CBSE Class 10 Hindi Course B: 2026 board paper, set 4/5/1
The question paper set in the CBSE Class 10 board exam of 2026, as printed: 16 questions for 80 marks, in sections, with each OR choice shown as an alternative. Try each question first, then open our solution.
Every question here has our step-by-step solution, split into the steps that earn marks. Each one was checked by an independent re-solve from the question paper.
Source: official question paper from cbse.gov.in: https://www.cbse.gov.in/cbsenew/question-paper/2026/X/Hindi_Course_B_UPD.zip (a zip; this paper is the file 1181-1_4-5-1_Hindi (B).pdf). Questions are transcribed from that PDF; figures are described in words, so check the official paper for them.
How the paper is set
| Section | Questions | What it has |
|---|---|---|
| क | 1-2 | अपठित बोध (Unseen passage), 14 marks; Q1 and Q2 each 7 marks |
| ख | 3-6 | व्यावहारिक व्याकरण (Practical grammar), 16 marks; choose any 4 of 5 in each question, 1 mark each |
| ग | 7-11 | पाठ्य-पुस्तक एवं पूरक पाठ्य-पुस्तक (Textbook and supplementary reader), 28 marks; Q7 and Q9 MCQ; Q8 and Q10 choose 3 of 4; Q11 choose 2 of 3 |
| घ | 12-16 | रचनात्मक लेखन (Creative writing), 22 marks; Q12 and Q13 choose one of the topics or alternatives, others have internal choice |
Instructions in brief: All questions are compulsory overall; internal choice (अथवा/OR) is given in Q13-Q16 and the topic choice is given in Q12 and internal options within Section B, C and D as printed; no overall choice. Note: the cover says 15 printed pages, page 16 is blank.
Section क
अपठित बोध (Unseen passage), 14 marks; Q1 and Q2 each 7 marks
Q1 · 7 marks · Reading comprehensionCompetency-basedReading (unseen passages)
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
कृत्रिम वर्षा या क्लाउड सीडिंग आधुनिक विज्ञान की एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि है जिसके माध्यम से बादलों से इच्छानुसार वर्षा कराई जा सकती है। इस तकनीक में सिल्वर आयोडाइड या ठोस आइस जैसे रसायनों को बादलों के बहाव के साथ फैला दिया जाता है। जहाँ बारिश करानी होती है वहाँ पर हवा की विपरीत दिशा में इसका छिड़काव किया जाता है। ये रसायन बादलों में मौजूद जलवाष्प के कणों को संघनित (और घना) करने में सहायता करते हैं, जिससे बूँदें बनती हैं और वर्षा होती है। यह प्रक्रिया विशेष रूप से सुसज्जित विमानों या ज़मीन से दागे जाने वाले रॉकेटों के माध्यम से संपन्न की जाती है।
कृत्रिम वर्षा की आवश्यकता मुख्यतः उन क्षेत्रों में होती है जहाँ सूखा पड़ता है, जल संकट होता है या कृषि के लिए पर्याप्त वर्षा नहीं होती। संयुक्त अरब अमीरात, चीन, भारत और अमेरिका जैसे देश इस तकनीक का सफलतापूर्वक उपयोग कर रहे हैं। यह तकनीक वायु प्रदूषण को कम करने, जंगल की आग बुझाने और बाँधों में जलस्तर बढ़ाने में भी सहायक सिद्ध हुई है। कहाँ और किस बादल पर इसे छिड़कने से बारिश की संभावना ज़्यादा होगी, इसका निर्णय मौसम वैज्ञानिक करते हैं। इसके लिए मौसम के आँकड़ों का सहारा लिया जाता है।
कृत्रिम वर्षा के कुछ दुष्प्रभाव भी हैं। अत्यधिक रसायनों के प्रयोग से पर्यावरण प्रदूषित हो सकता है और मिट्टी की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। इसके अतिरिक्त यह तकनीक अत्यंत महँगी है और इसकी सफलता की दर 10 से 30 प्रतिशत तक होती है। कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि यह प्राकृतिक जल चक्र को भी बाधित कर सकती है। फिर भी, जलवायु परिवर्तन के इस युग में कृत्रिम वर्षा जल संकट के समाधान का एक महत्त्वपूर्ण विकल्प बनती जा रही है। आवश्यकता इसके समझदारीपूर्ण उपयोग की है।
- (i)1 mark
कृत्रिम वर्षा में प्रयुक्त रसायनों का मुख्य कार्य क्या है ?
- (A)बादलों को एकत्रित करना
- (B)जलवाष्प के कणों को घना करना
- (C)हवा की गति को नियंत्रित करना
- (D)तापमान को नियंत्रित करना
- (ii)1 mark
कृत्रिम वर्षा के दुष्प्रभावों के विषय में निम्नलिखित में से कौन से / सा कथन सही हैं / है ?
(1) इससे पर्यावरण प्रदूषित हो सकता है।
(2) मिट्टी की गुणवत्ता बढ़ जाती है।
(3) जलवायु परिवर्तन को प्रभावित करती है।- (A)केवल (1) सही है।
- (B)केवल (3) सही है।
- (C)(2) और (3) सही हैं।
- (D)(1) और (3) सही हैं।
- (iii)1 mark
कृत्रिम वर्षा का नकारात्मक पहलू क्या है ?
- (A)इसके लिए अधिक ऊर्जा चाहिए।
- (B)इसके लिए संसाधन चाहिए।
- (C)यह प्राकृतिक जल चक्र को प्रभावित कर सकती है।
- (D)इसके लिए तकनीक की आवश्यकता होती है।
- (iv)2 marks
कृत्रिम वर्षा की आवश्यकता किन परिस्थितियों में होती है ?
- (v)2 marks
जलवायु परिवर्तन के संदर्भ में कृत्रिम वर्षा का क्या महत्त्व है ?
