CBSE Class 10 Hindi Course B 2026: question 9
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2026, paper 4/5/1, section ग, question 9, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q9 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedकबीर – साखी
निम्नलिखित काव्यांश (दोहों) को पढ़कर दिए गए प्रश्नों का सर्वाधिक उपयुक्त विकल्पों का चयन कर लिखिए : 5 × 1 = 5
कस्तूरी कुंडलि बसै, मृग ढूँढ़े बन माँहि ।
ऐसैं घटि घटि राँम है, दुनियाँ देखे नाँहि ॥
बिरह भुवंगम तन बसै, मंत्र न लागै कोइ ।
राम बियोगी ना जिवै, जिवै तो बौरा होई ॥
- (i)1 mark
'बौरा' किसे कहा गया है ?
- (A)जो परमात्मा के प्रेम में डूबा है।
- (B)जो संसार के प्रेम में डूबा है।
- (C)जिसे किसी साँप ने डँस लिया हो।
- (D)जिसे सांसारिक प्रेम में निराशा मिली हो।
- (ii)1 mark
'ऐसैं घटि घटि राँम है' में 'घटि घटि' का गलत अर्थ है –
- (A)जीव मात्र
- (B)कण-कण
- (C)हर जगह
- (D)हर घड़ी
- (iii)1 mark
'बिरह भुवंगम तन बसै' का भाव है –
- (A)भुजंग का तन में वास होना
- (B)भुजंग से विरह की अनुभूति होना
- (C)परमात्मा का तन से विरह होना
- (D)परमात्मा से विरह की अनुभूति होना
- (iv)1 mark
निम्नलिखित कथन और कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनकर लिखिए :
कथन : परमात्मा प्रत्येक प्राणी के हृदय में निवास करता है।
कारण : सांसारिक मोह-माया में लिप्त प्राणी इस सत्य से सुपरिचित होता है।- (A)कथन और कारण दोनों गलत हैं।
- (B)कथन गलत है, लेकिन कारण सही है।
- (C)कथन सही है, लेकिन कारण, कथन की गलत व्याख्या करता है।
- (D)कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण, कथन की सही व्याख्या है।
- (v)1 mark
'राम वियोगी ना जिवै' का आशय है –
- (A)राम का वियोगी स्वयं मृत्यु को प्राप्त हो जाता है।
- (B)राम का वियोगी स्वयं मृत्यु का वरण कर लेता है।
- (C)राम का वियोगी सांसारिक मोह-माया से मुक्त हो जाता है।
- (D)राम से विरही व्यक्ति की स्थिति विक्षिप्तों जैसी हो जाती है।
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2026 board paper, set 4/5/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
दोहे की दूसरी पंक्तियों में 'बौरा' का संदर्भ देखिए।
Hint 2
(ii) में 'गलत अर्थ' पूछा गया है, सही नहीं।
Hint 3
(iv) में देखिए कि दुनिया परमात्मा को देख पाती है या नहीं।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(i) कबीर के अनुसार 'बौरा' वह है जो परमात्मा के प्रेम में डूबा है। उत्तर (A)।
- 1 mark
(ii) 'घटि घटि' का अर्थ जीव मात्र, कण-कण और हर जगह है, 'हर घड़ी' नहीं। गलत अर्थ (D) है।
- 1 mark
(iii) 'बिरह भुवंगम तन बसै' का भाव परमात्मा से विरह की अनुभूति होना है। उत्तर (D)।
- 1 mark
(iv) कथन सही है, पर कारण गलत है, क्योंकि मोह-माया में लिप्त प्राणी इस सत्य को नहीं जानता। इसलिए कारण कथन की गलत व्याख्या करता है। उत्तर (C)।
- 1 mark
(v) राम-वियोगी जीवित नहीं रहता, और यदि रहे तो पागलों जैसा हो जाता है। उत्तर (D)।
Answer: (i) A; (ii) D; (iii) D; (iv) C; (v) D
Where the marks are
- (i) A (1 अंक)
- (ii) D (1 अंक)
- (iii) D (1 अंक)
- (iv) C (1 अंक)
- (v) D (1 अंक)
Revise the chapter
- Chapter: कबीर – साखी (notes, formulas, where marks are lost and every past question)
More questions from कबीर – साखी
- 2024 board paper, set 4/3/1 (Course B), Q7 · 5 marksनिम्नलिखित पद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुन…
- 2025 board paper, set 4/1/1 (Course B), Q10 · 6 marksकाव्य खंड पर आधारित निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25–30 शब्दों में लिखिए :…
- 2025 board paper, set 4/3/1 (Course B), Q10 · 6 marksकाव्य खंड पर आधारित निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए :…
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.