Skip to content
HindiCBSE Class 10 · Course B · Sample paper, session 2025-26

CBSE Class 10 Hindi Course B: sample paper 2025-26

The sample question paper CBSE published for the 2025-26 session, as printed: 16 questions for 80 marks, in sections, with each OR choice shown as an alternative. Try each question first, then open our solution.

16 of 17 questions (counting each OR alternative) have our step-by-step solution so far. We show a solution only after an independent re-solve agrees with it; the rest say "Solution being checked".

Source: official sample question paper from cbseacademic.nic.in: https://cbseacademic.nic.in/web_material/SQP/ClassX_2025_26/HindiCourseB-SQP.pdf. Questions are transcribed from that PDF; figures are described in words, so check the official paper for them.

How the paper is set

SectionQuestionsWhat it has
क1-2अपठित बोध – खंड क, कुल 14 अंक
ख3-6व्यावहारिक व्याकरण – खंड ख, कुल 16 अंक
ग7-11पाठ्य पुस्तक एवं पूरक पाठ्य पुस्तक – खंड ग, कुल 28 अंक
घ12-16रचनात्मक लेखन – खंड घ, कुल 22 अंक

Instructions in brief: सभी प्रश्न अनिवार्य हैं; प्रश्नपत्र में आंतरिक विकल्प दिए गए हैं (प्रश्न 16 में अथवा)।

Section क

अपठित बोध – खंड क, कुल 14 अंक

  1. Q1 · 7 marks · Case-basedCompetency-basedReading (unseen passages)

    निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए:

    कार्य करने की क्षमता को योग्यता कहते हैं। यह सभी जीवों में किसी न किसी रूप में अवश्य विद्यमान रहती है। यही व्यक्ति की कार्य क्षमता का प्रमाण होती है। विविध शैक्षिक संसाधनों के माध्यम से इसे अर्जित और विस्तारित किया जा सकता है। सामाजिक उत्थान और देश की प्रगति के लिए योग्य एवं ईमानदार नागरिकों की आवश्यकता होती है। इस हेतु उत्कृष्ट शैक्षिक योजना का क्रियान्वयन आवश्यक है। शिक्षा व्यक्ति में गुणवत्ता का आधान कर योग्यता का निर्धारण करती है। पारिवारिक पृष्ठभूमि उसे मजबूत आधार प्रदान करती है। बच्चे में इसके प्रकटीकरण का आभास सर्वप्रथम माता-पिता को होता है। वही उसकी योग्यता को परखकर तदनुरूप उत्तरदायित्व सौंपने के लिए उत्तरदायी होते हैं। इससे कार्य के प्रति निष्ठा जागृत होती है और कार्य सिद्धि अवश्यंभावी हो जाती है अन्यथा असफल होने पर जीवन में अवसाद का प्रवेश होता है, जिससे होने वाली सामाजिक एवं राष्ट्रीय क्षति का अनुमान भी नहीं लगाया जा सकता।
    महाराज दशरथ और रानी कैकेयी इसके उत्कृष्ट उदाहरण हैं जहाँ महाराज दशरथ राम को अवध का राज्य देना चाहते हैं, वहीं कैकेयी राम एवं भरत दोनों की योग्यताओं को पहचानती हैं। उन्हें सम्यक ज्ञान था कि भरत में भी अयोध्या का राज्य सँभालने की योग्यता है, किंतु राम अधर्मी राक्षसों का संहार कर संपूर्ण जगत का मंगल कर सकते हैं। इसीलिए दुनिया में होने वाली अपकीर्ति की परवाह न करके भी भरत के लिए अवध का राज्य तथा राम के लिए वनवास की याचना की।
    अतः संतान को जन्म देना ही माता-पिता का कर्तव्य नहीं है। योग्य नागरिक बनाकर योग्यतानुसार राष्ट्र-निर्माण में नियोजित करना उससे बड़ा दायित्व है।

    (दैनिक जागरण)

    1. (क)

      व्यक्ति की कार्यक्षमता का प्रमाण होता है –
      (i) शक्ति
      (ii) योग्यता
      (iii) शिक्षा
      (iv) कौशल

      1. (i)शक्ति
      2. (ii)योग्यता
      3. (iii)शिक्षा
      4. (iv)कौशल
      1 mark
    2. (ख)

      उत्कृष्ट शैक्षिक योजना की आवश्यकता क्यों होती है?
      (i) संसाधन के विकास हेतु
      (ii) शिक्षा के प्रसार हेतु
      (iii) व्यक्तित्व निर्माण हेतु
      (iv) योग्यता निर्धारण हेतु

      1. (i)संसाधन के विकास हेतु
      2. (ii)शिक्षा के प्रसार हेतु
      3. (iii)व्यक्तित्व निर्माण हेतु
      4. (iv)योग्यता निर्धारण हेतु
      1 mark
    3. (ग)

      निम्नलिखित कथन और कारण पर विचार करते हुए उपयुक्त विकल्प चुनिए:
      कथन: कैकेयी महाराज दशरथ से अधिक बुद्धिमान थी।
      कारण: वह राम और भरत की योग्यताओं को अच्छी तरह जानती थी।
      (i) कथन सही है लेकिन कारण गलत है।
      (ii) कथन और कारण दोनों सही है।
      (iii) कथन गलत है और कारण सही है।
      (iv) कथन और कारण दोनों गलत है।

      1. (i)कथन सही है लेकिन कारण गलत है।
      2. (ii)कथन और कारण दोनों सही है।
      3. (iii)कथन गलत है और कारण सही है।
      4. (iv)कथन और कारण दोनों गलत है।
      1 mark
    4. (घ)

      देश की प्रगति के लिए योग्य एवं ईमानदार नागरिकों की आवश्यकता क्यों होती है?

      2 marks
    5. (ङ)

      महाराज दशरथ और रानी कैकेयी के उदाहरण से आप क्या समझते हैं?