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(i) गद्यांश कहता है कि रसायन जलवाष्प के कणों को संघनित और घना करते हैं, जिससे बूँदें बनकर वर्षा होती है। इसलिए उत्तर (B) है।
- 1 mark
(ii) दुष्प्रभाव के रूप में केवल पर्यावरण का प्रदूषित होना दिया गया है। मिट्टी की गुणवत्ता घटती है, बढ़ती नहीं, इसलिए कथन (2) गलत है। कथन (3) में जलवायु परिवर्तन को प्रभावित करना लिखा है, जबकि गद्यांश प्राकृतिक जल चक्र के बाधित होने की बात करता है, इसलिए वह भी गलत है। उत्तर (A) केवल (1) सही है।
- 1 mark
(iii) गद्यांश के अनुसार यह तकनीक प्राकृतिक जल चक्र को बाधित कर सकती है, यही इसका नकारात्मक पहलू है। उत्तर (C)।
- 2 marks
(iv) कृत्रिम वर्षा की आवश्यकता सूखा पड़ने पर होती है। यह जल संकट की स्थिति में और कृषि के लिए पर्याप्त वर्षा न होने पर भी चाहिए। इसके अलावा वायु प्रदूषण घटाने, जंगल की आग बुझाने और बाँधों का जलस्तर बढ़ाने के लिए भी इसका प्रयोग होता है।
- 2 marks
(v) जलवायु परिवर्तन के इस युग में सूखा और जल संकट बढ़ रहे हैं। ऐसे में कृत्रिम वर्षा जल संकट के समाधान का एक महत्त्वपूर्ण विकल्प बन रही है। साथ ही इसका प्रयोग समझदारी से करना ज़रूरी है।
Answer: (i) B; (ii) A; (iii) C; (iv) सूखा, जल संकट, कृषि हेतु अपर्याप्त वर्षा; (v) जल संकट के समाधान का महत्त्वपूर्ण विकल्प
Where the marks are
- (i) सही विकल्प B (1 अंक)
- (ii) सही विकल्प A (1 अंक)
- (iii) सही विकल्प C (1 अंक)
- (iv) कोई दो स्थितियाँ, जैसे सूखा और जल संकट (2 अंक)
- (v) जल संकट के समाधान का विकल्प, इसका महत्त्व दो बिंदुओं में (2 अंक)
Q2 · 7 marks · Reading comprehensionCompetency-basedReading (unseen passages)
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
विटामिन-डी एक ऐसा पोषक तत्त्व है, जिसे अक्सर 'सनशाइन विटामिन' भी कहा जाता है, क्योंकि यह प्राकृतिक रूप से सूर्य की रोशनी से प्राप्त होता है। हमारे शरीर में यह विटामिन हड्डियों को मज़बूत बनाने, कैल्सियम और फ़ॉस्फ़ोरस के संतुलन को बनाए रखने तथा प्रतिरक्षा प्रणाली को सुदृढ़ करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हाल के वर्षों में दुनिया-भर में विटामिन-डी की कमी एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या के रूप में उभर कर सामने आई है। आधुनिक जीवन-शैली, प्रदूषण और दफ़्तर तथा घर के भीतर लगातार रहने के कारण बहुत से लोगों में इस विटामिन की कमी हो रही है। यह कमी न केवल शारीरिक स्वास्थ्य पर गहरा असर डालती है, बल्कि मानसिक और सामाजिक स्तर पर भी इसके दूरगामी प्रभाव देखने को मिलते हैं। सूर्य की किरणें हमारे स्वास्थ्य के लिए एक अनमोल उपहार हैं, लेकिन आज के समय में लोग कम्प्यूटर, मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ इतने व्यस्त हो गए हैं कि वे बाहरी वातावरण में निकलने का समय ही नहीं निकाल पाते। परिणामस्वरूप उन्हें सूर्य की किरणों का लाभ नहीं मिल पाता। हमारे शरीर को आवश्यक मात्रा में यह विटामिन प्राप्त करने के लिए सूर्य की रोशनी के साथ-साथ संतुलित आहार भी उतना ही अहम् है।
- (i)1 mark
गद्यांश के अनुसार आधुनिक जीवन-शैली का कौन सा दुष्प्रभाव स्वास्थ्य पर प्रमुख रूप से दिखाई दे रहा है ?
- (A)शरीर में विटामिन डी की कमी
- (B)मानसिक तनाव में वृद्धि
- (C)शरीर के पाचन तंत्र पर प्रभाव
- (D)शारीरिक विकास पर दुष्प्रभाव
- (ii)1 mark
निम्नलिखित कथन तथा कारण को ध्यानपूर्वक पढ़िए। दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनिए :
कथन : विटामिन-डी को 'सनशाइन विटामिन' भी कहा जाता है।
कारण : यह प्राकृतिक रूप से सूर्य की रोशनी से प्राप्त होता है।- (A)कथन और कारण दोनों गलत हैं।
- (B)कथन सही है, लेकिन कारण गलत है।
- (C)कथन गलत है, किन्तु कारण सही है।
- (D)कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण, कथन की सही व्याख्या है।
- (iii)1 mark
निम्नलिखित में से मानव शरीर में विटामिन-डी की कोई भूमिका नहीं होती ?
- (A)हड्डियों को मज़बूत करना
- (B)प्रदूषक तत्त्वों का अवशोषण
- (C)कैल्सियम-फ़ॉस्फ़ोरस का संतुलन
- (D)प्रतिरक्षा प्रणाली की सुदृढ़ता
- (iv)2 marks
विटामिन-डी किन-किन स्रोतों से प्राप्त किया जा सकता है ?
- (v)2 marks
विटामिन-डी की कमी के प्रमुख कारण लिखिए।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(i) आधुनिक जीवन-शैली के कारण सबसे प्रमुख दुष्प्रभाव विटामिन-डी की कमी है। उत्तर (A)।
- 1 mark
(ii) विटामिन-डी को सूर्य की रोशनी से प्राप्त होने के कारण 'सनशाइन विटामिन' कहा जाता है। कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण कथन की सही व्याख्या है। उत्तर (D)।
- 1 mark
(iii) विटामिन-डी हड्डियाँ मज़बूत करता है, कैल्सियम-फ़ॉस्फ़ोरस का संतुलन रखता है और प्रतिरक्षा प्रणाली सुदृढ़ करता है। प्रदूषक तत्त्वों का अवशोषण उसकी भूमिका नहीं है। उत्तर (B)।
- 2 marks
(iv) विटामिन-डी का प्राकृतिक स्रोत सूर्य की रोशनी है। दूसरा स्रोत संतुलित आहार है।
- 2 marks
(v) कमी के कारण हैं: आधुनिक जीवन-शैली और प्रदूषण। दफ़्तर या घर के भीतर लगातार रहना भी एक कारण है। कम्प्यूटर और मोबाइल में व्यस्त रहने से धूप का लाभ नहीं मिल पाता।
Answer: (i) A; (ii) D; (iii) B; (iv) सूर्य की रोशनी, संतुलित आहार; (v) आधुनिक जीवन-शैली, प्रदूषण, घर/दफ़्तर के भीतर रहना
Where the marks are
- (i) विकल्प A (1 अंक)
- (ii) विकल्प D (1 अंक)
- (iii) विकल्प B (1 अंक)
