाज के विभिन्न पहलुओं का विवेचन करता हुआ यह भी बताता है कि मानव समाज की सुख-समृद्धि, सुरक्षा और विकास के लिए कौन-सा मार्ग उपादेय है? एक आलोचक के शब्दों में- "कवि वास्तव में समाज की व्यवस्था, वातावरण, धर्म-कर्म, रीति-नीति तथा सामाजिक शिष्टाचार या लोक व्यवहार से ही अपने काव्य के उपकरण चुनता है और उनका प्रतिपादन अपने आदर्शों के अनुरूप करता है।"
साहित्यकार उसी समाज का प्रतिनिधित्व करता है, जिसमें वह जन्म लेता है।वह अपनी समस्याओं का सुलझाव, अपने आदर्श की स्थापना अपने समाज के आदर्शों के अनुरूप ही करता है। जिस सामाजिक वातावरण में उसका जन्म होता है, उसी में उसका शारीरिक, बौद्धिक और मानसिक विकास भी होता है। अतः यह कहना सर्वथा असंभव और अविवेकपूर्ण है कि साहित्यकार समाज से पूर्णतः निरपेक्ष या तटस्थ रह कर साहित्य सृजन करता है। वाल्मीकि, तुलसी, सूर, भारतेंदु, प्रेमचंद आदि का साहित्य इस बात का सर्वाधिक सशक्त प्रमाण है कि साहित्यकार समाज से घनिष्ठ रूप से संबंध रखता हुआ ही साहित्य सृजन करता है। समाज की अवहेलना करने वाला साहित्य क्षणजीवी होता है।
- (1)1 mark
साहित्य समाज का प्रतिबिंब है क्योंकि यह-
- (A)समाज की वास्तविकता का द्योतक है।
- (B)समाज में लोक व्यवहार का समर्थक है।
- (C)व्यक्ति की समस्याओं का निदान करता है।
- (D)साहित्य को दिशा प्रदान करता है।
- (2)1 mark
गद्यांश दर्शाता है-
- (A)समाज एवं साहित्य का पारस्परिक संबंध
- (B)समाज एवं साहित्य की अवहेलना
- (C)साहित्यकार की सृजन शक्ति
- (D)सामाजिक शिष्टाचार एवं लोक व्यवहार
- (3)1 mark
साहित्य की क्षणभंगुरता का कारण होगा-
- (A)सामाजिक अवज्ञा
- (B)सामाजिक समस्या
- (C)सामाजिक सद्भाव
- (D)सामाजिक समरसता
- (4)1 mark
वाल्मीकि, तुलसी, सूर के उदाहरण द्वारा लेखक चाहता है -
- (A)भाव साम्यता
- (B)प्रत्यक्ष प्रमाण
- (C)सहानुभूति
- (D)शिष्टाचार
- (5)1 mark
निम्नलिखित कथन (A) तथा कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढ़िए। उसके बाद दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुनकर लिखिए।
कथन (A) - कवि अपने काव्य के उपकरणों का प्रतिपादन अपने आदर्शों के अनुरूप करता है।
कारण (R) कवि हृदय अत्यधिक संवेदनशील होता है एव सदैव देशहित चाहता है।- (A)कथन (A) तथा कारण (R) दोनों गलत है।
- (B)कथन (A) गलत है लेकिन कारण (R) सही है।
- (C)कथन (A) सही है लेकिन कारण (R) उसकी गलत व्याख्या करता है।
- (D)कथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या करता है।
Source: official sample paper from cbseacademic.nic.in (PDF). See it in the full Sample paper 2023-24.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
गद्यांश के पहले अनुच्छेद में 'प्रतिबिंब' का कारण खोजिए।
Hint 2
अंतिम पंक्ति देखिए कि समाज की अवहेलना का परिणाम क्या बताया है।
Hint 3
असर्शन-रीज़न में जाँचिए कि कारण सचमुच कथन को स्पष्ट करता है या नहीं।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(1) साहित्य समाज के विभिन्न रूपों का यथार्थ चित्र प्रस्तुत करता है, इसलिए वह प्रतिबिंब है। उत्तर: (A)।
- 1 mark
(2) पूरा गद्यांश साहित्य और समाज के आपसी संबंध को बताता है। उत्तर: (A)।
- 1 mark
(3) अंत में लिखा है कि समाज की अवहेलना करने वाला साहित्य क्षणजीवी होता है, अर्थात कारण सामाजिक अवज्ञा है। उत्तर: (A)।
- 1 mark
(4) वाल्मीकि, तुलसी, सूर आदि का साहित्य इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि साहित्यकार समाज से जुड़ा रहता है। उत्तर: (B)।
- 1 mark
(5) कथन (A) सही है। कारण (R) सही हो सकता है, पर कवि के आदर्शों के अनुरूप प्रतिपादन करने की व्याख्या वह नहीं करता, इसलिए (C)।
Answer: (1) A; (2) A; (3) A; (4) B; (5) C
Where the marks are
- प्रत्येक सही विकल्प के लिए 1 अंक (कुल 5 अंक)
Revise the chapter
- Chapter: Reading (unseen passages)
More questions from Reading (unseen passages)
- 2023 board paper, set 4/2/1 (Course B), Q1 · 5 marksनिम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : प…
- 2023 board paper, set 4/2/1 (Course B), Q2 · 5 marksनिम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : द…
- 2023 board paper, set 4/2/1 (Course B), Q9 · 5 marksपठित गद्यांश पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर के लिए सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : 5×…
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.