      2 marks
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (क) कार्य करने की क्षमता को योग्यता कहते हैं और वही कार्यक्षमता का प्रमाण है। उत्तर: (ii) योग्यता।

      1 mark
    2. (ख) गद्यांश के अनुसार शिक्षा गुणवत्ता लाकर योग्यता का निर्धारण करती है, इसलिए उत्कृष्ट शैक्षिक योजना योग्यता निर्धारण हेतु चाहिए। उत्तर: (iv)।

      1 mark
    3. (ग) कैकेयी ने राम और भरत की योग्यताओं को पहचाना, यह कारण सही है; दशरथ से अधिक बुद्धिमान होने का कथन भी पाठ के संदर्भ में स्वीकृत है। उत्तर: (ii) दोनों सही।

      1 mark
    4. (घ) योग्य नागरिक शिक्षा से अपने कौशल का विकास करते हैं, जिससे सामाजिक उत्थान होता है। ईमानदार नागरिक भ्रष्टाचार से बचकर धन की बचत और कार्य में तेज़ी लाते हैं। देश के प्रति लगाव के कारण वे कर्तव्य निभाते हैं और इससे देश की प्रगति होती है।

      2 marks
    5. (ङ) इन उदाहरणों से समझ आता है कि माता-पिता को संतान की योग्यता को भावना से नहीं, बुद्धि और विवेक से परखना चाहिए। दशरथ ने मोहवश राम को चुना, जबकि कैकेयी ने क्षमता समझकर ज़िम्मेदारी बाँटी। योग्यता के अनुसार दायित्व देने से कार्य सिद्ध होता है और राष्ट्र का हित होता है।

      2 marks

    Answer: (क) ii; (ख) iv; (ग) ii; (घ) योग्य व ईमानदार नागरिक कौशल, धन-बचत और देश-विकास लाते हैं; (ङ) योग्यता को बुद्धि से परखकर उत्तरदायित्व देना चाहिए।

    Where the marks are

    • (क) सही विकल्प (1 अंक)
    • (ख) सही विकल्प (1 अंक)
    • (ग) सही विकल्प (1 अंक)
    • (घ) कोई दो बिंदु (2 अंक)
    • (ङ) कोई दो बिंदु (2 अंक)

    Open Q1 on its own page

  2. Q2 · 7 marks · Case-basedCompetency-basedReading (unseen passages)

    निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए:

    दीप प्रज्ज्वलन आदि संस्कृतियों का अभिन्न अंग रहा है। धार्मिक अनुष्ठान किसी भी पंथ का अंग रहा है। धार्मिक अनुष्ठान किसी भी पंथ का हो, दीप प्रज्वलन के बिना आज भी संपन्न नहीं माना जाता। दीपावली और गुरुनानक जयंती, हमारे दो प्रमुख दीप पर्व हैं। जगमगाते आवासीय और कार्य परिसर जनमानस के हर्षोल्लास की अभिव्यक्ति देते हैं, उनमें आशा एवं उत्साह का संचार करते हैं। आवासीय, शैक्षिक, औद्योगिक भवन यहाँ तक कि नाभिकीय संयंत्र का शिलान्यास या किसी भी कोटि की संगोष्ठी का उद्घाटन हम अनिवार्यतः दीया जला कर करते हैं। प्रज्वलित दीप से परिवेश की नकारात्मकता निराकृत होती है, वातावरण शुद्ध होता है, दैविक शक्तियों का आगमन आसान होता है। अधिसंख्य व्यक्ति क्लेश, विवाद और भ्रांतियों से इसलिए त्रस्त हैं, चूंकि उन्हें जीवन के परम उद्देश्य और इसकी अधिप्राप्ति के आवश्यक साधनों और विधियों का ज्ञान नहीं है। उद्देश्य की स्पष्टता से सुसंगत सोच और उसी अनुरूप संगत निर्मित करेंगे तो अभीष्ट की प्राप्ति आवश्यक होगी।
    प्रकाश ज्ञान और देवत्व का प्रतीक है। अंधकार कितना भी हो, एक जलते दिये से लुप्त हो जाता। अंधकार रूपी अज्ञान को मिटाने में दीपक की भूमिका निर्विवाद है। यह दीपक उस सद्बुद्धि और विवेक का है, जो एक ओर व्यक्ति की प्रभु से निकटता स्थापित करता है और दूसरों को सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। आवरण धोखा दे सकता है। बाह्य चमक-दमक और लीपापोती की आतुरता में अंतःकरण की उपेक्षा हो सकती है। अपने मूल दैनिक रूप की पहचानें निखारते रहें, तो जीवन सार्थक हो जाएगा।

    – (दैनिक जागरण)

    1. (क)

      अंधकार को किसके समान बताया गया है?
      (i) मूर्खता
      (ii) अज्ञान
      (iii) क्लेश
      (iv) निराशा

      1. (i)मूर्खता
      2. (ii)अज्ञान
      3. (iii)क्लेश
      4. (iv)निराशा
      1 mark
    2. (ख)

      प्रकाश को देवत्व का प्रतीक क्यों कहा गया है?
      (i) प्रकाश फैलाने से
      (ii) सद्बुद्धि के प्रसार से
      (iii) अंधकार को दूर करने से
      (iv) भगवान की आरती करने से

      1. (i)प्रकाश फैलाने से
      2. (ii)सद्बुद्धि के प्रसार से
      3. (iii)अंधकार को दूर करने से
      4. (iv)भगवान की आरती करने से
      1 mark
    3. (ग)

      निम्नलिखित कथन और कारण पर विचार करते हुए उपयुक्त विकल्प चुनिए:
      कथन: किसी भी संगोष्ठी का उद्घाटन दीया जला कर होता है।
      कारण: दीप प्रज्ज्वलन से वक्ता में आशा और उत्साह का संचार होता है।
      (i) कथन सही है लेकिन कारण गलत है।
      (ii) कथन और कारण दोनों सही है।
      (iii) कथन गलत है और कारण सही है।
      (iv) कथन और कारण दोनों गलत है।

      1. (i)कथन सही है लेकिन कारण गलत है।
      2. (ii)कथन और कारण दोनों सही है।
      3. (iii)कथन गलत है और कारण सही है।
      4. (iv)कथन और कारण दोनों गलत है।
      1 mark
    4. (घ)

      जीवन की सार्थकता से आप क्या समझते हैं?

      2 marks
    5. (ङ)

      दीपक की भूमिका को स्पष्ट कीजिए।

      2 marks
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (क) गद्यांश में 'अंधकार रूपी अज्ञान' कहा गया है। उत्तर: (ii) अज्ञान।

      1 mark
    2. (ख) प्रकाश फैलाने से वह ज्ञान और देवत्व का प्रतीक है। उत्तर: (i)।

      1 mark
    3. (ग) संगोष्ठी का उद्घाटन दीया जलाकर होता है, यह कथन सही है; पर आशा-उत्साह का संचार जनमानस में होता है, वक्ता में नहीं, अतः कारण गलत है। उत्तर: (i)।

      1 mark
    4. (घ) जीवन की सार्थकता का अर्थ है अंतःकरण को पवित्र रखना और अपने गुणों को निखारना। इसके साथ आवरण से मुक्त रहकर राष्ट्र-विकास में योगदान देना ही जीवन को सार्थक बनाता है।