- (iv) सूर्य की रोशनी और संतुलित आहार (2 अंक)
- (v) कोई दो कारण (2 अंक)
Section ख
व्यावहारिक व्याकरण (Practical grammar), 16 marks; choose any 4 of 5 in each question, 1 mark each
Q3 · 4 marks · GrammarGrammar
निर्देशानुसार 'पदबंध' पर आधारित निम्नलिखित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए : 4 × 1 = 4
- (i)1 mark
अभियान पूरा करने वाले सभी कल वापस लौट रहे हैं। – वाक्य में से सर्वनाम पदबंध छाँटकर लिखिए।
- (ii)1 mark
हेडमास्टर शर्मा जी अपने दफ़्तर में आज थोड़ा जल्दी आ गए थे। – वाक्य में रेखांकित पदबंध का भेद लिखिए।
- (iii)1 mark
उसका आत्मीय स्वभाव सबको बहुत प्रभावित करता था। – वाक्य में रेखांकित पदबंध का भेद लिखिए।
- (iv)1 mark
मुसीबत में वह भागा-भागा वहाँ पहुँच जाता था। – वाक्य में रेखांकित पदबंध का भेद बताते हुए कारण भी स्पष्ट कीजिए।
- (v)1 mark
वे एक संवेदनशील और भावुक कवि थे। – वाक्य में रेखांकित पदबंध का भेद लिखिए।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(i) सर्वनाम पदबंध: 'अभियान पूरा करने वाले सभी'।
- 1 mark
(ii) 'आज थोड़ा जल्दी' क्रियाविशेषण पदबंध है, क्योंकि यह 'आ गए थे' क्रिया की विशेषता बताता है।
- 1 mark
(iii) 'उसका आत्मीय स्वभाव' संज्ञा पदबंध है, क्योंकि इसका शीर्ष शब्द 'स्वभाव' संज्ञा है।
- 1 mark
(iv) 'पहुँच जाता था' क्रिया पदबंध है। कारण: यह क्रियापदों का समूह है और इसका शीर्ष पद क्रिया 'पहुँचना' है।
- 1 mark
(v) 'एक संवेदनशील और भावुक' विशेषण पदबंध है, क्योंकि यह 'कवि' संज्ञा की विशेषता बताता है।
Answer: (i) अभियान पूरा करने वाले सभी; (ii) क्रियाविशेषण पदबंध; (iii) संज्ञा पदबंध; (iv) क्रिया पदबंध; (v) विशेषण पदबंध
Where the marks are
- सर्वनाम पदबंध सही छाँटा (1 अंक)
- क्रियाविशेषण पदबंध (1 अंक)
- संज्ञा पदबंध (1 अंक)
- क्रिया पदबंध और कारण (½+½ अंक)
- विशेषण पदबंध (1 अंक)
Q4 · 4 marks · GrammarGrammar
निर्देशानुसार 'रचना के आधार पर वाक्य-रूपांतरण' पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए : 4 × 1 = 4
- (i)1 mark
यहाँ कोई गैर आदमी नहीं है इसलिए आप राज़ेदिल कह दें। – रचना की दृष्टि से वाक्य का भेद लिखिए।
- (ii)1 mark
हम ओठों से प्याला लगाकर एक-एक बूँद चाय पीते रहे। – संयुक्त वाक्य में रूपांतरित करके लिखिए।
- (iii)1 mark
सूरज ढलने के बाद आँगन के पेड़ों से पत्ते मत तोड़ो। – मिश्र वाक्य में रूपांतरित करके लिखिए।
- (iv)1 mark
शेख अयाज़ ने अपनी आत्मकथा में इस घटना का उल्लेख किया है। – रचना की दृष्टि से वाक्य-भेद लिखिए।
- (v)1 mark
गायन इतना प्रभावी था कि वह अपनी सुध-बुध खोने लगा। सरल वाक्य में रूपांतरित करके लिखिए।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(i) संयुक्त वाक्य। इसमें दो स्वतंत्र उपवाक्य 'इसलिए' से जुड़े हैं।
- 1 mark
(ii) संयुक्त वाक्य: हमने ओठों से प्याला लगाया और एक-एक बूँद चाय पीते रहे।
- 1 mark
(iii) मिश्र वाक्य: जब सूरज ढल जाए तब आँगन के पेड़ों से पत्ते मत तोड़ो।
- 1 mark
(iv) सरल वाक्य, क्योंकि इसमें एक ही उद्देश्य और एक ही विधेय है।
- 1 mark
(v) सरल वाक्य: प्रभावी गायन के कारण वह अपनी सुध-बुध खोने लगा।
Answer: (i) संयुक्त वाक्य; (ii) हमने ओठों से प्याला लगाया और एक-एक बूँद चाय पीते रहे; (iii) जब सूरज ढल जाए तब आँगन के पेड़ों से पत्ते मत तोड़ो; (iv) सरल वाक्य; (v) प्रभावी गायन के कारण वह अपनी सुध-बुध खोने लगा
Where the marks are
- (i) संयुक्त वाक्य (1 अंक)
- (ii) संयुक्त रूपांतरण (1 अंक)
- (iii) मिश्र रूपांतरण (1 अंक)
- (iv) सरल वाक्य (1 अंक)
- (v) सरल रूपांतरण (1 अंक)
Q5 · 4 marks · GrammarGrammar
निर्देशानुसार 'समास' पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए : 4 × 1 = 4
- (i)1 mark
'कर्मधारय समास' की विशेषता बताते हुए एक उदाहरण लिखिए।
- (ii)1 mark
'दोपहर' द्विगु समास का उदाहरण है, कैसे ?
- (iii)1 mark
दीया-बत्ती के वक्त फूलों को मत तोड़ो, फूल बद्दुआ देते हैं। रेखांकित का समास-विग्रह कीजिए और समास का नाम लिखिए।
- (iv)1 mark
'महान हैं जो देवी' के लिए समस्तपद लिखिए और भेद का नाम बताइए।
- (v)1 mark
'विचाराधीन' समस्तपद समास के किस भेद का उदाहरण है ?
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(i) कर्मधारय समास में पूर्वपद-उत्तरपद का संबंध विशेषण-विशेष्य या उपमान-उपमेय का होता है, और उत्तरपद प्रधान होता है। उदाहरण: नीलकमल (नीला है जो कमल)।
- 1 mark
(ii) 'दोपहर' का विग्रह 'दो पहरों का समाहार' है। इसका पूर्वपद संख्यावाचक है, इसलिए यह द्विगु समास है।
- 1 mark
(iii) दीया-बत्ती का विग्रह 'दीया और बत्ती' है। यह द्वंद्व समास है।
- 1 mark
(iv) समस्तपद 'महादेवी' है। यह कर्मधारय समास है।
- 1 mark
(v) 'विचाराधीन' का विग्रह 'विचार के अधीन' है। यह तत्पुरुष समास है।
Answer: (i) विशेषण-विशेष्य/उपमान-उपमेय संबंध, उत्तरपद प्रधान, उदा. नीलकमल; (ii) पूर्वपद संख्यावाचक; (iii) दीया और बत्ती, द्वंद्व; (iv) महादेवी, कर्मधारय; (v) तत्पुरुष
Where the marks are
- कर्मधारय की विशेषता और उदाहरण (½+½ अंक)
- दोपहर में संख्यावाची पूर्वपद, द्विगु (1 अंक)
- विग्रह और द्वंद्व समास (½+½ अंक)
- महादेवी और कर्मधारय (½+½ अंक)
- तत्पुरुष समास (1 अंक)
Q6 · 4 marks · GrammarGrammar
निर्देशानुसार 'मुहावरे' पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए : 4 × 1 = 4
- (i)1 mark
