Skip to content
HindiCBSE Class 10 · Course B · Sample paper, session 2023-24 · 4 marks · MCQ

CBSE Class 10 Hindi Course B sample paper 2023-24: question 4

From the official CBSE sample question paper for 2023-24, section A, question 4, for 4 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.

Q4 · 4 marks · MCQGrammar

निर्देशानुसार 'रचना के आधार पर वाक्य भेद' पर आधारित पाँच बहुविकल्पीय प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए- (1x4=4)

  1. (1)

    निम्नलिखित में से उपयुक्त सरल वाक्य छाँटिए -

    1. (A)जो कहोगे उसका परिणाम तो भुगतना ही पड़ेगा।
    2. (B)नहू ने जब उनकी बात सुनी तो दुखी हो मुद्दत तक रोते रहे।
    3. (C)दूसरे गाँव के युवक के साथ संबंध परंपरा के विरुद्ध था।
    4. (D)मैं उनकी लताड़ सुनता और आँसू बहाने लगता।
    1 mark
  2. (2)

    'जब से कानून भंग का काम शुरू हुआ है तब से आज तक इतनी बड़ी सभा ऐसे मैदान में नहीं की गई थी ।' रचना के आधार पर वाक्य भेद है -

    1. (A)सरल वाक्य
    2. (B)संयुक्त वाक्य
    3. (C)मिश्रित वाक्य
    4. (D)सामान्य वाक्य
    1 mark
  3. (3)

    कॉलम 1 कॉलम 2 के साथ सुमेलित कीजिए और सही विकल्प चुनकर लिखिए

    कॉलम 1कॉलम 2
    1भाई साहब और मैं कनकौआ लूटने के लिए दौड़ रहे थे।iसंयुक्त वाक्य
    2क्योंकि मुझे और भाईसाहब को कनकौआ लूटना था इसीलिए हम दौड़ रहे थे।iiसरल वाक्य
    3मुझे कनकौआ लूटना था और भाई साहब मेरे साथ दौड़ रहे थे।iiiमिश्र वाक्य
    1. (A)1-(iii) , 2-(i) , 3-(ii)
    2. (B)1-(ii) , 2-(iii) , 3-(i)
    3. (C)1-(i) , 2-(ii) , 3-(iii)
    4. (D)1-(ii) , 2-(i), 3-(iii)
    1 mark
  4. (4)

    निम्नलिखित वाक्यों में मिश्रित वाक्य है-

    1. (A)जैसे ही वे घर से बाहर निकले, वैसे ही जोर से धमाका हुआ।
    2. (B)वे लोग घर से बाहर निकले और ज़ोर से धमाका हुआ।
    3. (C)धमाका होते ही घर से बाहर निकले।
    4. (D)उनके घर से निकलते ही ज़ोर से धमाका हुआ।
    1 mark
  5. (5)

    ' शैलेंद्र का दृढ़ मंतव्य था कि दर्शकों की रुचि की आड़ में हमें उथलेपन को उनपर नहीं थोपना चाहिए ।' रचना के आधार पर इस वाक्य का भेद होगा-

    1. (A)सरल वाक्य
    2. (B)संयुक्त वाक्य
    3. (C)मिश्र वाक्य
    4. (D)विधानवाचक वाक्य
    1 mark

Source: official sample paper from cbseacademic.nic.in (PDF). See it in the full Sample paper 2023-24.

Hints

Open one hint at a time and try again before the next.

Hint 1

वाक्य में कितने उपवाक्य हैं, गिनिए।

Hint 2

'कि', 'जब', 'क्योंकि' जैसे योजक आश्रित उपवाक्य बनाते हैं।

Hint 3

'और', 'तथा' से जुड़े समान स्तर के उपवाक्य संयुक्त वाक्य बनाते हैं।

Step-by-step solution

Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.

  1. (1) 'दूसरे गाँव के युवक के साथ संबंध परंपरा के विरुद्ध था।' में एक ही उद्देश्य-विधेय है, अतः सरल वाक्य। उत्तर: (C)।

    1 mark
  2. (2) 'जब से... तब से...' उपवाक्य आश्रित हैं, अतः मिश्र वाक्य। उत्तर: (C)।

    1 mark
  3. (3) 1 एक क्रिया वाला सरल, 2 'क्योंकि' से जुड़ा मिश्र, 3 'और' से जुड़ा संयुक्त। अतः 1-(ii), 2-(iii), 3-(i)। उत्तर: (B)।

    1 mark
  4. (4) 'जैसे ही... वैसे ही...' आश्रित उपवाक्य वाला मिश्र वाक्य है। उत्तर: (A)।

    1 mark
  5. (5) 'कि' से जुड़ा आश्रित उपवाक्य है, अतः मिश्र वाक्य। उत्तर: (C)।

    1 mark

Answer: (1) C; (2) C; (3) B; (4) A; (5) C (किन्हीं चार)

Where the marks are

  • प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक (किन्हीं चार के 4 अंक)

Revise the chapter

  • Chapter: Grammar

The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.