Skip to content
HindiCBSE Class 10 · Course B · Board exam 2026, set 4/5/1 · 7 marks · Reading comprehension

CBSE Class 10 Hindi Course B 2026: question 2

Set in the CBSE Class 10 board exam of 2026, paper 4/5/1, section क, question 2, for 7 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.

Q2 · 7 marks · Reading comprehensionCompetency-basedReading (unseen passages)

निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :

विटामिन-डी एक ऐसा पोषक तत्त्व है, जिसे अक्सर 'सनशाइन विटामिन' भी कहा जाता है, क्योंकि यह प्राकृतिक रूप से सूर्य की रोशनी से प्राप्त होता है। हमारे शरीर में यह विटामिन हड्डियों को मज़बूत बनाने, कैल्सियम और फ़ॉस्फ़ोरस के संतुलन को बनाए रखने तथा प्रतिरक्षा प्रणाली को सुदृढ़ करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हाल के वर्षों में दुनिया-भर में विटामिन-डी की कमी एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या के रूप में उभर कर सामने आई है। आधुनिक जीवन-शैली, प्रदूषण और दफ़्तर तथा घर के भीतर लगातार रहने के कारण बहुत से लोगों में इस विटामिन की कमी हो रही है। यह कमी न केवल शारीरिक स्वास्थ्य पर गहरा असर डालती है, बल्कि मानसिक और सामाजिक स्तर पर भी इसके दूरगामी प्रभाव देखने को मिलते हैं। सूर्य की किरणें हमारे स्वास्थ्य के लिए एक अनमोल उपहार हैं, लेकिन आज के समय में लोग कम्प्यूटर, मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ इतने व्यस्त हो गए हैं कि वे बाहरी वातावरण में निकलने का समय ही नहीं निकाल पाते। परिणामस्वरूप उन्हें सूर्य की किरणों का लाभ नहीं मिल पाता। हमारे शरीर को आवश्यक मात्रा में यह विटामिन प्राप्त करने के लिए सूर्य की रोशनी के साथ-साथ संतुलित आहार भी उतना ही अहम् है।

  1. (i)

    गद्यांश के अनुसार आधुनिक जीवन-शैली का कौन सा दुष्प्रभाव स्वास्थ्य पर प्रमुख रूप से दिखाई दे रहा है ?

    1. (A)शरीर में विटामिन डी की कमी
    2. (B)मानसिक तनाव में वृद्धि
    3. (C)शरीर के पाचन तंत्र पर प्रभाव
    4. (D)शारीरिक विकास पर दुष्प्रभाव
    1 mark
  2. (ii)

    निम्नलिखित कथन तथा कारण को ध्यानपूर्वक पढ़िए। दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनिए :
    कथन : विटामिन-डी को 'सनशाइन विटामिन' भी कहा जाता है।
    कारण : यह प्राकृतिक रूप से सूर्य की रोशनी से प्राप्त होता है।

    1. (A)कथन और कारण दोनों गलत हैं।
    2. (B)कथन सही है, लेकिन कारण गलत है।
    3. (C)कथन गलत है, किन्तु कारण सही है।
    4. (D)कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण, कथन की सही व्याख्या है।
    1 mark
  3. (iii)

    निम्नलिखित में से मानव शरीर में विटामिन-डी की कोई भूमिका नहीं होती ?

    1. (A)हड्डियों को मज़बूत करना
    2. (B)प्रदूषक तत्त्वों का अवशोषण
    3. (C)कैल्सियम-फ़ॉस्फ़ोरस का संतुलन
    4. (D)प्रतिरक्षा प्रणाली की सुदृढ़ता
    1 mark
  4. (iv)

    विटामिन-डी किन-किन स्रोतों से प्राप्त किया जा सकता है ?

    2 marks
  5. (v)

    विटामिन-डी की कमी के प्रमुख कारण लिखिए।

    2 marks

Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2026 board paper, set 4/5/1.

Hints

Open one hint at a time and try again before the next.

Hint 1

गद्यांश की पहली और अंतिम पंक्तियाँ देखिए।

Hint 2

(iii) में वह विकल्प चुनिए जो गद्यांश में बताई गई भूमिकाओं में नहीं आता।

Hint 3

(iv) के लिए अंतिम वाक्य और (v) के लिए बीच के वाक्य पढ़िए।

Step-by-step solution

Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.

  1. (i) आधुनिक जीवन-शैली के कारण सबसे प्रमुख दुष्प्रभाव विटामिन-डी की कमी है। उत्तर (A)।

    1 mark
  2. (ii) विटामिन-डी को सूर्य की रोशनी से प्राप्त होने के कारण 'सनशाइन विटामिन' कहा जाता है। कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण कथन की सही व्याख्या है। उत्तर (D)।

    1 mark
  3. (iii) विटामिन-डी हड्डियाँ मज़बूत करता है, कैल्सियम-फ़ॉस्फ़ोरस का संतुलन रखता है और प्रतिरक्षा प्रणाली सुदृढ़ करता है। प्रदूषक तत्त्वों का अवशोषण उसकी भूमिका नहीं है। उत्तर (B)।

    1 mark
  4. (iv) विटामिन-डी का प्राकृतिक स्रोत सूर्य की रोशनी है। दूसरा स्रोत संतुलित आहार है।

    2 marks
  5. (v) कमी के कारण हैं: आधुनिक जीवन-शैली और प्रदूषण। दफ़्तर या घर के भीतर लगातार रहना भी एक कारण है। कम्प्यूटर और मोबाइल में व्यस्त रहने से धूप का लाभ नहीं मिल पाता।

    2 marks

Answer: (i) A; (ii) D; (iii) B; (iv) सूर्य की रोशनी, संतुलित आहार; (v) आधुनिक जीवन-शैली, प्रदूषण, घर/दफ़्तर के भीतर रहना

Where the marks are

  • (i) विकल्प A (1 अंक)
  • (ii) विकल्प D (1 अंक)
  • (iii) विकल्प B (1 अंक)
  • (iv) सूर्य की रोशनी और संतुलित आहार (2 अंक)
  • (v) कोई दो कारण (2 अंक)

Revise the chapter

  • Chapter: Reading (unseen passages)

The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.