'रंग दिखाना' और 'रंग चढ़ना' – अर्थ लिखकर इन दोनों मुहावरों का अंतर स्पष्ट कीजिए।
- (ii)1 mark
पुजारी जी की बातें सुनकर महंत जी के ______ गए। – रिक्त स्थान की पूर्ति उपयुक्त मुहावरे से कीजिए।
- (iii)1 mark
'जी-जान से जुट जाना' मुहावरे का अर्थ लिखिए और मुहावरे का वाक्य में प्रयोग कीजिए।
- (iv)1 mark
'पूरी तरह समाप्त कर देना' – अर्थ को व्यक्त करने वाला उपयुक्त मुहावरा लिखिए।
- (v)1 mark
'रंगे हाथ पकड़ना' मुहावरे का वाक्य में इस तरह प्रयोग कीजिए कि उसका अर्थ स्पष्ट हो जाए।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(i) 'रंग दिखाना' का अर्थ है असलियत या वास्तविक स्वभाव प्रकट करना। 'रंग चढ़ना' का अर्थ है प्रभाव में आना। पहले में व्यक्ति स्वयं अपना स्वभाव दिखाता है और दूसरे में वह किसी के प्रभाव में आता है।
- 1 mark
(ii) महंत जी के कान खड़े हो गए। (होश उड़ना भी मान्य है।)
- 1 mark
(iii) 'जी-जान से जुट जाना' का अर्थ है पूरा प्रयास करना। वाक्य: परीक्षा से पहले छात्र जी-जान से जुट गए।
- 1 mark
(iv) नामोनिशान मिटा देना (या जड़ से उखाड़ देना)।
- 1 mark
(v) पुलिस ने चोर को चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
Answer: (i) रंग दिखाना = असलियत प्रकट करना, रंग चढ़ना = प्रभाव में आना; (ii) कान खड़े हो; (iii) पूरी मेहनत करना; (iv) नामोनिशान मिटा देना; (v) पुलिस ने चोर को रंगे हाथ पकड़ लिया
Where the marks are
- दोनों मुहावरों के अर्थ और अंतर (½+½ अंक)
- उपयुक्त मुहावरे से रिक्त स्थान की पूर्ति (1 अंक)
- अर्थ और वाक्य-प्रयोग (½+½ अंक)
- उपयुक्त मुहावरा (1 अंक)
- सार्थक वाक्य-प्रयोग (1 अंक)
Section ग
पाठ्य-पुस्तक एवं पूरक पाठ्य-पुस्तक (Textbook and supplementary reader), 28 marks; Q7 and Q9 MCQ; Q8 and Q10 choose 3 of 4; Q11 choose 2 of 3
Q7 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedयशपाल – लखनवी अंदाज़
निम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : 5 × 1 = 5
किस्सा क्या हुआ था उसको उसके पद से हटाने के बाद हमने वज़ीर अली को बनारस पहुँचा दिया और तीन लाख रुपया सालाना वज़ीफ़ा मुक़र्रर कर दिया। कुछ महीने बाद गवर्नर जनरल ने उसे कलकत्ता (कोलकाता) तलब किया। वज़ीर अली कंपनी के वकील के पास गया जो बनारस में रहता था और उससे शिकायत की कि गवर्नर जनरल उसे कलकत्ता में क्यूँ तलब करता है। वकील ने शिकायत की परवाह नहीं की उलटा उसे बुरा-भला सुना दिया। वज़ीर अली के तो दिल में यूँ भी अंग्रेज़ों के ख़िलाफ़ नफ़रत कूट-कूटकर भरी है उसने खंजर से वकील का काम-तमाम कर दिया।
- (i)1 mark
वकील ने वज़ीर अली की शिकायत की परवाह क्यों नहीं की ?
- (A)उसके लिए कंपनी का हित सर्वोपरि था।
- (B)उसकी वज़ीर अली से पहले ही आपसी रंजिश थी।
- (C)वकील को सारी बातें पहले से मालूम थीं।
- (D)वज़ीर अली द्वारा की गई शिकायत गलत थी।
- (ii)1 mark
गद्यांश में किसे उसके पद से हटाए जाने का उल्लेख है ?
- (A)कंपनी का वकील
- (B)गवर्नल जनरल
- (C)सआदत अली
- (D)वज़ीर अली
- (iii)1 mark
वज़ीर अली को तीन लाख का वज़ीफ़ा क्यों दिया गया ?
- (A)अंग्रेज़ों को सुरक्षा देने के बदले
- (B)अवध का तख़्त छोड़ने के बदले
- (C)बनारस में रहने के खर्च के लिए
- (D)किसी और से संधि न करने के बदले
- (iv)1 mark
वज़ीर अली द्वारा वकील का काम-तमाम कर देना उसकी किस विशेषता को नहीं दर्शाता है ?
- (A)अन्याय का विरोध
- (B)उसकी आपराधिक प्रवृत्ति
- (C)उसका निडर अंदाज़
- (D)साहस और बहादुरी
- (v)1 mark
निम्नलिखित कथन और कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए विकल्पों से सही उत्तर चुनकर लिखिए :
कथन : वज़ीर अली को अंग्रेज़ों से दिली घृणा थी।
कारण : अंग्रेज़ों ने विदेशी होकर भी धोखे से उसकी सत्ता हथिया ली थी।- (A)कथन सही है, किंतु कारण गलत है।
- (B)कथन गलत है, लेकिन कारण सही है।
- (C)कथन सही है, लेकिन कारण उसकी गलत व्याख्या है।
- (D)कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(i) वकील कंपनी का था और उसके लिए कंपनी का हित सर्वोपरि था, इसलिए उसने शिकायत की परवाह नहीं की। उत्तर (A)।
- 1 mark
(ii) पद से हटाए जाने का उल्लेख वज़ीर अली के लिए है। उत्तर (D)।
- 1 mark
(iii) उसे बनारस में रहने के खर्च के लिए वज़ीफ़ा दिया गया। उत्तर (C)।
- 1 mark
(iv) वकील की हत्या अन्याय का विरोध, निडरता और साहस दर्शाती है, पर उसकी आपराधिक प्रवृत्ति नहीं दर्शाती। उत्तर (B)।
- 1 mark
(v) अंग्रेज़ों ने धोखे से उसकी सत्ता हथिया ली थी, इसीलिए उसे उनसे घृणा थी। कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण सही व्याख्या है। उत्तर (D)।
Answer: (i) A; (ii) D; (iii) C; (iv) B; (v) D
Where the marks are
- (i) A (1 अंक)
- (ii) D (1 अंक)
- (iii) C (1 अंक)
- (iv) B (1 अंक)
- (v) D (1 अंक)
Q8 · 6 marks · Short answerलीलाधर मंडलोई – तताँरा-वामीरो कथा
गद्य खंड पर आधारित निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए : 3 × 2 = 6
- (i)2 marks
तलवार की दैवीय शक्ति से परिचित होते हुए भी अपने क्रोध को शांत करने के लिए तताँरा द्वारा उसका प्रयोग किया गया। उसके प्रयोग को उचित या अनुचित मानते हुए 'तताँरा वामीरो कथा' के आधार पर अपने विचार स्पष्ट कीजिए।
- (ii)2 marks
'व्यवहारवादी लोग हमेशा सजग रहते हैं। हानि-लाभ का हिसाब लगाकर ही कदम उठाते हैं।' 'गिन्नी का सोना' पाठ के आधार पर लिखिए कि लेखक यहाँ किस 'सजगता' की बात कर रहा है ?