      2 marks
    5. (ङ) दीपक ज्ञान और प्रकाश का प्रतीक है जो अज्ञान रूपी अंधकार को मिटाता है। वह सद्बुद्धि और विवेक का प्रतीक है, जो व्यक्ति को प्रभु के निकट लाता है और दूसरों को सन्मार्ग की प्रेरणा देता है।

      2 marks

    Answer: (क) ii; (ख) i; (ग) i; (घ) पवित्र अंतःकरण व गुणों का विकास करते हुए राष्ट्रहित में योगदान; (ङ) दीपक अज्ञान मिटाकर ज्ञान, सद्बुद्धि और विवेक का प्रतीक है।

    Where the marks are

    • (क) सही विकल्प (1 अंक)
    • (ख) सही विकल्प (1 अंक)
    • (ग) सही विकल्प (1 अंक)
    • (घ) कोई दो बिंदु (2 अंक)
    • (ङ) कोई दो बिंदु (2 अंक)

    Open Q2 on its own page

Section ख

व्यावहारिक व्याकरण – खंड ख, कुल 16 अंक

  1. Q3 · 4 marks · GrammarGrammar

    पदबंध पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए। (4x1=4)

    1. (क)

      'सर्वनाम पदबंध' का प्रयोग करते हुए एक वाक्य बनाइए।

      1 mark
    2. (ख)

      यह लड़का हमेशा कोई न कोई शरारत करता रहता है। रेखांकित का पदबंध बताइए।

      1 mark
    3. (ग)

      क्रिया विशेषण पदबंध का एक उदाहरण देकर वाक्य में प्रयोग कीजिए।

      1 mark
    4. (घ)

      तलवार की सीधमें धरती फटी ही जा रही थी – वाक्य में रेखांकित पदबंध की पहचान कीजिए।

      1 mark
    5. (ङ)

      पास में एक सुंदर और शक्तिशाली युवक रहा करता था – पंक्ति में प्रयुक्त विशेषण पदबंध को चुनकर लिखिए।

      1 mark
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (क) वाक्य: हर मैच जीतने वाले तुम इस बार हार कैसे गए। इसमें 'हर मैच जीतने वाले तुम' सर्वनाम पदबंध है, क्योंकि इसका शीर्ष पद 'तुम' सर्वनाम है। (कोई अन्य उपयुक्त वाक्य भी मान्य)

      1 mark
    2. (ख) रेखांकित अंश 'करता रहता है' क्रिया का काम कर रहा है, इसलिए यह क्रिया पदबंध है।

      1 mark
    3. (ग) उदाहरण: 'शनैः शनैः'। वाक्य: पक्षियों की सायंकालीन चहचहाहटें शनैः शनैः क्षीण होने को थीं। यहाँ 'शनैः शनैः' क्रिया के होने का ढंग बताता है, इसलिए यह क्रियाविशेषण पदबंध है। (कोई अन्य उपयुक्त उदाहरण, जैसे 'बहुत तेज़ी से', भी मान्य)

      1 mark
    4. (घ) रेखांकित पदबंध 'तलवार की सीध में' – संज्ञा पदबंध (अंक योजना के अनुसार)।

      1 mark
    5. (ङ) (वैकल्पिक – किन्हीं चार में से) विशेषण पदबंध: 'सुंदर और शक्तिशाली', जो 'युवक' की विशेषता बताता है।

    Answer: (क) हर मैच जीतने वाले तुम इस बार हार कैसे गए; (ख) क्रिया पदबंध; (ग) शनैः शनैः – क्रियाविशेषण पदबंध; (घ) संज्ञा पदबंध; (ङ) सुंदर और शक्तिशाली

    Where the marks are

    • सर्वनाम पदबंध का उपयुक्त वाक्य (1 अंक)
    • 'करता रहता है' – क्रिया पदबंध (1 अंक)
    • क्रियाविशेषण पदबंध का उदाहरण और वाक्य-प्रयोग (1 अंक)
    • 'तलवार की सीध में' – संज्ञा पदबंध / 'सुंदर और शक्तिशाली' – विशेषण पदबंध; किन्हीं चार के लिए कुल (4 अंक)

    Open Q3 on its own page

  2. Q4 · 4 marks · GrammarGrammar

    रचना के आधार पर वाक्य रूपांतरण पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए। (4x1=4)

    1. (क)

      मेरे भाई साहब मुझसे पाँच साल बड़े थे लेकिन केवल तीन दरजे आगे। वाक्य का भेद लिखिए।

      1 mark
    2. (ख)

      फिर सालाना इम्तिहान हुआ और कुछ ऐसा संयोग हुआ कि मैं फिर पास हुआ- वाक्य भेद लिखिए।

      1 mark
    3. (ग)

      जब अविनाश बाबू ने झंडा गाड़ा तब पुलिस ने उनको पकड़ लिया। संयुक्त वाक्य में रूपांतरित कीजिए।

      1 mark
    4. (घ)

      जो बात उनकी ज़िंदगी में थी वहीं उनके गीतों में थी। यह मिश्र वाक्य कैसे है?

      1 mark
    5. (ङ)

      सरल वाक्य का एक उदाहरण लिखकर उसे स्पष्ट भी कीजिए।

      1 mark
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (क) 'मेरे भाई साहब मुझसे पाँच साल बड़े थे' और '(वे) केवल तीन दरजे आगे (थे)' – दो स्वतंत्र उपवाक्य 'लेकिन' से जुड़े हैं, अतः संयुक्त वाक्य।

      1 mark
    2. (ख) 'कुछ ऐसा संयोग हुआ कि मैं फिर पास हुआ' में 'कि' से जुड़ा आश्रित उपवाक्य 'मैं फिर पास हुआ' है, अतः यह मिश्र वाक्य है।

      1 mark
    3. (ग) संयुक्त वाक्य: अविनाश बाबू ने झंडा गाड़ा और पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

      1 mark
    4. (घ) प्रधान उपवाक्य – 'वही उनके गीतों में थी'; आश्रित उपवाक्य – 'जो बात उनकी ज़िंदगी में थी'। दोनों 'जो–वही' से जुड़े हैं, अतः मिश्र वाक्य है।

      1 mark
    5. (ङ) (वैकल्पिक – किन्हीं चार में से) उदाहरण: मोहन पुस्तक पढ़ता है। इसमें एक ही उद्देश्य (मोहन) और एक ही विधेय (पुस्तक पढ़ता है) है, अतः सरल वाक्य।

    Answer: (क) संयुक्त; (ख) मिश्र; (ग) अविनाश बाबू ने झंडा गाड़ा और पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया; (घ) प्रधान व आश्रित उपवाक्य की पहचान; (ङ) सरल वाक्य का उदाहरण

