Skip to content
HindiCBSE Class 10 · Course B · Board exam 2026, set 4/5/1 · 6 marks · Short answer

CBSE Class 10 Hindi Course B 2026: question 11

Set in the CBSE Class 10 board exam of 2026, paper 4/5/1, section ग, question 11, for 6 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.

Q11 · 6 marks · Short answerCompetency-basedगुरदयाल सिंह – सपनों के-से दिन

पूरक पाठ्य-पुस्तक 'संचयन' पर आधारित निम्नलिखित तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 40-50 शब्दों में लिखिए : 2 × 3 = 6

  1. (i)

    'सपनों के से दिन' के लेखक और उनके साथी द्वारा ओमा को अपना नेता मानने के क्या कारण थे ? क्या आप भी ओमा जैसे किसी को अपना आदर्श बनाना चाहेंगे ? तर्कसम्मत उत्तर लिखिए।

    3 marks
  2. (ii)

    अपनी माँ से लगाव और उनकी परवाह होने के बावजूद उनके द्वारा मना किए जाने पर भी टोपी ने इफ़्फ़न के घर जाना बंद क्यों नहीं किया ? 'टोपी शुक्ला' पाठ के आधार पर उत्तर लिखिए।

    3 marks
  3. (iii)

    'हरिहर काका' कहानी में परिवार और ठाकुरबारी दोनों ने ही अपनी वास्तविक भूमिका का त्याग कर दिया था। यदि समाज में सचमुच ये दोनों अपने मूल दायित्व को छोड़ दें तो समाज पर उसका क्या प्रभाव पड़ेगा ?

    3 marks

Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2026 board paper, set 4/5/1.

Hints

Open one hint at a time and try again before the next.

Hint 1

पाठ में ओमा का वर्णन याद कीजिए।

Hint 2

टोपी को घर में और इफ़्फ़न के घर में कैसा अनुभव होता था, तुलना कीजिए।

Hint 3

(iii) में सोचिए कि परिवार और ठाकुरबारी समाज में क्या भूमिका निभाते हैं।

Step-by-step solution

Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.

  1. (i) ओमा शारीरिक बनावट और व्यवहार में अन्य विद्यार्थियों से अलग था। उसकी निडरता से लेखक और साथी प्रभावित थे, इसलिए उसे नेता मानते थे।

    2 marks
  2. (i) हाँ, मैं ऐसे साहसी और निडर व्यक्ति को आदर्श मानूँगा, बशर्ते वह अपने साहस का प्रयोग सही दिशा में करे। (तर्कसम्मत कोई भी मत मान्य)

    1 mark
  3. (ii) टोपी का परिवार उसकी भावनाओं को नहीं समझता था। उसे अपने परिवार की तुलना में इफ़्फ़न और उसकी दादी से अधिक प्रेम और अपनापन मिलता था। टोपी और इफ़्फ़न में गहरी दोस्ती थी, और घर में वह उपेक्षित महसूस करता था, इसलिए वह मना करने पर भी वहाँ जाना बंद नहीं कर सका।

    3 marks
  4. (iii) परिवार और ठाकुरबारी अपना मूल दायित्व छोड़ दें तो समाज में अराजकता, अन्याय और अनाचार बढ़ेगा। स्वच्छंदता, उच्छृंखलता और निरंकुशता बढ़ेगी। व्यक्ति अकेला पड़ जाएगा और व्यक्ति तथा समाज दोनों का नैतिक पतन होगा।

    3 marks

Answer: (i) ओमा की अलग बनावट और निडरता; हाँ, तर्क सहित आदर्श; (ii) घर में उपेक्षा, इफ़्फ़न और दादी का प्रेम, गहरी दोस्ती; (iii) अराजकता, अन्याय, व्यक्ति का अकेलापन और नैतिक पतन

Where the marks are

  • (i) कारण, ओमा की अलग बनावट और निडरता (2 अंक); अपना मत तर्क सहित (1 अंक)
  • (ii) कोई तीन बिंदु (3 अंक)
  • (iii) कोई तीन प्रभाव (3 अंक)

Revise the chapter

The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.