- (iii)2 marks
'अब कहाँ दूसरों के दुख से दुखी होने वाले' पाठ में लेखक ने मानवीय क्रियाकलापों और असंवेदनशीलता द्वारा पर्यावरण और प्रकृति को काफी नुकसान पहुँचने की बात की है ? क्या वर्तमान में इसे कम एवं नियंत्रित करना संभव है ? तर्कसम्मत उत्तर लिखिए।
- (iv)2 marks
शैलेंद्र फ़िल्म की असफलता के खतरों को पहले से जानते थे फिर भी उन्होंने 'तीसरी कसम' फ़िल्म क्यों बनाई ? 'तीसरी कसम के शिल्पकार शैलेंद्र' पाठ के आधार पर उत्तर लिखिए।
Try it first, then show our solutionSolution
- 2 marks
(i) तताँरा का तलवार का प्रयोग अनुचित था। क्रोध में उसने दैवीय शक्ति का दुरुपयोग किया। उसने तलवार धरती में घोंपी तो द्वीप दो टुकड़ों में बँट गया। इससे वामीरो से उसका मिलन और भी असंभव हो गया और आत्मीय जन बिछड़ गए।
- 2 marks
(ii) लेखक यहाँ व्यवहारवादियों की इस सजगता की बात करता है कि वे अपने लाभ और स्वार्थसिद्धि का ध्यान रखते हैं। वे हानि-लाभ का हिसाब लगाकर ही कदम उठाते हैं और अवसर के अनुसार सिद्धांतों से समझौता कर लेते हैं। इसे अवसरवादिता भी कहा जा सकता है।
- 2 marks
(iii) हाँ, इसे कम और नियंत्रित करना संभव है। इसके लिए हर स्तर पर सार्थक प्रयास और जागरूकता चाहिए। विकास के साथ वन और पर्यावरण का संरक्षण ज़रूरी है। सभी जीवों के सह-अस्तित्व के प्रति संवेदनशील होना अनिवार्य है।
- 2 marks
(iv) शैलेंद्र भावुक और आदर्शवादी रचनाकार थे। उन्होंने आत्मसंतुष्टि के लिए फ़िल्म बनाई। वे कहानी के साथ पूरी ईमानदारी से न्याय करना चाहते थे और व्यावसायिक दबाव में समझौता नहीं करना चाहते थे।
Answer: (i) अनुचित; क्रोध में दैवीय शक्ति का दुरुपयोग, द्वीप का विभाजन; (ii) स्वार्थसिद्धि और अवसरवादिता की सजगता; (iii) हाँ, जागरूकता और संरक्षण से संभव; (iv) आत्मसंतुष्टि और कहानी के साथ न्याय के लिए
Where the marks are
- (i) उचित/अनुचित का तर्क सहित मत (2 अंक)
- (ii) स्वार्थसिद्धि या अवसरवादिता (2 अंक)
- (iii) संभावना और दो तर्क (2 अंक)
- (iv) कोई दो कारण, आत्मसंतुष्टि आदि (2 अंक)
Q9 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedकबीर – साखी
निम्नलिखित काव्यांश (दोहों) को पढ़कर दिए गए प्रश्नों का सर्वाधिक उपयुक्त विकल्पों का चयन कर लिखिए : 5 × 1 = 5
कस्तूरी कुंडलि बसै, मृग ढूँढ़े बन माँहि ।
ऐसैं घटि घटि राँम है, दुनियाँ देखे नाँहि ॥
बिरह भुवंगम तन बसै, मंत्र न लागै कोइ ।
राम बियोगी ना जिवै, जिवै तो बौरा होई ॥- (i)1 mark
'बौरा' किसे कहा गया है ?
- (A)जो परमात्मा के प्रेम में डूबा है।
- (B)जो संसार के प्रेम में डूबा है।
- (C)जिसे किसी साँप ने डँस लिया हो।
- (D)जिसे सांसारिक प्रेम में निराशा मिली हो।
- (ii)1 mark
'ऐसैं घटि घटि राँम है' में 'घटि घटि' का गलत अर्थ है –
- (A)जीव मात्र
- (B)कण-कण
- (C)हर जगह
- (D)हर घड़ी
- (iii)1 mark
'बिरह भुवंगम तन बसै' का भाव है –
- (A)भुजंग का तन में वास होना
- (B)भुजंग से विरह की अनुभूति होना
- (C)परमात्मा का तन से विरह होना
- (D)परमात्मा से विरह की अनुभूति होना
- (iv)1 mark
निम्नलिखित कथन और कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनकर लिखिए :
कथन : परमात्मा प्रत्येक प्राणी के हृदय में निवास करता है।
कारण : सांसारिक मोह-माया में लिप्त प्राणी इस सत्य से सुपरिचित होता है।- (A)कथन और कारण दोनों गलत हैं।
- (B)कथन गलत है, लेकिन कारण सही है।
- (C)कथन सही है, लेकिन कारण, कथन की गलत व्याख्या करता है।
- (D)कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण, कथन की सही व्याख्या है।
- (v)1 mark
'राम वियोगी ना जिवै' का आशय है –
- (A)राम का वियोगी स्वयं मृत्यु को प्राप्त हो जाता है।
- (B)राम का वियोगी स्वयं मृत्यु का वरण कर लेता है।
- (C)राम का वियोगी सांसारिक मोह-माया से मुक्त हो जाता है।
- (D)राम से विरही व्यक्ति की स्थिति विक्षिप्तों जैसी हो जाती है।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
(i) कबीर के अनुसार 'बौरा' वह है जो परमात्मा के प्रेम में डूबा है। उत्तर (A)।
- 1 mark
(ii) 'घटि घटि' का अर्थ जीव मात्र, कण-कण और हर जगह है, 'हर घड़ी' नहीं। गलत अर्थ (D) है।
- 1 mark
(iii) 'बिरह भुवंगम तन बसै' का भाव परमात्मा से विरह की अनुभूति होना है। उत्तर (D)।
- 1 mark
(iv) कथन सही है, पर कारण गलत है, क्योंकि मोह-माया में लिप्त प्राणी इस सत्य को नहीं जानता। इसलिए कारण कथन की गलत व्याख्या करता है। उत्तर (C)।
- 1 mark
(v) राम-वियोगी जीवित नहीं रहता, और यदि रहे तो पागलों जैसा हो जाता है। उत्तर (D)।
Answer: (i) A; (ii) D; (iii) D; (iv) C; (v) D
Where the marks are
- (i) A (1 अंक)
- (ii) D (1 अंक)
- (iii) D (1 अंक)
- (iv) C (1 अंक)
- (v) D (1 अंक)
Q10 · 6 marks · Short answerमैथिलीशरण गुप्त – मनुष्यता
काव्य खंड पर आधारित निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए : 3 × 2 = 6
- (i)2 marks
'मनुष्यता' कविता में कवि ने गर्वरहित जीवन जीने की सलाह क्यों दी है ?
- (ii)2 marks
'पर्वत प्रदेश में पावस' कविता के आधार पर 'था इंद्र खेलता इंद्रजाल' पंक्ति का आशय स्पष्ट कीजिए।
- (iii)2 marks
'कर चले हम फ़िदा' कविता से सैनिक की किन विशेषताओं का पता चलता है ?