    Where the marks are

    • (क) संयुक्त वाक्य (1 अंक)
    • (ख) मिश्र वाक्य (1 अंक)
    • (ग) 'और' द्वारा सही रूपांतरण (1 अंक)
    • (घ) प्रधान व आश्रित उपवाक्य / (ङ) सरल वाक्य का उदाहरण; किन्हीं चार के लिए कुल (4 अंक)

    Open Q4 on its own page

  3. Q5 · 4 marks · GrammarGrammar

    समास पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए। (4x1=4)

    1. (क)

      राम भी तुम, तुम ही लक्ष्मण साथियों – पंक्ति में प्रयुक्त राम, लक्ष्मण से सामासिक पद बनाकर भेद लिखिए।

      1 mark
    2. (ख)

      'करुणाकर' सामासिक पद में प्रयुक्त पूर्व पद और उत्तर पद अलग कर समास का नाम लिखिए।

      1 mark
    3. (ग)

      'अनाथ' का सामासिक विग्रह कर समास का नाम लिखिए।

      1 mark
    4. (घ)

      कर्मधारय समास के किसी एक उदाहरण का वाक्य प्रयोग कीजिए।

      1 mark
    5. (ङ)

      'त्रिभुज' का सामासिक विग्रह कर समास का नाम लिखिए।

      1 mark
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (क) सामासिक पद: राम-लक्ष्मण (राम और लक्ष्मण); भेद: द्वंद्व समास।

      1 mark
    2. (ख) पूर्व पद: करुणा; उत्तर पद: आकर (योजना में 'कर'); विग्रह: करुणा का आकर (खान) है जो अर्थात् ईश्वर; समास: बहुव्रीहि।

      1 mark
    3. (ग) विग्रह: जिसका कोई नाथ न हो (वह व्यक्ति); समास: बहुव्रीहि। ('न नाथ' मानने पर नञ् तत्पुरुष भी मान्य।)

      1 mark
    4. (घ) उदाहरण: नीलकमल (नीला है जो कमल) – कर्मधारय; वाक्य: सरोवर में नीलकमल खिला था।

      1 mark
    5. (ङ) (वैकल्पिक – किन्हीं चार में से) विग्रह: तीन भुजाओं का समाहार; समास: द्विगु।

    Answer: (क) राम-लक्ष्मण, द्वंद्व; (ख) करुणा + आकर, बहुव्रीहि; (ग) जिसका कोई नाथ न हो, बहुव्रीहि; (घ) नीलकमल – सरोवर में नीलकमल खिला था; (ङ) तीन भुजाओं का समाहार, द्विगु

    Where the marks are

    • (क) राम-लक्ष्मण – द्वंद्व (1 अंक)
    • (ख) पूर्व पद/उत्तर पद और बहुव्रीहि (1 अंक)
    • (ग) सही विग्रह और बहुव्रीहि समास (1 अंक)
    • (घ) कर्मधारय का वाक्य-प्रयोग / (ङ) त्रिभुज – द्विगु; किन्हीं चार के लिए कुल (4 अंक)

    Open Q5 on its own page

  4. Q6 · 4 marks · GrammarGrammar

    'मुहावरे' पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए। (4x1=4)

    1. (क)

      भाई साहब का रूद्र-रूप देखकर ------- जाते। (उपयुक्त मुहावरे द्वारा रिक्त स्थान को भरिए)

      1 mark
    2. (ख)

      'हक्का-बक्का रह जाना' मुहावरे का वाक्य में प्रयोग कीजिए।

      1 mark
    3. (ग)

      'आँखों में धूल झोंकना' तथा 'आँखों में बसाना' मुहावरे में अंतर स्पष्ट कीजिए।

      1 mark
    4. (घ)

      फिल्म की संवेदना किसी दो से चार बनाने का गणित जानने वाले की समझ से परे थी। पंक्ति से मुहावरा चुनकर वाक्य में प्रयोग कीजिए।

      1 mark
    5. (ङ)

      गायन इतना प्रभावी था कि वह अपनी ------- लगा। उचित मुहावरे द्वारा रिक्त स्थान की मूर्ति कीजिए।

      1 mark
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (क) भाई साहब का रुद्र-रूप देखकर प्राण सूख जाते।

      1 mark
    2. (ख) वज़ीर अली के जाने के बाद कर्नल हक्का-बक्का रह गया।

      1 mark
    3. (ग) 'आँखों में धूल झोंकना' = धोखा देना; 'आँखों में बसाना' = अत्यधिक स्नेह करना।

      1 mark
    4. (घ) 'दो से चार बनाना' = अत्यधिक मुनाफ़ा कमाना; वाक्य: व्यापारी ने सौदे में दो से चार बनाए।

      1 mark
    5. (ङ) गायन इतना प्रभावी था कि वह अपनी सुध-बुध खोने लगा।

      1 mark

    Answer: (क) प्राण सूख; (ख) वाक्य-प्रयोग; (ग) धोखा देना / स्नेह करना; (घ) दो से चार बनाना; (ङ) सुध-बुध खोने

    Where the marks are

    • कोई चार सही उत्तर, प्रत्येक (1 अंक)

    Open Q6 on its own page

Section ग

पाठ्य पुस्तक एवं पूरक पाठ्य पुस्तक – खंड ग, कुल 28 अंक

  1. Q7 · 5 marks · Case-basedCompetency-basedReading (unseen passages)

    निम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए:

    बाइबिल और दूसरे पावन ग्रंथों में नूह नाम के एक पैगंबर का ज़िक्र मिलता है। उनका असली नाम लशकर था, लेकिन अरब ने उनको नूह के लकब से याद किया है। वह इसलिए कि आप सारी उम्र रोते रहे। इसका कारण एक ज़ख़्मी कुत्ता था। नूह के सामने से एक बार एक घायल कुत्ता गुज़रा। नूह ने उसे दुत्कारों हुए कहा, 'दूर हो जा गंदे कुत्ते।' इस्लाम में कुत्तों को गंदा समझा जाता है। कुत्ते ने उनकी दुत्कार सुनकर जवाब दिया...'न मैं अपनी मर्जी से कुत्ता हूँ, न तुम अपनी पसंद से इनसान हो। बनाने वाला सबका तो वही एक है।

    1. (क)

      'बाइबिल' को किस प्रकार का ग्रंथ माना जाता है?
      (i) पावन
      (ii) धार्मिक
      (iii) नीति
      (iv) न्याय

      1. (i)पावन
      2. (ii)धार्मिक
      3. (iii)नीति
      4. (iv)न्याय
      1 mark
    2. (ख)

      'अरब ने उनको नूह के लकब से याद किया है।' इस पंक्ति में 'लकब' का क्या अर्थ है?
      (i) नाम
      (ii) पदवी
      (iii) पैगंबर
      (iv) ग्रंथ

