CBSE Class 10 Hindi Course B sample paper 2023-24: question 7
From the official CBSE sample question paper for 2023-24, section A, question 7, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q7 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedकैफ़ी आज़मी – कर चले हम फ़िदा
निम्नलिखित पद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए-
साँस थमती गई, नब्ज़ ज़मती गई,
फिर भी बढ़ते कदम को न रुकने दिया,
कट गए सर हमारे तो कुछ ग़म नहीं,
सर हिमालय का हमने न झुकने दिया,
मरते-मरते रहा बाँकपन साथियो,
अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो।
ज़िंदा रहने के मौसम बहुत हैं मगर
जान देने की रुत रोज़ आती नहीं
हुस्न और इश्क दोनों को रुसवा करे
वो जवानी जो खूँ में नहाती नहीं,
आज धरती बनी है दुल्हन साथियो
अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो !
- (1)1 mark
'सर हिमालय का हमने न झुकने दिया' का अर्थ है-
- (A)हिमालय को सजाना
- (B)हिमालय की हिफाज़त करना
- (C)भारत के गौरव को बनाए रखना
- (D)भारत का गुणगान करना
- (2)1 mark
कवि द्वारा 'साथियो' संबोधन का प्रयोग......... के लिए किया गया है।
- (A)कवियों
- (B)शहीदों
- (C)सैनिकों
- (D)देशवासियों
- (3)1 mark
'मरते-मरते रहा बाँकपन साथियो' कवि ने ऐसा कहा है क्योंकि-
- (A)सैनिक धरती को दुल्हन की तरह सजा हुआ देखकर प्रसन्न हो गए।
- (B)सैनिकों ने मातृभूमि की रक्षा हेतु जोश और साहस से युद्ध किया।
- (C)देशवासियों को बार-बार पुकारकर सैनिकों ने उनमें देशभक्ति का भाव जगाया।
- (D)सैनिकों ने कभी भी टेढ़ेपन से बातचीत नहीं की, देश रक्षा ही एकमात्र उद्देश्य रहा।
- (4)1 mark
'जान देने की रुत रोज़ आती नहीं' का भाव है -
- (A)सैनिकों के हृदय में जीवित रहने की इच्छा नहीं
- (B)जीवित रहने का समय आनंददायक होना चाहिए
- (C)आत्म बलिदान द्वारा भी देश की रक्षा के लिए तत्पर
- (D)जीवन और मरण सब कुछ ईश्वर की इच्छा पर निर्भर
- (5)1 mark
इस काव्यांश का संदेश यह है कि हमें -
- (A)हुस्न और इश्क को रुसवा करना चाहिए
- (B)देश को दूसरों के हवाले कर देना चाहिए
- (C)धरती को दुल्हन की तरह सजाना चाहिए
- (D)देश पर कुर्बान होने के लिए तैयार रहना चाहिए
Source: official sample paper from cbseacademic.nic.in (PDF). See it in the full Sample paper 2023-24.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
पंक्तियों का भावार्थ सोचिए, शब्दार्थ नहीं।
Hint 2
'अब तुम्हारे हवाले वतन' किससे कहा गया है?
Hint 3
कविता का केंद्रीय संदेश देशभक्ति और बलिदान है।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(1) हिमालय का सिर न झुकने देना भारत का गौरव बनाए रखना है। उत्तर: (C)।
- 1 mark
(2) सैनिक वतन को 'हवाले' देशवासियों के कर रहे हैं, अतः 'साथियो' देशवासियों के लिए। उत्तर: (D)।
- 1 mark
(3) मरते दम तक बाँकपन रहा, अर्थात सैनिकों ने जोश-साहस से युद्ध किया। उत्तर: (B)।
- 1 mark
(4) जान देने का अवसर रोज़ नहीं आता, इसलिए आत्म-बलिदान से भी देश-रक्षा को तत्पर। उत्तर: (C)।
- 1 mark
(5) संदेश है कि देश पर कुर्बान होने को तैयार रहें। उत्तर: (D)।
Answer: (1) C; (2) D; (3) B; (4) C; (5) D
Where the marks are
- प्रत्येक सही विकल्प के लिए 1 अंक (कुल 5 अंक)
Revise the chapter
- Chapter: कैफ़ी आज़मी – कर चले हम फ़िदा (notes, formulas, where marks are lost and every past question)
More questions from कैफ़ी आज़मी – कर चले हम फ़िदा
- 2023 board paper, set 4/1/1 (Course B), Q7 · 5 marksपठित काव्यांश पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर के लिए सर्वाधिक उपयुक्त विकल्पों को चुनकर लिखिए : खींच दो…
- 2023 board paper, set 4/6/1 (Course B), Q7 · 5 marksनिम्नलिखित पठित काव्यांश पर आधारित प्रश्नों के उत्तर के लिए सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए : साँस थमती गई…
- 2025 board paper, set 4/6/1 (Course B), Q9 · 5 marksनिम्नलिखित पठित काव्यांश को पढ़कर प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्पों को चुनिए : 5 x 1 = 5 कर चले हम फ़िदा ज…
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.