- (iv)2 marks
अपने जीवन के सुख के क्षणों में कवि की ईश्वर से क्या अपेक्षा है ? 'आत्मत्राण' कविता के आधार पर लिखिए।
Try it first, then show our solutionSolution
- 2 marks
(i) कवि के अनुसार गर्व रहित होने पर ही परस्पर प्रेम और मेल-मिलाप संभव है। उपलब्धियाँ क्षणिक और नश्वर हैं। परमात्मा सबका रक्षक है और सबके साथ है, इसलिए गर्व का कोई कारण नहीं।
- 2 marks
(ii) पर्वतीय क्षेत्र में वर्षा ऋतु में प्राकृतिक दृश्य प्रतिक्षण बदलते हैं। यह परिवर्तन किसी जादू जैसा दिखता है। कवि इसे वर्षा के देवता इंद्र का इंद्रजाल कहता है।
- 2 marks
(iii) सैनिक देशभक्त, साहसी, निडर और बलिदानी होता है। वह अंतिम साँस तक देश की रक्षा को तत्पर रहता है और सर्वस्व न्योछावर करने को तैयार है। जाते हुए भी वह देश की सुरक्षा और मान-सम्मान की चिंता करता है।
- 2 marks
(iv) कवि सुख के क्षणों में ईश्वर से चाहता है कि मन में उसके प्रति आस्था बनी रहे। वह हर क्षण ईश्वर को याद रख सके। उसके मन में अहंकार या ईश्वर के प्रति संदेह न आए।
Answer: (i) गर्व त्यागने से प्रेम और मेल संभव; (ii) बदलते प्राकृतिक दृश्य इंद्र के जादू जैसे; (iii) देशभक्ति, साहस, बलिदान; (iv) आस्था और ईश्वर-स्मरण बने रहें
Where the marks are
- (i) कोई दो बिंदु (2 अंक)
- (ii) कोई दो बिंदु (2 अंक)
- (iii) कोई दो विशेषताएँ (2 अंक)
- (iv) कोई दो बिंदु (2 अंक)
Q11 · 6 marks · Short answerCompetency-basedगुरदयाल सिंह – सपनों के-से दिन
पूरक पाठ्य-पुस्तक 'संचयन' पर आधारित निम्नलिखित तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 40-50 शब्दों में लिखिए : 2 × 3 = 6
- (i)3 marks
'सपनों के से दिन' के लेखक और उनके साथी द्वारा ओमा को अपना नेता मानने के क्या कारण थे ? क्या आप भी ओमा जैसे किसी को अपना आदर्श बनाना चाहेंगे ? तर्कसम्मत उत्तर लिखिए।
- (ii)3 marks
अपनी माँ से लगाव और उनकी परवाह होने के बावजूद उनके द्वारा मना किए जाने पर भी टोपी ने इफ़्फ़न के घर जाना बंद क्यों नहीं किया ? 'टोपी शुक्ला' पाठ के आधार पर उत्तर लिखिए।
- (iii)3 marks
'हरिहर काका' कहानी में परिवार और ठाकुरबारी दोनों ने ही अपनी वास्तविक भूमिका का त्याग कर दिया था। यदि समाज में सचमुच ये दोनों अपने मूल दायित्व को छोड़ दें तो समाज पर उसका क्या प्रभाव पड़ेगा ?
Try it first, then show our solutionSolution
- 2 marks
(i) ओमा शारीरिक बनावट और व्यवहार में अन्य विद्यार्थियों से अलग था। उसकी निडरता से लेखक और साथी प्रभावित थे, इसलिए उसे नेता मानते थे।
- 1 mark
(i) हाँ, मैं ऐसे साहसी और निडर व्यक्ति को आदर्श मानूँगा, बशर्ते वह अपने साहस का प्रयोग सही दिशा में करे। (तर्कसम्मत कोई भी मत मान्य)
- 3 marks
(ii) टोपी का परिवार उसकी भावनाओं को नहीं समझता था। उसे अपने परिवार की तुलना में इफ़्फ़न और उसकी दादी से अधिक प्रेम और अपनापन मिलता था। टोपी और इफ़्फ़न में गहरी दोस्ती थी, और घर में वह उपेक्षित महसूस करता था, इसलिए वह मना करने पर भी वहाँ जाना बंद नहीं कर सका।
- 3 marks
(iii) परिवार और ठाकुरबारी अपना मूल दायित्व छोड़ दें तो समाज में अराजकता, अन्याय और अनाचार बढ़ेगा। स्वच्छंदता, उच्छृंखलता और निरंकुशता बढ़ेगी। व्यक्ति अकेला पड़ जाएगा और व्यक्ति तथा समाज दोनों का नैतिक पतन होगा।
Answer: (i) ओमा की अलग बनावट और निडरता; हाँ, तर्क सहित आदर्श; (ii) घर में उपेक्षा, इफ़्फ़न और दादी का प्रेम, गहरी दोस्ती; (iii) अराजकता, अन्याय, व्यक्ति का अकेलापन और नैतिक पतन
Where the marks are
- (i) कारण, ओमा की अलग बनावट और निडरता (2 अंक); अपना मत तर्क सहित (1 अंक)
- (ii) कोई तीन बिंदु (3 अंक)
- (iii) कोई तीन प्रभाव (3 अंक)
Section घ
रचनात्मक लेखन (Creative writing), 22 marks; Q12 and Q13 choose one of the topics or alternatives, others have internal choice
Q12 · 5 marks · Long answerWriting
निम्नलिखित तीन विषयों में से किसी एक विषय पर दिए गए संकेत बिंदुओं के आधार पर लगभग 120 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए : 5
- (i)0 marks
वर्षा-ऋतु में होने वाले प्राकृतिक परिवर्तन
संकेत बिंदु : • वर्षा-ऋतु से पूर्व प्रकृति • आगमन से जीव-जगत पर प्रभाव • प्राकृतिक सौंदर्य में वृद्धि OR
(ii)0 marksघनी आबादी के पास पार्कों की अनिवार्यता
संकेत बिंदु : • शुद्ध हवा के संचारक • बच्चों को खेलने की सुविधा • प्रदूषण दूर करने में सहायकOR
(iii)0 marksसमय प्रबंधन में छिपा है सफलता का राज़
संकेत बिंदु : • समय प्रबंधन का अर्थ • विद्यार्थियों पर इसका प्रभाव • चुनौतियाँ एवं समाधान
Try it first, then show our solutionSolution
- 3 marks
विषय (i) – वर्षा-ऋतु में होने वाले प्राकृतिक परिवर्तन (विषय-वस्तु 3 अंक): ग्रीष्म में धरती तपती है, नदी-तालाब सूखते हैं, पेड़-पौधे मुरझाते हैं और प्राणी गर्मी से बेहाल रहते हैं। आषाढ़ में काले बादल घिरते हैं तो सबको राहत मिलती है। वर्षा आने पर किसान खेतों में हल चलाते हैं, पशु-पक्षी प्रसन्न होते हैं, मोर नाचते हैं और मेंढक टर्राते हैं। नदियाँ-झरने जल से भर जाते हैं, हवा स्वच्छ होती है। चारों ओर हरियाली छा जाती है, पर्वत, वन और उपवन निखर उठते हैं, इंद्रधनुष दिखता है और प्रकृति का सौंदर्य कई गुना बढ़ जाता है। अति वर्षा से बाढ़ का खतरा भी रहता है, पर वर्षा जीवनदायिनी है। (संकेत-बिंदुओं के तीनों अनुच्छेद-बिंदु, लगभग 120 शब्द)
- 1 mark
भाषा: शुद्ध, सरल, प्रवाहपूर्ण वाक्य, वर्तनी-व्याकरण की त्रुटि रहित।
- 1 mark
प्रस्तुति: शीर्षक सहित एक ही अनुच्छेद, क्रमबद्ध विचार, निर्धारित शब्द-सीमा।
Answer: किसी एक विषय पर लगभग 120 शब्दों का सुसंगत अनुच्छेद (उदाहरण विषय (i) हल किया गया)
Where the marks are
- तीनों संकेत-बिंदुओं पर विषय-वस्तु (3 अंक)
- शुद्ध एवं उपयुक्त भाषा (1 अंक)
- प्रस्तुति व शब्द-सीमा (1 अंक)
Answer one of these 2 alternatives.
