CBSE Class 10 Hindi Course B sample paper 2023-24: question 9
From the official CBSE sample question paper for 2023-24, section A, question 9, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q9 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedलीलाधर मंडलोई – तताँरा-वामीरो कथा
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए-
(इस प्रश्न का गद्यांश पृष्ठ 10 पर दिया गया है: "क्रोध में उसने तलवार निकाली और कुछ विचार करता रहा। क्रोध लगातार अग्नि की तरह बढ़ रहा था। लोग सहम उठे। एक सन्नाटा-सा खिंच गया। जब कोई राह न सूझी तो क्रोध का शमन करने के लिए उसमें शक्ति भर उसे धरती में घोंप दिया और ताकत से उसे खींचने लगा। वह पसीने से नहा उठा। सब घबराए हुए थे। वह तलवार को अपनी तरफ़ खींचते-खींचते दूर तक पहुँच गया। वह हाँफ रहा था। अचानक जहाँ तक लकीर खिंच गई थी, वहाँ एक दरार होने लगी। मानो धरती दो टुकड़ों में बँटने लगी हो। एक गड़गड़ाहट-सी गूँजने लगी और लकीर की सीध में धरती फटती ही जा रही थी। द्वीप के अंतिम सिरे तक तताँरा धरती को मानो क्रोध में काटता जा रहा था। सभी भयाकुल हो उठे। लोगों ने ऐसे दृश्य की कल्पना न की थी, वे सिहर उठे। उधर वामीरो फटती हुई धरती के किनारे चीखती हुई दौड़ रही थी - तताँरा.... तताँरा....तताँरा उसकी करुण चीख मानो गड़गड़ाहट में डूब गई। तताँरा दुर्भाग्यवश दूसरी तरफ़ था। द्वीप के अंतिम सिरे तक धरती को चाकता वह जैसे ही अंतिम छोर पर पहुँचा, द्वीप दो टुकड़ों में विभक्त हो चुका था। एक तरफ़ तताँरा था दूसरी तरफ़ वामीरो।")
- (1)1 mark
लोगों का सहम जाना किस बात का परिचायक है?
- (A)भय
- (B)करुणा
- (C)क्रोध
- (D)प्रसन्नता
- (2)1 mark
तताँरा को कोई राह न सूझने के कारणों पर विचार कीजिए और उचित विकल्प का चयन कीजिए।
(i) आत्मसमर्पण का भाव
(ii) वामीरो से अत्यधिक प्रेम
(iii) तलवार की दैवीय शक्ति
(iv) गाँव वालों के प्रति रोष- (A)(i) और (iii)
- (B)(i), (iii), (iv)
- (C)केवल (iii)
- (D)(ii) और (iv)
- (3)1 mark
निम्नलिखित कथन- कारण को पढ़कर उचित विकल्प का चयन कीजिए।
कथन (A) लोगों ने ऐसे दृश्य की कल्पना न की थी।
कारण (R) ग्रामवासियों ने यह कदापि न सोचा था कि तताँरा की प्रतिक्रिया इतनी विनाशकारी सिद्ध हो सकती है।- (A)कथन (A) तथा कारण (R) दोनों गलत है।
- (B)कथन (A) गलत है लेकिन कारण (R) सही है।
- (C)कथन (A) सही है लेकिन कारण (R) उसकी गलत व्याख्या करता है।
- (D)कथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या करता है।
- (4)1 mark
तताँरा और वामीरो अलग कैसे हुए?
- (A)अपमान के डर से
- (B)गाँव वालों के दबाव में
- (C)पशु मेले की भीड़ के कारण
- (D)भूमि के दो भागों में कटने से
- (5)1 mark
गद्यांश के आधार पर निम्नलिखित में से कौन-सा विचार मेल खाता है -
- (A)जो मनुष्य अपने क्रोध को अपने वश में कर लेता है, वह दूसरों के क्रोध से स्वयमेव बच जाता है। - सुकरात
- (B)क्रोध में मनुष्य अपने मन की बात नहीं कहता, वह केवल दूसरों का दिल दुखाना चाहता है। - प्रेमचंद
- (C)वह आदमी वास्तव में बुद्धिमान है जो क्रोध में भी गलत बात मुँह से नहीं निकालता। - शेखसादी
- (D)ईर्ष्या, लोभ, क्रोध एवं कठोर वचन - इन चारों से सदा बचते रहना ही वस्तुतः धर्म है। - तिरुवल्लुवर
Source: official sample paper from cbseacademic.nic.in (PDF). See it in the full Sample paper 2023-24.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
गद्यांश में लोगों की प्रतिक्रिया वाली पंक्तियाँ देखिए।
Hint 2
तताँरा की मनःस्थिति के कारण सोचिए।
Hint 3
अंत में द्वीप के बँटने का वर्णन पढ़िए।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(1) लोग तताँरा का क्रोध देखकर डर गए, अतः सहम जाना भय का परिचायक है। उत्तर: (A)।
- 1 mark
(2) राह न सूझने के कारण वामीरो से अत्यधिक प्रेम और गाँव वालों के प्रति रोष थे। उत्तर: (D)।
- 1 mark
(3) दोनों कथन सही हैं और कारण कथन की व्याख्या करता है। उत्तर: (D)।
- 1 mark
(4) धरती के दो भागों में कटने से तताँरा और वामीरो अलग हुए। उत्तर: (D)।
- 1 mark
(5) क्रोध में तताँरा ने मन की बात कहने के स्थान पर विनाश किया, जो प्रेमचंद के कथन से मेल खाता है। उत्तर: (B)।
Answer: (1) A; (2) D; (3) D; (4) D; (5) B
Where the marks are
- प्रत्येक सही विकल्प के लिए 1 अंक (कुल 5 अंक)
Revise the chapter
- Chapter: लीलाधर मंडलोई – तताँरा-वामीरो कथा (notes, formulas, where marks are lost and every past question)
More questions from लीलाधर मंडलोई – तताँरा-वामीरो कथा
- 2023 board paper, set 4/1/1 (Course B), Q9 · 5 marksपठित गद्यांश पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर के लिए सर्वाधिक उपयुक्त विकल्पों को चुनकर लिखिए : वामीरो घ…
- 2023 board paper, set 4/4/1 (Course B), Q10 · 2 marksगद्य खंड पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर देने के लिए सर्वाधिक उचित विकल्प चुनकर लिखिए :
- 2023 board paper, set 4/6/1 (Course B), Q9 · 5 marksनिम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर के लिए सही विकल्प चुनकर लिखिए : सदियों पूर्व, जब लिटिल अ…
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.