      1. (i)नाम
      2. (ii)पदवी
      3. (iii)पैगंबर
      4. (iv)ग्रंथ
      1 mark
    3. (ग)

      पैगंबर से आप क्या समझते हैं?
      (i) धर्मगुरु
      (ii) धर्मसेवी
      (iii) धार्मिक
      (iv) धर्मप्रवर्तक

      1. (i)धर्मगुरु
      2. (ii)धर्मसेवी
      3. (iii)धार्मिक
      4. (iv)धर्मप्रवर्तक
      1 mark
    4. (घ)

      लशकर को नूह के नाम से क्यों याद करते हैं?
      (i) पश्चात्ताप करने के कारण
      (ii) गलती का अहसास करने के कारण
      (iii) अफसोस में रोते रहने के कारण
      (iv) कुत्ते से नफरत करने के कारण

      1. (i)पश्चात्ताप करने के कारण
      2. (ii)गलती का अहसास करने के कारण
      3. (iii)अफसोस में रोते रहने के कारण
      4. (iv)कुत्ते से नफरत करने के कारण
      1 mark
    5. (ङ)

      निम्नलिखित कथन और कारण पर विचार करते हुए उपयुक्त विकल्प का चयन करके लिखिए:
      कथन - न मैं अपनी मर्जी से कुत्ता हूँ, न तुम अपनी पसंद से इनसान हो।
      कारण - सबको बनाने वाला एक मात्र ईश्वर है।
      (i) कथन एवं कारण दोनों गलत हैं।
      (ii) कथन एवं कारण दोनों सही हैं।
      (iii) कथन गलत है तथा कारण सही है।
      (iv) कथन सही है तथा कारण गलत है।

      1. (i)कथन एवं कारण दोनों गलत हैं।
      2. (ii)कथन एवं कारण दोनों सही हैं।
      3. (iii)कथन गलत है तथा कारण सही है।
      4. (iv)कथन सही है तथा कारण गलत है।
      1 mark
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (क) गद्यांश में 'पावन ग्रंथ' कहा गया है: (i)।

      1 mark
    2. (ख) लकब का अर्थ पदवी/उपनाम है: (ii)।

      1 mark
    3. (ग) पैगंबर धर्मगुरु होता है: (i)।

      1 mark
    4. (घ) वे उम्र भर अफसोस में रोते रहे, इसलिए नूह कहलाए: (iii)।

      1 mark
    5. (ङ) कथन और कारण दोनों सही हैं: (ii)।

      1 mark

    Answer: (क) i; (ख) ii; (ग) i; (घ) iii; (ङ) ii

    Where the marks are

    • प्रत्येक सही विकल्प (1 अंक)

    Open Q7 on its own page

  2. Q8 · 6 marks · Short answerप्रेमचंद – बड़े भाई साहब

    निर्धारित गद्य पाठों के आधार पर निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए: (3x2=6)

    1. (क)

      बड़े भाई साहब के व्यक्तित्व की विशेषताओं के बारे में लिखिए।

      2 marks
    2. (ख)

      26 जनवरी 1931 के दिन को अपूर्व दिन क्यों कहा गया है? 'डायरी का एक पन्ना' पाठ के आधार पर लिखिए।

      2 marks
    3. (ग)

      तताँरा से निकोबारियों के प्रेम करने के कारणों को स्पष्ट कीजिए?

      2 marks
    4. (घ)

      शैलेन्द्र कवि नहीं गीतकार थे, कैसे?

      2 marks

    Solution being checked. Our step-by-step solution is written and is waiting for an independent check before we show it.

  3. Q9 · 5 marks · Case-basedCompetency-basedसुमित्रानंदन पंत – पर्वत प्रदेश में पावस

    निम्नलिखित पठित काव्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए:

    पावस ऋतु थी, पर्वत प्रदेश,
    पल-पल परिवर्तित प्रकृति-वेश।
    मेखलाकार पर्वत अपार
    अपने सहस्र दृग-सुमन फाड़,
    अवलोक रहा है बार-बार
    नीचे जल में निज महाकार,

    • जिसके चरणों में पला ताल

    दर्पण-सा फैला है विशाल।

    1. (क)

      काव्यांश में किस ऋतु की बात की गई है?
      (i) वर्षा
      (ii) ग्रीष्म
      (iii) शरद
      (iv) शीत

      1. (i)वर्षा
      2. (ii)ग्रीष्म
      3. (iii)शरद
      4. (iv)शीत
      1 mark
    2. (ख)

      तालाब की तुलना दर्पण से क्यों की गई है?
      (i) विशाल होने से
      (ii) बड़ा होने से
      (iii) साफ़ और स्थिर होने से
      (iv) पारदर्शी होने से

      1. (i)विशाल होने से
      2. (ii)बड़ा होने से
      3. (iii)साफ़ और स्थिर होने से
      4. (iv)पारदर्शी होने से
      1 mark
    3. (ग)

      प्रकृति के स्वरूप में पल-पल परिवर्तन क्यों हो रहा है?
      (i) बादल के कारण
      (ii) वर्षा के कारण
      (iii) धूप के कारण
      (iv) वर्षा ऋतु के कारण

      1. (i)बादल के कारण
      2. (ii)वर्षा के कारण
      3. (iii)धूप के कारण
      4. (iv)वर्षा ऋतु के कारण
      1 mark
    4. (घ)

      पर्वत बार-बार अपने को क्यों देख रहा है?
      (i) सुंदर होने से
      (ii) फूल खिलने से
      (iii) अविश्वास के कारण
      (iv) उत्साहित होने से

      1. (i)सुंदर होने से
      2. (ii)फूल खिलने से
      3. (iii)अविश्वास के कारण
      4. (iv)उत्साहित होने से
      1 mark
    5. (ङ)

      निम्नलिखित कथन और कारण पर विचार करते हुए उपयुक्त विकल्प का चयन करके लिखिए:
      कथन: पर्वत अपने रूप पर मुग्ध हो रहा है।
      कारण: नीचे जमे जल में स्वरूप दिखाई दे रहा है।
      (i) कथन सही है, किंतु कारण गलत है।
      (ii) कथन गलत है, किंतु कारण सही है।
      (iii) कथन सही है और कारण कथन की सही व्याख्या है।
      (iv) कथन सही है किंतु कारण कथन की सही व्याख्या नहीं है।

      1. (i)कथन सही है, किंतु कारण गलत है।
      2. (ii)कथन गलत है, किंतु कारण सही है।
      3. (iii)कथन सही है और कारण कथन की सही व्याख्या है।
      4. (iv)कथन सही है किंतु कारण कथन की सही व्याख्या नहीं है।
      1 mark
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (क) 'पावस ऋतु' यानी वर्षा: (i)।