Q13(a) · 5 marks · Long answerCompetency-basedWriting
आप देविका/देव हैं। सार्वजनिक उत्सवों और समारोहों में भोजन की बरबादी एक आम समस्या है। इस समस्या की ओर जन-जागरूकता हेतु किसी दैनिक समाचार-पत्र के संपादक को पत्र लिखिए।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
औपचारिकताएँ: सेवा में, संपादक महोदय, दैनिक जागरण/हिंदुस्तान, नई दिल्ली। दिनांक: 10 मार्च 2026। विषय: सार्वजनिक उत्सवों एवं समारोहों में भोजन की बरबादी के संबंध में। महोदय, … अंत में: धन्यवाद सहित, भवदीया/भवदीय, देविका/देव, पता।
- 3 marks
विषय-वस्तु: मैं आपके लोकप्रिय समाचार-पत्र के माध्यम से भोजन की बरबादी की समस्या की ओर ध्यान दिलाना चाहती/चाहता हूँ। विवाह, पार्टियों और उत्सवों में लोग थाली में आवश्यकता से अधिक भोजन लेकर जूठा छोड़ देते हैं। इसी समय करोड़ों लोग भूखे सोते हैं। यह अन्न, जल, श्रम और धन की हानि है। सुझाव: आयोजक भोजन का अनुमान सोच-समझकर लगाएँ, बचा भोजन अनाथालयों/संस्थाओं को दें, अतिथि उतना ही लें जितना खा सकें, और जागरूकता अभियान चलाए जाएँ। आशा है आप इस पत्र को प्रकाशित कर जनचेतना जगाएँगे।
- 1 mark
भाषा: शुद्ध, औपचारिक, लगभग 100 शब्द।
Answer: संपादक को भोजन की बरबादी रोकने हेतु औपचारिक पत्र
Where the marks are
- आरंभ व अंत की औपचारिकताएँ (1 अंक)
- समस्या, हानि और सुझाव विषय-वस्तु (3 अंक)
- भाषा (1 अंक)
OR
Q13(b) · 5 marks · Long answerCompetency-basedWriting
आप देविका/देव हैं। अपने विद्यालय में व्यावसायिक (वोकेशनल) विषयों की नियमित कक्षाओं की व्यवस्था करवाने हेतु प्रधानाचार्य को निवेदन करते हुए पत्र लिखिए।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
औपचारिकताएँ: सेवा में, प्रधानाचार्य महोदय, ... विद्यालय, नगर। दिनांक। विषय: व्यावसायिक विषयों की नियमित कक्षाएँ शुरू करवाने हेतु। महोदय/महोदया, … अंत में: आपकी आज्ञाकारी शिष्या/आज्ञाकारी शिष्य, देविका/देव, कक्षा दसवीं।
- 3 marks
विषय-वस्तु: सविनय निवेदन है कि हमारे विद्यालय में व्यावसायिक विषयों की कक्षाएँ नियमित नहीं हो पातीं। आज के समय में पुस्तकीय ज्ञान के साथ कौशल-शिक्षा आवश्यक है। इनसे हम आत्मनिर्भर बनेंगे और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। अनेक विद्यार्थियों की रुचि इनमें है। अतः समय-सारणी में इनके निश्चित पीरियड रखे जाएँ, योग्य प्रशिक्षक नियुक्त हों और आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए जाएँ। आशा है आप शीघ्र कार्रवाई करेंगे/करेंगी। धन्यवाद।
- 1 mark
भाषा: शुद्ध, विनम्र, लगभग 100 शब्द।
Answer: प्रधानाचार्य को व्यावसायिक विषयों की नियमित कक्षाओं हेतु औपचारिक पत्र
Where the marks are
- आरंभ व अंत की औपचारिकताएँ (1 अंक)
- आवश्यकता, लाभ और निवेदन विषय-वस्तु (3 अंक)
- भाषा (1 अंक)
Answer one of these 2 alternatives.
Q14(a) · 4 marks · Short answerCompetency-basedWriting
आपके विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन की ओर 'फास्ट फूड' के सेवन से होने वाले नुकसान के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए दो दिवसीय एक कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस विषय में सभी विद्यार्थियों को इसकी जानकारी देते हुए एक सूचना लिखिए।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
प्रारूप: विद्यालय का नाम; सूचना; दिनांक: 10 मार्च 2026; शीर्षक: 'फास्ट फूड' के नुकसान पर दो दिवसीय कार्यशाला; अंत में नाम, पदनाम (सचिव/प्रधानाचार्य, विद्यालय प्रबंधन)।
- 2 marks
विषय-वस्तु: सभी विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा फास्ट फूड के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने हेतु दो दिवसीय कार्यशाला 15 व 16 मार्च 2026 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक विद्यालय सभागार में होगी। इसमें आहार-विशेषज्ञ स्वस्थ भोजन पर मार्गदर्शन देंगे। सभी विद्यार्थियों की उपस्थिति अनिवार्य है।
- 1 mark
भाषा: संक्षिप्त, शुद्ध, लगभग 60 शब्द।
Answer: फास्ट फूड कार्यशाला की सूचना
Where the marks are
- विषय-वस्तु: तिथि, समय, स्थान, उद्देश्य (2 अंक)
- प्रारूप: नाम, तिथि, शीर्षक, लेखक (1 अंक)
- भाषा (1 अंक)
OR
Q14(b) · 4 marks · Short answerCompetency-basedWriting
आप 'कमला, निवासी कल्याण संघ' के अध्यक्ष प्रेरणा/प्रताप हैं। आपकी सोसायटी के बुजुर्गों को ऑनलाइन सेवाओं का प्रयोग कर लाभ उठाने के लिए पाँच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। सोसायटी निवासियों को इसकी जानकारी देने के लिए एक सूचना लिखिए।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
प्रारूप: कमला निवासी कल्याण संघ; सूचना; दिनांक: 10 मार्च 2026; शीर्षक: बुजुर्गों हेतु ऑनलाइन सेवाओं पर पाँच दिवसीय कार्यशाला; अंत में प्रेरणा/प्रताप, अध्यक्ष।
- 2 marks
विषय-वस्तु: समस्त निवासियों को सूचित किया जाता है कि बुजुर्गों को ऑनलाइन सेवाओं (बिल भुगतान, टिकट बुकिंग, बैंकिंग, स्वास्थ्य सेवा) का उपयोग सिखाने हेतु पाँच दिवसीय कार्यशाला 20 से 24 मार्च 2026 तक सायं 5 बजे, सोसायटी सामुदायिक भवन में होगी। प्रशिक्षित स्वयंसेवक सहायता करेंगे। इच्छुक बुजुर्ग नाम दर्ज कराएँ।
- 1 mark
भाषा: संक्षिप्त, शुद्ध, लगभग 60 शब्द।
Answer: बुजुर्गों हेतु ऑनलाइन सेवा कार्यशाला की सूचना
Where the marks are
- विषय-वस्तु: तिथि, समय, स्थान, उद्देश्य (2 अंक)
- प्रारूप (1 अंक)
- भाषा (1 अंक)
Answer one of these 2 alternatives.
