CBSE Class 10 Hindi Course B 2026: question 1
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2026, paper 4/5/1, section क, question 1, for 7 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q1 · 7 marks · Reading comprehensionCompetency-basedReading (unseen passages)
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
कृत्रिम वर्षा या क्लाउड सीडिंग आधुनिक विज्ञान की एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि है जिसके माध्यम से बादलों से इच्छानुसार वर्षा कराई जा सकती है। इस तकनीक में सिल्वर आयोडाइड या ठोस आइस जैसे रसायनों को बादलों के बहाव के साथ फैला दिया जाता है। जहाँ बारिश करानी होती है वहाँ पर हवा की विपरीत दिशा में इसका छिड़काव किया जाता है। ये रसायन बादलों में मौजूद जलवाष्प के कणों को संघनित (और घना) करने में सहायता करते हैं, जिससे बूँदें बनती हैं और वर्षा होती है। यह प्रक्रिया विशेष रूप से सुसज्जित विमानों या ज़मीन से दागे जाने वाले रॉकेटों के माध्यम से संपन्न की जाती है।
कृत्रिम वर्षा की आवश्यकता मुख्यतः उन क्षेत्रों में होती है जहाँ सूखा पड़ता है, जल संकट होता है या कृषि के लिए पर्याप्त वर्षा नहीं होती। संयुक्त अरब अमीरात, चीन, भारत और अमेरिका जैसे देश इस तकनीक का सफलतापूर्वक उपयोग कर रहे हैं। यह तकनीक वायु प्रदूषण को कम करने, जंगल की आग बुझाने और बाँधों में जलस्तर बढ़ाने में भी सहायक सिद्ध हुई है। कहाँ और किस बादल पर इसे छिड़कने से बारिश की संभावना ज़्यादा होगी, इसका निर्णय मौसम वैज्ञानिक करते हैं। इसके लिए मौसम के आँकड़ों का सहारा लिया जाता है।
कृत्रिम वर्षा के कुछ दुष्प्रभाव भी हैं। अत्यधिक रसायनों के प्रयोग से पर्यावरण प्रदूषित हो सकता है और मिट्टी की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। इसके अतिरिक्त यह तकनीक अत्यंत महँगी है और इसकी सफलता की दर 10 से 30 प्रतिशत तक होती है। कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि यह प्राकृतिक जल चक्र को भी बाधित कर सकती है। फिर भी, जलवायु परिवर्तन के इस युग में कृत्रिम वर्षा जल संकट के समाधान का एक महत्त्वपूर्ण विकल्प बनती जा रही है। आवश्यकता इसके समझदारीपूर्ण उपयोग की है।
- (i)1 mark
कृत्रिम वर्षा में प्रयुक्त रसायनों का मुख्य कार्य क्या है ?
- (A)बादलों को एकत्रित करना
- (B)जलवाष्प के कणों को घना करना
- (C)हवा की गति को नियंत्रित करना
- (D)तापमान को नियंत्रित करना
- (ii)1 mark
कृत्रिम वर्षा के दुष्प्रभावों के विषय में निम्नलिखित में से कौन से / सा कथन सही हैं / है ?
(1) इससे पर्यावरण प्रदूषित हो सकता है।
(2) मिट्टी की गुणवत्ता बढ़ जाती है।
(3) जलवायु परिवर्तन को प्रभावित करती है।- (A)केवल (1) सही है।
- (B)केवल (3) सही है।
- (C)(2) और (3) सही हैं।
- (D)(1) और (3) सही हैं।
- (iii)1 mark
कृत्रिम वर्षा का नकारात्मक पहलू क्या है ?
- (A)इसके लिए अधिक ऊर्जा चाहिए।
- (B)इसके लिए संसाधन चाहिए।
- (C)यह प्राकृतिक जल चक्र को प्रभावित कर सकती है।
- (D)इसके लिए तकनीक की आवश्यकता होती है।
- (iv)2 marks
कृत्रिम वर्षा की आवश्यकता किन परिस्थितियों में होती है ?
- (v)2 marks
जलवायु परिवर्तन के संदर्भ में कृत्रिम वर्षा का क्या महत्त्व है ?
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2026 board paper, set 4/5/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
गद्यांश के पहले अनुच्छेद में रसायनों के काम को देखिए।
Hint 2
तीसरे अनुच्छेद में दुष्प्रभाव दिए गए हैं। उनसे हर कथन का मिलान कीजिए।
Hint 3
(iv) और (v) के लिए दूसरे और तीसरे अनुच्छेद के वाक्य खोजिए।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(i) गद्यांश कहता है कि रसायन जलवाष्प के कणों को संघनित और घना करते हैं, जिससे बूँदें बनकर वर्षा होती है। इसलिए उत्तर (B) है।
- 1 mark
(ii) दुष्प्रभाव के रूप में केवल पर्यावरण का प्रदूषित होना दिया गया है। मिट्टी की गुणवत्ता घटती है, बढ़ती नहीं, इसलिए कथन (2) गलत है। कथन (3) में जलवायु परिवर्तन को प्रभावित करना लिखा है, जबकि गद्यांश प्राकृतिक जल चक्र के बाधित होने की बात करता है, इसलिए वह भी गलत है। उत्तर (A) केवल (1) सही है।
- 1 mark
(iii) गद्यांश के अनुसार यह तकनीक प्राकृतिक जल चक्र को बाधित कर सकती है, यही इसका नकारात्मक पहलू है। उत्तर (C)।
- 2 marks
(iv) कृत्रिम वर्षा की आवश्यकता सूखा पड़ने पर होती है। यह जल संकट की स्थिति में और कृषि के लिए पर्याप्त वर्षा न होने पर भी चाहिए। इसके अलावा वायु प्रदूषण घटाने, जंगल की आग बुझाने और बाँधों का जलस्तर बढ़ाने के लिए भी इसका प्रयोग होता है।
- 2 marks
(v) जलवायु परिवर्तन के इस युग में सूखा और जल संकट बढ़ रहे हैं। ऐसे में कृत्रिम वर्षा जल संकट के समाधान का एक महत्त्वपूर्ण विकल्प बन रही है। साथ ही इसका प्रयोग समझदारी से करना ज़रूरी है।
Answer: (i) B; (ii) A; (iii) C; (iv) सूखा, जल संकट, कृषि हेतु अपर्याप्त वर्षा; (v) जल संकट के समाधान का महत्त्वपूर्ण विकल्प
Where the marks are
- (i) सही विकल्प B (1 अंक)
- (ii) सही विकल्प A (1 अंक)
- (iii) सही विकल्प C (1 अंक)
- (iv) कोई दो स्थितियाँ, जैसे सूखा और जल संकट (2 अंक)
- (v) जल संकट के समाधान का विकल्प, इसका महत्त्व दो बिंदुओं में (2 अंक)
Revise the chapter
- Chapter: Reading (unseen passages)
More questions from Reading (unseen passages)
- 2026 board paper, set 4/5/1 (Course B), Q2 · 7 marksनिम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए : विटामिन-डी एक ऐसा पोषक तत्त्व है, जिस…
- Sample paper 2025-26 (Course B), Q1 · 7 marksनिम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए: कार्य करने की क्षमता को …
- Sample paper 2025-26 (Course B), Q2 · 7 marksनिम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए: दीप प्रज्ज्वलन आदि संस्क…
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.