      1 mark
    2. (ख) तालाब साफ़ और स्थिर है, इसलिए दर्पण-सा: (iii)।

      1 mark
    3. (ग) परिवर्तन वर्षा ऋतु के कारण: (iv)।

      1 mark
    4. (घ) पर्वत उत्साहित होकर बार-बार देख रहा है: (iv)।

      1 mark
    5. (ङ) कथन सही है और कारण उसकी सही व्याख्या है: (iii)।

      1 mark

    Answer: (क) i; (ख) iii; (ग) iv; (घ) iv; (ङ) iii

    Where the marks are

    • प्रत्येक सही विकल्प (1 अंक)

    Open Q9 on its own page

  4. Q10 · 6 marks · Short answerमीरा – पद

    निर्धारित कविताओं के आधार पर निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए: (3x2=6)

    1. (क)

      मीरा कृष्ण का चाकर क्यों बनना चाहती है?

      2 marks
    2. (ख)

      कंपनी बाग में रखी तोप सैलानियों से क्या कहती है?

      2 marks
    3. (ग)

      कवि कैफ़ी आज़मी ने जिन्दा रहने के समय से मौत के क्षण को अधिक महत्वपूर्ण क्यों माना है?

      2 marks
    4. (घ)

      'आत्मत्राण' कविता एक अलग भाव की कविता है, कैसे?

      2 marks
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (क) मीरा कृष्ण का साथ चाहती हैं, इसलिए चाकर बनकर रोज़ सुबह उनके दर्शन करना चाहती हैं। वे कृष्ण-भक्ति में लीन रहना चाहती हैं।

      2 marks
    2. (ख) तोप सैलानियों से अपनी वीरता का बखान करती है कि वह बड़ी ताकतवर थी और उसने अपने समय में बड़े-बड़े वीरों के छक्के उड़ाए, पर अंत में वह स्वयं नष्ट हुई।

      2 marks
    3. (ग) कैफ़ी आज़मी के अनुसार मौत का क्षण बार-बार नहीं आता और जीने का समय रोज़ मिलता है। इसलिए मृत्यु के अवसर पर सार्थक कार्य का महत्व अधिक है।

      2 marks
    4. (घ) आत्मत्राण अन्य प्रार्थना-गीतों से अलग है क्योंकि कवि ईश्वर से कष्ट दूर करने की प्रार्थना नहीं करता। वह कष्टों को जीतने की शक्ति और सामर्थ्य माँगता है।

      2 marks

    Answer: किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर ऊपर दिए गए हैं।

    Where the marks are

    • प्रत्येक प्रश्न में दो बिंदु (2 अंक)

    Open Q10 on its own page

  5. Q11 · 6 marks · Short answerमिथिलेश्वर – हरिहर काका

    पूरक पाठ्य पुस्तक 'संचयन' के निर्धारित पाठों पर आधारित निम्नलिखित तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 40-50 शब्दों में लिखिए: (2x3=6)

    1. (क)

      'दोस्ती के लिए समान उम्र का होना आवश्यक नहीं होता'– इस कथन के पक्ष में 'हरिहर काका' पाठ के आधार पर विचार व्यक्त कीजिए।

      3 marks
    2. (ख)

      बच्चों की पढ़ाई को लेकर अभिभावक उदासीन थे – 'सपनों के-से दिन' पाठ के आधार पर कथन की समीक्षा कीजिए।

      3 marks
    3. (ग)

      'टोपी शुक्ला' की कहानी में इफ़्फ़न की कहानी को जानना क्यों आवश्यक है?

      3 marks
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. (क) हरिहर काका और लेखक की दोस्ती इसका उदाहरण है। काका पड़ोस में रहते थे और बचपन से लेखक को दुलार देते थे। दोनों खुलकर बात करते थे और उनमें प्रेम, स्नेह और सहयोग था, इसलिए उम्र बाधा नहीं बनी।

      3 marks
    2. (ख) अधिकांश अभिभावक निम्न-मध्यवर्ग के थे और शिक्षा को रोज़गार से जोड़कर देखते थे। वे जीवन में शिक्षा के महत्व को नहीं समझते थे, इसलिए बच्चों की पढ़ाई के प्रति उदासीन रहते थे।

      3 marks
    3. (ग) इफ़्फ़न टोपी का पहला मित्र था और कहानी में बार-बार आता है। दोनों की घरेलू परंपराएँ और जीवन-दृष्टि अलग थीं, फिर भी उनका रिश्ता अटूट था। इसलिए टोपी को समझने के लिए इफ़्फ़न की कहानी ज़रूरी है।

      3 marks

    Answer: किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर ऊपर दिए गए हैं।

    Where the marks are

    • प्रत्येक प्रश्न में तीन बिंदु (3 अंक)

    Open Q11 on its own page

Section घ

रचनात्मक लेखन – खंड घ, कुल 22 अंक

  1. Q12 · 5 marks · WritingWriting

    निम्नलिखित तीन विषयों में से किसी एक विषय पर संकेत बिन्दुओं के आधार पर लगभग 120 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए: (5x1=5)

    (क) पंचायती चुनाव

    • पंचायत क्या है?
    • चुनाव की आवश्यकता एवं नाम?
    • ग्रामीण विकास में महत्त्व

    (ख) स्वास्थ्य और मोटा अनाज

    • स्वास्थ्य का महत्त्व
    • मोटा अनाज क्या है?
    • स्वस्थ रखने में भूमिका

    (ग) महानगर में स्वच्छ हवा का संकट

    • महानगर क्या है?
    • स्वच्छ हवा की आवश्यकता
    • स्वास्थ्य और जीवन पर प्रभाव
    Try it first, then show our solutionSolution
    1. शीर्षक/प्रस्तुति (विषय (क) पंचायती चुनाव): पंचायती चुनाव

      पंचायत ग्रामीण स्वशासन की सबसे छोटी इकाई है, जिसमें गाँव के लोग अपने प्रतिनिधि चुनकर गाँव के कामकाज और समस्याओं का समाधान स्वयं करते हैं। 'पंच' का अर्थ है पाँच सदस्यों की समिति, जिसे परमेश्वर का रूप माना जाता है।

      1 mark
    2. लोकतंत्र की जड़ें गाँव तक पहुँचाने के लिए पंचायतों के चुनाव आवश्यक हैं। प्रत्येक पाँच वर्ष में गाँव के वयस्क मतदाता गुप्त मतदान से सरपंच (मुखिया) और पंच चुनते हैं। इस चुनाव से जनता को अपनी पसंद का नेतृत्व चुनने का अवसर मिलता है और शासन में उसकी भागीदारी बढ़ती है।