Q15(a) · 3 marks · Short answerCompetency-basedWriting
प्राकृतिक सामग्री से हस्तनिर्मित आभूषण बनाने वाली कंपनी 'सज्जा' की ओर से अपने उत्पाद की जानकारी देने तथा बिक्री बढ़ाने हेतु एक आकर्षक विज्ञापन तैयार कीजिए।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
विषय-वस्तु: उत्पाद की जानकारी: प्राकृतिक सामग्री (बीज, लकड़ी, सीप, मोती, जूट) से बने हस्तनिर्मित आभूषण; पर्यावरण-अनुकूल, हल्के, त्वचा हेतु सुरक्षित, विशेष छूट, संपर्क पता/फोन।
- 1 mark
प्रस्तुति: बॉक्स में आकर्षक शीर्षक: 'सज्जा – प्रकृति से सजे, आपके लिए बने!' नारा: 'पहनिए प्रकृति, सजाइए व्यक्तित्व', कंपनी का नाम व संपर्क।
- 1 mark
भाषा: आकर्षक, संक्षिप्त, शुद्ध; लगभग 40 शब्द।
Answer: 'सज्जा' आभूषणों का आकर्षक विज्ञापन
Where the marks are
- उत्पाद-जानकारी व बिक्री-आकर्षण (1 अंक)
- प्रस्तुति: शीर्षक, नारा, बॉक्स (1 अंक)
- भाषा (1 अंक)
OR
Q15(b) · 3 marks · Short answerCompetency-basedWriting
'रक्तदान महादान' रक्तदान के प्रति जन-जागरूकता फैलाने हेतु स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से एक आकर्षक विज्ञापन तैयार कीजिए।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
विषय-वस्तु: रक्तदान से जीवन बचता है; स्वस्थ वयस्क (18-65 वर्ष) हर तीन माह में दे सकते हैं; कोई कमजोरी नहीं होती; एक यूनिट से तीन जीवन; निकट रक्तदान शिविर/ब्लड बैंक में संपर्क करें।
- 1 mark
प्रस्तुति: बॉक्स में शीर्षक 'रक्तदान महादान'; नारा: 'आपकी एक बूँद, किसी का जीवन'; स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार का नाम।
- 1 mark
भाषा: प्रेरक, संक्षिप्त, शुद्ध; लगभग 40 शब्द।
Answer: 'रक्तदान महादान' विज्ञापन
Where the marks are
- जागरूकता-संदेश व जानकारी (1 अंक)
- प्रस्तुति (1 अंक)
- भाषा (1 अंक)
Answer one of these 2 alternatives.
Q16(a) · 5 marks · Long answerCompetency-basedWriting
राजभाषा हिंदी के उपयोग के लिए किशोरों को प्रेरित करने वाले कार्यक्रम प्रसारित करने का निवेदन करते हुए दूरदर्शन निदेशालय को लगभग 80 शब्दों में एक ई-मेल लिखिए।
Try it first, then show our solutionSolution
- 1 mark
प्रारूप: प्रति: directordd@example.in; विषय: किशोरों में राजभाषा हिंदी के प्रयोग हेतु कार्यक्रम प्रसारण के संबंध में; संबोधन: महोदय; अंत: धन्यवाद सहित, नाम, ई-मेल/संपर्क।
- 3 marks
विषय-वस्तु: मैं देविका/देव, कक्षा 10 की छात्रा/छात्र हूँ। आज किशोर अंग्रेज़ी मिश्रित भाषा के कारण हिंदी से दूर हो रहे हैं। दूरदर्शन व्यापक पहुँच वाला माध्यम है। अनुरोध है कि हिंदी की गरिमा, साहित्य, कविता-प्रतियोगिताओं, क्विज़ व प्रेरक वार्ताओं के रोचक कार्यक्रम किशोरों के सुविधाजनक समय पर प्रसारित किए जाएँ। इससे हिंदी के प्रति गौरव और प्रयोग बढ़ेगा।
- 1 mark
भाषा: शुद्ध, विनम्र, लगभग 80 शब्द।
Answer: दूरदर्शन निदेशालय को हिंदी-प्रोत्साहन कार्यक्रम हेतु ई-मेल
Where the marks are
- विषय-वस्तु (3 अंक)
- ई-मेल प्रारूप: प्रति, विषय, संबोधन, समापन (1 अंक)
- भाषा (1 अंक)
OR
Q16(b) · 5 marks · Long answerWriting
'वर्षा का मौसम था। सुबह के चार बजे होंगे। मैं अपने कमरे में दो दिन बाद होने वाली प्रवेश परीक्षा की तैयारियों में मगन थी/था। तभी ...' – पंक्ति को आधार बनाकर लगभग 100 शब्दों में एक लघुकथा लिखिए।
Try it first, then show our solutionSolution
- 3 marks
मौलिक विषय-वस्तु: तभी बाहर से किसी के कराहने की आवाज़ आई। खिड़की से देखा तो बारिश में भीगता एक बूढ़ा रिक्शावाला गली में गिरा पड़ा था। मन में द्वंद्व हुआ: परीक्षा या मदद? मैंने पिताजी को जगाया, हम उसे अंदर लाए, गर्म चाय व दवा दी और एंबुलेंस बुलाई। रिक्शावाला बच गया। मैं सुबह तक थकी/थका थी/था, पर पढ़ाई पूरी की। परीक्षा में सफल हुई/हुआ, और मन में संतोष था कि मनुष्यता सबसे बड़ी परीक्षा है।
- 1 mark
भाषा: शुद्ध, प्रवाहपूर्ण, लगभग 100 शब्द।
- 1 mark
प्रभाव: रोचक आरंभ, कथानक का कसाव और संदेशपूर्ण समापन ('सेवा सबसे बड़ा धर्म')।
Answer: दी गई पंक्ति से आरंभ होने वाली संदेशपूर्ण लघुकथा
Where the marks are
- मौलिक कथानक (3 अंक)
- भाषा (1 अंक)
- प्रभाव (1 अंक)
Source: official question paper, cbse.gov.in. Chapter tags and solutions are ours. Spotted a transcription error? Write tosupport@questionbuddy.in.