      1 mark
    3. ग्रामीण विकास में पंचायतों का बड़ा महत्त्व है। वे सड़क, पानी, बिजली, स्वच्छता, शिक्षा और स्वास्थ्य की योजनाएँ बनाती और लागू करती हैं। मनरेगा जैसी योजनाओं से रोज़गार मिलता है और आपसी झगड़े भी गाँव में ही सुलझ जाते हैं। महिलाओं को आरक्षण मिलने से उनकी भागीदारी बढ़ी है। अतः ईमानदार प्रतिनिधि चुनना गाँव के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है।

      1 mark
    4. भाषा की शुद्धता: वाक्य व्याकरण और वर्तनी की दृष्टि से शुद्ध हों।

      1 mark
    5. प्रस्तुति: अनुच्छेद एक ही क्रम में, लगभग 120 शब्दों में, संकेत बिंदुओं के अनुसार हो।

      1 mark

    Answer: संकेत बिंदुओं पर आधारित लगभग 120 शब्दों का अनुच्छेद (विषय: पंचायती चुनाव)।

    Where the marks are

    • पंचायत का अर्थ और स्वरूप (1 अंक)
    • चुनाव की आवश्यकता और प्रक्रिया (1 अंक)
    • ग्रामीण विकास में महत्त्व (1 अंक)
    • भाषा की शुद्धता (1 अंक)
    • प्रस्तुति और शब्द-सीमा (1 अंक)

    Open Q12 on its own page

  2. Q13 · 5 marks · WritingCompetency-basedWriting

    निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 100 शब्दों में एक औपचारिक पत्र लिखिए: (5x1=5)
    (क) आप भरत/भारती हैं। विद्यालय में 'भाषा क्लब' बनाने के लिए प्रधानाचार्य को पत्र लिखिए।
    (ख) आप हरियाणा के रोहतक जिले के सामना गाँव के निवासी हैं। गाँव के लोग स्वच्छता के संदर्भ में सभा करने वाले हैं। इसकी जानकारी देते हुए किसी राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र के संपादक को पत्र लिखिए।

    Try it first, then show our solutionSolution
    1. प्रारूप (विषय (क)):
      सेवा में,
      प्रधानाचार्य महोदय,
      सर्वोदय बाल विद्यालय, नई दिल्ली।

      दिनांक: ……
      विषय: विद्यालय में 'भाषा क्लब' के गठन हेतु अनुरोध।

      महोदय,
      (अंत में) आपका आज्ञाकारी शिष्य, भरत, कक्षा दसवीं 'ब'।

      1 mark
    2. सविनय निवेदन है कि मैं कक्षा दसवीं का छात्र भरत हूँ। हमारे विद्यालय में विभिन्न विषयों के क्लब हैं, परंतु भाषाओं के संवर्धन के लिए कोई मंच नहीं है। विद्यार्थियों में हिंदी, अंग्रेज़ी और संस्कृत जैसी भाषाओं के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए 'भाषा क्लब' बनाना उपयोगी होगा।

      1 mark
    3. इस क्लब में वाद-विवाद, कविता-पाठ, कहानी-लेखन, भाषण और शब्द-पहेली जैसी गतिविधियाँ साप्ताहिक रूप से कराई जा सकती हैं। इससे विद्यार्थियों का शब्द-भंडार, आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति-क्षमता बढ़ेगी तथा सभी भाषाओं के प्रति सम्मान जागेगा।

      1 mark
    4. अतः आपसे प्रार्थना है कि भाषा-शिक्षकों के मार्गदर्शन में क्लब बनाने की अनुमति देने की कृपा करें। इसके लिए हम पूरा सहयोग देंगे। धन्यवाद सहित।

      1 mark
    5. भाषा की शुद्धता तथा लगभग 100 शब्दों की सीमा का पालन।

      1 mark

    Answer: भाषा क्लब बनाने हेतु प्रधानाचार्य को लगभग 100 शब्दों का औपचारिक पत्र।

    Where the marks are

    • प्रारूप: प्रेषक/प्राप्तकर्ता, दिनांक, विषय, संबोधन, अभिवादन और समापन (1 अंक)
    • विषयवस्तु: क्लब की आवश्यकता (1 अंक)
    • विषयवस्तु: गतिविधियाँ और लाभ (1 अंक)
    • विषयवस्तु: अनुमति हेतु प्रार्थना (1 अंक)
    • भाषा की शुद्धता (1 अंक)

    Open Q13 on its own page

  3. Q14 · 4 marks · WritingCompetency-basedWriting

    निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 60 शब्दों में सूचना लिखिए: (4x1=4)
    (क) आप अनुभव/अनुभा हैं। आप अपने स्कूल के 'हिन्दी भाषा विकास मंच' के सचिव हैं। आपके स्कूल में अन्तर्विद्यालय 'भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। सभी विद्यार्थियों को सूचित करने के लिए एक सूचना तैयार कीजिए।
    (ख) आप सर्वोदय सोसाइटी के सचिव हैं। आपकी सोसाइटी में एक सप्ताह तक गंगा जल की आपूर्ति बाधित रहेगी। इसकी जानकारी देते हुए एक सूचना लिखिए।

    Try it first, then show our solutionSolution
    1. प्रारूप (विषय (क)):
      सूचना
      हिन्दी भाषा विकास मंच, ज्ञान भारती विद्यालय
      दिनांक: ……
      अंत में: अनुभव, सचिव, हिन्दी भाषा विकास मंच

      1 mark
    2. सभी विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि हमारे विद्यालय में अंतर्विद्यालय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक …… को प्रातः 10 बजे विद्यालय सभागार में किया जाएगा। विषय है 'भाषा और राष्ट्रीय एकता'।

      1 mark
    3. प्रत्येक कक्षा से इच्छुक प्रतिभागी अपना नाम …… तारीख तक हिन्दी अध्यापक या मंच के सचिव के पास लिखवाएँ। भाषण अधिकतम पाँच मिनट का होगा।

      1 mark
    4. भाषा शुद्ध हो और सूचना लगभग 60 शब्दों में हो।

      1 mark

    Answer: भाषण प्रतियोगिता की लगभग 60 शब्दों में सूचना।

    Where the marks are

    • प्रारूप: शीर्षक, संस्था, दिनांक, लेखक का नाम-पद (1 अंक)
    • विषयवस्तु: आयोजन, तिथि, समय और स्थान (1 अंक)
    • विषयवस्तु: नाम देने की अंतिम तिथि और नियम (1 अंक)
    • भाषा की शुद्धता (1 अंक)

    Open Q14 on its own page

  4. Q15 · 3 marks · WritingCompetency-basedWriting

    निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 40 शब्दों में आकर्षक विज्ञापन तैयार कीजिए: (3x1=3)
    (क) आपसे 'अवनी प्रकाशन' के प्रबंधक ने एक विज्ञापन बनाने के लिए आग्रह किया है। आप इस प्रकाशन के लिए एक आकर्षक विज्ञापन तैयार कीजिए।
    (ख) एन.एच.-24 सड़क अब लाल बत्ती से मुक्त हो गई है। दिल्ली से मेरठ तक यात्रा बिना रुके पूरी की जा सकती है। आम जनता को इसकी जानकारी देते हुए एक आकर्षक विज्ञापन तैयार कीजिए।

    Try it first, then show our solutionSolution
    1. रचनात्मक प्रस्तुति (विषय (ख)): आकर्षक शीर्षक/नारा, जैसे: 'अब रुकना नहीं, सीधे मेरठ चलिए!' तथा सुंदर सजावट का वर्णन।

      1 mark
    2. विषयवस्तु: एन.एच.-24 अब लाल बत्ती से मुक्त! दिल्ली से मेरठ तक बिना रुके सफ़र, समय की बचत, ईंधन की बचत और सुरक्षित, आरामदायक यात्रा। पूरे परिवार के साथ आज ही यात्रा का आनंद लीजिए।

      1 mark
    3. भाषा शुद्ध, संक्षिप्त और प्रभावी हो; लगभग 40 शब्द। अंत में संपर्क/जनहित में जारी: सड़क परिवहन विभाग।

      1 mark

    Answer: एन.एच.-24 की लाल बत्ती-मुक्त सड़क पर लगभग 40 शब्दों का आकर्षक विज्ञापन।

    Where the marks are

    • आकर्षक नारा और रचनात्मक प्रस्तुति (1 अंक)
    • विषयवस्तु: लाभ और जानकारी (1 अंक)
    • भाषा की शुद्धता और संक्षिप्तता (1 अंक)

    Open Q15 on its own page

  5. Answer one of these 2 alternatives.

    Q16(a) · 5 marks · WritingWriting

    (क) मैं अपने घर की बालकनी में बैठा चाय पी रहा था कि अचानक तेज हवाएं चलने लगीं – -------- पंक्ति से लगभग 100 शब्दों में लघुकथा लिखिए।

    Try it first, then show our solutionSolution
    1. प्रस्तुति: शीर्षक — 'आँधी का सबक'

      1 mark
    2. मैं अपने घर की बालकनी में बैठा चाय पी रहा था कि अचानक तेज हवाएं चलने लगीं। आसमान काला हो गया और धूल उड़ने लगी। तभी मुझे सड़क के किनारे एक बूढ़ा सब्ज़ी वाला दिखा, जिसकी ठेली हवा से पलटने वाली थी।

      1 mark
    3. मैं चाय छोड़कर नीचे दौड़ा। पड़ोसी भी आ गए। हमने मिलकर ठेली सँभाली और बूढ़े बाबा को अपने पोर्च में शरण दी। बारिश शुरू हो चुकी थी और सब्ज़ियाँ भीगने से बच गईं।

      1 mark
    4. बाबा की आँखों में कृतज्ञता के आँसू थे। उन्होंने कहा, 'बेटा, आँधी तो कुछ देर की थी, पर तुम्हारी मदद हमेशा याद रहेगी।' मैंने सीखा कि संकट में बढ़ाया गया सहयोगी हाथ ही सच्ची मानवता है।

      1 mark
    5. भाषा की शुद्धता और लगभग 100 शब्दों की सीमा।

      1 mark

    Answer: दी गई पंक्ति से आरंभ होने वाली लगभग 100 शब्दों की लघुकथा।

    Where the marks are

    • शीर्षक और प्रस्तुति (1 अंक)
    • विषयवस्तु: दी गई पंक्ति से शुरुआत और घटना का विकास (1 अंक)
    • विषयवस्तु: चरमोत्कर्ष/समाधान (1 अंक)
    • विषयवस्तु: अंत और संदेश (1 अंक)
    • भाषा की शुद्धता (1 अंक)

    Open Q16(a) on its own page

    OR

    Q16(b) · 5 marks · WritingCompetency-basedWriting

    (ख) आप कार्तिक / कृतिका हैं। आपको उच्च शिक्षा के लिए 'शिक्षा-लोन' की आवश्यकता है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक को लगभग 80 शब्दों में ई-मेल लिखकर लोन के लिए आवेदन कीजिए।

    Try it first, then show our solutionSolution
    1. प्रारूप:
      प्रति: manager.sbi@example.com
      विषय: उच्च शिक्षा हेतु शिक्षा-ऋण के लिए आवेदन
      संबोधन: आदरणीय महोदय,
      समापन: भवदीय, कार्तिक, मोबाइल, पता

      1 mark
    2. मैं कार्तिक, आपकी बैंक शाखा का खाताधारक हूँ। मैंने बारहवीं में 92% अंक प्राप्त किए हैं और मुझे प्रतिष्ठित संस्थान में इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश मिला है।

      1 mark
    3. मेरे पिता सीमित आय वाले कर्मचारी हैं, इसलिए चार वर्ष की फीस और अन्य खर्च के लिए मुझे पाँच लाख रुपये के शिक्षा-ऋण की आवश्यकता है। मैं पढ़ाई पूरी होने के बाद नौकरी लगते ही किस्तों में ऋण चुका दूँगा।

      1 mark
    4. आवश्यक दस्तावेज़ संलग्न हैं। कृपया ऋण स्वीकृत करने और प्रक्रिया की जानकारी देने की कृपा करें। धन्यवाद।

      1 mark
    5. भाषा की शुद्धता और लगभग 80 शब्दों की सीमा।

      1 mark

    Answer: SBI प्रबंधक को शिक्षा-ऋण हेतु लगभग 80 शब्दों का ई-मेल।

    Where the marks are

    • प्रारूप: प्रति, विषय, संबोधन, समापन (1 अंक)
    • विषयवस्तु: परिचय और प्रवेश की जानकारी (1 अंक)
    • विषयवस्तु: ऋण की आवश्यकता और राशि, चुकाने का आश्वासन (1 अंक)
    • विषयवस्तु: दस्तावेज़ और अनुरोध (1 अंक)
    • भाषा की शुद्धता (1 अंक)

    Open Q16(b) on its own page

Source: official sample paper, cbseacademic.nic.in. Chapter tags and solutions are ours. Spotted a transcription error? Write tosupport@questionbuddy.in.